Big Story | Part 12 podcast artwork

PODCAST · news

Big Story | Part 12

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.

  1. 50

    Ep 50 Madras High Court - कोरोना पर केंद्र को हाईकोर्ट की फटकार, पिछले 14 माह से केंद्र क्या कर रहा है ?

    देश में कोरोना के हालात को देखते हुए मद्रास हाईकोर्ट ने सवाल खड़े किए हैं। केंद्र सरकार को मद्रास उच्च न्यायालय ने 27 अप्रैल को कोरोना वायरस महामारी के प्रबंधन को लेकर केंद्र सरकार द्वारा की गई तैयारियों पर सवाए खड़े किए....मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी की अगुवाई वाली दो जजों की खंडपीठ ने पूछा कि- पिछले 14 महीने से केंद्र क्या कर रहा है?

  2. 49

    Ep 49 Lucknow में थाईलैंड की लड़की की Corona से मौत, किस बड़े नेता के बेटे पर लगा आरोप ?

    देशभर में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है... यूपी की राजधानी लखनऊ में भी कोरोना कहर बरपा रहा है... लखनऊ में कोरोना से एक थाईलैंड से आई लड़की की भी  कोरोना से मौत हो गई, जिसे लेकर राजनीति गर्मा गई है... इस मामले में बीजेपी के राज्यसभा सांसद और बड़े कारोबारी के बेटे का नाम उछाला जा रहा है.

  3. 48

    Ep 48 IPL 2021 - MUMBAI INDIANS की लगातार तीसरी जीत, RAJASTHAN ROYALS को 7 विकेट से हराया.

    IPL 2021 सीजन के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। यह मुंबई की राजस्थान पर पिछले 7 मैच में सिर्फ दूसरी जीत है। बाकी 5 मैच में RR ने जीत हासिल की है। मुंबई इस सीजन में पहली बार टारगेट चेज कर रही थी और मैच जीत लिया। MI टीम ने अब तक टारगेट चेज करते हुए लगातार 7 मैच जीते हैं।

  4. 47

    Ep 47 Home Isolation - घर में क्वारंटीन होने पर क्या-क्या जरूरी है? क्या करें क्या नहीं ?

    देश में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में लगातार चौथे दिन भी 3 लाख 49 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आए और 2767 संक्रमितों की जान चली गई है...इससे पहले शुक्रवार को देश में 3 लाख 46 हजार नए केस आए थे...तो वहीं, दूसरी तरफ अस्पतालों में बेड्स की कमी की भी खबर सामने आ रही है। हालात ऐसे हैं कि कभी भी केंद्र और राज्य सरकार को लॉकडाउन और कर्फ्यू के फैसले लेने पड़ सकते हैं। ऐसे में आज आपको बताएंगे कि किन हालात में घर में आइसोलेट हों किन हालात में नहीं..अगर घर में आइसोलेट हैं तो किन-किन जरूरी चीजों को रखने की जरूरत है

  5. 46

    Ep 46 Home Isolation में कैसे बेहतर रखें अपना Oxygen लेवल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई ये आसान तकनीक.

    देशभर में कोरोना कहर बरपा रहा है. बड़ी संख्या में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है, लेकिन देशभर में ऑक्सीजन की उपलब्धता और सप्लाई को लेकर हाहाकार मचा है. ऐसे समय में कोरोना की चपेट में आने के बाद भी आप अपने घर में होम आइसोलेशन में अपना बेहतर ख्याल रख सकते हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) ने आम लोगों के लिए कुछ खास तरीके अपनाने की सलाह दी है. इसमें आप अपना ऑक्सीजन लेवल भी मेंटेन करने के तरीके भी जान सकते हैं. तो आज आपको स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी खास तरीकों को तो बताएंगे ही साथ में आपको समझने में कोई कठिनाई ना हो इसलिए हमारे रिपोर्टर और डॉक्टर ने जो डेमो बताया है उसे साथ-साथ दिखाएंगे....तो चलिए शुरू करते हैं.

  6. 45

    Ep 45 Delhi Lockdown - दिल्ली में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन तो यूपी में 17 मई तक बढ़ा आंशिक कर्फ्यू ।

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाने की घोषणा की है. फिलहाल 3 मई सुबह 5 बजे तक दिल्ली में लॉकडाउन लागू था, जो अब 10 मई सुबह 5 बजे तक दिल्ली में लॉकडाउन लागू था, जो अब 10 मई सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. अब लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ गया है.इस दौरान भी पहले जैसी पाबंदियां ही लागू रहेंगी. 

