PODCAST · society
ऑस्ट्रेलिया को जानें
by SBS
ऑस्ट्रेलिया में जीवन यापन के लिये आपको जो भी कुछ जानना आवश्यक है। स्वास्थ्य, आवास, नौकरी, वीज़ा और नागरिकता, ऑस्ट्रेलियाई कानून समेत कई विषयों पर उपयोगी जानकारी हिन्दी में सुनें ।
-
132
Tips to manage financial stress | Fuel in Focus - जानें खर्चे के दबाव को कम करने के आसान तरीके| फ़्यूल इन फ़ोकस
Australia's petrol and diesel prices remain under pressure. The RBA’s decision to hike the cash rate this month is adding to the financial strain facing many households. We look at some free and independent support services that are available to help people manage financial stress. - ऑस्ट्रेलिया में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों का दबाव अभी भी बना हुआ है। इस महीने रिज़र्व बैंक ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया द्वारा ब्याज दर बढ़ाने के फैसले से कई परिवारों पर आर्थिक बोझ और बढ़ गया है। ऐसे में हम उन मुफ्त और स्वतंत्र सहायता सेवाओं पर नज़र डाल रहे हैं, जो लोगों को आर्थिक तनाव से निपटने में मदद कर सकती हैं।
-
131
How to buy Indigenous art and craft ethically in Australia - ऑस्ट्रेलिया में स्वदेशी कला और शिल्प को कैसे खरीदें
Buying Aboriginal and Torres Strait Islander art can be meaningful, but how do you know if it's real and ethical? Fake art is still a problem in Australia, and protections are still developing. This guide helps you understand what to look for, what questions to ask, and where to buy safely. By choosing carefully, you can support First Nations artists and their communities. - एबोरिजिनल और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर आर्ट खरीदना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन आपको कैसे पता चलेगा कि यह असली और सही है? ऑस्ट्रेलिया में नकली आर्ट अभी भी एक समस्या है, और इसके बचाव के तरीके अभी भी विकसित हो रहे हैं। यह गाइड आपको यह समझने में मदद करती है कि क्या देखना है, क्या सवाल पूछने हैं, और सुरक्षित रूप से कहाँ से खरीदना है। ध्यान से आर्ट चुनकर, आप फर्स्ट नेशंस आर्टिस्ट और उनके समुदायों को सपोर्ट कर सकते हैं।
-
130
Thinking of a career change? Here are some tips and options to consider - करियर बदलने की सोच रहे हैं? यह हैं कुछ टिप्स और ऑप्शन दिए गए हैं जिन पर आप विचार कर सकते हैं
Looking to step into a new career? You're not the only one, the stats suggest. No matter your age, background or whether English is your first language, a career change at some point is almost inevitable nowadays. In Australia, support is available to help you through the process. - क्या आप नया करियर शुरू करना चाहते हैं? डेटा बताता है कि आप अकेले नहीं हैं। आपकी उम्र, बैकग्राउंड या इंग्लिश आपकी पहली भाषा है या नहीं, इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता, आजकल किसी न किसी समय करियर बदलना लगभग ज़रूरी है। ऑस्ट्रेलिया में, इस प्रोसेस में आपकी मदद के लिए सपोर्ट मौजूद है।
-
129
Are you prepared for Australia’s flu season? - क्या आप इस फ्लू सीज़न के लिए तैयार हैं?
Influenza is a highly contagious viral infection. As flu season begins in Australia, here’s what you need to know to protect yourself, your family and the most vulnerable in our community. - इन्फ्लूएंजा एक बहुत जल्दी फैलने वाला वायरल इन्फेक्शन है। ऑस्ट्रेलिया में फ्लू का मौसम शुरू हो रहा है, इसलिए आपको खुद को, अपने परिवार और कमजोर लोगों को बचाने के लिए ये बातें जाननी चाहिए।
-
128
Tips to reduce petrol costs | Fuel in Focus - जानें पेट्रोल के खर्च को काम करने के आसान तरीके| फ़्यूल इन फ़ोकस
Rising fuel prices are putting pressure on household budgets across Australia, and for many people, it’s changing the way they travel. So what can you do to reduce your fuel costs without giving up your daily routine? Here are some simple, practical ways to save money on petrol. - ऑस्ट्रेलिया भर में बढ़ती ईंधन कीमतें घरों के बजट पर दबाव डाल रही हैं, और कई लोगों के लिए यह उनके यात्रा करने के तरीके को बदल रही हैं। तो बिना अपनी रोज़मर्रा की दिनचर्या छोड़े आप ईंधन खर्च कैसे कम कर सकते हैं? आइए जानते हैं पेट्रोल पर पैसे बचाने के कुछ आसान और व्यावहारिक तरीके।
-
127
The overlooked story: Aboriginal and Torres Strait Islander service on ANZAC Day - एक खोया हुआ इतिहास: ANZAC दिवस पर आदिवासी और टोरेस स्ट्रेट आइलैंड के लोगों का योगदान
Each year Australians gather on ANZAC Day to remember those who served in wars, conflicts and peacekeeping missions. But whose stories are we remembering? Are there stories we don’t always hear? In this episode we explore an important part of Australia’s history that has often been overlooked—the service of Aboriginal and Torres Strait Islander peoples. - हर साल ऑस्ट्रेलियाई लोग ANZAC डे पर उन लोगों को याद करने के लिए इकट्ठा होते हैं जिन्होंने युद्ध, लड़ाई और शांति मिशन में सेवा की। लेकिन हम किनको याद कर रहे हैं? क्या कोई ऐसी कहानियाँ भी हैं जो हम हमेशा नहीं सुनते? इस अंश में हम ऑस्ट्रेलिया के इतिहास के एक महत्वपूर्ण हिस्से के बारे में बात करेंगे जिसे अक्सर नज़रअंदाज़ किया गया है—आदिवासी और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर लोगों की सेवा, उनका योगदान।
-
126
Women’s legal services in Australia: Understanding your options - ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं के लिये कानूनी सेवाएँ: समझें अपने विकल्प
