जयशंकर प्रसाद की लिखी कहानी देवरथ, Devrath - Story Written By Jaishankar Prasad

EPISODE · Apr 17, 2019 · 12 MIN

जयशंकर प्रसाद की लिखी कहानी देवरथ, Devrath - Story Written By Jaishankar Prasad

from Kahani Suno | कहानी सुनो (कहानियों व उपन्यासों का संसार) · host Sameer Goswami

दो-तीन रेखाएँ भाल पर, काली पुतलियों के समीप मोटी और काली बरौनियों का घेरा, घनी आपस में मिली रहने वाली भवें और नासा-पुट के नीचे हलकी-हलकी हरियाली उस तापसी के गोरे मुँह पर सबल अभिव्यक्ति की प्रेरणा प्रगट करती थी। यौवन, काषाय से कहीं छिप सकता है? संसार को दु:खपूर्ण समझकर ही तो वह संघ की शरण में आयी थी। उसके आशापूर्ण हृदय पर कितनी ही ठोकरें लगी थीं। तब भी यौवन ने साथ न छोड़ा। भिक्षुकी बनकर भी वह शान्ति न पा सकी थी। वह आज अत्यन्त अधीर थी। चैत की अमावस्या का प्रभात था। अश्वत्थ वृक्ष की मिट्टी-सी सफेद डालों और तने पर ताम्र अरुण कोमल पत्तियाँ निकल आयी थीं। उन पर प्रभात की किरणें पड़कर लोट-पोट हो जाती थीं। इतनी स्निग्ध शय्या उन्हें कहाँ मिली थी। सुजाता सोच रही थी। आज अमावस्या है। अमावस्या तो उसके हृदय में सवेरे से ही अन्धकार भर रही थी। दिन का आलोक उसके लिए नहीं के बराबर था। वह अपने विशृंखल विचारों को छोड़कर कहाँ भाग जाय। शिकारियों का झुण्ड और अकेली हरिणी! उसकी आँखें बन्द थीं। आर्यमित्र खड़ा रहा। उसने देख लिया कि सुजाता की समाधि अभी न खुलेगी। वह मुस्कुराने लगा। उसके कृत्रिम शील ने भी उसको वर्जित किया। संघ के नियमों ने उसके हृदय पर कोड़े लगाये; पर वह भिक्षु वहीं खड़ा रहा। भीतर के अन्धकार से ऊबकर सुजाता ने आलोक के लिए आँखे खोल दीं। आर्यमित्र को देखकर आलोक की भीषणता उसकी आँखों के सामने नाचने लगी। उसने शक्ति बटोरकर कहा-‘‘वन्दे!’’ आर्यमित्र पुरुष था। भिक्षुकी का उसके सामने नत होना संघ का नियम था। आर्यमित्र ने हँसते हुए अभिवादन का उत्तर दिया, और पूछा-‘‘सुजाता, आज तुम स्वस्थ हो?’’ सुजाता उत्तर देना चाहती थी। पर....आर्यमित्र के काषाय के नवीन रंग में उसका मन उलझ रहा था। वह चाहती थी कि आर्यमित्र चला जाय; चला जाय उसकी चेतना के घेरे के बाहर। इधर वह अस्वस्थ थी, आर्यमित्र उसे औषधि देता था। संघ का वह वैद्य था। अब वह अच्छी हो गयी है। उसे आर्यमित्र की आवश्यकता नहीं। किन्तु .... है तो .... हृदय को उपचार की अत्यन्त आवश्यकता है। तब भी आर्यमित्र! वह क्या करे। बोलना ही पड़ा। ‘‘हाँ, अब तो स्वस्थ हूँ।’’ ‘‘अभी पथ्य सेवन करना होगा।’’ ‘‘अच्छा।’’ ‘‘मुझे और भी एक बात कहनी है।’’ ‘‘क्या? नहीं, क्षमा कीजिए। आपने कब से प्रव्रज्या ली है?’’ ‘‘वह सुनकर तुम क्या करोगी? संसार ही दु:खमय है।’’ ‘‘ठीक तो.......अच्छा, नमस्कार ।’’ आर्यमित्र चला गया; किन्तु उसके जाने से जो आन्दोलन आलोक-तरंग में उठा, उसी में सुजाता झूमने लगी थी। उसे मालूम नहीं, कब से महास्थविर उसके समीप खड़े थे। -- -- समुद्र का कोलाहल कुछ सुनने नहीं देता था। सन्ध्या धीरे-धीरे विस्तृत नील जल-राशि पर उतर रही थी। तरंगों पर तरंगे बिखरकर चूर हो रही थीं। सुजाता बालुका की शीतल वेदी पर बैठी हुई अपलक आँखों से उस क्षणिकता का अनुभव कर रही थी; किन्तु नीलाम्बुधि का महान् संसार किसी वास्तविकता की ओर संकेत कर रहा था। सत्ता की सम्पूर्णता धुँधली सन्ध्या में मूर्तिमान् हो रही थी। सुजाता बोल उठी- ‘‘जीवन सत्य है, सम्वेदन सत्य है, आत्मा के आलोक में अन्धकार कुछ नहीं है।’’ ‘‘सुजाता, यह क्या कह रही हो?’’ पीछे से आर्यमित्र ने कहा। ‘‘कौन, आर्यमित्र!’’ ‘‘मैं भिक्षुणी क्यों हुई आर्यमित्र!’’ ‘‘व्यर्थ सुजाता। मैंने अमावस्या की गम्भीर रजनी में संघ के सम्मुख पापी होना स्वीकार कर लिया है। अपने कृत्रिम शील के आवरण में सुरक्षित नहीं रह सका। मैंने महास्थविर से कह दिया कि संघमित्र का पुत्र आर्यमित्र सांसारिक विभूतियों की उपेक्षा नहीं कर सकता। कई पुरुषों की सञ्चित महौषधियाँ, कलिंग के राजवैद्य पद का सम्मान, सहज में छोड़ा नहीं जा सकता। मैं केवल सुजाता के लिए ही भिक्षु बना था। उसी का पता लगाने के लिए मैं इस नील विहार में आया था। वह मेरी वाग्दत्ता भावी पत्नी है।’’

