PODCAST · news
यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां
by United Nations
वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां
-
100
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 08 मई 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ:लेबनान में लागू नाज़ुक युद्धविराम के बावजूद, लोगों की हत्याओं व विस्थापन का सिलसिला जारी.तेल की बढ़ती क़ीमतों ने फिर उजागर किया प्लास्टिक और जीवाश्म ईंधन के बीच का सम्बन्ध.अटलांटिक महासागर में एक क्रूज़ जहाज़ पर फैला हंटावायरस प्रकोप, WHO ने कहा, यह कोविड जैसी किसी नई महामारी की शुरुआत नहीं.संयुक्त राष्ट्र ने की प्रवासन समझौते पर प्रगति की समीक्षा, भारत के ‘e-Migrate’ मॉडल की सराहना और प्रवासी अधिकारों पर ज़ोर. दुनिया भर में लगभग 3 अरब लोग पर्याप्त आवास से वंचित, आगामी विश्व शहरी मंच के 13वें सत्र में होगी चर्चा.
-
99
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 01 मई 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ:मध्य पूर्व क्षेत्र में जारी हिंसक युद्ध और होर्मुज़ समुद्री मार्ग में व्यवधान का आर्थिक असर दुनिया भर में, लेबनान में और बिगड़ रहे हैं मानवीय हालात.संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक का भारत दौरा, मुश्किल भरे दौर में एकजुटता की की अपील.नागरिकों की ख़ुशहाली के बारे में क्यों दिया जाता है – भूटान का उदाहरण. बताएंगे - भूटान में यूएन रैज़िडैंट कोऑर्डिनेटर – गौरव रे.दुनिया भर में सैन्य बजटों में हो रही है बेतहाशा वृद्धि, इससे - लोगों के विकास का अधिकार किस तरह होता है प्रभावित.सऊदी अरब में 'शोषणकारी कफ़ाला' व्यवस्था को समाप्त करने की अपील, प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा, गरिमा और अधिकार सुनिश्चित करने पर बल.
-
98
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 24 अप्रैल 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...दुनिया भर में सबसे अधिक भूख, सिमटी कुछ चुनिन्दा युद्धग्रस्त देशों में.लेबनान में इसराइली हमलों से मानवाधिकारों के गम्भीर उल्लंघन पर चिन्ता, हिज़बुल्लाह के हमलों से भी अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून का उल्लंघन.मध्य पूर्व में संकट से तेल व गैस के बाद अब खनिजों की भारी कमी, देशों के बीच मची होड़.कामकाज के लम्बे घंटे, रोज़गार की असुरक्षा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसे जोखिमों के कारण, हर साल हो जाती है लगभग 9 लाख लोगों की मौत.तेज़ गति से भागती कृत्रिम बुद्धिमत्ता - यानि AI पर - क्यों है नियम रूपी लगाम कसे जाने की ज़रूरत.
-
97
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 17 अप्रैल 2026
इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...लेबनान में कई सप्ताह से धधक रहे हिंसक टकराव पर विराम की घोषणा, यूएन महासचिव ने किया स्वागतस्वास्थ्य सेवाओं पर भीषण दबाव, बच्चों के लिए जोखिम, विस्थापित आबादी के लिए गहरी पीड़ा सूडान में गृहयुद्ध के तीन वर्ष, आम नागरिकों की विशाल आवश्यकताएँ, बर्लिन में एकजुटता सम्मेलन रॉकेट से होने वाला उत्सर्जन और अन्तरिक्ष में फैलता प्रदूषण बढा रहा है चिन्ताएँसंयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव के चयन की प्रक्रिया शुरू, कुछ दिलचस्प जानकारीऔर, यूएन में युवा फ़ोरम में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुँची भारत की युवा कार्यकर्ता के साथ बातचीत
-
96
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 10 अप्रैल 2026
इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...मध्य पूर्व में अमेरिका व ईरान के दरम्यान युद्धविराम की घोषणा के बाद, कुछ शान्ति के आसार, मगर तनाव और भ्रम अब भी बरक़रार. शनिवार को पाकिस्तान में होने वाली है बातचीत.सूडान में भीषण युद्ध को हो रहे हैं तीन वर्ष, जिस दौरान हुई है भयावह क्रूरता और यौन हिंसा. लाखों लोग अब भी विस्थापित.अतीत की तुलना में महिलाओं का औसत जीवन हुआ लम्बा मगर स्वास्थ्य कसौटी पर हालात अब भी बहुत अच्छे नहीं, आख़िर क्या हैं कारण.पृथ्वी पर जीवन के लिए अत्यन्त ज़रूरी – पानी की अहमियत को आख़िर इनसान क्यों नहीं समझ पा रहा है.कहावत है कि Health is Wealth यानि स्वास्थ्य ही असली सम्पदा है मगर फिर लोग क्यों हैं बेपरवाह.
-
95
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 3 अप्रैल 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...यूएन प्रमुख ने मध्य पूर्व युद्ध का दायरा फैलने और इसके गम्भीर वैश्विक प्रभावों के बारे में जताई गहरी चिन्ता, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अनुरूप समाधान निकाले जाने पर ज़ोर. मध्य पूर्व युद्ध ने तेल व गैस जैसे ऊर्जा साधनों की आपूर्ति पर डाला गम्भीर असर, दक्षिण एशिया क्षेत्र भी अछूता नहीं. ऐसे में सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा जैसे अक्षय साधनों की तरफ़ बढ़त के लिए बढ़ रही है हिमायत.मुख्य रूप से फ़लस्तीनियों के लिए, मृत्युदंड का प्रावधान करने वाले इसराइली क़ानून को रद्द किए जाने की पुकार.यूएन प्रमुख ने मुख्यालय में की, न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान ममदानी के साथ मुलाक़ात.
