PODCAST · news
इतिहास
by NDTV
इतिहास ज्ञान का अथाह सागर है जिसमें गोते लगाने पर ऐसे-ऐसे मोती मिलते हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर सकते हैं. इस सागर की गहराइयों में ऐसे किस्से भरे पड़े हैं जो चीजों को देखने के आपके नजरिए को बदल सकती हैं. आपको पता चलता है कि हम सबका मिला-जुला अतीत कैसा था, हम किन-किन पड़ावों से गुजरते हुए यहां तक पहुंचे हैं. NDTV इतिहास की इस पेशकश में हम आपको उन चीजों से मिलवाएंगे जो कम चर्चित रही हैं लेकिन उनका प्रभाव काफी ज्यादा है. इसमें वे किस्से होंगे जिन्हें आम तौर पर कम पढ़ा-सुना गया है.
-
13
"1518 का डांसिंग प्लेग: नाचते हुए 400 लोगों के मौत की कहानी" | NDTV Itihas
आज से 506 साल पहले यानि 1518 में फ्रांस के स्ट्रासबर्ग शहर में एक ऐसी विचित्र घटना घटी जिसने लोगों के होश ही उड़ा दिए थे. एक अंजान बीमारी के कारण शहर के कुछ लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर अचानक नाचना शुरू कर दिया. वो तब तक नाचते थे जब तक उनका शरीर काम करना बंद न कर दे या फिर जब तक उनकी मौत न हो जाए. क्या थी ये बीमारी और क्या थी इसके पीछे की वजह..
-
12
नालंदा विश्वविद्यालय के बसने, उजड़ने और फिर बसने की 1600 साल पुरानी कहानी
इतिहास के जानकार बताते हैं कि साल 1193 में बख्तियार खिलजी ने नालंदा विश्वविद्यालय पर आक्रमण किया और यहां पर आग लगवा दी, जिसमें पुस्तकालय की किताबें हफ्तों तक जलती रहीं. इस आक्रमण के दौरान नालंदा में काम करने वाले कई धर्माचार्यों और बौद्ध भिक्षुओं को भी मार डाला गया था.
-
11
India के किस राजा ने 1 हजार साल पहले ही किया था Surgical Strike? 10 देशों पर था प्रभाव
एक कहावत है whoever controls the oceans, runs the world...इसी के बूते अंग्रेजों ने पूरी दुनिया पर शासन किया...लेकिन क्या आपको पता है आज से 999 साल पहले भारत की नौसेना इतनी मजबूत थी कि उसने पूरे हिंद महासागर पर कब्जा जमा लिया था...करीब 10 देश उसके प्रभाव में थे. कौन था वो भारतीय राजा जिसकी वजह से बंगाल की खाड़ी का नाम भी बदल गया था? किस राजवंश ने करीब 15 सौ सालों तक शासन किया?...जानिए पूरा इतिहास पर रोशनी की इस खास पेशकश में
-
10
Katchatheevu Island history:ब्रितानी हुकूमत ने भी माना था भारत का हिस्सा फिर श्रीलंका कैसे ले गया? NDTV Itihas
लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024) से पहले कच्चाथीवू द्वीप (Katchatheevu Island history) एक बार फिर चुनावी मुद्दा बन रहा है. खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है- ये द्वीप भारत का हिस्सा था लेकिन कांग्रेस सरकार (congress government) ने इसे श्रीलंका(Sri Lanka) को दे दिया. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर कच्चातिवु द्वीप जो सदियों से भारत का हिस्सा था वो श्रीलंका के कब्जे में कैसे आ गया? कच्चाथीवू द्वीप आखिर है कहां पर? क्या है इसकी कहानी और क्या है इसका भूगोल? NDTV Itihas की नई पेशकश में इन्हीं सवालों का जवाब ढूंढेंगे.
-
9
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने तब वे फैसले लिए जो आज के नेताओं को दिखा रहा है राह NDTV Itihas
Thakur Bharat Ratna: दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) को भारत सरकार ने भारत रत्न (Bharat Ratna)देने का फैसला किया है. खुद प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Narendra Modi)ने कर्पूरी ठाकुर के बेटे को फोन करके बधाई दी है. उनके बेटे का कहना है कि कई दशकों के संघर्ष के बाद ये दिन आया है. दरअसल कर्पूरी साहब तामझाम से दूर रहने वाले बेहद सरल शख्सियत के मालिक थे पर सीएम रहते उन्होंने ऐसे चौंकाने वाले फैसले लिए जो न सिर्फ पूरे देश में पहली बार लिए गए थे बल्कि आने वाले सियासतदानों को भी राह दिखा गए.वे थे तो अति पिछड़ों के नेता पर सवर्णों के हित में भी फैसले लिए थे...तभी वे जननायक कहे गए. .NDTV इतिहास की अगली कड़ी में झांकते हैं उनके जीवन में थोड़ा करीब से.
