Big Story | Part 10 podcast artwork

PODCAST · news

Big Story | Part 10

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.

  1. 50

    Ep 50 Corona Virus की दूसरी लहर खतरनाक, फिर मजदूर शहरों से घर लौटने को मजबूर.

    कोरोना की नई लहर खतरनाक साबित होने लगी है... कोरोना फिर से तेजी से फैल रहा है और फिर वही पहले जैसे हालात सामने आने लगे हैं... मुंबई की ये तस्वीर देखिए रेलवे स्टेशन के बाहर प्रवासी मजदूरों की भीड़ जुटने लगी है... कोरोना के खौफ से ये मजदूर एक बार फिर घर लौटने को मजबूर हो गए हैं... इनको डर है कहीं फिर से पहले जैसा लॉकडाउन न लग जाए.

  2. 49

    Ep 49 Corona Virus Vaccine - चीन की वैक्सीन को लेकर अब क्या हो गया नया बवाल ?

    चाइनीज वायरल मतलब कोरोना ने पूरे देश को परेशान कर दिया है... व्यवस्थाएं बिगाड़ दी है... घरों में लोगों को कैद करने के लिए मजबूर कर दिया है... बस शुक्र की बात ये है कि वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है... लेकिन चिंता इस बात को लेकर है कि कोरोना के आंकड़े कंट्रोल में नहीं आ रहे हैं.

  3. 48

    Ep 48 Corona Virus Update - मई में कोरोना बेकाबू, 16 राज्यों में आउट ऑफ कंट्रोल, 5 राज्यों के हालात खराब !

    भारत में कोरोना दिन ब दिन घातक होता जा रहा है और देशभर में दहशत का माहौल भी है...देश के कई राज्यों से कोरोना के डराने वाले आकड़ें सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 1 लाख 68 हजार, 912 नए केस सामने आए हैं...जबकि 904 लोगों की मौत हुई है, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है...यही रफ्तार रही तो देश जल्द ही हर रोज़ दो लाख तक मामले दर्ज करने लगेगा....16 राज्‍यों में कोरोना वायरस संक्रमण से हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक हैं...इन राज्‍यों में रोजाना संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है...सरकारी आंकड़ों के अनुसार इन 16 में से 6 राज्‍यों में पिछले 10 दिनों में हालात बेहद खराब हुए हैं.

  4. 47

    Ep 47 Corona Virus Update - कोरोना की पहली लहर से ज्यादा खतरनाक है दूसरी लहर! क्या कहते हैं विशेषज्ञ ?

    कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर चिंता पैदा कर रही है। देशभर में रोजाना 1 लाख से अधिक नए संक्रमण केस सामने आ रहे हैं...24 घंटों में देशभर में 1 लाख 45 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1 लाख 45 हजार 384 केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 794 लोगों की जान गई है।...भारत में कोरोना की नई लहर तीन गुनी रफ्तार से बढ़ रही है। दूसरी लहर में एक दिन में केस 20 हजार से 80 हजार पहुंचने में महज 20 दिन लगे थे। पिछले साल पहली लहर के दौरान इसमें 64 दिन लगे थे। जो दुनिया में सबसे ज्यादा थे। 

  5. 46

    Ep 46 Corona Virus Mask - कौन से मास्क हैं कितने असरदार? किस मास्क से है ज्यादा खतरा ?

    देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से तांडव मचा रहा है. आए दिन कोरोना के मामले 2 लाख के पार जा रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से मास्क लगाने की अपील भी जोर शोर से की जा रही है....जिससे आपके मन में भी ये सवाल आ ही रहे होंगे कि कौन सा मास्क आपके लिए अच्छा है और कौन सा ज्यादा असरदार होगा....तो आइए आपको बताते हैं अलग अलग तरह के मास्क के बारे मे...और उनके इफेक्टिवनेस यानी कि इसकी प्रभावशीलता और यूज के बारे मे....मास्क में मुख्य रूप से N-95, सर्जिकल मास्क, फैब्रिक मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसमें एक मास्क वॉल्व वाला मास्क भी है....वॉल्व वाला मास्क के बारे में एक्सपर्ट का मानना है कि इस मास्क से खांसने और छीकनें वक्त संक्रमण फैलता है। इसलिए वॉल्व वाला मास्क इस्तेमाल ना करने की सलाह दी जाती है.

  6. 45

    Ep 45 Corona Virus IYC - श्रीनिवास पेश कर रहे हैं मिसाल, लोगों को पहुंचा रहे रेमडेसिविर और ऑक्सीजन। #SOSIYC.