-
94
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 27 मार्च 2026
इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...ईरान के मिनाब बालिका स्कूल पर हुए हमले में मृत छात्राओं के लिए न्याय की पुकार, मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने, अमेरिका से जाँच के नतीजे प्रकाशित करने की भी मांग की.यूएन प्रमुख ने मध्य पूर्व में युद्ध को बताया नियंत्रण के बाहर, Diplomacy का सहारा लेने की अपील, बिगड़ते हालात से वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर मंडराता ख़तरा.यूक्रेन में युद्ध के चार वर्ष बाद भी, आम लोगों के लिए लगातार बढ़ रहा है ख़तरा, मानवाधिकार परिषद में चर्चा.400 वर्षों तक जारी रही पार-अटलांटिक दास प्रथा है, मानवता के विरुद्ध गम्भीर अपराध, पीड़ितों के लिए न्याय और मुआवज़ा मुहैया कराने की मांग वाला प्रस्ताव यूएन महासभा में,पारित.नवीन उपकरणों व नुस्ख़ों की मदद से हो सकता है टीबी का अन्त. WHO ने जारी कीं नई सिफ़ारिशें.दुनिया भर में हर साल एक अरब टन भोजन कर दिया जाता है बर्बाद, जिसे बचाकर करोड़ों लोगों का पेट भरा जा सकता है.
-
93
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 20 मार्च 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...मध्य पूर्व में धधकते युद्ध में जान-माल की व्यापक हानि, लाखों लोग विस्थापित.यूएन महासचिव ने कहा, हिंसक टकराव को बेक़ाबू होने से रोकना होगा', युद्ध पर कूटनीति की विजय है ज़रूरी.अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती इलाक़ों में पाकिस्तान के साथ झड़पों और ईरान में संकट ने बढ़ाई अफ़ग़ान नागरिकों की मुश्किलें.ग़ाज़ा पट्टी से मरीज़ों को, बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने के लिए खोली गई है रफ़ाह सीमा चौकी.5 वर्ष की आयु से पहले ही हो रही है, लगभग 50 लाख बच्चों की मौत, यूएन की एक नई रिपोर्टऔर, विश्व जल दिवस के अवसर पर एक विशेष बातचीत - किस तरह की जा सकती है इस अहम संसाधन की रक्षा.
-
92
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 13 मार्च 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:ईरान, लेबनान समेत मध्य पूर्व के अनेक देश भीषण संकट की चपेट में, ईंधन आपूर्ति व खाद्य क़ीमतों पर बढ़ता प्रभाव, लगातार बिगड़ रही है मानवीय स्थिति.मध्य-पूर्व की उथल पुथल और पाकिस्तान के साथ झड़पों ने बढ़ाई अफ़ग़ानिस्तान के लोगों की मुश्किलें.रूस द्वारा यूक्रेनी बच्चों को जबरन अपने नियंत्रण वाले इलाक़ों में ले जाया जाना, मानवाधिकार जाँचकर्ताओं ने बताया 'मानवता के विरुद्ध अपराध'. विश्व भर में लगभग दो-तिहाई बच्चों के साथ ऑनलाइन डराए-धमकाए की घटनाएँ, मामलो में हो रही है लगातार वृद्धि.महिलाओं की स्थिति पर आयोग के 70वें सत्र की हुई शुरूआत, न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में दुनिया भर से जुट रहे हैं प्रतिनिधि.
-
91
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 6 मार्च 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:ईरान पर इसराइल व अमेरिका की बमबारी और ईरान के जवाबी हमलों का सिलसिला जारी, मध्य पूर्व में तनाव चरम पर, लगभग 16 देश हिंसक टकराव की चपेट में.पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती इलाक़ों में सैन्य झड़पों से हज़ारों लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर.विश्व के किसी भी देश में नहीं है महिलाओं के लिए पूर्ण क़ानूनी समानता, महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों के उल्लंघन के मामलों में उछाल.पारिस्थितिकी तंत्र और अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम हैं औषधीय पौधे.1 अरब से अधिक लोग मोटापे की चपेट में, समाधान की सख़्त आवश्यकता.
-
90
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 27 फ़रवरी 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:पाकिस्तान- अफ़ग़ानिस्तान के बीच झड़पों के बाद, पहले से ही संकट का सामना कर रहे अफ़ग़ान नागरिकों के लिए बढ़ी चिन्ता.यूक्रेन युद्ध को हुए चार वर्ष, यूएन महासभा ने लगाई स्थाई शान्ति व युद्धविराम की पुकार.यूएन मादक पदार्थ नियंत्रण बोर्ड – INCB बड़ी ड्रग खेप रोकने में सफल, फ़ेंटानिल की 1.6 अरब जानलेवा डोज़ का ख़तरा टला.3 अरब लोगों के पास पर्याप्त आवास नहीं, वहीं दुनिया भर में 5 वर्ष में, 1 अरब लोगों को अपनी भूमि और घर खो देने का डर. मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय की प्रवक्ता रवीना शमदासानी से, मानवाधिकारों की अहमियत और भारत में AI किड के नाम से मशहूर अजू के साथ हुई ख़ास बातचीत की झलकियाँ...
-
89
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 20 फ़रवरी 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:सूडान में नज़र आए जातीय सफ़ाए और जनसंहार के स्पष्ट चिह्न, भविष्य में भी बड़े अत्याचारों के गम्भीर ख़तरे की चेतावनी.ग़ाज़ा पट्टी और पश्चिमी तट में भी 'जातीय सफ़ाए' की गहरी आशंकाओं पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई गम्भीर चिन्ता.यूक्रेन में रूसी हमले जारी, ठप सेवाओं व समर्थन में कटौती से भीषण दबाव में महिलाएँ.भारत में AI IMPACT SUMMIT आयोजित, यूएन प्रमुख ने कहा “एआई सबकी होना चाहिए.”और सुनेंगे AI Impact Summit में शिरकत करने वाले, वरिष्ठ यूएन अधिकारियों के विचार..
-
88
क्या रेडियो में इनसानी आवाज़ की जगह ले सकती है एआई?
जब दुनिया तेज़ रफ़्तार वीडियो, रील्स और एआई टैक्नॉलॉजी से तैयार आवाज़ों से भरी हुई है, तब भी सम्वाद का एक ऐसा माध्यम भी है जो दिखाई दिए बना ही, लोगों की ज़िन्दगी में आज भी मौजूद है…रेडियो. ये केवल खब़रें सुनाने का साधन नहीं है, बल्कि संकट के समय में लोगों की आख़िरी उम्मीद, अकेलेपन में साथ देने वाली आवाज़ और अँधेरे हालात में भरोसे की एक किरण भी है...