  7. 44

    Ep 44 Delhi LockDown - एक हफ्ते के लिए दिल्ली में बढ़ा लॉकडाउन, सीएम Arvind Kejriwal का एलान ।

    देशभर में कोरोना से कोहराम मचा हुआ है। तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के रफ्तार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने लॉकडाउन को और एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बात का ऐलान किया....उन्होंने कहा कि हमने विचार करने के बाद इस यह फैसला लिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं...इसलिए दिल्ली में लॉकडाउन लगाना बहुत जरूरी हो गया था....सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए लॉकडाउन आखिरी हथियार है. जिस तरह से केस बढ़ रहे थे. आखिरी हथियार इस्तेमाल करना जरूरी हो गया था. अभी भी कोरोना का कहर जारी है. इसलिए हमने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है. 3 मई को सुबह पांच बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है.

  8. 43

    Ep 43 Cyclone Tauktae - फिर आ रहा है बड़ा तूफान, किन राज्यों को खतरा ?

    कोरोना की दूसरी लहर के संकट के बीच एक और तबाही को लेकर चेतावनी जारी की गई है... अरब सागर में बन रहा चक्रवाती तूफान तौकते देश की तरफ बढ़ रहा है... तूफान को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है... 17 और 18 मई को इसके गुजरात तट से टकराने की संभावना है... साथ ही महाराष्ट्र और गोवा के तटों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा.

  9. 42

    Ep 42 CSK Vs KKR - चेन्नई की हैट्रिक, KKR को 18 रनों से चटाई धूल...महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसे बदला इतिहास ।

    सुबह की खबरों में स्वागत है आपका, वो खबरें जिसे सुबह ही देख लेनी चाहिए...दिल्ली, महाराष्ट्र समेत देशभर में कोरोना के मामलों में तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, 24 घंटे में 3 लाख के पार....केंद्र सरकार को दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार, लोग मर रहे और सरकार जमीनी हकीकत से वाकिफ नहीं, क्यों?...फ्रांस से भारत पहुंची राफेल की पांचवीं खेप, तय किया 8 हजार किमी का नॉनस्टॉप सफर....माधुरी के डांस शो के एंकर राघव को हुआ कोरोना, पहले जज हुए थे पॉजिटिव....चेन्नई ने लगाई जीत की हैट्रिक, KKR को 18 रनों से चटाई धूल...महेंद्र सिंह धोनी ने बदला इतिहास.

  10. 41

    Ep 41 COVID VACCINE - Vaccination के लिए क्या है प्रोसेस, 1अप्रैल से 45 साल वाले लगवा सकेंगे वैक्सीन.

    भारत सरकार ने 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों के लिए COVID टीकाकरण शुरू करने का एक अहम फैसला किया है..इसकी शुरुआत 1 अप्रैल से की जाऐगी....ऐसे में आपके मन में भी COVID VACCINE को लेकर काफी सवाल होंगे..अगर आपकी उम्र भी 45 साल से ज्यादा है और आप कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. ये फैसला देश में 1 अप्रैल से वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाए जाने के लिए है... यानि अब 45 साल की उम्र से अधिक के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग सकेगी. आपको बतो दें कि इस से पहले COVID टीकाकरण केवल 45 साल की उम्र से ज्यादा उन लोगों को दिया जाता था जो किसी गंभीर बिमारी से ग्रसित थे.

  11. 40

    Ep 40 Coronavirus - नमक खाना हो सकता है खतरनाक,WHO ने जारी की Guideline.

    नमक के बिना हमारे खाने का स्वाद एकदम फीका सा लगता है.....कोई नमक ज्यादा खाता है तो कोई कम खाता है....लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा नमक हमारी बॉडी पार्ट्स के लिए बेहद ही खतरनाक साबीत हो सकते हैं.....जी हां WHO ने हाल ही में अपनी एक स्टडी में ये खुलासा किया है कि एक्स्ट्रा नमक खाने से हर साल करीब 3 मिलियन लोगों की मौत हो जाती है....WHO ने अब इस बात को लेकर चेतावनी दी है...साथ ही इस तरह से होनेवाली मौतों की संख्या को रोकने के लिए दिन में मात्र 5 ग्राम नमक खाने के लिए कहा है.

  12. 39

    Ep 39 Coronavirus - Cambridge Tracker ने बताया गुजर गया कोरोना का पीक, लेकिन ये सावधानी है जरूरी.