    कोरोना वायरस की नई लहर ने देशभर में कोहराम मचा रखा है। कई जगह स्थिति ऐसी है कि लोगों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं। कई जगह ऑक्सीजन की भारी कमी हो रही है तो कई जगह दवाई भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। कोरोना की दूसरी लहर के कारण इलाज से जुड़ी सुविधाओं के लिए भटकते संक्रमित लोगों और उनके परिजनों की तस्वीरें देश भर से सामने आ रही हैं. ऐसे मुश्किल हालात में जरूरतमंदों की मदद के लिए कई लोग सामने आए हैं, जिन्होंने अपनी निजी कोशिशों से मिसाल पेश की है. इन्हीं में से एक अहम नाम है श्रीनिवास बी वी का, जो युवा संगठन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.

  7. 44

    Ep 44 Corona Virus Delhi - दिल्ली में फूटा 'कोरोना बम', लॉकडाउन पर क्या बोले सीएम अरविंद केजरीवाल ?

    एक तरफ देश में कोरोना का कोहराम जारी है तो वहीं दूसरी तरफ देश के कई राज्यों ने कोरोना के रोकथाम के लिए लॉकडाउन और पाबंदियां जैसी सख्त कदम उठा रहे हैं। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश,पंजाब के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी पाबंदियां बढ़ा दी है।....इसके साथ ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के रोकथाम के लिए लॉकडाउन जैसे कदम उठाने की भी बात कही कही....उन्होंने कहा है कि अगर हालात काबू नहीं होता है तो लॉकडाउन जैसे फैसले लेने पड़ सकते हैं। 

  8. 43

    Ep 43 Corona Vaccine - वैक्सीनेशन के बाद डॉ. सुभाष की मौत, ली थी वैक्सीन की डबल डोज। जानें मामला ।

    देश में कोरोना से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं, जिस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन का काम पूरे जोरो शोरों पर है.. देश में लग रही दो वैक्सीन कोविशील्ड औऱ कोवैक्सीन को राष्ट्रीय टीकाकरण मिशन में शामिल किया गया है.. विशेषज्ञ भी मानते हैं कि वैक्सीन की दो डोज लेने के 15 दिन बाद शरीर कोरोना के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा कर लेता है, लेकिन इन तमाम दावों के बीच ऐसी खबर आ ही है जो पूरे वैक्सीनेशन प्रोग्राम और इसको लेकर किए जा रहे दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

  9. 42

    Ep 42 Corona Vaccine - वैक्सीन लगवाने के बाद इस वजह से संक्रमित हो रहे लोग? इन राज्यों से ज्यादा मामले ?

    एक तरफ देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन का काम जारी है तो वहीं कोरोना अपनी रफ्तार पर है। दिन ब दिन कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन एक और डराने वाली खबर ये है कि जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है, वो भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन क्यों? वैक्सीन से कोरोना पर विजय की जो उम्मीद देश लगाए बैठा था, उस उम्मीद को वायरस ने कैसे धराशायी कर दिया है

  10. 41

    Ep 41 Corona Vaccine - देश में वैक्सीन की कमी क्यों? कब सभी उम्र के लोगों को लगेगी वैक्सीन ?

    देशभर में कोरोना की रफ्तार के बीच वैक्सीनेशन का काम भी जारी है तो कोरोना के बढ़ते मामले के बीच कई राज्यों से वैक्सीन की कमी होने की शिकायतें आ रही हैं.वैक्सीन पर राजनीति से लेकर, देश में वैक्सीन की कमी क्यों है? क्यों भारत में विदेश से फाइजर जैसे वैक्सीन को अनुमति नहीं मिल पाई. तमाम सवाल आपके मन में उठ रहे होंगे. इनसब से जुड़ी सवालों के जवाब दे रहें हैं सीधी बात में प्रभु चावला के साथ देश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन. तो क्या कहा.

  11. 40

    Ep 40 Corona Vaccine - कोरोना से बचाव में REGENERON दवा बेहद कारगर, कोरोना से बचाएगी भी और इलाज भी.

    देश विदेश में कोरोना का प्रकोप जारी है पर उसी रफतार से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी ज़ोरो शोरो से चल रहा है। देश में दो वैक्सीन्स लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा हैं, एक है भारत बायोटेक की बनी कोवैक्सीन और दूसरी Astrazeneca और Oxford University की बनाई गई कोवीशील्ड वैक्सीन जिसका निर्माण भारत के सीरम इंस्टीट्यूट में हो रहा है। इसी बीच भारत को कोरोना से लड़ाई के लिए एक और वैक्सीन मिल गई है। कोवैक्सीन और कोविशील्ड के बाद अब रूस की Sputinik-V वैक्सीन को मंज़ूरी मिली है। पर वैक्सीन के अलावा भी कई नए विकल्प सामने आ रहें है जो प्रभावशाली साबित हो रहें हैं। अमेरिकी बायोटेक्नोलॉजी कंपनी रीजेनेरॉन ने ऐसा ऐंटीबॉडी कॉकटेल तैयार किया है जो कोरोना से बचाता भी है और उसका इलाज भी करता है। दवा कंपनी ने इस थेरेपी को फिलहाल अपनी तरफ से REGN-COV2 नाम दिया है। ‘साइंस’ जर्नल में छपी रिसर्च के अनुसार, बंदरों को जब इन्फेक्शन से तीन दिन पहले यह ऐंटीबॉडी कॉकटेल दिया गया तो उनके बॉडी में कोविड का इन्फेक्शन पनपा ही नहीं।

  12. 39

    Ep 39 Corona Vaccine - किस राज्य को कितनी मिली वैक्सीन? वैक्सीन कमी पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा ?