-
87
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 13 फ़रवरी 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:सूडान के अल फ़शर शहर में भयावह हिंसा पर, मानवाधिकार कार्यालय ने जताई युद्ध अपराधों की आशंका.संयुक्त राष्ट्र ने इसराइल से, पश्चिमी तट में अपना क़ब्ज़ा बढ़ाने के लिए उठाए क़दमों को वापिस लेने का किया आग्रह.हिंसक चरमपंथ और आतंकवाद को हवा देने के लिए नवीन, उभरती टैक्नॉलॉजी के दुरुपयोग पर बढ़ती चिन्ता.महिलाएँ उच्च शिक्षा में आगे तो, मगर विज्ञान व गणित विषयों में हिस्सेदारी अब भी केवल 35 प्रतिशत. एआई और डिजिटल टैक्नॉलॉजी के इस दौर में भी रेडियो है, संचार का एक सशक्त माध्यम.
-
86
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 06 फ़रवरी 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:संकटग्रस्त समुदायों तक जीवनरक्षक सेवाएँ पहुँचाने के लिए, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने वित्तीय सहायता की अपील की.अमेरिकी संसद ने एचआईवी/एड्स के विरुद्ध लड़ाई के लिए, 6 अरब डॉलर के पैकेज को दी स्वीकृति, यूएन ने किया स्वागत.विश्व भर में कैंसर के 40 फ़ीसदी मामलों में रोकथाम सम्भव, बचाव उपायों पर बल.अमेरिका-रूस परमाणु सन्धि की अवधि हुई समाप्त, यूएन प्रमुख ने कहा विश्व के लिए एक 'गम्भीर क्षण'.भारतीय शान्तिरक्षक वैश्विक शान्ति और सुरक्षा में महत्वपूर्ण...सुनेंगे यूएन रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीज़नर के विचार.एआई के ज़रिए बच्चों की 'डीपफ़ेक' यौन सामग्री में उछाल, UNICEF की चेतावनी.
-
85
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 30 जनवरी 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:यूएन महासचिव ने पेश की अपने कार्यकाल के अन्तिम वर्ष की प्राथमिकताएँ, उभरते तनावों और लापरवाही भरे क़दमों के ख़तरनाक दुष्परिणामों के प्रति चेतावनी.एक अहम मोड़ पर खड़े ग़ाज़ा पट्टी में हालात पर, सुरक्षा परिषद की एक उच्चस्तरीय बैठक में चर्चा.यूएन प्रमुख ने 'अन्तरराष्ट्रीय हॉलोकॉस्ट स्मरण दिवस' पर दिया मानवता के लिए एकजुटता का सन्देश.विश्व स्वास्थ्य संगठन ने, स्कूल में बच्चों के लिए पोषणयुक्त भोजन से जुड़ी गाइडलाइन्स की जारी.दक्षिण सूडान में शान्ति समझौते पर ख़तरे के बीच, बाढ़ और मानवीय संकट से जूझ रहे हैं समुदाय...एक विशेष बातचीत.
-
84
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 23 जनवरी 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:यूएन उप महासचिव ने बहुपक्षवाद और वैश्विक नियमों की रक्षा का किया आह्वान, महासभा अध्यक्ष ने अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के प्रति घटते सम्मान पर जताई चिन्ता.ग़ाज़ा में पुनर्निर्माण की चर्चाओं के बीच, यूएन एजेंसियों ने तत्काल मानवीय राहत को बताया एक अहम प्राथमिकता .संक्रमण के दौर से गुज़र रहे सीरिया में, हिंसक झड़पों से मौजूदा प्रगति पर जोखिम.बढ़ते जल संकट से जूझती दुनिया, अब 'जल दिवालिएपन' के दौर में प्रवेश कर चुकी है, अरबों लोग चपेट में.प्रकृति को बचाने में कम, उसे नुक़सान पहुँचाने में हो रहा है कहीं अधिक ख़र्च.
-
83
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 16 जनवरी 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:यूक्रेन में रूसी सैन्य हमलों और भीषण सर्दी की दोहरी मार, बुनियादी ज़रूरतों के लिए जूझ रहे हैं आम लोग.ईरान में चिन्ताजनक स्थिति पर, संयुक्त राष्ट्र ने सभी पक्षों से किया - अधिकतम संयम बरतने का आग्रह.ग़ाज़ा में सर्द मौसम में तूफ़ान का क़हर, बाढ़ के गम्भीर ख़तरे वाले क्षेत्रों में रहने के लिए विवश 8 लाख लोग.यूएन एंतोनियो गुटेरेश ने, दरारों, असमानताओं व संघर्षों के दौर में, पारस्परिक सहयोग को बताया - इस वर्ष के लिए अपनी प्राथमिकता.वायु प्रदूषण से जूझते दक्षिण एशिया में, स्वच्छ हवा के लिए समाधानों से उपजी उम्मीद.
-
82
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 9 जनवरी 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:सूडान में हिंसक युद्ध के 1000 दिन, आम नागरिकों के लिए नारकीय स्थितियूक्रेन के अनेक शहरों पर व्यापक हमलों में लोगों की परेशानियाँ बढ़ीं, वहीं ईरान में महंगाई के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान अनेक लोग हताहत.अन्तरराष्ट्रीय संगठनों से अमेरिका के पीछे हटने की घोषणा, यूएन ने जताया विश्व समुदाय की सेवा जारी रखने का संकल्प. म्याँमार में हो रहे चुनावों की वैधता और स्वतंत्रता पर सवाल, अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की कोशिश का आरोप.भारत के ओडिशा में यूनीसेफ़ के प्रयासों से कैसे आ रहा है स्कूली लड़कियों के जीवन में बदलाव.