Workplace discrimination, gender-based violence and financial inequality—these are just some of the reasons why women need dedicated legal services. You don’t have to navigate the legal system alone. In Australia, free legal services exist to advocate for vulnerable women in ways that are safe, confidential and culturally appropriate. - कार्यस्थल पर भेदभाव, लैंगिक आधारित हिंसा और आर्थिक असमानता कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से महिलाओं के लिए विशेष कानूनी सेवाओं की ज़रूरत होती है। आपको कानूनी प्रक्रिया का सामना अकेले नहीं करना है। ऑस्ट्रेलिया में मुफ्त कानूनी सेवाएं उपलब्ध हैं, जो संवेदनशील परिस्थितियों में महिलाओं के लिए सुरक्षित, गोपनीय और सांस्कृतिक रूप से उपयुक्त तरीके से सहायता प्रदान करती हैं।
-
125
Make friends in Australia: the importance of cross-cultural friendships - ऑस्ट्रेलिया में दोस्त बनाएं: अलग-अलग संस्कृतियों की दोस्ती का महत्व
Making friends is one of the biggest challenges people can face in a new country. We naturally form support networks with people from similar cultural backgrounds – but imagine taking a leap and expanding your friendship circle. Cross-cultural friendships will improve your outlook and heighten your sense of belonging. - किसी नए देश में दोस्त बनाना सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। हम स्वाभाविक रूप से एक जैसे कल्चरल बैकग्राउंड वाले लोगों के साथ सपोर्ट नेटवर्क बनाते हैं – लेकिन सोचिए कि आपने खुद आगे बढ़कर अपने दोस्तों का दायरा बढ़ाया है। तो, अलग-अलग संस्कृति वाली दोस्ती आपके नज़रिए को बेहतर बनाएगी और आपके अपनेपन की भावना को बढ़ाएगी।
-
124
Think before you pack: Australia’s customs and biosecurity rules explained - पैक करने से पहले सोचें: ऑस्ट्रेलिया के कस्टम्स और बायोसिक्योरिटी नियम समझिए
Customs is generally the first point of contact for people entering Australia. Our Border Force Officers are there waiting. They ensure that we don’t bring in prohibited goods that could threaten Australia’s unique environment, economy and communities. Before you zip up your suitcase, here’s what you need to know about what can—and can’t—cross the border, and what’s at stake if biosecurity rules are ignored. - ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए आमतौर पर कस्टम्स पहला संपर्क बिंदु होता है। वहां ऑस्ट्रेलियन बॉर्डर फ़ोर्स के अधिकारी तैनात रहते हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि देश में ऐसी प्रतिबंधित वस्तुएं न आएं जो ऑस्ट्रेलिया के अनोखे पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और समुदायों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए अपना सूटकेस पैक करने से पहले यह जान लेना ज़रूरी है कि सीमा पार कौन-सी चीज़ें लाई जा सकती हैं और कौन-सी नहीं—और अगर बायोसिक्योरिटी नियमों का पालन नहीं किया गया तो इसके क्या परिणाम हो सकते हैं।
-
123
How public and community housing works in Australia - ऑस्ट्रेलिया में कैसे काम करती है सामुदायिक एवं सार्वजानिक आवास व्यवस्था
In Australia, government-subsidised rental housing is available for eligible households. Assessment is based on need under criteria that vary depending on your state or territory. Here’s what to expect when applying for different types of housing assistance, some common myths around social housing and where to reach out for help. - ऑस्ट्रेलिया में पात्र परिवारों के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी वाले किराये के आवास उपलब्ध होते हैं। पात्रता का आंकलन आवश्यक के आधार पर किया जाता है, और इसके मानदंड हर राज्य या क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। यहां जानिए कि विभिन्न प्रकार की आवास सहायता के लिए आवेदन करते समय क्या अपेक्षा रखी जा सकती है, सामाजिक आवास से जुड़े कुछ आम मिथक क्या हैं, और सहायता के लिए कहाँ संपर्क किया जा सकता है।
-
122
More than style: How First Nations fashion is growing in Australia - शैली से अधिक: ऑस्ट्रेलिया में फर्स्ट नेशंस फैशन कैसे बढ़ रहा है
If you’ve spent any time in Australia, you’ve probably noticed how relaxed the style is. You might notice activewear, surf brands and casual clothes everywhere. But there’s another side to Australian fashion. Aboriginal and Torres Strait Islander designers have been creating clothes and accessories for thousands of years — and that work is very much alive today. You’ll see it on runways, in global fashion campaigns and in everyday clothing. Find out what makes First Nations fashion different, how it connects to the environment and what you should be aware of if you want to wear it. - यदि आपने ऑस्ट्रेलिया में कुछ भी समय बिताया है, तो आपने शायद गौर किया होगा कि स्टाइल कितना आरामदायक है। आपको हर जगह एक्टिववियर, सर्फ़ ब्रांड और कैज़ुअल कपड़े नज़र आ सकते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई फैशन का एक और पहलू भी है। एबोरिजिनल और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर डिज़ाइनर हजारों सालों से कपड़े और एक्सेसरीज़ बना रहे हैं - और यह काम आज भी बहुत ज़िंदा है। आप इसे रनवे पर, वैश्विक फ़ैशन अभियानों में और रोज़मर्रा के कपड़ों में देखेंगे। जानें कि फ़र्स्ट नेशंस के फ़ैशन को क्या अलग बनाता है, यह पर्यावरण से कैसे जुड़ता है और अगर आप इसे पहनना चाहते हैं तो आपको किन चीज़ों के बारे में पता होना चाहिए।
-
121
How does IVF work in Australia? - ऑस्ट्रेलिया में IVF कैसे काम करता है?