    देशभर में कोरोना ने एक तरफ हाहाकार मचाना दोबारा से शुरू कर दिया है तो वहीं, दूसरी तरफ कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक और चिंता की खबर सामने आई है। सरकार वैक्सीनेशन में कमी नहीं होने की बात कह रही है तो वहीं इसके विपरीत देशभर के कई राज्यों से वैक्सीन की कमी होने की खबर सामने आ रही है। दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र हो या यूपी-बिहार ऐसे कई राज्य हैं जहां से वैक्सीन की कमी की खबर आ रही है...आंध्र प्रदेश और बिहार की बात करें तो यहां का मौजूदा वैक्सीन स्टॉक दो दिन से भी कम है। वहीं, ओडिशा जैसे राज्यों के पास बड़ी मुश्किल से 4 दिनों का स्टॉक है। आंध्र प्रदेश के पास वैक्सीन के महज 1 लाख 4 हजार डोज हैं जो एक दिन से थोड़ा ज्यादा चलेंगे क्योंकि यहां एक अप्रैल से वैक्सीनेशन की 1 लाख 1 हजार डोज रोजाना की है। बाकी उस पर निर्भर करता है कि राज्य के लिए जो 14 लाख 6 हजार डोज पाइपलाइन में हैं, वह कितनी जल्दी पहुंचती है।

  13. 38

    Ep 38 Corona Vaccine - 'सबका टीकाकरण हो' इस मांग पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा ?

    कोरोना की दूसरी लहर ने एक बार फिर लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है... ऐसे में सरकार जल्दी और ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है... इसी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक जरूरी जानकारी दी... कुछ राज्यों ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि टीकाकरण सभी के लिए खोल दिया जाए... इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने जवाब दिया है... उन्होंने कहा कि ये साइंटिफिक और सिस्टमैटिक तरीके से होता है... इसके लिए उन्होंने दुनिया के बाकी देशों के उदाहरण भी दिए.

  14. 37

    Ep 37 Corona Vaccine के नाम पर यहां इंसानों को लगाई गई जानवरों वाली इंजेक्शन !

    उत्तर प्रदेश तो गजब कर रहा है... वैक्सीनेशन के लिए इतनी तेजी... इतनी तेजी की क्या बताएं... टीका लगाना है कोरोना का... और लगा दिया जा रहा है रेबिज का... हां बिलकुल सही सुन रहे हैं... कोरोना से लड़ने के लिए लगा दिया गया रेबिज का टीका.

  15. 36

    Ep 36 Corona Vaccination - बड़ी लापरवाही, पहला कोवैक्सीन दूसरा कोविशील्ड के दे दिए डोज। फिर क्या हुआ ?

    यूपी भी अजब प्रदेश की कहानी रचता है...कुछ दिन पहले कोरोना टीके के बजाय एक महिला को रेबीज का टीका लगाया गया था, अब एक और नासमझी की खबर सामने आई है। यूपी के महराजगंज जिले में एक व्यक्ति को दो अलग-अलग कोविड ​​टीके लगाए गए। पहले कोवैक्सिन की एक खुराक दी गई और बाद में कोविशिल्ड की दूसरी खुराक.

  16. 35

    Ep 35 Corona Risk after Vaccination -वैक्सीन लगने के बाद इस वजह से हो रहा कोरोना, पूनावाला ने ये बताई वजह ।

    एक तरफ देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन का काम जारी है तो वहीं कोरोना अपनी रफ्तार पर है। लेकिन डराने वाली जो खबर है वो ये कि जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है, वो भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं, तो ऐसा क्यों हो रहा है...? इस पर सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने क्या कहा.

  17. 34

    Ep 34 Corona Lockdown Again - कोरोना बेलगाम, रैली जारी, लॉकडाउन लगेगा या नहीं, Amit Shah ने दिया बड़ा बयान ।

    एक तरफ देशभर में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए कई राज्यों ने वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया है...तो वहीं, देशभर में पूर्ण लॉकडाउन की आशंका पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। शाह ने एक निजी मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में कहा है कि फिलहाल देश में पूर्ण लॉकडाउन जैसी स्थिति नहीं दिख रही है...लॉकडाउन लगाना जल्दबाजी होगी। अमित शाह से जब पूछा गया कि क्या पिछले साल की तरह इस साल कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए लॉकडाउन ही एक ऑपशन है?