-
81
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 2 जनवरी 2026
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:ग़ाज़ा में बारिश, ठंड, जलभराव की वजह से फ़लस्तीनी आबादी के लिए गम्भीर हालात, उधर सूडान में हिंसक टकराव से प्रभावित आबादी की पीड़ा पर गहरी चिन्ता.अफ़ग़ानिस्तान में, 2026 में भी गम्भीर मानवीय संकट बने रहने की आशंका, आर्थिक बदहाली और प्राकृतिक आपदाओं से हालात बदतर.कोविड-19 अब भी बन सकता है गम्भीर संक्रमण की वजह, मगर वैक्सीन है बचाव का एक असरदार उपाय.संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका के बीच समझौता, 17 देशों में मानवीय राहत के लिए 2 अरब डॉलर की मदद.यूएन प्रमुख का नए वर्ष पर सन्देश, वैश्विक शान्ति, न्याय और युद्धों के बजाय निर्धनता के विरुद्ध लड़ाई पर बल.
-
80
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 26 दिसम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:श्रीलंका में क़रीब एक महीना पहले आए चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह से प्रभावित 10 लाख से अधिक लोग अब भी सहायता पर निर्भर.म्याँमार में चुनाव से पहले, हिंसा और दमन के मामलों में तेज़ी पर चिन्ता, उधर मध्य अफ़्रीकी गणराज्य - CAR में भी चुनावों को बताया गया अहम.ईरान के परमाणु कार्यक्रम व अप्रसार के मुद्दे पर सुरक्षा परिषद में नहीं बनी सहमति, आपसी वार्ता के ज़रिए समाधान पर बल.अफ़ग़ानिस्तान के पहाड़ी इलाक़ों में कठोर सर्दियों का प्रकोप, यूएन खाद्य एजेंसी WFP बनी सहारा.यूएन पर्यावरण कार्यक्रम के ‘पृथ्वी चैम्पियन’ पुरस्कार से सम्मानित, भारत की सुप्रिया साहू के साथ एक विशेष बातचीत.
-
79
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 19 दिसम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:ग़ाज़ा में फ़िलहाल अकाल टला, मगर लाखों लोग अब भी भूख व कुपोषण की चपेट में.सूडान में कोर्दोफ़ान के अल-ओबेद इलाक़े पर हमले की आशंका, नए सिरे से विस्थापन का जोखिम.पारम्परिक चिकित्सा पद्यति पर दूसरा शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न, दिल्ली घोषणापत्र के साथ, सामने आया वैश्विक स्वास्थ्य रोडमैप.दुनिया भर में बढ़ते मतभेदों, संघर्षों, टकरावों, अनिश्चितताओं और चुनौतियों के हालात में, यूएन मुख्यालय में 'विश्व ध्यान दिवस' की महत्ता पर चर्चा.फ़रवरी 2026 में भारत में होगा एआई शिखर सम्मेलन. इस सिलसिले में यूएन मुख्यालय में हुई प्रारम्भिक चर्चा.
-
78
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 12 दिसम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:सूडान और ग़ाज़ा में हिंसा के कारण, आम लोगों की पीड़ाएँ हैं जारी, यूएन एजेंसियों के यथासम्भव सहायता प्रयास भीबच्चों पर सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव को देखते हुए, कुछ ऑस्ट्रेलिया में लगी पाबन्दियाँप्रकाश उत्सव दीपावली बना अब वैश्विक त्यौहार, यूनेस्को की जीवन्त विरासत सूची में मिली जगहमहिलाओं का स्वास्थ्य केवल उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवारों के लिए है अहम, भारत में WHO की जागरुकता मुहिमदुनिया के अनेक देशों में बढ़ रहा है, पारम्परिक चिकित्सा पद्यति का प्रयोग. अगले सप्ताह नई दिल्ली में WHO सम्मेलन
-
77
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 5 दिसम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:दक्षिणपूर्व एशिया के अनेक देशों में बाढ़ का क़हर, 1 करोड़ से अधिक लोगों पर गाज.सूडान में हिंसक युद्ध की आग फिर भड़की, और ग़ाज़ा में लोगों के लिए चिकित्सा सुविधा बनी दूर की कौड़ी.मलेरिया पर नियंत्रण में हुई है प्रगति, मगर दवा प्रतिरोध से उपज रहा है एक नया जोखिम.एक भारतीय किशोर - देव करन को मिला यूएन सम्मान, तालाब साफ़ करने की उनकी मुहिम ला रही है रंग.समाज में, विकलांगजन के वास्तविक समावेशन से ही होती है समाज की असल प्रगति.
-
76
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 28 नवम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:दुनिया भर में, हज़ारों महिलाएँ, अपनों के ही हाथों होती हैं हिंसा की शिकार, इस माहौल में बड़े हो रहे, करोड़ों बच्चे भी संकट में.करोड़ों बच्चे, ख़सरा से बचाने वाली वैक्सीन से हैं वंचित, नतीजतन, 95 हज़ार लोगों की मौतें.दिल्ली की हवा में घुल रहा है विषैला प्रदूषण, स्वास्थ्य आपदा जैसे बने हालात.17 साल की उम्र में एचआईवी से संक्रमित हुईं पूजा मिश्रा. मगर, डर और कलंक को पीछे छोड़कर, कैसे बनीं युवाओं की आवाज़.रियाद में आयोजित वैश्विक सम्मेलन UNIDO) में, मानवता व पृथ्वी की भलाई पर केन्द्रित औद्योगिक विकास पर ज़ोर.
-
75
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 21 नवम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...कॉप30 अपने अन्तिम चरण में, जलवायु संकल्पों को ठोस वास्तविकता में बदलने का इम्तेहान.42 करोड़ बच्चे अत्यधिक निर्धनता में जीवन बिताने को विवश, अफ़्रीका और एशिया में है अधिक संख्या.डिजिटल जगत में बढ़ती हिंसा की शिकार बनती महिलाएँ, क़ानूनी सुरक्षा क्यों है ज़रूरी...दुनिया भर में क़रीब साढ़े 3 अरब लोग, आज भी सुरक्षित शौचालय से वंचित, पर्याप्त धन व पक्के इरादे की ज़रूरत.सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति से उत्पन्न होता गतिरोध एक बड़ी समस्या, बहुपक्षीय संस्थाओं में कमज़ोर पड़ता भरोसा.