    कोरोना का ये खौफनाक मंजर कब गुजरेगा.. ये हर कोई जानना चाहता है.. इस पर कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल एंड द नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक एंड सोशल रिसर्च ने जवाब दिया है.. कम्ब्रिज ट्रैकर के मुताबिक भारत में कोरोना की दूसरी लहर का पीक यानी चरम आ चुका है। इस संस्थान ने एक नए ट्रैकर डेटा से मिले रिसर्च के आधार पर यह जानकारी दी है.. और सिर्फ एक संस्थान ही नहीं है जो कोरोना पीक को लेकर ये अच्छी खबर बता रहे है, कोरोना के डेटा पर काम करने वाली विशेषज्ञ भ्रमर मुखर्जी भी मानती है कि कोरोना का पीक जा रहा है.. लेकिन ये वो वक्त है जब हम उम्मीद को कायम रखते हुए सावधान रहें.

  13. 38

    Ep 38 Coronavirus update - BMC ने कोरोना को मात देने के लिए की ऐसी तैयारी, सुप्रीम कोर्ट भी हो गया कायल.

    देश में कोरोना का कहराम थमने का नाम नहीं ले रहा.. पिछले 24 घंटो में 4 लाख से ज्यादा केस रिकॉर्ड किए गए और 3900 से ज्यादा की मौत दर्ज की गई है.. इस बीच ऑक्सीजन का संकट देश में किसी से छिपा नहीं है.. यहां तक की सुप्रीम कोर्ट ने राजधानी दिल्ली के ऑक्सिजन संकट पर सुझाव दिया कि वैज्ञानिक तरीके से इसके वितरण की व्यवस्था की जाए.. लेकिन इसी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एक मॉडल की तारीफ भी की.. बीएमसी के ऑक्सिजन मॉडल की तारीफ.. यहां की तक सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली को इससे कुछ सीखने तक को कहा.. ये मॉडल क्या है आपको जरूर जानना चाहिए जिससे मुंबई में कईयों की जान बची और कई लोग संक्रमण की चपेट से भी दूर रहे.

  14. 37

    Ep 37 Corona होने पर क्या करें? स्वास्थ्य मंत्री ने दी बड़ी जानकारी.

    मौजूदा समय में जिस रफ्तार से रोजाना लाखों मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं और हजारों लोगों की मौत हो रही है, उसे देखते हुए संक्रमण से बचना ही एक मात्र  तरीका नजर आ रहा है. इसके लिए आपको अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने की जरूरत है ताकि आप वायरस से संक्रमित होने से बच जाएं और अगर किसी वजह से संक्रमण हो  भी जाता है तो आप जल्दी और बिना किसी नुकसान के संक्रमण से रिकवर हो जाएं. इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्ष वर्धन ने एक ट्वीट साझा किया है और कुछ सुझाव दिए  हैं. 

  15. 36

    Ep 36 Corona में CT Scan को लेकर डॉ. Mahajan ने काटी डॉ. Guleria की बात.

    कोरोना होने पर सीटी स्कैन कराया जाना चाहिए या नहीं इस मुद्दे पर विवाद खड़ा हो गया है... एक तरफ जहां AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया कहते हैं कि एक सीटी स्कैन 300 से 400 एक्सरे के बराबर होता है और ये खतरनाक है तो वहीं जाने-माने रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हर्ष महाजन इससे बिल्कुल इत्तेफाक नहीं रखते... उनका कहना है कि कोरोना की सही स्थिति जानने के लिए सीटी स्कैन किया जाना चाहिए। ये 300 नहीं बल्कि 20 से 40 एक्सरे के बराबर होता है। सबसे पहले आपको डॉ. रणदीप गुलेरिया का वो पूरा बयान सुनाते हैं जिसमें उन्होंने एक्सरे को खतरनाक बताया था.

  16. 35

    Ep 35 Corona महासंकट को लेकर विदेशी मीडिया में PM Modi की जमकर आलोचना.

    विदेशी मीडिया में मोदी सरकार की जमकर आलोचना हो रही है... सामूहिक दाह संस्कारों की तस्वीरें अंतरराष्ट्रीय मीडिया में छाईं हुईं... इंटरनेशनल मीडिया में कोरोना संकट से बिगड़ते हालात को लेकर सरकार की भूमिका पर कई तरह सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

  17. 34

    Ep 34 Corona काल में मजूदरों की मदद के लिए आगे आए Salman Khan, Virat-Anushka.