  18. 33

    Ep 33 Corona infection - सीटी वैल्यू से पता करें, मरीज पॉजिटिव है या नहीं। Dr Samiran Panda ने क्या कहा ?

    देश भर के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण (Corona infection) के तेजी से बढ़ते रहने से हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं. इसकी वजह से देश में पिछले कुछ दिनों से संक्रमणों की संख्या में आए उछाल कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ऐसे में आरटी पीसीआर टेस्ट (RT PCR Test) करने वाले सिस्टम पर बहुत दबाव पड़ रहा है. इस बीच कोरोना की RTPCR में सीटी वैल्यू की चर्चा तेज है...कहा जा रहा है कि इसका स्तर ही बता देता है कि मरीज कोरोना पॉजिटिव है या नहीं...तो सीटी वैल्यू के बारे में आईसीएमआर की हेड ऑफ कम्युनिकेबल डिसीज डॉक्टर सिमरन पांडा ने क्या कहा?

  19. 32

    Ep 32 Corona Death -कोरोना से अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा मौत, श्मशान घाट पर लगी लंबी लाइन।

    कोरोना से हो रही मौतों पर सरकारी आंकड़ें भले ही कुछ कह रहें हो, श्मशान घाटों से मिल रही जानकारी और तस्वीरें कुछ और ही इशारा कर रही हैं। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है....शनिवार को रोजाना संक्रमण के नए मामलों का आंकड़ा डेढ़ लाख भी पार कर गया. छठी बार देश में एक लाख से ज्यादा कोरोना केस आए. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 52 हजार 879 नए कोरोना केस आए और 839 लोगों की जान चली गई है...हालांकि 90 हजार 584 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. मौत के मामलों की बात करें तो साल 2020 में 17 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा मौत के मामले दर्ज की गई हैं.

  20. 31

    Ep 31 Corona Case - बढ़ते केस के बीच अस्पतालों का हो गया ऐसा हाल, नहीं मिल रहे हैं बेड.

    कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं तो दूसरी ओर अस्पतालों में हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे हैं... हालात को सुधारने की कोशिशें की जा रही हैं लेकिन बढ़ते कोरोना ने सब बिगाड़ दिया है.

  21. 30

    Ep 30 Corona Aerosol - लैंसेट की रिपोर्ट में अब तक का सबसे बड़ा दावा-हवा से फैलता है कोरोना ।

    भारत समेत दुनियाभर के देशों में कोरोना महामारी का प्रकोप फिर से फैलता दिख रहा है। साथ ही यह तेजी से अपना रूप भी बदलता जा रहा है और भारत में यह स्थिति और भयावह हो चुकी है. इस बीच दुनिया के प्रमुख हेल्थ रिसर्च जर्नल लैंसेट ने कोरोना को लेकर बड़ा दावा किया है...लैंसेट में प्रकाशित एक रिव्यू में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस हवा के जरिए तेजी से फैलता है। वायरस को लेकर अब तक छपी अलग-अलग स्टडी का रिव्यू कर एक्सपर्ट्स ने अपनी बात को साबित करने के लिए कई कारण भी सामने रखे हैं।

  22. 29

    Ep 29 Corona Election - कोरोना काल चुनावी रैली, PM Modi पर उठे सवाल.

    कोरोना काल और पश्चिम बंगाल... कोरोना की नई भयावह लहर के इस दौर में लोग बंगाल के हालात देखकर हैरान हैं... वहां खुलेआम चुनावी रैलियां हो रही हैं जिसमें भारी भीड़ जुट रही है... न केंद्र सरकार कुछ बोलने को तैयार है और न ही राज्य सरकार... इस मुद्दे को लेकर जहां एक तरफ जनता सवाल खड़े कर रही है तो वहीं विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा है.

  23. 28

    Ep 28 Corona effect - क्या कोरोना से हो रही मौत के कारण इन इलाकों के श्मशान में लग रही है लंबी लाइन ?

    आंकड़े कुछ कहते हैं और तस्वीरें कुछ... अब इसी लिए कन्फ्यूजन है कि आखिर सच्चा कौन है.... सरकारी आंकड़े या फिर कैमरे में कैद तस्वीरें.

  24. 27

    Ep 27 Corona Case - Uttar Pradesh में भी टूटने लगे रिकॉर्ड, सामने आए इतने केस की होने लगा आउट ऑफ कंट्रोल.

    चर्चाएं तो हर ओर महाराष्ट्र की हो रही हैं कि कोरोना के केस महाराष्ट्र में भयानक रूप से बढ़े हैं... लेकिन उत्तर प्रदेश भी कम नहीं है... कोरोना के मामले और उत्तर प्रदेश से तस्वीरें ऐसी सामने आ रही हैं जिससे डर लगने लगा है.