-
74
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 14 नवम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...ब्राज़ील के बेलेम में, यूएन जलवायु शिखर सम्मेलन – COP30 में वैश्विक सरगर्मियाँ, स्वास्थ्य, खाद्य असुरक्षा और प्रवासन जैसे मुद्दों को भी जलवायु कार्रवाई में शामिल किए जाने पर ज़ोर.यूएन मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने, सूडान के अल फ़शर में हुए अत्याचारों को बताया - अन्तरराष्ट्रीय समुदाय के रिकॉर्ड पर धब्बा.ग़ाज़ा में यूएन सहायता प्रयास जारी, इस बीच 90 प्रतिशत बच्चे मानसिक रोगों की चपेट में.धन की कमी से डगमगा रही है टीबी यानि तपैदिक का अन्त करने की मुहिम, हालाँकि उपचार में सफलता भी.एशिया प्रशान्त के अनेक देशों में, अतिरिक्त पोषण से युक्त गेहूँ और चावल की आपूर्ति से, बच्चों व महिलाओं को अनेक लाभ.
-
73
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 7 नवम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...हिंसक टकराव से जूझ रहे सूडान के अल फ़शर शहर में आम लोगों पर भयावह अत्याचारों को अंजाम दिए जाने की ख़बरें, यूएन ने हिंसा पर विराम लगाने का किया आग्रहब्राज़ील के बेलेम में जलवायु सम्मेलन कॉप30 से पहले, महासचिव का आग्रह, बढ़ते तापमान की रफ़्तार को थामना होगासामाजिक विकास के लिए संकल्पों को वास्तविक बदलाव में तब्दील करने के आहवान के साथ दोहा में शिखर बैठक का समापनअफ़ग़ानिस्तान में अफ़ीम पोस्त की खेती पर प्रतिबन्ध के बाद उसमें गिरावट का रुझान जारीक़ानून व्यवस्था की पुनर्बहाली से होकर जाती है, लोकतंत्र की राह, सुनिएगा एक बातचीत
-
72
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 31 अक्टूबर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...सूडान के अल फ़शर में, हाल के दिनों में RSF की भयावह हिंसा में साढ़े चार सौ से अधिक लोगों का जनसंहार. भारी संख्या में लोगों का पलायन.पूरे ग़ाज़ा पट्टी में, हाल के इसराइली हवाई हमलों के बावजूद, यूएन एजेंसियाँ सहायता प्रयासों में सक्रिय, इसराइली हमलों में 100 से अधिक लोगों की मारे जाने की ख़बरें.यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर रूस के सिलसिलेवार हमलों पर गहरी चिन्ता, युद्ध ले रहा है - टैक्नोलॉजी टकराव का रूप.संयुक्त राष्ट्र के युवा मामलों के सहायक महासचिव डॉक्टर फ़ेलिपे पाउलियर ने अपनी भारत यात्रा के दौरान, देशभर के अनेक युवा परिवर्तनकारियों से की मुलाक़ात.क्या ऐसा सम्भव है कि सामाजिक विकास के मार्ग में कोई भी पीछे नहीं छूटे. कुछ ऐसे ही मुद्दों पर प्रगति का जायज़ा लेने के लिए, 4-6 नवम्बर को, दोहा में हो रहा है – दूसरा विश्व सामाजिक विकास सम्मेलन.
-
71
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 24 अक्टूबर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़िया...संयुक्त राष्ट्र हुआ 80 वर्ष का, 24 अक्टूबर को यूएन दिवस के अवसर पर, इस विश्व संगठन के उद्देश्यों के लिए फिर से वैश्विक एकजुटता की अपील.ग़ाज़ा युद्धविराम, व्यापक इसराइल-फ़लस्तीन टकराव के सबसे विनाशकारी चरणों में से एक को समाप्त करने का एक दुर्लभ अवसर, कहा मध्य पूर्व के लिए एक वरिष्ठ यूएन दूत ने.हरे-भरे वन हैं पृथ्वी के फेफड़े और इनसानों की आजीविका का सहारा, मगर फिर भी विशाल पैमाने पर क्यों हो रही वनों की कटाई.साइबर अपराध पर क़ाबू पाने के लिए, एक यूएन कन्वेंशन की जा रही है हस्ताक्षर के लिए प्रस्तुत. दुनिया भर में लोगों को मिल सकेगी धोखाधड़ी से सुरक्षा.विकलांग जन के समावेशन के मुद्दे पर, हाल ही में भारत के गोआ में सम्पन्न हुए - पर्पल फ़ेस्टिवल में हुआ, WeCare नामक फ़िल्म महोत्सव भी.
-
70
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 17 अक्टूबर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...विश्व भर में कुल निर्धन आबादी का 80 फ़ीसदी हिस्सा, सूखा, बाढ़, गर्मी और वायु प्रदूषणों जैसे जलवायु जोखिमों की चपेट में भीग़ाज़ा में नाज़ुक हालात में लागू युद्धविराम के बीच, ज़रूरतमन्द फ़लस्तीनी आबादी तक मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए प्रयास67 करोड़ लोग आज भी भूखे पेट सोने के लिए मजबूर, विश्व खाद्य दिवस पर इस चुनौती पर पार पाने का आहवानयूएन शान्तिरक्षा अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने, व नई उभरती चुनौतियों से निपटने पर चर्चा के लिए नई दिल्ली में बैठकऔर, अपना असर खो रही हैं एंटीबायोटिक दवाएं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फिर किया आगाह
-
69
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 10 अक्टूबर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...ग़ाज़ा में युद्धविराम समझौते की घोषणा का ज़ोरदार स्वागत और ख़ुशी व उम्मीदों की लहर. यूएन एजेंसियों ने मानवीय सहायता आपूर्ति के लिए बढ़ाई अपनी सक्रियता.वेनेज़ुएला की मारिया मचाडो को मिला नोबेल शान्ति पुरस्कार, लोगों की लोकतांत्रिक आशाओं को बढ़ावा देने में अहम योगदान को मिली पहचान.गम्भीर मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं योरोप के स्वास्थ्यकर्मी, आ रहे हैं आत्महत्या तक के विचार.एक अरब से अधिक लोगों को तम्बाकू की लत, ई-सिगरेट के सेवन में भी भारी इज़ाफ़ा.सम्मानजनक रोज़गार हर व्यक्ति का अधिकार है, फिर भी दुनिया भर में क्यों हैं चिन्ताजनक हालात.हिन्दी दिवस पर, यूएन मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन.
