PODCAST · comedy
मध्यमवर्गीय
by Lallantop Baaja
मिडिल क्लास एक ओर लेकर चलता है, कभी न बदलने वाली आदतें, नए-नए शौक. वो चालाक शॉपिंग भी करते हैं, मोलभाव में चतुर भी हैं लेकिन कभी-कभी मन मारकर किए गए दिखावे के चक्कर में भी फंस जाते हैं. ऐसी ही विशुद्ध मिडिल क्लास बकैती का सस्ता, सुंदर, कामचलाऊ शो मध्यमवर्गीय सुनिए लल्लनटॉप बाजा पर.
-
6
काल्पनिक ब्रेकअप की करुण कथाएं: Ep 06
मध्यमवर्गीय के इस एपिसोड में आप सुनेंगे आशीष और संदीप को आज के ज़माने के ब्रेकअप के तरीकों पर. एपिसोड में ब्रेकअप से जुड़े हुए कई मज़ेदार किस्सों को भी सुनने को मिलेगा. एपिसोड में जानिए क्या है काल्पनिक ब्रेकअप. आपका ब्रेकअप या आपके किसी दोस्त का ब्रेकअप इस एपिसोड की बातचीत सुन कर ज़रूर रिलेटेबल लगने वाला है. एपिसोड में आशीष और संदीप की बातचीत में आपको ब्रेकअप के मज़ेदार कारणों के बारे में भी सुनने को मिलेगा.
-
5
बचत के चक्कर में बन्दे कंगाल!: Ep 07
मध्यमवर्गीय के इस एपिसोड में आप सुनेंगे आशीष और संदीप को बचत पर बात करते हुए. एपिसोड में जानिए कि बचत के चक्कर में चपत कैसे लग रही है. और जानिए क्यों आशीष और संदीप मानते हैं कि इन्फ्लुएंसर समाज मिडिल क्लास का दुश्मन बनता जा रहा है. क्या वाकई पैसे बचाना वाकई आपको नुकसान पहुंचा रहा है. क्या आप पैसे जमा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. जानिए एपिसोड में कि मध्यम वर्ग के लोग कहां पिछड़ रहे हैं.
-
4
ऑफिस में छुट्टी लेने के अचूक बहाने: Ep 05
मध्यमवर्गीय के इस एपिसोड में संदीप और आशीष बात कर रहे हैं छुट्टी पर. एपिसोड में जाने ऑफिस में छुट्टियाँ मनाने के बहाने क्या क्या होते हैं. जानिए एपिसोड में कि यात्रा पर जाने से पहले ये तरकीबें जान लेनी चाहिए. साथ ही जानिए कि क्यों बस में हमेशा खिड़की वाली सीट पर क्यों बैठना चाहिए. इसके अलावा बात हो रही है कि होटल के खर्चे का पूरा फ़ायदा कैसे उठाएँ. दोपहर के खाने का खर्च देकर डिनर का इंतज़ाम कैसे करें.
-
3
पेरेंटिंग के सबसे बड़े झूठ!: Ep 04
मध्यमवर्गीय के इस एपिसोड में आप सुनेंगे आशीष और संदीप को पेरेंटिंग पर बात करते हुए. एपिसोड में आशीष के नए पिता बनने और बदलते हुए ज़माने के साथ पेरेंटिंग के बदलते हुए तरीकों पर चुटकी लेते हुए संदीप टिप्स देते हुए सुनाई देंगे. मम्मी के पापा से ज़्यादा पीटने और बच्चों को झोली बाबा की कहानियों से डराने के पेरेंटिंग के पुराने तरीकों पर बातचीत भी सुनने को मिलेगी. एपिसोड में जानिए कि मनचाहा खिलौना न मिलने के बाद बच्चो के मन में आने वाले ख्याल और गुस्से पर आशीष क्या बता रहे हैं. साथ ही एपिसोड में बच्चो के साथ मारपीट और टीचर्स के सज़ा देने के तरीकों पर भी बात हो रही है.