  25. 26

    Ep 26 Board Exams 2021 इन राज्यों के छात्रों को किया जाएगा प्रमोट कुछ राज्यों में ऐसी परीक्षा को लेकर स्थिति.

    देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है.... कोरोना की इस नई लहर को देखते हुए एक बार फिर सख्ती भी की जा रही है... और साथ ही ये भी ध्यान रखा जा रहा है कि किसी भी सूरत में आम लोगों पर कोरोना का ज्यादा असर ना हो... एक साल से परेशान कर रहे इस कोरोना के कारण छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है... ऑनलाइन क्लासेस से जो शिक्षा लेनी थी वो तो ले ली... लेकिन परीक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं.... कोरोना के केस इतने है और ऐसे में अगर बोर्ड परीक्षा देने छात्र एग्जाम संटर पर जाए तो कहीं खतरा ना हो इसलिए बोर्ड परीक्षाओं पर भी फैसला लिया जा रहा है.

  26. 25

    Ep 25 Board Exams in Corona - तेजी बढ़ता कोरोना बोर्ड परीक्षाओं का क्या होगा? CBSE.

    देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है... कोरोना की इस नई लहर को देखते हुए एक बार फिर संपूर्ण लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो रहे हैं... ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि कोरोना काल में बोर्ड परीक्षाओं का क्या होगा... ज्यादातर छात्र और परिजन परीक्षाएं रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

  27. 24

    Ep 24 Bihar Corona Virus - टेस्ट का डर, स्टेशन से भागने लगे यात्री, मचा हड़कंप, Video वायरल।

    कोरोना महामारी हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है....पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 2 लाख 50 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आए हैं....और इस महामरी को रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है....तो दूसरी ओर लोगों की लापरवाहीयां भी खूब सामने आ रही हैं.....ऐसा ही एक अजीबो-गरीब नजारा बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को  देखने को मिला....जहां यात्रियों की कोविड जांच के लिए कैंप लगाया गया था....लेकिन लोग बिना जांच कराए ही भागने लगे. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा कि लोग किस तरह भाग रहे हैं. इस दौरान वहां भगदड़ जैसी स्थिती बनती दिख रही है

  28. 23

    Ep 23 Bengal Election - PM Modi ने Mamta के दांव को ऐसे पलट दिया!.

    पश्चिम बंगाल चुनाव का जोर और शोर चरम पर है... सियासी तापमान बढ़ने के साथ-साथ हिंदू-मुस्लिम वोटों की राजनीति भी तेज हो गई है... ममता बनर्जी ने रायदिघी की चुनावी सभा में मुस्लिम वोटर्स को BJP का खौफ दिखाकर लुभाने का दांव खेला था... सीएम ममता के दांव पर पीएम मोदी ने ऐसे करारा पलटवार किया है.

  29. 22

    Ep 22 Bengal Election 2021 - बाहरी का बयान देकर क्या फंस गई दीदी ?

    बाहरी का बयान देकर क्या फंस गई दीदी, क्या है ममता के बयान पर बंगाल की जनता का रिएक्शन ?

  30. 21

    Ep 21 BENGAL ELECTION 2021 - बाबुल सुप्रियो ने आखिर क्यों ममता के लिए ऐसा कह दिया, EXCLUSIVE.

    BENGAL ELECTION 2021 : बाबुल सुप्रियो ने आखिर क्यों ममता के लिए ऐसा कह दिया, EXCLUSIVE

  31. 20

    Ep 20 Bengal Election 2021 - बंगाल का मुस्लिम बाहुल्य इलाके में क्या है हाल, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट.

    Bengal Election 2021 : बंगाल का मुस्लिम बाहुल्य इलाके में क्या है हाल, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

  32. 19

    Ep 19 Antilia Case - अब SACHIN VAZE के 'गुरु' PRADEEP SHARMA से क्या पूछताछ होने लगी है ?

    एंटीलिया और मनसुख हिरेन केस ना जाने क्या क्या रंग दिखाएगा... एक पुलिसवाला जो कभी एनकाउंटर स्पेलिस्ट था... जिससे कभी अंडरवर्ल्ड थरथर कांपता था... वो आज साजिश रचने के आरोप में सलाखों के पीछे है... अब इस केस में सचिन वाझे को 23 अप्रैल तक कस्टडी में भेजा गया है.

  33. 18

    Ep 18 Akhilesh Yadav ने उड़ाई कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां, कोरोना मरीज संत के दर्शन पर ट्रोल.