-
68
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 03 अक्टूबर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...युद्ध से बदहाल ग़ाज़ा में मातृत्व और प्रसव सेवाओं पर गहरा असर, बड़े पैमाने पर विस्थापन का सिलसिला भी है जारी.भारत में दुर्गा पूजा उत्सव, धर्म, कला और सामाजिक सन्देश का संगम …मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची का हिस्सा.दुनिया भर में, अरबों लोगों के जीवन से बिजली अब भी गुल, और कैसे होगी हर व्यक्ति की स्वच्छ उर्जा तक पहुँच.औषधीय व सुगन्धित पौधे हैं स्वास्थ्य, विरासत और आजीविका के अनमोल भंडार, इन्हें सहेज कर रखा जाना है ज़रूरी.2 अक्टूबर को अन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर, यूएन मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम, गाँधीजी की विचारधारा आज और भी प्रासंगिक.
-
67
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 26 सितम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...यूएन महासभा के 80वें सत्र के उच्च स्तरीय जनरल डिबेट के लिए, यूएन मुख्यालय में जुटे विश्व भर के नेता, मुख्यालय बना कूटनैतिक हलचल का केन्द्र.यूएन महासभा के 80वें सत्र में विभिन्न मुद्दों पर उच्च स्तरीय सम्मेलन, AI, परमाणु हथियारों, मानसिक स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर हुई चर्चा.SDG मीडिया ज़ोन में हुई सतत विकास लक्ष्यों पर गहन चर्चा, युवाओं ने भी की अपनी आवाज़ बुलन्द.और, भारत की जिनाली मोदी को मिला यूनेप का युवा पृथ्वी चैम्पियन पुरस्कार, केले के कचरे से चमड़े का किया उत्पादन.
-
66
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 19 सितम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...न्यूयॉर्क में यूएन मुख्यालय में, वार्षिक वैश्विक पंचायत के लिए सज चुका है मंच, ज्वलन्त मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए विश्व भर से जुटेंगे नेता.अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान द्वारा, लड़कियों की शिक्षा पर लगाई गई रोक को हुए चार वर्ष, 70 लाख बच्चे कक्षाओं से बाहर.2024 में जलवायु परिवर्तन ने जल संसाधनों पर डाला गहरा दबाव, चरम मौसम से आम जीवन और अर्थव्यवस्था भी प्रभावित… यूएन विशेषज्ञ सुलग्ना मिश्रा बताएंगी रिपोर्ट के अहम निष्कर्ष.विश्व में लैंगिक समानता की धीमी प्रगति, यूएन वीमेन एशिया-प्रशान्त की निदेशक क्रिस्टीन अरब से जानेंगे कि कहाँ रह गई है कमी.अरबों लोग आज भी पानी और बुनियादी स्वच्छता से वंचित, सतत विकास लक्ष्य - 6 की प्राप्ति, वास्तविकता से कितनी दूर... जानेंगे एसडीजीनामा में.
-
65
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 12 सितम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...सम्प्रभु फ़लस्तीनी राष्ट्र की स्थापना के समर्थन में यूएन महासभा में प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित उधर दोहा में इसराइल के हमले पर चिन्ता और ग़ाज़ा में हर तरफ़ पसरी है मौत की गन्ध. नेपाल में कई दिनों की अशान्ति के बाद पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को बनाया गया अन्तरिम प्रधानमंत्री. अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से भारी तबाही के कारण पहले से जारी मानवीय सहायता में उत्पन्न हुई बाधा, राहत के लिए सहायता धनराशि जुटाने की अपील भी. करोड़ों बच्चे भरपेट, स्वस्थ भोजन नहीं मिलने की वजह से कम वज़न के शिकार, तो दूसरी ओर, हानिकारक भोजन खाने के कारण करोड़ों बच्चे मोटापे की चपेट में भी. लैंगिक असमानता है सामाजिक प्रगति में बड़ी बाधा, कितना ज़रूरी है सतत विकास लक्ष्य -5, जानेंगे एसडीजीनाम में.
-
64
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 5 सितम्बर 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से हुई व्यापक बर्बादी के बाद, ज़रूरतमन्दों तक सहायता पहुँचाने में जुटी यूएन एजेंसियाँ.ग़ाज़ा में इसराइली सैन्य कार्रवाई हुई तेज़, लोग फिर विस्थापित होने के लिए मजबूर, मानवीय सहायता प्रयासों के लिए बढ़ी मुश्किलें.भारत के उत्तरी राज्यों में आई बाढ़ से जान-माल की भीषण हानि पर गहरा दुख.दुनियाभर में 75 करोड़ से अधिक वयस्क निरक्षर, सभी के लिए शिक्षा सुनिश्चित करने के लक्ष्य की राह अभी कितनी दूर…जानेंगे एसडीजीनामा में.और, महिलाएँ, वैश्विक आबादी का आधा हिस्सा, लेकिन समाचार जगत में उनकी महज एक-चौथाई उपस्थिति.
-
63
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 29 अगस्त 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...ग़ाज़ा में भयावह हालात का अन्त नहीं, व्यापक अकाल की आशंका भी, यूएन महासचिव ने फिर दोहराई युद्धविराम, मानवीय सहायता और बन्धकों की रिहाई की अपील.लड़कियों की शिक्षा पर तालेबान की पाबन्दियों के बावजूद, उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए अफ़ग़ान नागरिकों में विशाल समर्थन.विश्व खाद्य कार्यक्रम और भारत के बीच समझौते से, संकटग्रस्त इलाक़ों में पोषण और अन्न की आपूर्ति में सुधार की उम्मीद.प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से गहरा रहा है झीलों के लिए संकट. इस प्राकृतिक धरोहर को बचाने के प्रयास हैं ज़रूरी.सतत विकास लक्ष्य 3: बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और टीकाकरण से कैसे पड़ेगी मज़बूत समाज और अर्थव्यवस्था की नींव.