NOW PLAYING

जयशंकर प्रसाद की लिखी कहानी देवरथ, Devrath - Story Written By Jaishankar Prasad

0:00 12:03

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

Kahani Kahani 🇺🇸 New York based Producer / DJIndo Warehouse FounderPlease send demos, promos and edits totstack.app/kahaniKahani is a disruptor and innovator in the electronic and world music space, fusing global dance rhythms with a South Asian touch. John Dyhouse John Dyhouse All my own AI assisted tracks, are free to download.I have been writing songs since1959 until the present. As a songwriter, I am more than happy with the wide range of songs I have written over the years. But my musical skills are quite limited and the early demos on Soundcloud are of me singing and accompanying myself on guitar or latterly ukulele. I can strum the strings well enough, but there my skills end.Recently I discovered Suno AI and the results astounded me. I could finally produce demos of my songs to be proud of. I am currently going thru my catalogue of songs and producing AI assisted demos. I know many musicians turn away from AI but it has a place for me. There is no other way I could have obtained some 300 demos to this level. I do not and do not intend to look for any reward except the satisfaction that hearing my own songs gives me.I am still writing and hope to have many more years of songs left in me, Enjoy if you can and I would love to hear your comments on th लेक लाडकी महिला व बाल विकास विभाग एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना महाराष्ट्र शासनाच्या महिला व बालविकास विभागाच्या एकात्मिक बालविकास सेवा योजनेअंतर्गत, लेक लाडकी ही अभिनव योजना राबविण्यात येते. ही योजना सर्वांपर्यंत पोहोचवण्याच्या उद्देशाने ही पॉडकास्ट मालिका तयार करण्यात आली आहे. समाजातील गरजू व वंचित घटकांमधील मुलींच्या जन्मदरात वाढ होण्यासाठी, त्यांच्या शैक्षणिक प्रगतीसाठी आणि सक्षमीकरणासाठी ही योजना अत्यंत मोलाची मदत करते. म्हणूनच, काही प्रातिनिधिक गोष्टीवजा उदाहरणे, संवाद आणि माहिती यांतून सजलेली ही पॉडकास्ट मालिका आपणास निश्चितच आवडेल. The Altcoin Shuffle Lunapilot Between Bitcoin and Ethereum there were a lot of other Crypo projects, these are comedy songs about some of them “The Altcoin Shuffle” (Upbeat rock 'n' roll vibe with a little tongue-in-cheek sass) Produced using Suno.
URL copied to clipboard!