    सुबह की खबरों में स्वागत है आपका, वो खबरें जिसे सुबह ही देख लेनी चाहिए....कोरोना से मचा हाहाकार, महाराष्ट्र, दिल्ली में टूटा रिकॉर्ड, 5 राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस...अखिलेश यादव ने नहीं किया कोरोना प्रोटोकॉल का पालन, संक्रमित महंत नरेंद्र गिरी से की मुलाकात...मध्य प्रदेश के खंडवा का वायरल वीडियो में दिखी कोरोना मरीज के परिजनों पर पुलिस की बेरहमी...कोलकाता ने जीत के साथ किया आगाज़, रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 10 रनों से दी मात...NASA ने मंगल पर हेलिकॉप्टर की उड़ान टाली, अब 14 को होगी पहली फ्लाइ.

  34. 17

    Ep 17 शराब के नशे में होली पर कर रहे थे हुड़दंग, पुलिस ने दी ऐसी सजा कि सब रह गए हैरान.

    आगरा में होली के अवसर पर सड़कों पर हुड़दंग मचा रहे युवाओं पर पुलिस ने अनोखी कार्रवाई की. थाने में सभी को इकट्ठा कर पहले प्यार से समझाया। फिर कराया राष्ट्रगान का पाठ.

  35. 16

    Ep 16 जब Priyanka Chopra के साथ डायरेक्टर ने की थी बद्तमीजी.

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का Oprah को दिया इंटरव्यू जबददस्त वायरल है. जैसे-जैसे प्रोमो सामने आ रहे हैं, एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़े कई राज भी पता चल रहे हैं. उस इंटरव्यू में प्रियंका ने निजी जिंदगी से लेकर करियर तक हर पहलू पर खुलासे किए हैं. एक्ट्रेस ने अपनी नई किताब को लेकर भी दिलचस्प बातें बताई हैं. लेकिन कुछ खुलासे ऐसे हो गए हैं जिन पर काफी विवाद है. 

  36. 15

    Ep 15 YOGI ADTIYANATH - योगी के एक कथित वीडियो में ऐसा क्या है जो मच गया है बवाल, जानिए सच्चाई.

    योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. विपक्षी पार्टियों की ओर से इस वीडियो को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं तो वहीं बीजेपी की ओर से दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो फर्जी है.

  37. 14

    Ep 14 West Bengal Election 2021 - बंगाल में Mamata banerjee का खेल खराब होगा या बनेगा, कौन जीत रहा है बंगाल.

    इस आंदोलन का ही असर था कि ममता बनर्जी ने 2011 के विधानसभा चुनाव में 34 साल की लेफ्ट की सत्ता को उखाड़ फेंक दिया.. लेकिन एक हठी और हर कठिनाईओं में भिड़ जाने वाली एक महिला ने उस राज्य में पार्टी भी बनाई और लेफ्ट पार्टी का गुरूर तोड़कर सत्ता पर काबिज हो गई थी..पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी 2 बार से काबिज है... लेफ्ट को अभी तक सत्ता से बनवास में भेजा हुआ है .... लेकिन ममता बनर्जी की 2011 विधानसभा की जीत कई मायनों में ऐतिहासिक थी. 2021 में हालात बदले हुए हैं. क्योंकि ममता के सामने लेफ्ट पार्टी नहीं बल्कि 2014 से केंद्र में बैठी बीजेपी है.. जिसके तमाम मंत्री, नेता, कैबिनेट इस वक्त बंगाल में जमकर प्रचार कर रही हैं.. तो वहीं ISF यानी Indian Seculer Front के अब्बास सिद्दकी जो उनके कुछ समय पहले तक खास दोस्त थे आज उनके लिए मुसीबत पैदा कर रहा हैं.

  38. 13

    Ep 13 WB Elelction - PM Modi ने चुनावी रैली में जो किया वो हो गया वायरल !

    पश्चिम बंगाल में चुनावी शोर है... हर पार्टी चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक रही है... लेकिन मुख्य टक्कर बीजेपी और TMC के बीच देखने को मिल रही है... इस बीच पीएम मोदी की चुनावी रैली का एक वीडियो वायरल हो रहा है... जिसमें वो भाषण से पहले मंच पर एक कार्यकर्ता के पांव छूते नजर आ रहे हैं... बंगाल के कांथी में चुनावी रैली के दौरान मंच पर एक कार्यकर्ता आगे बढ़कर पीएम मोदी के पांव छूने लगा... जवाब में पीएम मोदी भी नीचे झुक गए... वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह मोदी ने कार्यकर्ता का अभिवादन स्वीकार किया और सम्मान में नीचे झुक गए.

  39. 12

    Ep 12 WB Election - PM मोदी के बंगाल दौरे से क्यों बौखलाई Mamata Banerjee ?

    इधर पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी है और पीएम मोदी उधर बांग्लादेश का दौरा कर रहे हैं... पीएम मोदी दो दिन के बांग्लादेश के दौरे पर हैं... मोदी ने बांग्लादेश के ओराकांडी का दौरा किया... जहां उन्होंने मतुआ समुदाय के मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की... जिसके बाद उन्होंने मतुआ समुदाय को संबोधित किया.