-
62
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 22 अगस्त 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...यूएन एजेंसियों ने, लगभग 23 महीनों के युद्ध से त्रस्त ग़ाज़ा में की अकाल की पुष्टि. लगभग पाँच लाख लोग भुखमरी की चपेट में.दुनिया भर में हर दिन भोजन की अरबों थालियों के बराबर खाना कर दिया जाता है बर्बाद, जबकि दूसरी तरफ़ करोड़ों लोग रह जाते हैं भूखे पेट. सतत विकास लक्ष्य-2, इसी भूख के संकट को ख़त्म करने पर नज़र टिकाता है. जानेंगे विस्तार से एसडीजी-नामा में.दक्षिण एशिया में बारिश और बाढ़ का क़हर. पाकिस्तान और भारत में सैकड़ों लोगों की मौतें, और सम्पत्तियों का भारी नुक़सान.बच्चों को अनुशासित करने के लिए अक्सर घरों और स्कूलों में दिया जाता है शारीरिक दंड, मगर WHO के अनुसार, ऐसा दंड, जीवन भर उनके दिलो-दिमाग़ और विकास को करता है प्रभावित.पश्चिम बंगाल में, कुछ महिलाओं ने संभाली, अपने गाँवों को खुले स्थानों में शौच करने के चलन से छुटकारा दिलाने की ज़िम्मेदारी, कैसे हो रहा है ये सम्भव.
-
61
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 15 अगस्त 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...ग़ाज़ा में युद्ध और बेदख़ली ने बढ़ाई लोगों की पीड़ा, विकलांगों और बच्चों पर गहरा असर. इस बीच भुखमरी और गहराई.वर्ष 2024 में, 4 हज़ार से अधिक लोग अशान्ति में यौन हिंसा के शिकार, अफ़ग़ान महिलाओं की स्थिति भी चिन्ताजनक.प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के उपायों पर नहीं बन सकी अन्तरराष्ट्रीय सहमति.श्रीलंका को अतीत के साए से निकलकर, बेहतर भविष्य के लिए काम करने का सुझाव.दुनिया भर में, 80 करोड़ लोग अब भी निर्धनता के अँधेरे में, कैसे मिलेगा छुटकारा...चर्चा एसडीजीनामा में....AI के बढ़ते प्रयोग के मद्देनज़र, महिलाओं को, इस तकनीक में सक्षम बनाने के लिए, यूएन वीमेन का एक AI स्कूल.
-
60
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 8 अगस्त 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...ग़ाज़ा में मानवीय संकट और गहराया, 12 हज़ार से अधिक बच्चे कुपोषण से पीड़ित, उधर ग़ाज़ा पर इसराइल के पूर्ण सैन्य क़ब्ज़े की ख़बरों पर गहरी चिन्ता.अवाज़ा सम्मेलन में, 32 भूमिबद्ध देशों के लिए व्यापार व विकास रणनीति पर चर्चा, और जिनीवा में वैश्विक प्लास्टिक सन्धि वार्ता.एशिया-प्रशान्त में बाघों की वापसी के बारे में, संरक्षण प्रयासों ने किस तरह जगाई नई उम्मीद.माहवारी निर्धनता का व्यापक संकट, इस साल भी, करोड़ों महिलाएँ स्वच्छता उत्पादों से क्यों हैं वंचित.संयुक्त राष्ट्र की एक युवा स्वयंसेविका शिखा श्रीकान्त के साथ ख़ास बातचीत - धरती बचाने में मदद करने की उनकी मुहिम के बारे में.
-
59
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 1 अगस्त 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...ग़ाज़ा में कस रहा है भुखमरी और अकाल का शिकंजा, भोजन पाने की आस में अभी तक 1400 लोगों की मौत.कई वर्षों से चल रही है संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की बात, उन सुधारों के लिए UN80 पहल के तहत आज पेश की गईं सिफ़ारिशें.हर रात करोड़ों लोग भूखे पेट सोने को मजबूर, तो उसी दुनिया में, हर दिन एक अरब थालियों के बराबर, भोजन कर दिया जाता है बर्बादशिशु के लिए माँ का दूध है अमृत समान, इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व स्तनपान सप्ताह. स्तनपान क्यों है एक सामाजिक निवेश.भारत के शहरों में भविष्य में रोज़गार अवसर, तो बहुत होंगे मगर होंगे बहुत तरह के बोझ और ख़तरे भी.
-
58
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 25 जुलाई 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...'ग़ाज़ा युद्ध, तानाशाही और जलवायु न्याय, दुनिया नैतिक संकट से दो-चार', ऐसा क्यों कहा यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने.जानेंगे ग़ाज़ा के ताज़ा हालात की जानकारी, जहाँ इसराइली हमलों में मौतें और व्यापक विनाश जारी, सहायता आपूर्ति पर भी पाबन्दी जारी.बहुत से अफ़ग़ान लोग, स्वदेश वापिस तो लौटे, मगर उनके सामने हैं नई मुसीबतें.विश्व स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में भारत की प्रगति-यात्रा है किस पड़ाव पर, सुनियेगा, नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बैरी के साथ एक ख़ास बातचीत.और, कुछ बात बिहार की जहाँ यूनीसेफ़ ने, किस तरह खेलों को बना दिया है, बच्चों की सेहत और ख़ुशी का मंत्र.
-
57
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 18 जुलाई 2025
इस सप्ताह के बुलेटिन में:ग़ाज़ा के ताज़ा हालात की जानकारी, जहाँ बीते सप्ताह भी अनेक लोगों की मौत हुई और सुरक्षा परिषद में भी गूंजी युद्धविराम व मानवीय सहायता की पुकारें.जानेंगे कि युद्ध से प्रभावित क्षेत्रों में, 23 करोड़ से अधिक बच्चे, क्यों स्कूली शिक्षा से वंचित हैं, और यूनीसेफ़ क्या कर रहा है - एक “खोई हुई पीढ़ी” को बचाने के लिए.बात - उच्च स्तरीय राजनैतिक मंच यानि HLPF के मौजूदा सत्र में - सतत विकास लक्ष्यों की प्रगति पर हो चर्चा की. विकास के अधिकार पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष रैपोर्टेयर, सूर्य देव, इस बारे में क्या कहते हैं.भारत की एक और सांस्कृतिक विरासत को मिली, विश्व धरोहर की सूची में जगह. कौन से हैं ये स्थान और क्यों अहम हैं.और जानलेवा - रेबीज़ बीमारी के ख़तरे को किस तरह टाला जा सकता है.
