जयशंकर प्रसाद की लिखी कहानी बिसाती, Bisaati - Story Written By Jaishankar Prasad

EPISODE · Mar 24, 2019 · 6 MIN

जयशंकर प्रसाद की लिखी कहानी बिसाती, Bisaati - Story Written By Jaishankar Prasad

from Kahani Suno | कहानी सुनो (कहानियों व उपन्यासों का संसार) · host Sameer Goswami

उद्यान की शैल-माला के नीचे एक हरा-भरा छोटा-सा गाँव है। वसन्त का सुन्दर समीर उसे आलिंगन करके फूलों के सौरभ से उसके झोपड़ों को भर देता है। तलहटी के हिम-शीतल झरने उसको अपने बाहुपाश में जकड़े हुए हैं। उस रमणीय प्रदेश में एक स्निग्ध-संगीत निरन्तर चला करता है, जिसके भीतर बुलबुलों का कलनाद, कम्प और लहर उत्पन्न करता है। दाड़िम के लाल फूलों की रँगीली छाया सन्ध्या की अरुण किरणों से चमकीली हो रही थी। शीरीं उसी के नीचे शिलाखण्ड पर बैठी हुई सामने गुलाबों की झुरमुट देख रही थी, जिसमें बहुत से बुलबुल चहचहा रहे थे, वे समीरण के साथ छूल-छुलैया खेलते हुए आकाश को अपने कलरव से गुञ्जित कर रहे थे। शीरीं ने सहसा अवगुण्ठन उलट दिया। प्रकृति प्रसन्न हो हँस पड़ी। गुलाबों के दल में शीरीं का मुख राजा के समान सुशोभित था। मकरन्द मुँह में भरे दो नील-भ्रमर उस गुलाब से उड़ने में असमर्थ थे, भौंरों के पद पर निस्पन्द थे। कँटीली झाड़ियों की कुछ परवा न करते हुए बुलबुलों का उसमें घुसना और उड़ भागना शीरीं तन्मय होकर देख रही थी। उसकी सखी जुलेखा के आने से उसकी एकान्त भावना भंग हो गई। अपना अवगुण्ठन उलटते हुए जुलेखा ने कहा-‘‘शीरीं! वह तुम्हारे हाथों पर आकर बैठ जानेवाला बुलबुल, आज-कल नहीं दिखलाई देता?’’ आह खींचकर शीरीं ने कहा-‘‘कड़े शीत में अपने दल के साथ मैदान की ओर निकल गया। वसन्त तो आ गया पर वह नहीं लौट आया।’’ ‘‘सुना है कि ये सब हिन्दुस्तान में बहुत दूर तक चले जाते हैं। क्या यह सच है, शीरीं?’’ ‘‘हाँ प्यारी! उन्हें स्वाधीन विचरना अच्छा लगता है। इनकी जाति बड़ी स्वतन्त्रता-प्रिय है।’’ ‘‘तूने अपनी घँघराली अलकों के पाश में उसे क्यों न बाँध लिया?’’ ‘‘मेरे पाश उस पक्षी के लिए ढीले पड़ जाते थे।’’ ‘‘अच्छा लौट आवेगा-चिन्ता न कर। मैं घर जाती हूँ।’’ शीरीं ने सिर हिला दिया। जुलेखा चली गई। जब पहाड़ी आकाश में सन्ध्या अपने रंगीले पट फैला देती, जब विहंग केवल कलरव करते पंक्ति बाँधकर उड़ते हुए गुञ्जान झाड़ियों की ओर लौटते और अनिल में उनके कोमल परों से लहर उठती, जब समीर अपनी झोंकेदार तरंगों मे बार-बार अन्धकार को खींच लाता, जब गुलाब अधिकाधिक सौरभ लुटाकर हरी चादर में मुँह छिपा लेना चाहते थे; तब शीरीं की आशा-भरी दृष्टि कालिमा से अभिभूत होकर पलकों में छिपने लगी। वह जागते हुए भी एक स्वप्न की कल्पना करने लगी। हिन्दुस्तान के समृद्धिशाली नगर की गली में एक युवक पीठ पर गट्ठर लादे घूम रहा है। परिश्रम और अनाहार से उसका मुख विवर्ण है। थककर वह किसी के द्वार पर बैठ गया है। कुछ बेचकर उस दिन की जीविका प्राप्त करने की उत्कण्ठा उसकी दयनीय बातों से टपक रही है। परन्तु वह गृहस्थ कहता है-‘‘तुम्हें उधार देना हो तो दो, नहीं तो अपनी गठरी उठाओ। समझे आगा?’’ युवक कहता है-‘‘मुझे उधार देने की सामर्थ्य नहीं।’’ ‘‘तो मुझे भी कुछ नहीं चाहिए।’’ शीरीं अपनी इस कल्पना से चौंक उठी। काफिले के साथ अपनी सम्पत्ति लादकर खैबर के गिरि-संकट को वह अपनी भावना से पदाक्रान्त करने लगी। उसकी इच्छा हुई कि हिन्दुस्तान के प्रत्येक गृहस्थ के पास हम इतना धन रख दें कि वे अनावश्यक होने पर भी उस युवक की सब वस्तुओं का मूल्य देकर उसका बोझ उतार दें। परन्तु सरला शीरीं निस्सहाय थी। उसके पिता एक क्रूर पहाड़ी सरदार थे। उसने अपना सिर झुका लिया। कुछ सोचने लगी। सन्ध्या का अधिकार हो गया। कलरव बन्द हुआ। शीरीं की साँसों के समान समीर की गति अवरुद्ध हो उठी। उसकी पीठ शिला से टिक गई। दासी ने आकर उसको प्रकृतिस्थ किया। उसने कहा-‘‘बेगम बुला रही हैं। चलिए, मेंहदी आ गई है।’’ महीनों हो गये। शीरीं का ब्याह एक धनी सरदार से हो गया। झरने के किनारे शीरीं के बाग में शवरी खींची है। पवन अपने एक-एक थपेड़े में सैकड़ों फलों को रुला देता है। मधु-धारा बहने लगती है। बुलबुल उसकी निर्दयता पर क्रन्दन करने लगते हैं। शीरीं सब सहन करती रही। सरदार का मुख उत्साहपूर्ण था। सब होने पर भी वह एक सुन्दर प्रभात था। एक दुर्बल और लंबा युवक पीठ पर गट्ठर लादे सामने आकर बैठ गया। शीरीं ने उसे देखा पर वह किसी ओर देखता नहीं। अपना सामान खोलकर सजाने लगा। सरदार अपनी प्रेयसी को उपहार देने के लिए काँच की प्याली और काश्मीरी सामान छाँटने लगा। शीरीं चुपचाप थी, उसके हृदय-कानन में कलरवों का क्रन्दन हो रहा था। सरदार ने दाम पूछा। युवक ने कहा-‘‘मैं उपहार देता हूँ। बेचता नहीं। ये विलायती और काश्मीरी मैंने चुनकर लिये हैं। इनमें मूल्य ही नहीं, हृदय भी लगा है। ये दाम पर नहीं बिकते।’’ सरदार ने तीक्ष्ण स्वर में कहा-‘‘तब मुझे न चाहिए। ले जाओ- उठाओ।’’ ‘‘अच्छा, उठा ले जाऊँगा। मैं थका हुआ आ रहा हूँ, थोड़ा अवसर दीजिए, मैं हाथ-मुँह धो लूँ।’’ कहकर युवक भरभराई हुई आँखों को छिपाते, उठ गया। सरदार ने समझा, झरने की