    देश में कोरोना संक्रमण से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. इसे काबू करने के लिए राज्य सरकारें अब टोटल लॉकडाउन की तरफ बढ़ने लगी हैं. लेकिन अब चिंता का विषय यह है कि जब राज्य सरकारें covid संक्रमण को रोकने के लिए कर्फ्यू और लॉकडाउन बढ़ा रही हैं तो ऐसे में डेली wages पर काम करने वाले अपने घरों का पालन पोषण कैसे करेंगे. फिलहाल कोरोना की वजह से इस समस्या का समाधान भले ही न किया जा सके लेकिन इसे थोड़ा आसान जरुर किया जा सकता है. दरअसल सलमान खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के 25 हजार डेली वेजर्स के लिए एक अच्छी शुरुआत की है. तो वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी एक खास योगदान कोरोना से लड़ाई में किया है. इस पूरी खबर के बारे में जानेंगे यहाँ इस रिपोर्ट में.

  18. 33

    Ep 33 Corona काल में चुपके से शूटिंग करना Jimmy Shergill को पड़ गया भारी.

    बॉलीवुड एक्टर जिम्मी शेरगिल को कोविड नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने जिम्मी सहित डायरेक्टर ईश्वर निवास और क्रू के बाकी 35 लोगों को भी गिरफ्तार किया है. 

  19. 32

    Ep 32 Corona Wave - वैज्ञानिकों की टीम की चेतावनी को सरकार ने किया नजरअंदाज, दूसरी लहर ने मचा दिया कोहराम ।

    कोरोना का खतरा देश में बढ़ता ही जा रही है....लोग ऑक्सीजन, बेड्स के लिए एक-एक सांसों के लिए तड़प रहे हैं...मौतों का आंकड़ा इतना बढ़ गया है कि शमशान में जगह तक नहीं है। लेकिन सरकार को इसकी तनिक भी चिंता नहीं सता रही है। तमाम चेतावनी के बाद भी कोरोना की दूसरी लहर को सरकार नजरअंदाज करती चली गई....वैज्ञानिक सलाहकारों ने चेताया सरकार नहीं मानी, डॉक्टरों की टीम ने चेताया सरकार नहीं मानी....नतीजा हुआ कोरोना की दूसरी लहर में हर रोज लाखों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं...अब यह भी जान लीजिए कि किसने कब और क्या कह कर कोरोनी की दूसरी लहर को लेकर चेतावनी दी थी।

  20. 31

    Ep 31 CORONA WARRIORS - कोरोना मरीजों के लिए ऑटो ड्राइवर बने देवदूत की कहानी ।

    देश एक तरफ कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है....सूनामी कि तरह ये महामारी सबको अपनी चपेट में ले रहा है....हर तरफ कोरोना की मातम वाली खबरों से देश में भय का माहौल बन चुका है....लोग अब बेबसी के साथ मौत का ये खौफनाक मंजर देखने को मजबूर हैं...पर कोरोना की दिल तोड़ने वाली खबर के बीच एक खबर ऐसी भी है जिसको देखना आपके लिए जरूरी है......करोना काल में मानवता की मिशाल पेश करती ये खबर महाराष्ट्र की है....जहां पर यहां के रिक्शा चालक यहां के करोना मरीजों के लिए देवदूत बने हुए हैं.....दरअसल महाराष्ट्र के पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड़ इलाके में कोरोना मरीजों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है ऐसे माहौल में इन मरीजों को दाखिल करवाने के लिए अस्पताल में बेड उपलब्ध नहीं है तो एंबुलेंस के लिए भी इन्हे घंटों तक इंतज़ार करना पड़ता है इस दौरान यहां के ऑटो रिक्शा चालकों ने कोरोना मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का बीड़ा उठाया है.....शहर में कोरोना के कारन माहौल बहुत ही खराब हो चुका है फिर भी में ये ऑटो रिक्शा चालकों ने कोरोना से लड़ने के लिए मोर्चा संभाल लिया है....जिन कोरोना मरीजों ने ऑनलाइन साइड की मदत से अपने लिए बेड बुक कर लिया हो उनको ये ऑटो रिक्शा वाले अपने ऑटो में बैठा कर उन्हें अस्पताल तक ले जाते हैं.