-
2
शातिर शॉपिंग का एक्सपर्ट Middle class: Ep 03
मध्यमवर्गीय के इस एपिसोड में आप सुनेंगे आशीष और संदीप मिडिल क्लास के शॉपिंग करने के मज़ेदार तरीको और किस्सों पर बात करते हुए. जानिए मिडिल क्लास की बजट शॉपिंग में भी शो ऑफ के लिए किस तरह जुगाड़ निकाल लिया जाता है. एपिसोड में दुकानदारों और खरीदारों के टॉक्सिक ट्रेट पर भी बात हो रही है. साथ ही एपिसोड में दाम कम कराने वाले हैक्स को भी जानने को मिलेगा. एपिसोड में मिडिल क्लास के ऑनलाइन शॉपिंग करने के दौरान कई ऍप्स पर समय बिताने के मज़ेदार तरीकों पर बातचीत सुनने को मिलेगी.
-
1
क्यों हलवाई हीरो और क्यों नाराज़ हैं फूफा!?: Ep 02
लल्लनटॉप के पॉडकास्ट चैनल लल्लनटॉप बाजा के नए शो मध्यमवर्गीय के इस एपिसोड में आप सुनेंगे संदीप और आशीष को फूफा और हलवाई पर बातचीत करते हुए. किसी भी शादी या मिडिल क्लास के किसी भी इवेंट में हलवाई की भूमिका और उसके रौब को जानने के लिए एपिसोड को पूरा सुने. जानिए क्यों संदीप को लगता है कि हलवाइयों की वजह से डेस्टिनेशन वेडिंग भारत में चलन में आई. साथ ही एपिसोड में फूफा की चरण वंदना पर ज़ोर देते हुए आशीष को भी सुना जा सकता है. फूफा को नाराज़ का विशेषण देकर भले ही समाज उपहास करता हो लेकिन मध्यमवर्गीय परिवारों में फूफा का किरदार क्यों दमदार है एपिसोड में जानिए.
-
0
कैसा है अनफ़िल्टर्ड मिडिल क्लास?: Ep 01
लल्लनटॉप का पॉडकास्ट चैनल लल्लनटॉप बाजा आपके लिए लाया है मिडिल क्लास लोगों और उनकी मज़ेदार आदतों पर बातचीत का सस्ता टिकाऊ शो 'मध्यमवर्गीय'. शो में दी लल्लनटॉप के आशीष मिश्रा और संदीप कुमार सिन्हा से सुनिए कि क्यों मिडिल क्लास खुद को अमीर और वाना बी फ़िल्टर का इस्तेमाल कर खुद को रिप्रेजेंट करता है. जानिए फाइव स्टार होटल या रेस्टोरेंट में मध्यम वर्ग किस तरह के शो ऑफ करता है. सुनिए एपिसोड में संदीप मध्यम वर्ग के विकसित और विकासशील होने की किन बातों पर लकीर खींच रहे हैं. साथ ही एपिसोड में आशीष के ज़रिए मिडिल क्लास लोगों का कपड़ो और रंगो के इस्तेमाल में किए जाने वाले फ़िल्टर पर भी बातचीत सुनने को मिलेगी.
We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.
No matches for "" in this podcast's transcripts.
No topics indexed yet for this podcast.
Loading reviews...
ABOUT THIS SHOW
मिडिल क्लास एक ओर लेकर चलता है, कभी न बदलने वाली आदतें, नए-नए शौक. वो चालाक शॉपिंग भी करते हैं, मोलभाव में चतुर भी हैं लेकिन कभी-कभी मन मारकर किए गए दिखावे के चक्कर में भी फंस जाते हैं. ऐसी ही विशुद्ध मिडिल क्लास बकैती का सस्ता, सुंदर, कामचलाऊ शो मध्यमवर्गीय सुनिए लल्लनटॉप बाजा पर.
HOSTED BY
Lallantop Baaja
CATEGORIES
Loading similar podcasts...