  40. 11

    Ep 11 Virat-Anushka - एयरपोर्ट में वामिका को लिए अनुष्का और सामान संभालते विराट की फोटो वायरल ।

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की ये तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं, पुणे एयरपोर्ट पर की इस तस्वीर में विराट और अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका भी दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में जैसे कि आप देख सकते हैं अनुष्का ने वामिका को गोद में ले रखी है। तस्वीर में अनुष्का ने वामिका को कुछ ऐसे गोद में रखी हैं जिससे की उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रही है। तस्वीर में सबसे कमाल तो विराट कोहली लग रहे हैं। ऑल राउंडर खिलाड़ी ऑल राउंडर फैमली मैन भी हैं, अनुष्का के पीछे चल रहे विराट ने अपना, बेटी वामिका का बेबी स्ट्रालर, और अनुष्का का सामान भी पकड़ रखे हैं।

  41. 10

    Ep 10 Uttrakhand के CM फिर दे दिए विवादित बयान, ये क्या बोल गए Tirath Singh Rawat?

    उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत ने फिर एक विवादित बयान दे दिया है... अबकी बार उन्होंने क्या कहा है आइए आपको सुनाते हैं.

  42. 9

    Ep 9 Urvashi Rautela और Rishabh Pant के बीच क्या बात इतनी बिगड़ गई ?

    क्रिकेट और बॉलीवुड... दोनों का कनेक्शन आपस में हमेशा से ही रहा है... क्रिकेटर संग किसी अभिनेत्री का नाम जुड़ना कोई नई बात नहीं है.. इन दिनों बॉलीवुड की अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य षभ पंत की खूब चर्चाएं चल रही है

  43. 8

    Ep 8 UP - ढाई फुट के दूल्हे को मिल गई दुल्हन। कितनी है पढ़ी ?

    सुबह की खबरों में स्वागत है आपका, वो खबरें जिसे सुबह ही देख लेनी चाहिए। ..हर दिन टूट रहा कोरोना का रिकॉर्ड! बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हुई कोरोना संक्रमित।इमरान खान ने हंगामा होने के बाद भारत को लेकर मारी पलटी..ढाई फुट के अजीम मंसूरी को मिल गई है दुल्हन...नोएडा के Shopprix Mall के स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट 

  44. 7

    Ep 7 UMPIRE'S CALL - DRS के नियम में 3 बदलाव, विकेट जोन बढ़ने से बल्लेबाजों को होगी दिक्कत.

    भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में हुए क्रिकेट सीरीज में डिसीजन रिव्यू सिस्टम काफी विवादों में रहा था। इसमें LBW पर अंपायर्स कॉल को लेकर काफी सवाल उठे थे। साथ ही DRS के नियम पर दोबारा विचार करने की भी मांग उठी थी। पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अंपायर्स कॉल को जारी रखने का फैसला किया है। ICC क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट कमेटी ने साथ ही DRS के 3 नियमों में बदलाव किए हैं। 

  45. 6

    Ep 6 Toll Plaza - अब टोल प्लाजा का झंझट ही होने वाला है खत्म, ये है नई व्यवस्था.

    हाईवे पर अकसर सफर के दौरान लोगों को एक परेशानी का सामना करना पड़ता है वो है टोल प्लाज का... सफर के दौरान देरी भी कई बार टोल प्लाजा पर ही होती है... क्योंकि कई बार यहां जाम की स्थिति पैदा हो जाती है और फिर खड़े रहिए... आने वाले दिनों में आपको सफर के दौरान टोल प्लाज वाले टेंशन से मुक्ति मिलने वाली है... जो मौजूदा टोल कलेक्शन सिस्टम चल रहा है उसे खत्म किया जाएगा और इसके लिए वक्त भी ज्यादा नहीं लगने वाला है... बस एक साल के अंदर ही ये भी काम पूरा हो जाएगा.

  46. 5

    Ep 5 The Kapil Sharma Show - जल्द वापस आ रहा है 'द कपिल शर्मा' शो! बिलकुल नए अंदाज में ।

    कॉमेडी के बादशाह माने जाने वाले कपिल शर्मा को लोगों ने द कपिल शर्मा शो के जरिये भरपूर प्यार दिया है....सालों से ये शो सबका मनोरंजन करता आ रहा है, लेकिन कुछ समय पहले ही इस शो को ऑफ-एयर कर दिया गया...... बताया गया कि कुछ समय बाद ये शो नए अवतार में वापसी करेगा...रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से 'द कपिल शर्मा शो' के ऑन-एयर की तारीख को थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया है....लेकिन अब एक खबर के मुताबिक, कपिल का ये शो जुलाई में टीवी पर दमदार तरिके से वापसी करेगा......उम्मीद की जा रही है कि उस वक्त तक कोरोना के बढ़ते मामले थम जाएंगे और माहौल सही हो जाएगा..... हालांकि चैनल की तरफ से इस बारे में कोई भी कन्फर्मेशन नहीं आया है...... रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार फिर से 'द कपिल शर्मा शो' में लाइव ऑडियंस की वापसी होगी.