Did you know that IVF is not the first, but in fact the last step in a sequence of fertility treatments? In Vitro Fertilisation is regulated by state and territory laws. It can also be expensive and emotionally challenging. Here’s what to expect when aiming to start a pregnancy with IVF in Australia. - क्या आप जानते हैं कि IVF फर्टिलिटी के इलाज में पहला नहीं, बल्कि आखिरी रास्ता है? इन विट्रो फर्टिलाइजेशन को राज्य और टेरिटरी के कानून संचालित करते हैं। यह महंगा और भावात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। यहाँ हम बता रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया में IVF से गर्भ शुरू करते समय आपको क्या उम्मीद करनी चाहिए।
-
120
Public transport in Australia: breaking down the basics - ऑस्ट्रेलिया में पब्लिक ट्रांसपोर्ट: जानें ये ज़रूरी बातें
Like in most countries, public transport in Australia is the cheapest way to get around. It includes trams, buses, trains and ferry services. And each state or territory has its own transport network. However, navigating Australia’s public transport system with ease requires knowing the basics around how it works and what to expect. - अधिकांश देशों की तरह, ऑस्ट्रेलिया में भी घूमने-फिरने और यात्रा करने का सबसे सस्ता साधन सार्वजनिक परिवहन है। इसमें ट्राम, बस, ट्रेन और फ़ेरी सेवाएँ शामिल हैं, और हर राज्य व क्षेत्र का अपना अलग परिवहन नेटवर्क होता है। इसलिए, ऑस्ट्रेलिया की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को समझने और उपयोग करने के लिए यह जानना ज़रूरी है कि यह कैसे काम करती है और यात्रा के दौरान क्या करना चाहिए।
-
119
How to cater for your dietary restrictions - अपने आहार की यानि डाइट पाबंदियों पर ध्यान या उनका कैसे पालन करें
Australia is known as the allergy capital of the world. Our diverse population also means that we express our religious beliefs, ethics, health and personal choices through the food we eat. We called on some experts to help us navigate all the labelling, certifications and resources that can inform our food choices. - ऑस्ट्रेलिया को दुनिया की एलर्जी कैपिटल के तौर पर जाना जाता है। देश में अलग-अलग तरह की आबादी का मतलब है कि लोग अपने धार्मिक विश्वास, नैतिकता, सेहत से जुड़ी ज़रूरतों और अपनी पसंद को अपने खाने के ज़रिए दिखातेा बताते हैं। हमने कुछ विशेषज्ञों से उन सभी लेबलिंग, सर्टिफ़िकेशन और रिसोर्स को समझने में मदद ली जो हमारे खाने के चुनाव में मदद कर सकते हैं।
-
118
What actually happened on January 26? - 26 जनवरी को वास्तव में क्या हुआ था?
January 26 is one of the most debated dates in Australia’s history. Often described as the nation’s birthday, the day marks neither the formal founding of the colony nor the creation of the Commonwealth. Instead, it reflects a layered history shaped by colonisation, political decisions, and ongoing First Nations resistance. Understanding what actually happened on January 26 reveals why the date is experienced so differently across the country. - 26 जनवरी ऑस्ट्रेलिया के इतिहास की सबसे अधिक चर्चित तारीखों में से एक है। इसे अक्सर देश का जन्मदिन कहा जाता है, लेकिन यह दिन न तो कॉलोनी की औपचारिक स्थापना का दिन है और न ही कॉमनवेल्थ के बनने का। इसके बजाय, यह कॉलोनाइज़ेशन, राजनीतिक फ़ैसलों और फ़र्स्ट नेशंस के बराबर जारी विरोध से बने कई पर्तों वाले इतिहास को दिखाता है। 26 जनवरी को असल में क्या हुआ था, यह समझने से पता चलता है कि देश भर में इस तारीख को इतने अलग-अलग तरीके से क्यों मनाया जाता है।
-
117
Your guide to camping in Australia - ऑस्ट्रेलिया में कैंपिंग करने के लिये गाइड
Going camping is an incredible way to experience Australia’s great outdoors whilst also taking a break from technology and daily routines. We unpack the benefits of camping, the preparation required, the equipment you should consider taking, and how to be a considerate camper. - कैंपिंग करना ऑस्ट्रेलिया के आउटडोर का अनुभव करने का एक शानदार तरीका है, साथ ही इससे टेक्नोलॉजी और रोज़ाना के कामों से कुछ छुट्टी भी मिलती है। यहाँ हम कैंपिंग के फ़ायदे, ज़रूरी तैयारी, कौन से सामान आपको ले जाने चाहिए, और एक अच्छा कैंपर कैसे बनें, इस बारे में बात करेंगे।
-
116
How to cope during a heatwave in Australia - ऑस्ट्रेलिया में लू का यानि हीटवेव का कैसे सामना करें
Summer in Australia can be very hot, and as our climate continues to warm, heatwaves are expected to become more frequent and more intense. In this episode of Australia Explained, we cover what a heatwave is, why they pose such a significant risk to human health, who is at most risk, and how to best prepare to cope with a heatwave. - ऑस्ट्रेलिया में गर्मियां बहुत गर्म हो सकती हैं, और जैसे-जैसे हमारा मौसम गर्म होता जाएगा, हीटवेव के और ज़्यादा तेज़ होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया एक्सप्लेंड के इस एपिसोड में, हम बताएंगे कि हीटवेव क्या है, यह सेहत के लिए इतना बड़ा खतरा क्यों है, सबसे ज़्यादा खतरा किसे है, और हीटवेव से निपटने के लिए सबसे अच्छी तैयारी कैसे करें।
-
115
Your first steps to engaging with Indigenous Australians - स्वदेशी ऑस्ट्रेलियाई लोगों से जुड़ने के लिए आपकी शुरुआती पहल क्या हो
Connecting with Indigenous Australia can be daunting for a newcomer to the country. So, where do you start? We asked Yawuru woman Shannan Dodson, CEO of the Healing Foundation, about simple ways to engage with First Nations issues and people within your local community. - ऑस्ट्रेलिया में नए लोगों के लिए इंडिजिनस ऑस्ट्रेलिया से जुड़ना मुश्किल हो सकता है। तो, आप कहां से शुरू करें? हमने यावुरू की महिला शैनन डॉडसन, जो हीलिंग फाउंडेशन की CEO हैं, उनसे पूछा कि फर्स्ट नेशंस के मुद्दों और अपनी लोकल कम्युनिटी के लोगों से जुड़ने के आसान तरीके क्या हैं।
-
114
