PODCAST · news
Top 5 Bulletin | Part 4
by Duniya Tak
"Duniya Tak is a one-stop channel for international news in Hindi. We provide international news round-the-clock with speed, facts, accuracy, and context. The channel focuses on issues that impact the world, news about the big and powerful countries, terror organizations, global mafia, and war. दुनिया आजतक का मकसद है अंतर्राष्ट्रीय खबरों को आप तक पहुंचाना। हम पेश करते हैं दुनिया भर की ताजातरीन खबरें। जो तथ्यों पर खरी और ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य से भरपूर होती हैं। दुनिया भर में हो रही जंग, आतंकवाद, माफिया, दुनिया के शक्तिशाली देश, शक्तिशाली नेता, शक्तिशाली परिवार, धर्म औऱ विचारधारा की जानकारी। पल-पल बदलते संसार का संपूर्ण विशलेषण और आने वाले कल का विस्तृत विवरण यहां होता है।"
-
25
Ep 25 TOP 5 | TRUMP का TALIBAN,ISRAEL पर मास्टस्ट्रोक.
TRUMP का TALIBAN,ISRAEL पर मास्टस्ट्रोक.
-
24
Ep 24 TOP 5 | Trump और Melania Trump ने की 'चोरी'?
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस छोड़ने से पहले चुपके से कोरोना वैक्सीन लगवा ली थी. इतना ही नहीं उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को भी वैक्सीन दी गई थी. एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जनवरी में व्हाइट हाउस से विदा होने से पहले ट्रंप और उनकी पत्नी को वैक्सीन दी गई थी, लेकिन दोनों ने इस बात को देश से छिपाए रखा
-
23
Ep 23 Top 5 | PoK खाली करेगा पाकिस्तान?
पाकिस्तान सरकार ने रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज रविवार को गिलगित-बाल्टिस्तान को अंतरिम प्रांत का दर्जा देने का ऐलान किया. पीएम इमरान ने गिलगित में एक रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान सरकार के फैसले की घोषणा की. पाक के इस फैसले का भारत ने विरोध किया है और कहा कि अवैध कब्जे को पाकिस्तान तत्काल खाली करे.
-
22
Ep 22 TOP 5 | Pakistan को मिली India से फंडिंग?
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी मरियम नवाज़ ने दावा किया कि भारत और इज़रायल से बहुत से लोग और कंपनियां PTI को फंड देते हैं, जबकि अभी तक मरियम के दावों की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है. ना ही बीजेपी में किसी इंदर दोसांझ का नाम सामने आया है.
-
21
Ep 21 TOP 5 | Pakistan को दुनिया में पूछने वाला नहीं बचा!
पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने कहा कि शांति को बढ़ावा देना हमारा सामूहिक संकल्प है| उन्होंने कहा कि शांति वार्ता और आपसी सम्मान की संस्कृति को बढ़ावा देकर इस्लामोफोबिया, मुस्लिम विरोधी घृणा, संस्कृतियों और सभ्यताओं के बीच मतभेदों को दूर किया जा सकता है.
-
20
Ep 20 TOP 5 | Pakistan को 'दोस्त' Malaysia ने किया बेइज्जत!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से विदा होने से पहले चीन को एक और झटका दिया है. उन्होंने Alipay, WeChat Pay सहित कुछ अन्य चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है. अमेरिका ने बैन की वजह बताते हुए कहा है कि ये ऐप्स यूजर्स की जानकारी चीन की कम्युनिस्ट सरकार को सौंप सकते हैं. राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद से अब तक डोनाल्ड ट्रंप चीन के खिलाफ कई कदम उठा चुके हैं. लिहाजा, संभव है कि 20 जनवरी से पहले ऐसे कुछ और निर्णय देखने को मिलें.
-
19
Ep 19 TOP 5 | Obama ने Rahul Gandhi को बताया 'अनपढ़'!
बराक ओबामा की नई किताब 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' इन दिनों काफी चर्चा में है. दिलचस्प बात यह है कि ओबामा की नई किताब में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र भी किया गया है.