  47. 4

    Ep 4 The Kapil Sharma Show - नए सीजन में नए अंदाज के साथ कपिल के शो में क्या होगा खास ?

    .आपका फेवरिट 'द कपिल शर्मा शो जल्द ही टीवी पर लोगों को हंसाने वापस आ रहा है......कपिल शर्मा शो के इस नए सीजन में कई चीजें पहले की तरह ही होंगी लेकिन साथ ही इस बार तमाम चीजों को शो में फिर से शामिल किया जाएगा......एक रिपोर्ट के मुताबिक कपिल का कहना है कि वह इस बार अपनी क्रिएटिव टीम में कुछ नए चेहरों को शामिल करेंगे....शो में अभी कृष्णा अभिषेक, किक्कू शारदा, भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और अर्चना पूरण सिंह पहले से ही काम कर रहे हैं.

  48. 3

    Ep 3 Thalaivi - Kangna Ranaut की दमदार एक्टिंग देख, डायरेक्टर RamGopal Varma ने इस बात पर मांगी माफी ।

    बॉलीवुड की दमदार ऐक्ट्रेस और इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत हमेशा ही सूर्खियों में रहती है.....कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपनी ऐक्टिंग का लोहा मनवाकर...अब एकबार फिर से क्वीन कंगना चर्चा में है....जहां एक तरफ उन्हें अपनी फिल्मों में शानदार ऐक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है, तो वहीं कंगना के जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया.....उनके इस ट्रेलर की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं..... वहीं, इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी कंगना की एक्टिंग के कायल हो गए हैं.....तो वहीं कंगना से इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने माफी मांगी है। 

  49. 2

    Ep 2 Suez Canal - समुंद्र में फंसा विशाल जहाज, लगा लंबा जाम, जहाज में सवार 25 भारतीय। क्या होगा बुरा असर ?

    दिल्ली से 4300 किलोमीटर दूर मिस्र की स्वेज नहर में तीन दिन से एक विशालकाय शिप फंसा हुआ है. जिसका नाम है कार्गो। कार्गो जहाज के फंसने से लाल सागर और भूमध्य सागर में ट्रैफिक जाम लग गया है...कई देशों में पेट्रोलियम पदार्थों की डिलवरी में देरी हो रही है...ट्रैफिक जाम में कम से कम 10 क्रूड ट्रैकर फंसे हैं, जिनमें 13 मिलियन बैरल कच्चा तेल लदा है....काफी मशक्कत के बाद भी जहाज फंसा हुआ है और ऐसा भी कहा जा रहा है कि कार्गो को निकलने में 2 से 3 दिन और लग सकते हैं.

  50. 1

    Ep 1 Suez Canal - मिस्त्र की स्वेज नहर में फंसा एवर गिवेन क्या है? कैसे फंस गया? पूरी कहानी ।

    मिस्र की स्वेज़ नहर में 28 मार्च को लगातार छठवें दिन एक बड़ा मालवाहक पोत फंसा रहा...वहीं अधिकारियों ने पोत को हटाने और अहम वैश्विक जलमार्ग को खोलने के लिए कई और कोशिशें करने की योजना बनाई है...एशिया और यूरोप के बीच माल लेकर जाने वाला, पनामा के ध्वज वाला ‘द एवर गिवन’ जहाज स्वेज़ शहर के समीप 23 मार्च को नहर में फंस गया था, जिससे यातायात बाधित हो गया...यह जलमार्ग वैश्विक परिवहन के लिए अहम है...तो आइए जानते हैं इस जहाज के बारे।

Type above to search every episode's transcript for a word or phrase. Matches are scoped to this podcast.

Searching…

We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.

No matches for "" in this podcast's transcripts.

Showing of matches

No topics indexed yet for this podcast.

Loading reviews...

ABOUT THIS SHOW

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.

HOSTED BY

News Tak

CATEGORIES

Frequently Asked Questions

How many episodes does Big Story | Part 10 have?

Big Story | Part 10 currently has 50 episodes available on PodParley. New episodes are automatically indexed when they're published to the podcast feed.

What is Big Story | Part 10 about?

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics,...

How often does Big Story | Part 10 release new episodes?

Big Story | Part 10 has 50 episodes. Check the episode list to see recent publication dates and frequency.

Where can I listen to Big Story | Part 10?

You can listen to Big Story | Part 10 on PodParley by clicking any episode. We provide an embedded audio player for direct listening, and you can also subscribe via your preferred podcast app using the RSS feed.

Who hosts Big Story | Part 10?

Big Story | Part 10 is created and hosted by News Tak.
URL copied to clipboard!