A parent’s guide to help teens adjust to social media age restrictions - टीनएजर्स को सोशल मीडिया पर उम्र की पाबंदियों के चलते तालमेल बनाने के लिए पेरेंट्स के लिए मार्गदर्शन
Australia is restricting access to social media accounts for under-16s, and many families are wondering what it means in practice. While the rules place responsibility on tech platforms rather than young people or their parents, the changes may still create stress for teens who rely on social media to stay connected. Find out how the ban will work, why connection still matters, and how experts suggest supporting young people through the transition. - १० दिसम्बर से ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच पर रोक लग रही है, और कई परिवार सोच रहे हैं कि असल में इसका क्या मतलब है। हालांकि इन नियमों की ज़िम्मेदारी युवाओं या उनके माता-पिता के बजाय तकनीकी प्लेटफॉर्मस् की हैं, फिर भी ये बदलाव उन युवाओं के लिए तनाव पैदा कर सकते हैं जो एक दूसरे से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर निर्भर हैं। जानें कि यह प्रतिबंध कैसे काम करेगा, कनेक्शन क्यों ज़रूरी है, और विशेषज्ञ इस बदलाव के दौरान युवाओं को सपोर्ट करने का क्या सुझाव देते हैं।
-
113
From black tie to casual: How to decode dress codes - ब्लैक टाई से लेकर कैज़ुअल तक: ड्रेस कोड को कैसे समझें
You’ve received an invitation that reads “Dress code: Cocktail attire”. What is this ‘code’? And more importantly, what will you wear? In this episode, we demystify the most common dress codes so that you can feel comfortable at any event. - आपको एक इनविटेशन मिला है जिसमें लिखा है “ड्रेस कोड: कॉकटेल कपड़े”। यह ‘कोड’ क्या है? और सबसे ज़रूरी बात, आप क्या पहनेंगे? इस एपिसोड में, हम सबसे आम ड्रेस कोड के बारे में बताएंगे ताकि आप किसी भी इवेंट में जाकर सहज महसूस कर सकें।
-
112
From Mabo to modern Australia: the ongoing story of native title - माबो से लेकर आधुनिक ऑस्ट्रेलिया तक: नेटिव टाइटल का वृत्तांत
Australia is known around the world for its rich and diverse First Nations cultures. But when it comes to native title and land rights, you might still wonder what they actually mean. Discover what native title means in Australia, how it began with the Mabo Case, what the Native Title Act does, and why it matters for all Australians. - ऑस्ट्रेलिया दुनिया भर में अपने संपन्न और विविध फर्स्ट नेशंस कल्चर के लिए जाना जाता है। लेकिन जब नेटिव टाइटल और भूमि अधिकार यानि लैंड राइट्स की बात आती है, तो आप शायद सोचते होंगे कि इनका असल में क्या मतलब है। जानें कि ऑस्ट्रेलिया में नेटिव टाइटल का क्या मतलब है, यह माबो केस से कैसे शुरू हुआ, नेटिव टाइटल एक्ट क्या करता है, और यह सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है।
-
111
How to plan for your child’s financial future in Australia - ऑस्ट्रेलिया में अपने बच्चे के आर्थिक भविष्य की योजना कैसे बनायें
Financial planning can feel stressful for any parent. When it comes to saving for your child’s future, knowing your options helps make informed decisions. And teaching your kid healthy money habits can be part of the process. - फाइनेंशियल प्लानिंग किसी भी माता-पिता के लिए चिन्ता का कारण हो सकता है। जब आपके बच्चे के भविष्य के लिए बचत करने की बात आती है, तो अपने विकल्प जानने से सोच-समझकर फैसले लेने में मदद मिलती है। और अपने बच्चे को पैसे को लेकर अच्छी आदतें सिखाना भी इस प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है।
-
110
How home and contents insurance works in Australia - ऑस्ट्रेलिया में घर और सामग्री यानि कंटेंट बीमा कैसे काम करता है?
Home and contents insurance is a safety net many households expect to rely on during difficult times. But it’s also a financial product that even experts can find challenging to navigate. Whether you own or rent your home, understanding your level of cover, knowing what fine print to look out for, and learning how to manage rising premiums can help you make more informed choices as a consumer. - घर और सामान का बीमा एक सुरक्षा कवच है जिस पर कई परिवार मुश्किल समय में भरोसा करते हैं। लेकिन यह एक ऐसा वित्तीय उत्पाद भी है जिसे समझना विशेषज्ञों के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। चाहे आपका अपना घर हो या किराए का, अपने कवरेज स्तर को समझना, किन बारीकियों पर ध्यान देना है, यह जानना और बढ़ते प्रीमियम का प्रबंधन करना सीखना आपको एक उपभोक्ता के रूप में अधिक सोच-समझकर निर्णय लेने में मदद कर सकता है।
-
109
Dating or matchmaking: How to find a partner in Australia - डेटिंग या मैचमेकिंग: ऑस्ट्रेलिया में पार्टनर कैसे खोजें
Many newly arrived migrants in Australia seek relationships not only for romance but to regain a sense of belonging. Separation from loved ones often drives this need for connection. This episode explores how dating in Australia differs from more collectivist cultures and how newcomers can find partners. From social events and dating apps to professional matchmaking, it highlights how migrants can build confidence, connection, and safety as they find love in a new country. - ऑस्ट्रेलिया में कई नए प्रवासी न केवल रोमांस के लिए, बल्कि अपनेपन की भावना को पुनः प्राप्त करने के लिए भी रिश्तों की तलाश करते हैं। अपनों से बिछड़ना अक्सर जुड़ाव की इस ज़रूरत को बढ़ाता है। यह एपिसोड इस बात पर प्रकाश डालता है कि ऑस्ट्रेलिया में डेटिंग अधिकतर सामूहिक संस्कृतियों से कैसे अलग है और नए लोग कैसे साथी पा सकते हैं। सामाजिक आयोजनों और डेटिंग ऐप्स से लेकर पेशेवर मैचमेकिंग तक, इस एपिसोड में जानिये कि कैसे प्रवासी एक नए देश में प्यार पाकर आत्मविश्वास, जुड़ाव और सुरक्षा का निर्माण कर सकते हैं।
-
108
What are Australia’s fishing laws and rules? - ऑस्ट्रेलिया में मछली पकड़ने के कानून और नियम क्या हैं?