NOW PLAYING

जयशंकर प्रसाद की लिखी कहानी बिसाती, Bisaati - Story Written By Jaishankar Prasad

0:00 6:34

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

Kahani Kahani 🇺🇸 New York based Producer / DJIndo Warehouse FounderPlease send demos, promos and edits totstack.app/kahaniKahani is a disruptor and innovator in the electronic and world music space, fusing global dance rhythms with a South Asian touch. John Dyhouse John Dyhouse All my own AI assisted tracks, are free to download.I have been writing songs since1959 until the present. As a songwriter, I am more than happy with the wide range of songs I have written over the years. But my musical skills are quite limited and the early demos on Soundcloud are of me singing and accompanying myself on guitar or latterly ukulele. I can strum the strings well enough, but there my skills end.Recently I discovered Suno AI and the results astounded me. I could finally produce demos of my songs to be proud of. I am currently going thru my catalogue of songs and producing AI assisted demos. I know many musicians turn away from AI but it has a place for me. There is no other way I could have obtained some 300 demos to this level. I do not and do not intend to look for any reward except the satisfaction that hearing my own songs gives me.I am still writing and hope to have many more years of songs left in me, Enjoy if you can and I would love to hear your comments on th लेक लाडकी महिला व बाल विकास विभाग एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना महाराष्ट्र शासनाच्या महिला व बालविकास विभागाच्या एकात्मिक बालविकास सेवा योजनेअंतर्गत, लेक लाडकी ही अभिनव योजना राबविण्यात येते. ही योजना सर्वांपर्यंत पोहोचवण्याच्या उद्देशाने ही पॉडकास्ट मालिका तयार करण्यात आली आहे. समाजातील गरजू व वंचित घटकांमधील मुलींच्या जन्मदरात वाढ होण्यासाठी, त्यांच्या शैक्षणिक प्रगतीसाठी आणि सक्षमीकरणासाठी ही योजना अत्यंत मोलाची मदत करते. म्हणूनच, काही प्रातिनिधिक गोष्टीवजा उदाहरणे, संवाद आणि माहिती यांतून सजलेली ही पॉडकास्ट मालिका आपणास निश्चितच आवडेल. The Altcoin Shuffle Lunapilot Between Bitcoin and Ethereum there were a lot of other Crypo projects, these are comedy songs about some of them “The Altcoin Shuffle” (Upbeat rock 'n' roll vibe with a little tongue-in-cheek sass) Produced using Suno.
URL copied to clipboard!