-
56
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 11 जुलाई 2025
इस साप्ताहिक पॉडकास्ट में शामिल हैं...ग़ाज़ा में खाद्य सहायता के इन्तज़ार में हो रही लगातार मौतें, संयुक्त राष्ट्र ने जताया गहरा क्षोभ.वर्षा देशपांडे और जनसंख्या वैज्ञानिक अध्ययन संघ को मिला यूएन जनसंख्या पुरस्कार.दक्षिण एशिया में एनीमिया का बढ़ता स्वास्थ्य संकट, निर्धन महिलाएँ अधिक प्रभावित.मध्य प्रदेश में नाव बनी बदलाव की दिशा, महिलाओं ने संभाली पर्यटन की कमान.और इनसान के पुराने साथी घोड़े की याद में शुरू हुआ विश्व अश्व दिवस.
-
55
यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 4 जुलाई 2025
इस साप्ताहिक पॉडकास्ट में शामिल हैं...विकास के लिए वित्त सम्मेलन, सेविया में हुआ सम्पन्न, ‘दस वर्षों में एक बार मिलने वाला अवसर’ग़ाज़ा में अत्यन्त गम्भीर होते हालात पर अति गम्भीर चिन्ता, आम फ़लस्तीनियों की मौत की कड़ी निन्दा, यूएन प्रमुख ने दोहराई युद्धविराम की अपील भी.टैक्नॉलॉजी के बढ़ते प्रयोग के बीच, अकेलेपन से हर घंटे हो जाती है 100 लोगों की मौत.प्लास्टिक से निकला पक्का रास्ता, पश्चिम बंगाल केमयनागुड़ी की सड़कों पर बिछी है नवाचार की ज़मीन.विश्व बैंक की मदद से, तमिलनाडु में 16 लाख महिलाओं के लिए बेहतर रोज़गार की उम्मीदें.
-
54
यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 27 जून 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...यूएन प्रमुख ने ग़ाज़ा में तत्काल युद्धविराम की लगाई फिर पुकार. भोजन हासिल करने की आस में लोगों की मौत पर गहरी चिन्ता भी.संयुक्त राष्ट्र चार्टर के 80 साल, शान्ति और इंसाफ़ की अनमोल विरासत.विकास के लिए धन निवेश कोई दान नहीं, बल्कि है कई गुना फ़ायदे का सौदा, अगले सप्ताह सेविया सम्मेलन में कुछ इन्हीं मुद्दों पर होगा ज़ोर.चाँद पर समय तय करना बड़ी पहेली, इस सम्बन्ध में संयुक्त राष्ट्र की एक अहम पहल.राजस्थान की सास-बहुओं से शुरु हुई ख़ामोश क्रान्ति, जिसमें महिलाओं ने परम्पराओं को पीछे छोड़, चुनी सेहत की राह.
-
53
यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 20 जून 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...ईरान और इसराइल के बीच धधकते टकराव पर, सुरक्षा परिषद की आपात बैठक, यूएन महासचिव ने शान्ति को अवसर देने की लगाई पुकारग़ाज़ा में गहराता भूख संकट, ईंधन की क़िल्लत की वजह से अहम सेवाओं के ठप होने का जोखिमअफ़ग़ानिस्तान में हर 10 में से आठ महिलाएँ, शिक्षा, रोज़गार अवसरों के दायरे से बाहर, भेदभाव व सख़्त पाबन्दियों से पीड़ितविश्व शरणार्थी दिवस पर अपने घर से दूर जीवन फिर शुरू करने वाली आबादी के साथ एकजुटता का आहवानऔर अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, यूएन मुख्यालय में योग सत्र का आयोजन, एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के सन्देश की गूंज
-
52
यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 13 जून 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...ईरान के परमाणु केन्द्रों पर इसराइली हमलों के बाद, मध्य पूर्व में भड़का तनाव, यूएन महासचिव ने संयम बरते जाने का किया आग्रहग़ाज़ा में युद्धविराम लागू करने, बन्धकों की रिहाई और मानवीय सहायता की आपूर्ति के लिए महासभा में भारी बहुमत से प्रस्ताव पारितभारत के अहमदाबाद से लन्दन जा रहे एयर इंडिया विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा शोकपरिवारों के घटते आकार, प्रजनन दर में गिरावट के पीछे छिपी हैं सामाजिक व आर्थिक विवशताएँऔर बाल श्रम के उन्मूलन का वादा अब भी अधूरा, 13 करोड़ से अधिक बच्चे अब भी बाल श्रम का शिकार
-
51
यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 6 जून 2025
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...ग़ाज़ा में भोजन का अभाव, फ़लस्तीनी आबादी को धकेल रहा है भुखमरी की ओरपूर्व जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक, 80वें सत्र के लिए महासभा अध्यक्ष निर्वाचितसुरक्षा परिषद में पाँच नए सदस्य देशों का चुनाव, 1 जनवरी 2026 से होगा कार्यकाल शुरूपृथ्वी, नदियों, महासागरों, पर्यावरण और हमारे स्वास्थ्य पर प्लास्टिक कचरे का बढ़ता प्रहार, समाधान ढूंढने की कोशिशें भीमानवता के लिए जल व आजीविका के अहम स्रोत हैं, ग्लेशियरएक रिपोर्ट, टिकाऊ परिवहन के सरल, भरोसेमन्द, पर्यावरण अनूकूल साधन साइकिल पर
We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.
No matches for "" in this podcast's transcripts.
No topics indexed yet for this podcast.
Loading reviews...
Loading similar podcasts...