Thinking of going fishing in Australia? Make sure you are familiar with local regulations, including licensing systems, closed seasons, size limits, permitted gear, and protected species. - ऑस्ट्रेलिया में मछली पकड़ने जाने की सोच रहे हैं? पक्का कर लें कि आपको वहां के नियमों की जानकारी हो। इन नियमों में लाइसेंसिंग सिस्टम, मौसम, साइज़ लिमिट, परमिटेड गियर और सुरक्षित प्रजातियां शामिल हैं।
-
107
Aged care jobs in Australia: how migrants are bridging gaps and building careers - ऑस्ट्रेलिया में वृद्ध देखभाल वाली नौकरियाँ: प्रवासी इस क्षेत्र में कैसे करियर बना रहे हैं। वर्क इन प्रोग्रस
Explore migrant pathways into Australia’s aged care sector. Learn about training, support, and inspiring stories of building meaningful aged care careers. - ऑस्ट्रेलिया के वृद्ध देखभाल क्षेत्र में प्रवासियों के लिए नौकरियों के रास्ते पहचानें। सार्थक वृद्ध देखभाल करियर बनाने के प्रशिक्षण, सहायता और प्रेरक कहानियों के बारे में जानें।
-
106
How to donate blood in Australia - ऑस्ट्रेलिया में रक्तदान कैसे करें
Each time you donate blood, you can save up to three lives. In Australia, we rely on strangers to donate blood voluntarily, so it’s a truly generous and selfless act. This ensures that it’s free when you need it—but it also means we need people from all backgrounds to donate whenever they can. Here’s how you can help boost Australia’s precious blood supply. - हर बार जब आप रक्तदान करते हैं, तो आप तीन जानें बचा सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया में, हम अपनी मर्ज़ी से रक्तदान करने के लिए अजनबियों पर निर्भर रहते हैं, इसलिए यह सच में एक बड़ा और निस्वार्थ काम है। इससे यह पक्का होता है कि जब आपको ज़रूरत हो तो यह मुफ्त है—लेकिन इसका मतलब यह भी है कि हमें हर बैकग्राउंड के लोगों की ज़रूरत है जो जब भी हो सके, दान करें। यहाँ बताया गया है कि आप ऑस्ट्रेलिया की बहुमूल्य ब्लड सप्लाई को बढ़ाने में कैसे मदद कर सकते हैं।
-
105
How to navigate Australia’s ICT workforce as a skilled migrant - एक कुशल प्रवासी के रूप में ऑस्ट्रेलिया के आईसीटी कार्यबल को कैसे संचालित करें | वर्क इन प्रोग्रस
Discover how skilled migrants navigate challenges in Australia’s ICT sector, from job hunting and local experience to networking and thriving in tech careers. - नौकरी की तलाश और स्थानीय अनुभव से लेकर नेटवर्किंग और तकनीकी करियर में सफलता - जानें कि कुशल प्रवासी ऑस्ट्रेलिया के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी यानि आईसीटी क्षेत्र में चुनौतियों का सामना कैसे करते हैं।
-
104
Understanding treaty in Australia: What First Nations people want you to know - ऑस्ट्रेलिया में संधि को समझना: फर्स्ट नेशन के लोग आपको क्या बताना चाहते हैं
Australia is home to the world’s oldest living cultures, yet remains one of the few countries without a national treaty recognising its First Peoples. This means there has never been a broad agreement about sharing the land, resources, or decision-making power - a gap many see as unfinished business. Find out what treaty really means — how it differs from land rights and native title, and why it matters. - ऑस्ट्रेलिया दुनिया की सबसे पुरानी जीवित संस्कृतियों का घर है, फिर भी यह उन कुछ देशों में से एक है जहाँ उन पूर्व लोगों को मान्यता देने वाली कोई राष्ट्रीय संधि नहीं है। इसका मतलब है कि ज़मीन, संसाधनों या फ़ैसले लेने की शक्ति को बाँटने के बारे में कभी कोई बड़ा समझौता नहीं हुआ - एक ऐसा अंतर जिसे कई लोग अधूरा काम मानते हैं। आइये जानते हैं कि संधि का असल में क्या मतलब है — यह ज़मीन के अधिकार और मूल निवासी टाइटल से कैसे अलग है, और यह क्यों ज़रूरी है।
-
103
Springtime hay fever and asthma: how to manage seasonal allergies - वसंत से जुड़े हे फीवर और अस्थमा: मौसमी एलर्जी का प्रबंधन कैसे करें
Springtime in Australia brings warmth, blossoms, and longer days—but also the peak of pollen season. For millions of Australians, this means the onset of hay fever and allergy-induced asthma. - ऑस्ट्रेलिया में बसंत ऋतु गर्मी, फूल और लंबे दिन लेकर आती है—लेकिन परागण का मौसम भी चरम पर होता है। लाखों ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए, इसका मतलब है परागज ज्वर यानि हे फीवर और एलर्जी से होने वाला अस्थमा।
-
102
Road trips in Australia: What you need to know before hitting the road - ऑस्ट्रेलिया में अपने वाहन से यात्राएँ: अपने वाहन पर सड़क यात्रा के लिये निकलने से पहले आपको क्या जानना चाहिए
There’s no better way to experience Australia than hitting the road. Between the wide-open landscapes, country bakery pies, and unexpected wildlife, a road trip lets you take in the country at your own pace. But even if you’ve driven overseas, Australia comes with its own set of challenges, especially when you venture off the beaten path. - ऑस्ट्रेलिया को देखने, उसका अनुभव करने का सड़क पर अपने वाहन से यात्रा करने से बेहतर कोई तरीका नहीं है। खुले-खुले नज़ारों, देसी बेकरी के केक और अनपेक्षित वन्य जीवन के बीच, एक सड़क यात्रा आपको अपनी गति से देश का आनंद लेने का मौका देती है। लेकिन चाहे आप विदेशों में भी ड्राइव कर चुके हों, ऑस्ट्रेलिया में ड्राइविंग की अपनी चुनौतियां होती हैं, खासकर जब आप आम रास्तों से हटकर यात्रा करते हैं।
-
101
ऑस्ट्रेलिया में इंजीनियर के रूप में कैसे काम करें: मान्यता, नौकरियां और नेटवर्किंग | वर्क इन प्रोग्रेस
ऑस्ट्रेलिया में इंजीनियरस् की कमी है, फिर भी कई प्रवासी इंजीनियर अप्रयुक्त रोज़गार में हैं। योग्यता पहचान, नौकरी खोजने के सुझाव, सीवी बनाने की सलाह और नेटवर्किंग रणनीतियों के बारे में जानें।
-
100
How to respond when encountering wildlife on your property - अपने घर या संपत्ति पर वन्यजीवों का सामना होने पर क्या करें?