-
8
Indian History: आज से करीब 60 फीसदी बड़ा था India, China से था दोगुना अमीर!| NDTV ITIHAS
Indian History: नई संसद (New Parliament)का उद्घाटन हुआ तो उसके अंदर लगी एक तस्वीर ने सभी का ध्यान खींचा. वो तस्वीर थी अंखड भारत (Akhand bhaarat) की.लेकिन क्या आपको पता है आज से 23 सौ साल पहले भारत वास्तव में 52 लाख वर्ग किमी में फैला था जबकि आज उसका क्षेत्रफल करीब 33 लाख वर्ग किमी है. तब जिस शासक का शासन था उसे हम ऑल टाइम ग्रेट कह सकते हैं. उनके शासन में काबुल (Pakistan) से लेकर बंगाल (Bengal) और कर्नाटक (Karnataka) तक लोग एक ही झंडे तले अपना सिर झुकाते थे. कौन था वो शासक और कैसी थी उसकी शासन व्यवस्था? जानिए NDTV इतिहास (NDTV ITIHAS) की नई पेशकश में.
-
7
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद फिर चर्चा में लक्षद्वीप, जानिए कैसे बना ये भारत का हिस्सा?
Maldives Lakshadweep Controversy: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)के लक्षद्वीप विजिट के बाद यह छोटा सा द्वीप खूब चर्चा में है. यहां तक की गूगल सर्च (Google Search) में लक्षद्वीप (Lakshadweep) को लेकर 20 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. मालदीव (Maldives)की ओर से आई टिप्पणी ने आग में घी डालने का काम किया है. इन सबके बीच ये जानना दिलचस्प होगा कि लक्षद्वीप भारत का हिस्सा कैसे बना? क्यों कहा जाता है कि 30 मिनट की देर होती तो लक्षद्वीप शायद भारत का भाग नहीं होता. जानिए लक्षद्वीप का पूरा इतिहास
-
6
कभी भारतीय राजाओं के अधीन था मालदीव, जानिए दोनों देशों की दोस्ती की कहानी
India Maldives Tensions Update: ये सियासत ही है जो दो देशों के बीच संबंध कैसे हों ये तय करती है.मालदीव के साथ ताजा विवाद के पीछे भी सियासत ही है. वहां की सत्तासीन पार्टी ने अपनी सियासत चमकाने के लिए अनर्गल बयान दिया है. लेकिन क्या आपको पता है कि 98 फीसदी मुस्लिम जनसंख्या वाले मालदीव पर कभी भारतीय राजाओं का शासन रहा है. ये दौर सदियों तक चला है. मालदीव जब भी मुसीबत में रहा- भारत ने खुले दिल से उसकी मदद की है. क्या है इसका इतिहास जानिए इस वीडियो में
-
5
कत्ल, करप्शन, किडनैपिंग और प्लेन हाईजेक हैं Pakistan के राष्ट्रपति Zardari के Resume में। NDTV Itihas
History of Pakistan: आसिफ अली जरदारी (Asif Ali Zardari)हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं. वे यहां दूसरी बार राष्ट्रपति बने हैं. वे अब पाकिस्तान के प्रथम नागरिक हैं लेकिन एक स्याह हकीकत है कि उनका किरदार दागदार रहा है. उनके दामन पर कत्ल, करप्शन, किडनैपिंग और प्लेन हाइजैकिंग जैसे दाग हैं. लेकिन सियासी मजबूरी देखिए कि ऐसे शख्स को भी पाकिस्तान का राष्ट्रपति चुन लिया गया. NDTV इतिहास (NDTV Itihas) की नई पेशकश में बात करेंगे उनकी क्राइम हिस्ट्री पर.