-
18
Ep 18 TOP 5 | Nirav Modi के भाई की New York में धोखाधड़ी
भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी के ऊपर भी अमेरिका में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है. आरोप है कि नेहल मोदी के मैनहट्टन की एक बड़ी हीरा कंपनी के साथ मल्टी लेयर्ड स्कीम के जरिए 19 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. हीरे की इस होलसेल कंपनी ने नेहल पर 2.6 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के हीरे लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट में फर्स्ट डिग्री में बड़ी चोरी का आरोप लगाया है.
-
17
Ep 17 TOP 5 | NIGERIA के स्कूल से बच्चे गायब!
चीन ने पाकिस्तान की एक बार फिर मदद की है..  सऊदी अरब का 2 बिलियन डॉलर का कर्ज चुकाने के लिए चीन 1.5 बिलियन डॉलर पाकिस्तान को देने के लिए तैयार हो गया है.. वित्त मंत्रालय के सूत्रों से पता चला है कि पाकिस्तान 1 बिलियन डॉलर 14 दिसंबर को लौटाएगा और बाकी बचे 1 बिलियन डॉलर की किस्त जनवरी में देनी है..
-
16
Ep 16 TOP 5 | Nepal में होगा प्रचंड Protest!
नेपाली संसद को भंग करने के बाद प्रधानमंत्री की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। केपी शर्मा ओली के विरोधी गुट की अगुवाई कर रहे पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व वाली नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी ने पूरे देश में नए सिरे से विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बता दें कि प्रधानमंत्री ओली ने 20 दिसंबर को 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा को भंग करने की सिफारिश की थी। जिसके बाद से ओली और प्रचंड में तनाव चरम पर पहुंच गया था।
-
15
Ep 15 TOP 5 | Nepal में K. P. Sharma Oli ने उठाया गलत कदम?
नेपाल की संसद के निचले सदन को भंग करने के मामले में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की मुश्किलें बढ़ सकती हैं| रिपोर्टस के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में बहस के दौरान न्याय मित्र की ओर से पेश वकीलों ने कहा कि सदन को भंग करने का प्रधानमंत्री ओली का फैसला असंवैधानिक था|बता दें कि सत्तारूढ़ नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी  में पुष्प कमल दहल खेमे के साथ सत्ता पर काबिज होने की लड़ाई के बीच ओली ने 20 दिसंबर 2020 को अचानक संसद के निचले सदन को भंग कर दिया था|
-
14
Ep 14 TOP 5 | Myanmar तख्तापलट के खिलाफ 7 ताकतवर देश!।Myanmar political crisis।Golden Globe Awards
म्यांमार में तख्तापलट के खिलाफ जहां भारत सहित पूरी दुनिया आवाज उठा रही है, वहीं इस मामले में G-7 में शामिल देशों ने साझा बयान जारी करते हुए म्यांमार में सैन्य कार्रवाई की निंदा की है. बयान में कहा गया है कि हम आपातकाल की स्थिति को तुरंत खत्म करने, लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को बहाल करने, मानव अधिकारों और कानून के शासन का सम्मान करने की अपील सेना से करते हैं
-
13
Ep 13 TOP 5 | MYANMAR के बवाल पर अमेरिका का ताबड़तोड़ एक्शन!
म्यांमार आज 75th वां नेशनल डे मना रहा है..   म्यांमार में तख्तापलट करने के बाद सेना पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ता जा रहा है. तमाम देशों ने फिर से लोकतंत्र की बहाली के प्रयासों को तेज करते हुए म्यांमार से राजनयिक संबंधों में कटौती करने और आर्थिक प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं. अमेरिका के यह कदम उठाने के बाद ऐसा करने वाले देशों की संख्या बढ़ती जा रही है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाडइेन  ने बुधवार को कार्यकारी आदेश जारी कर म्यांमार के सैन्य अधिकारियों की अमेरिका में करीब एक अरब डॉलर की संपत्ति तक पहुंच प्रतिबंधित कर दी. अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने म्यांमार में लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए बहुत सी पाबंदियां हटा ली थीं. म्यांमार में एक फरवरी को हुए तख्तापलट के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं जबकि बड़ी संख्या में लोगों के एकजुट होने पर प्रतिबंध है. तख्तापलट के बाद आंग सान सू की समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया.