Australia is home to an array of diverse and beautiful wildlife, and knowing how to respond when you encounter wildlife in your home or on your property will help protect our precious wildlife species whilst keeping you, your family and your pets safe. - ऑस्ट्रेलिया विविध और सुंदर वन्य जीवन का घर है, और जब आप अपने घर या अपनी संपत्ति पर वन्यजीवों का सामना करते हैं तो कैसे प्रतिक्रिया दें, इस जानकारी से आपको, आपके परिवार और आपके पालतू जानवरों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ हमारी बहुमूल्य वन्यजीव प्रजातियों की रक्षा करने में मदद मिलेगी।
-
99
How do you legally change your name in Australia? - ऑस्ट्रेलिया में आप कानूनी तौर पर अपना नाम किस तरह से बदल सकते हैं?
Choosing to legally change your name is a significant life decision that reflects your personal circumstances. Each year, tens of thousands of Australians lodge an application through the Registry of Births, Deaths & Marriages. If you’re considering a change of name, this episode takes you through the process. - कानूनी तौर पर अपना नाम बदलना एक महत्वपूर्ण जीवन-निर्णय है जो आपकी व्यक्तिगत परिस्थितियों को दर्शाता है। हर साल, हज़ारों ऑस्ट्रेलियाई जन्म, मृत्यु और विवाह रजिस्ट्री (Registry of Births, Deaths & Marriages) के माध्यम से आवेदन करते हैं। अगर आप नाम बदलने पर विचार कर रहे हैं, तो यह एपिसोड आपको इस पूरी प्रक्रिया से परिचित कराएगा।
-
98
ऑस्ट्रेलिया में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षक कैसे बनें । वर्क इन प्रोग्रेस
जानें कि ऑस्ट्रेलिया में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा यानि अर्ली चाइल्डहुड शिक्षा में, प्रवासी अपना करियर किस तरह से शुरू कर सकते हैं। और जानें योग्यता, लागत और वीज़ा आवश्यकताओं के बारे में।
-
97
Indigenous sport in Australia: Identity, culture and legacy - ऑस्ट्रेलिया में स्वदेशी खेल: पहचान, संस्कृति और विरासत
Indigenous Australian athletes have long inspired the nation, uniting communities and shaping our identity. Olympian Kyle Vander-Kuyp and Matildas goalkeeper Lydia Williams are two such Indigenous athletes that have shaped our national identity. Their stories show the power of sport to foster inclusion, equality, and pride for future generations. - ऑस्ट्रेलियाई मूल के एथलीट लंबे समय से राष्ट्र को प्रेरित करते रहे हैं, समुदायों को एकजुट करते रहे हैं और हमारी पहचान को आकार देते रहे हैं। ओलंपियन काइल वैनडेरकिप और मटिल्डा की गोलकीपर लीडिया विलियम्स ऐसे ही दो मूल निवासी एथलीट हैं जिन्होंने हमारी राष्ट्रीय पहचान को आकार दिया है। उनकी कहानियाँ भविष्य की पीढ़ियों के लिए समावेशिता, समानता और गौरव को बढ़ावा देने में खेल की शक्ति को दर्शाती हैं।
-
96
ऑस्ट्रेलिया में मीडिया कैसे काम करता है?
एक स्वतंत्र, विविध और निष्पक्ष मीडिया लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण आधारशिला है। ऑस्ट्रेलिया में दो प्रमुख सार्वजनिक प्रसारण संस्थाएं हैं — एबीसी और एसबीएस — जिन्हें करदाताओं के पैसे से चलाया जाता है और ये जनता की सेवा के लिए काम करती हैं। इसके अलावा यहां कई निजी और सामुदायिक मीडिया संस्थान भी हैं। हालांकि सरकारी फंड से चलने वाली इन संस्थाओं को सरकार से पैसा मिलता है, लेकिन ये किसी भी सरकारी नियंत्रण वाले विदेशी मीडिया से भिन्न हैं।
-
95
Would you consider nominating someone for an Order of Australia? - क्या आप ऑर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी को नामांकित करना चाहेंगे?
Do you know someone who makes an extraordinary impact in the community? It could be a person from any background or field of endeavour. You can help celebrate their achievements by nominating them for an Order of Australia. The more we recognise extraordinary members within our communities, the more Australia’s true diversity is reflected in the Australian honours list. - क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो समुदाय में असाधारण योगदान देते हैं? वह व्यक्ति किसी भी पृष्ठभूमि या क्षेत्र से हो सकते हैं। आप उन्हें ऑर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया के लिए नामांकित करके उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने में मदद कर सकते हैं। जब हम अपने समुदाय के असाधारण सदस्यों को पहचानते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया की असली विविधता सम्मान सूची में बेहतर रूप से झलकती है।
-
94
What is forced marriage and what support is available in Australia? - बलपूर्वक विवाह क्या है और ऑस्ट्रेलिया में क्या सहायता उपलब्ध है?