-
4
Ayatollah Khumaini life story: खुमैनी को कहा था 'हिंदुस्तानी मुल्ला' और छिन गई बादशाहत
मिडिल ईस्ट के अहम देश ईरान और पाकिस्तान (Iran and Pakistan)के बीच तनाव पसरा हुआ है. भारत के साथ ईरान के संबंध सदियों पुराने हैं. एक दिलचस्प बात ये है कि ईरान के सर्वोच्च नेता रहे आयतुल्लाह रूहुल्लाह ख़ुमैनी (Ayatollah Ruhollah Khomeini) का भारत से गहरा नाता है. उनके दादा उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (barabanki)के एक छोटे से गांव के रहने वाले थे. NDTV इतिहास की इस पेशकश में जानिए खुमैनी परिवार कैसे पहुंचा ईरान और कैसे न सिर्फ ईरान की दशा-दिशा बदल दी बल्कि वहां का सबसे ताकतवर नेता बन गए.
-
3
बिहार भवन का वो 'कांड', जिससे पड़ी लालू-नीतीश में पहली बार दरार
Nitish Kumar History: नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदल कर बीजेपी के साथ आ गए हैं (Bihar Politics). जिससे एक तो INDIA गठबंधन को भारी झटका लगा है दूसरे बिहार के दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की उम्मीदों पर भी पानी फिरा है. ऐसा नहीं है कि नीतीश ने पहली बार लालू यादव से अपनी दोस्ती तोड़ी है. एक वक्त था जब इन दोनों की दोस्ती मिसाल थी. हालत ये थी कि लोग नीतीश को लालू यादव का चाणक्य कहते हैं. चाहे छात्र संघ चुनाव हो, लोकसभा चुनाव हो या फिर लालू का पहली बार मुख्यमंत्री बनना. सभी मोर्चे पर नीतीश उनके साथ थे...ऐसे में सवाल उठता है कि जय-वीरू की ये जोड़ी पहली बार कब टूटी?
-
2
History of Charan Singh: जब PM चरण सिंह से मांगी रिश्वत, सब पर गिरी गाज!
भारत रत्न चौधरी चरण सिंह (Bharat Ratna Chaudhary Charan Singh) बेहद कम समय के लिए PM रहे लेकिन अपने पूरे सियासी जीवन में उनके फैसले हमेशा किसानों को आगे बढ़ाते रहे. किसानों का दर्द जानने के लिए वे एक बार प्रधानमंत्री (Prime Minister) रहते हुए भी एक पुलिस थाने में वेष बदलकर पहुंच गए थे. वहां उन्हें रिश्वत भी देनी पड़ी. लेकिन जब भेद खुला तो क्या हुआ? क्या है चौधरी साहब की जिंदगी के दिलचस्प वाक्ये...जानिए NDTV इतिहास की इस पेशकश में
-
1
History of Narasimha Rao: सियासत से ले रहे थे संन्यास,बन गए प्रधानमंत्री!
एक वक्त था जब भारत रत्न पीवी नरसिंहा राव (Bharat Ratna PV Narasimha Rao)राजनीति से संन्यास होने का मन बना चुके थे. यहां तक की उन्होंने दिल्ली से अपनी किताबें और दूसरे समान हैदराबाद में अपने बेटे के घर पर भी भिजवा दिया था. लेकिन तभी वक्त का पहिया पलटा.राजीव गांधी (Rajiv Gandhi)की मौत के बाद कांग्रेस (Congress) के सामने अगले अध्यक्ष का सवाल उठ खड़ा हुआ और पार्टी ने इसका जवाब नरसिंहा राव में ढूंढा. राव को मौका मिला और उन्होंने देश को आर्थिक आजादी (economic freedom) दिला दी...क्या थी वो पूरी कहानी...देखिए NDTV इतिहास में.
We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.
No matches for "" in this podcast's transcripts.
No topics indexed yet for this podcast.
Loading reviews...
ABOUT THIS SHOW
इतिहास ज्ञान का अथाह सागर है जिसमें गोते लगाने पर ऐसे-ऐसे मोती मिलते हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर सकते हैं. इस सागर की गहराइयों में ऐसे किस्से भरे पड़े हैं जो चीजों को देखने के आपके नजरिए को बदल सकती हैं. आपको पता चलता है कि हम सबका मिला-जुला अतीत कैसा था, हम किन-किन पड़ावों से गुजरते हुए यहां तक पहुंचे हैं. NDTV इतिहास की इस पेशकश में हम आपको उन चीजों से मिलवाएंगे जो कम चर्चित रही हैं लेकिन उनका प्रभाव काफी ज्यादा है. इसमें वे किस्से होंगे जिन्हें आम तौर पर कम पढ़ा-सुना गया है.
HOSTED BY
NDTV
Loading similar podcasts...