-
12
Ep 12 TOP 5 | MODI-TRUMP की किस्मत का फैसला आज!
TOP 5: MODI-TRUMP की किस्मत का फैसला आज! दुनिया तक पर टॉप 5 में देखिए..
-
11
Ep 11 TOP 5 | MARK ZUKERBURG बने दुनिया के तीसरे अमीर इंसान...
The shift has spurred numerous changes to the company’s executive leadership. Founder and CEO Mark Zuckerberg has reshuffled his deck of lieutenants while remaining one of the few constants at the helm of the company and taking a more active role in aspects of the company he’d previously left to other execs.
-
10
Ep 10 Top 5 | Malaysia के सामने बदले Pakistan के तेवर!
मलेशिया में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के विमान को जब्त किये जाने के एक हफ्ते बाद इमरान खान सरकार के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं| पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने लंदन उच्च न्यायालय को बताया कि उसने एक आयरिश जेट कंपनी को 70 लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया है| पीआईए के इस विमान को मलेशिया में पट्टे की रकम को लेकर हुए विवाद के बाद जब्त कर लिया गया था|
-
9
Ep 9 TOP 5 | IRAN भी बनेगा 'अफगानिस्तान'!
TOP 5: IRAN भी बनेगा 'अफगानिस्तान'!
-
8
Ep 8 TOP 5 | IRAN का Nuclear कार्यक्रम कौन करेगा Control?| India-Nepal- China| Corona Updates
यूरोपियन ताकतें ईरान की नई परमाणु योजनाओं को थामने की कोशिश कर रही हैं.  जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन मिलकर ईरान को 2015 में हुई न्यूक्लीयर डील के वॉयलेशन्स से रोकने के प्रयास कर रहे हैं.  इन यूरोपीय देशों का कहना है कि ईरान के सिविल परमाणु कार्यक्रम पर भरोसा नहीं किया जा सकता.  इंटरनेशनल एटोमिक एनर्जी एजेंसी ने कहा कि ईरान ने जानकारी दी है कि वो यूरेनियम मेटल के प्रोडक्शन के लिए इक्युपमेंट्स इंस्टॉल कर रहा है. साथ ही ईरान ने कहा है कि वो संवर्धित यूरेनियम फ्यूल की क्वालिटी सुधारने पर रिसर्च करेगा
-
7
Ep 7 TOP 5 | INDIA-PAK रिश्तों में आतंकवाद की दीमक |
इस वीडियो में देखिए दुनियाभर से जुड़ी 5 सबसे बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में...
-
6
Ep 6 TOP 5 | INDIA-IRAN के बीच बड़ी बात हो गई!
1. दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र अमेरिका एक नए इतिहास में प्रवेश करने का जा रहा है. 20 जनवरी को जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति के पद पर शपथ लेंगे. साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी, जो इस पद पर आने वाली पहली महिला होंगी. इस ऐतिहासिक वक्त के लिए अमेरिका में तैयारियां जारी है.. वाशिंगटन डीसी में लॉकडाउन है, अधिकतर सड़कों को बंद कर दिया है ताकि सुरक्षा की दृष्टि से कोई परेशानी ना हो.  2. भारत ने ट्रंप सरकार द्वारा किए गए अब्राहम अकॉर्ड का स्वागत किया है..  बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में अरसे से चली आ रही दुश्मनी भुलाकर रिश्तों को सामान्य करने के लिए यूएई और बहरीन ने इस्राइल से ऐतिहासिक करार किए हैं| इस करार के दौरान इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू, यूएई के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान और बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुल्ला लतीफ बिन राशिद अल जयानी ने अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर किए| इन समझौतों से अमेरिका को ईरान के खिलाफ अरब देशों की कड़ी में इन दो मुस्लिम देशों को साथ लाने में कामयाबी मिली है|
-
5
Ep 5 TOP 5 | INDIA-CHINA में बढ़ा तनाव.