A forced marriage occurs when one or both individuals do not consent freely, often due to threats, coercion, deception, or if they are under 16 or those with mental incapacities. No matter how long you've been living here, it's vital to know: You have the right to choose who you marry. In this episode, we'll explore the difference between arranged and forced marriage and where you can turn for help if you or someone you know is affected. - बलपूर्वक विवाह वह स्थिति है जब एक या दोनों व्यक्तियों की सहमति स्वतंत्र रूप से नहीं होती। यह अक्सर धमकी, दबाव, धोखे के कारण या तब होता है जब व्यक्ति 16 वर्ष से कम आयु का हो या मानसिक रूप से असमर्थ हो। चाहे आप यहां कितने भी समय से रह रहे हों, यह जानना महत्वपूर्ण है: विवाह का चुनाव करने का अधिकार केवल आपका है। इस एपिसोड में हम परिवार द्वारा तय विवाह (Arranged) और बलपूर्वक (Forced) विवाह के बीच अंतर समझेंगे और यह भी जानेंगे कि यदि आप या आपका कोई परिचित इससे प्रभावित है तो मदद के लिए कहाँ संपर्क किया जा सकता है।
-
93
How to start your home business in Australia - ऑस्ट्रेलिया में कैसे शुरू करें घर से कारोबार?
Did you know that people offering taxi services from home need to register for Goods and Services Tax (GST)—regardless of how much they earn? Or that a fitness instructor needs local council approval to see clients at home? In this episode, we unpack the basic rules you need to know when setting up a home-based business in Australia. - क्या आप जानते हैं कि घर से टैक्सी सेवा देने वालों को उनकी आमदनी कितनी भी हो, गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स (GST) के लिए पंजीकरण कराना ज़रूरी है? या यह कि किसी फिटनेस प्रशिक्षक को घर पर क्लाइंट्स से मिलने के लिए स्थानीय परिषद की अनुमति चाहिए? इस एपिसोड में हम ऑस्ट्रेलिया में घर से कारोबार शुरू करने के लिए ज़रूरी बुनियादी नियमों पर चर्चा करेंगे।
-
92
Is Australian tap water safe to drink? - क्या ऑस्ट्रेलिया में नल का पानी पीने के लिए सुरक्षित है?
Access to safe drinking water is essential, and Australia’s often harsh environment means that our drinking water supplies are especially precious. With differences in the availability and quality of drinking water across the country, how do we know if it’s safe to drink? In this episode we get water experts to answer this question and more. - सुरक्षित पेयजल तक पहुंच बेहद आवश्यक है, और ऑस्ट्रेलिया का अक्सर कठोर रहने वाला वातावरण हमारी जल आपूर्ति को विशेष रूप से कीमती बनाता है। देश भर में पेयजल की उपलब्धता और गुणवत्ता में अंतर होने के कारण यह सवाल उठता है कि कैसे पता चले कि पानी पीने के लिए सुरक्षित है? इस कड़ी में हम जल विशेषज्ञों से इसी सवाल और अन्य पहलुओं के जवाब जानेंगे।
-
91
DIY Renovations: What you need to know before getting started - खुद से घर की मरम्मत: शुरू करने से पहले क्या जानना ज़रूरी है
Many Australians love rolling up their sleeves and undertaking their own home improvements. But before you grab a hammer or paintbrush, it’s essential to understand the rules and risks so you can renovate safely and legally. - कई ऑस्ट्रेलियाई लोग अपने घर की मरम्मत और सुधार का काम खुद करना पसंद करते हैं। लेकिन हथौड़ा या पेंटब्रश उठाने से पहले यह समझना ज़रूरी है कि नियम और जोखिम क्या हैं, ताकि आप सुरक्षित और कानूनी तरीके से नवीनीकरण कर सकें।
-
90
Understand Aboriginal land rights in Australia - ऑस्ट्रेलिया में एबोरिजिनल भूमि अधिकारों को समझें
You may hear the protest chant, “what do we want? Land rights!” —but what does it really mean? Land is at the heart of Aboriginal and Torres Strait Islander identity, culture, and wellbeing. Known as “Country,” it includes land, waterways, skies, and all living things. In this episode of Australia Explained, we explore Indigenous land rights—what they involve, which land is covered, who can make claims, and the impact on First Nations communities. - आपने विरोध प्रदर्शन में यह नारा सुना होगा—“हमें क्या चाहिए? भूमि अधिकार!”—लेकिन इसका असली मतलब क्या है? भूमि एबोरिजिनल और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर पहचान, संस्कृति और कल्याण का मूल है। इसे “कंट्री” कहा जाता है, जिसमें ज़मीन, जलमार्ग, आकाश और सभी जीव शामिल होते हैं। ऑस्ट्रेलिया एक्सप्लेंड के इस अंश में हम स्वदेशी भूमि अधिकारों की पड़ताल कर रहे हैं—ये क्या होते हैं, किन भूमियों को शामिल करते हैं, किसे दावा करने का अधिकार है, और इनका प्रथम समुदायों पर क्या प्रभाव पड़ता है।
-
89
Australia’s Indigenous education gap and the way forward - ऑस्ट्रेलिया को जानें: इंडिजिनस शिक्षा में अंतर: ऑस्ट्रेलिया के लिए आगे की दिशा
Education is a pathway to opportunity, but for too long, Indigenous students in Australia have faced barriers to success. While challenges remain, positive change is happening. In this episode we’ll hear from Indigenous education experts and students about what’s working, why cultural education matters and how Indigenous and Western knowledge can come together to benefit all students. - शिक्षा अवसरों तक पहुंच का एक माध्यम है, लेकिन लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया में इंडिजिनस छात्रों को सफलता की राह में बाधाओं का सामना करना पड़ा है। हालांकि चुनौतियां अब भी बनी हुई हैं, लेकिन सकारात्मक बदलाव भी हो रहे हैं। इस कड़ी में हम इंडिजिनस शिक्षा विशेषज्ञों और छात्रों से जानेंगे कि सांस्कृतिक शिक्षा क्यों महत्वपूर्ण है, और किस तरह इंडिजिनस और पश्चिमी ज्ञान एक साथ आकर सभी छात्रों के लिए लाभकारी हो सकते हैं।
-
88
How does media work in Australia? - ऑस्ट्रेलिया में मीडिया कैसे काम करता है?
A free, independent and diverse press is a fundamental pillar of democracy. Australia has two taxpayer-funded networks that serve the public interest (ABC and SBS), plus a variety of commercial and community media outlets. Although publicly funded media receives money from the government, it is unlike the state-sponsored outlets found overseas. - एक स्वतंत्र, विविध और निष्पक्ष मीडिया लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण आधारशिला है। ऑस्ट्रेलिया में दो प्रमुख सार्वजनिक प्रसारण संस्थाएं हैं — एबीसी और एसबीएस — जिन्हें करदाताओं के पैसे से चलाया जाता है और ये जनता की सेवा के लिए काम करती हैं। इसके अलावा यहां कई निजी और सामुदायिक मीडिया संस्थान भी हैं। हालांकि सरकारी फंड से चलने वाली इन संस्थाओं को सरकार से पैसा मिलता है, लेकिन ये किसी भी सरकारी नियंत्रण वाले विदेशी मीडिया से भिन्न हैं।
-
87
Who are the Stolen Generations? - स्टोलन जेनरेशन कौन हैं ?
Australia has a dark chapter of history that many are still learning about. Following European settlement, Aboriginal and Torres Strait Islander children were removed from their families and forced into non-Indigenous society. The trauma and abuse they experienced left deep scars, and the pain still echoes through the generations. But communities are creating positive change. Today these people are recognised as survivors of the Stolen Generations. - ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में एक काला अध्याय है जिसके बारे में बहुत से लोग अभी भी नहीं जानते हैं। यूरोपीय उपनिवेश के बाद, आदिवासी और टोरेस स्ट्रेट द्वीप के बच्चों को उनके परिवारों से अलग कर दिया गया और उन्हें गैर-स्वदेशी समाज में रहने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने जो आघात और दुर्व्यवहार झेला, उसने गहरे निशान छोड़े, और यह दर्द आज भी पीढ़ियों तक गूंजता है। लेकिन समुदाय सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। आज इन लोगों को स्तोलन जेनरेशन की पीढ़ियों के बचे हुए लोगों के रूप में पहचाना जाता है।
-
86
What is Closing the Gap? - ‘क्लोज़िंग द गैप’ का क्या अर्थ है?
Australia has one of the highest life expectancies in the world. On average, Australians live to see their 83rd birthday. But for Aboriginal and Torres Strait Islander peoples, life expectancy is about eight years less. Closing the Gap is a national agreement designed to change that. By improving the health and wellbeing of First Nations, they can enjoy the same quality of life and opportunities as non-Indigenous Australians. - ऑस्ट्रेलिया में जीवन प्रत्याशा यानी लाइफ एक्सपेक्टेंसी दुनिया में सबसे अधिक में से एक है। औसतन, ऑस्ट्रेलियाई लोग 83 वर्ष की आयु तक जीते हैं। लेकिन एबोरिजिनल और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर लोगों के लिए जीवन प्रत्याशा लगभग आठ साल कम है। 'क्लोज़िंग द गैप' एक राष्ट्रीय समझौता है जिसे इस अंतर को बदलने के लिए बनाया गया है, ताकि स्वास्थ्य और जनकल्याण में सुधार से प्रथम राष्ट्र समुदाय भी गैर-इंडिजिनस ऑस्ट्रेलियाइयों के समान जीवन की गुणवत्ता और अवसरों का आनंद ले सकते हैं।
-
85
What to expect when taking your child to the emergency department - आपातकालीन विभाग में अपने बच्चे को ले जाने पर क्या अपेक्षा करें
Visiting the emergency department with a sick or injured child can overwhelm parents due to long wait times and stress. Understanding what to expect can help. This episode explores when to go to children's hospital emergency departments in Australia and what to expect upon arrival. - आपातकालीन विभाग में अपने बीमार या घायल बच्चे को ले जाना माता-पिता के लिए लंबे इंतजार और तनाव के कारण भारी पड़ सकता है। यह जानना कि क्या अपेक्षा की जा सकती है, मदद कर सकता है। इस एपिसोड में ऑस्ट्रेलिया में बच्चों को अस्पताल के आपातकालीन विभागों में कब ले जाना चाहिए और वहां पहुंचने पर क्या होने की संभावना है, इस पर चर्चा की गई है।
-
84
How to recover from floods and storms in Australia - ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ और तूफ़ानों से कैसे उबरें
Australia is experiencing more frequent and intense floods and storms. Once the winds calm and the water recedes, how do you return home safely? Experts speak on the essential steps to take after a disaster. - ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ और तूफ़ान अब अधिक बार और भयंकर तीव्रता से आ रहे हैं। जब तूफान की हवाएं शांत हो जाएं और पानी कम हो जाए, तो आप घर कैसे सुरक्षित लौट सकते हैं? ऑस्ट्रेलिया एक्सप्लेंड के इस अंश में विशेषज्ञों ने आपातकाल के बाद उठाए जाने वाले महत्वपूर्ण कदमों पर चर्चा की है।
-
83
Beyond books: How libraries build and support communities in Australia - किताबों से आगे: कैसे लाइब्रेरी ऑस्ट्रेलिया में समुदाय बनाती हैं भी हैं, संभालती भी हैं
Australian public libraries are special places. Yes, they let you borrow books for free, but they also offer a wealth of programs and services, also free, and welcome everyone, from tiny babies to older citizens. - ऑस्ट्रेलिया की सार्वजनिक लाइब्रेरियां एक खास जगह होती हैं। यहां आप न सिर्फ किताबें मुफ़्त में उधार ले सकते हैं, बल्कि ये लाइब्रेरियां कई तरह के कार्यक्रम और सेवाएं भी निःशुल्क देती हैं। यहां हर किसी का स्वागत है — छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक।
We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.
No matches for "" in this podcast's transcripts.
No topics indexed yet for this podcast.
Loading reviews...
Loading similar podcasts...