भारत-चीन में तनाव बढ़ता जा रहा है...बॉर्डर पर दोनों तरफ की सेना मुस्तैद है...इस वीडियो में जानिए दिन भर की 5 सबसे बड़ी खबरें...
-
4
Ep 4 Top 5 | INDIA ने निभाई अफ्रीका से दोस्ती| UNSC.
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफ्रीका के संयुक्त राष्ट्र का स्थाई सदस्य बनने का समर्थन किया है. संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परषद में अस्थाई सदस्यता लेने के दूसरे दिन भारत की ओर से विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रंगला ने UNSC में अपना पहला भाषण दिया.श्रंगला ने कहा कि भारत कई अफ्रीकी देशों के साथ सुरक्षा और क्षमता को बढाने और आतंकवाद के खात्मे पर काम कर रहा है.
-
3
Ep 3 TOP 5 | India ने Maldives को दी बड़ी मदद!
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव में खेलों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिये शनिवार को चार करोड़ डॉलर के LOAN की पेशकश की | एकुवेनी स्टेडियम में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने खेलों को हमेशा से प्राथमिकता में रखा है और भारत उनकी इस कोशिशों में उनके साथ है |
-
2
Ep 2 TOP 5 | India को मिली आतंकवाद पर बड़ी जिम्मेदारी |
संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में भारत तालिबान पर 1988 में बनी सुरक्षा परिषद का अध्यक्षता करेगा.  तालिबान पर प्रतिबंधों को लेकर यह समिति  बनाई गई थी.  .  संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ती ने कहा कि मैं ये बताते हुए खुश हूं कि भारत संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में 2021- 2022 तक  तीन अहम इकाईयों की अध्यक्षता करेगा.
-
1
Ep 1 TOP 5 | G-20 समिट में ट्रंप की ओछी हरकत!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी 20 सम्मेलन में कहा कि कोविड-19 महामारी दुनिया के सामने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी चुनौती और मानवता के इतिहास में महत्वपूर्ण मोड़ है. उन्होंने कोरोना के बाद की दुनिया में प्रतिभा, तकनीक, पारदर्शिता और संरक्षण के आधार पर एक नए वैश्विक सूचकांक के विकास का सुझाव दिया.. मोदी ने यह भी कहा कि कोविड के बाद की दुनिया में ‘कहीं से भी काम करना’ एक नई सामान्य स्थिति है और जी 20 का एक डिजिटल सचिवालय बनाए जाने का सुझाव भी दिया.. राष्ट्रपति चुनाव हार चुके डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को फिर गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाया। G20 समिट के एक सेशन में महामारी पर चर्चा हो रही थी। ट्रम्प सिर्फ 13 मिनट रुके और कुछ देर बाद अपने गोल्फ क्लब में नजर आए।
We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.
No matches for "" in this podcast's transcripts.
No topics indexed yet for this podcast.
Loading reviews...
ABOUT THIS SHOW
"Duniya Tak is a one-stop channel for international news in Hindi. We provide international news round-the-clock with speed, facts, accuracy, and context. The channel focuses on issues that impact the world, news about the big and powerful countries, terror organizations, global mafia, and war. दुनिया आजतक का मकसद है अंतर्राष्ट्रीय खबरों को आप तक पहुंचाना। हम पेश करते हैं दुनिया भर की ताजातरीन खबरें। जो तथ्यों पर खरी और ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य से भरपूर होती हैं। दुनिया भर में हो रही जंग, आतंकवाद, माफिया, दुनिया के शक्तिशाली देश, शक्तिशाली नेता, शक्तिशाली परिवार, धर्म औऱ विचारधारा की जानकारी। पल-पल बदलते संसार का संपूर्ण विशलेषण और आने वाले कल का विस्तृत विवरण यहां होता है।"
HOSTED BY
Duniya Tak
CATEGORIES
Loading similar podcasts...