  21. 30

    Ep 30 Corona Virus - देश में कोरोना से अब भी कई राज्यों में हालात खराब, लॉकडाउन सख्त ।

    सुबह की खबरों में स्वागत है आपका...वो खबरें जिसे सुबह की देख लेनी चाहिए....देश में कोरोना के मामलों में थोड़ी सी कमी, पर कई राज्यों में सख्त लॉकडाउन....TMC ने किया बंगाल फतह, लेकिन नंदीग्राम में चुनाव हार गईं ममता.....5 राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणाम पर बोलीं कांग्रेस- हम चुनाव हारे पर हिम्मत और मनोबल नहीं.....शादी के लिए तैयार हैं दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा, बोलीं- 'कोई भी मिल जाए चलेगा'....बटलर के शतक से राजस्थान की जीत,तो रबाडा की वापसी गेल क्लीन बोल्ड.

  22. 29

    Ep 29 Corona Virus - कोरोना से मौत जारी है, संक्रमण के मामलों में थोड़ी सी आई है कमी ।

    सुबह की खबरों में स्वागत है आपका...वो खबरें जिसे सुबह ही देख लेनी चाहिए...देश में कोरोना के आंकड़ों में थोड़ी कमी, दिल्ली, बिहार, यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मौत का तांडव जारी....दिल्ली पुलिस की अनोखी पहल, अस्पतालों को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए दी जब्त की गई रेमडेसिविर की 86 शीशियां....रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में फटा बादल, कई घर मिट्टी में दबे, लोगों ने ऊंचे इलाकों पर जाकर जान बचाई....27 साल साथ रहने के बाद अलग हुये बिल गेट्स और मेलिंडा-कहा- अब एक साथ आगे नहीं जा सकते.....शिक्षा मंत्रालय की अपील: मई में होने वाले सभी ऑनलाइन एग्‍जाम स्थगित .

  23. 28

    Ep 28 Corona Virus - कोरोना से मौत के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार, अगस्त तक होगी 10 लाख की मौत- लैंसेट रिपोर्ट.

    देश में कोरोना से हर तरफ तबाही मची है...अस्पतालों में बेड्स, ऑक्सीजन और दवाओं की कमी है...कोरोना मरीजों की मौतों का आंकड़ा भी कम होने का नाम नहीं ले रहा। पिछले 24 घंटे में पहली बार 4 हजार से ज्यादा की मौत हो गई है। इस बीच दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल लैंसेट के मुताबिक, भारत में अगस्त तक करीब 10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत होने की बात कही गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर ऐसा होता है तो इसके लिए सीधे मोदी सरकार जिम्मेदार होगी।

  24. 27

    Ep 27 Corona Virus - कोरोना को लेकर 'अमेरिका' ने भारत को दी भयानक चेतावनी !

    दुनियाभर में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, भारत में भी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. covid से हो रही मौत के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने भी एक डराने वाली चेतावनी दी है... स्टडी के मुताबिक मई के दूसरे हफ्ते तक भारत में हर दिन मौतों का आंकड़ा 5,600 से पार पहुंच सकता है और अप्रैल से अगस्त के बीच करीब 3 लाख लोग कोविड-19 से अपनी जान गंवा सकते हैं... अमेरिकन यूनिवर्सिटी में हुई इस स्टडी को टाइटल दिया गया covid-19 प्रोजेक्शन. 

  25. 26

    Ep 26 Corona Virus Update - लॉकडाउन जहां लगाया वहां कोरोना केस हुआ कम। आपके शहर का क्या है हाल ?

    कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के चलते देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू के साथ सख्त पाबंदियां लागू है। राज्य सरकारों ने कोरोना की चेन तोड़ने के मकसद से सख्त पाबंदियों का एलान किया है. कहीं लॉकडाउन तो कहीं कोरोना कर्फ्यू, दिल्ली, महाराष्ट्र, UP समेत देश के 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में सख्त पाबंदियां है। हालांकि लॉकडाउन का कोरोना पर असर भी हुआ है। कोरोना के मामले में कमी भी हुई है।

  26. 25

    Ep 25 Corona Virus UP - नदी में दिखे दर्जनों शव, लोग बोले- पानी से फैल रहा कोरोना? क्या है मामला ?

    देश कोरोना के खतरनाक जाल में फंसा हुआ है...अब तक कोरोना वायरस को फैलने को लेकर कहा जाता था कि ये वायरस जब कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है तो ड्रॉपलेट्स आस-पास की चीजों पर गिरते हैं....जिसके बाद कई लोग संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं....हाथों में ड्रॉपलेट्स होने के बाद जब कोई व्यक्ति अपनी आंख, नाक और मुंह को छूता है तो कोरोनावायरस फैलने की उम्मीद रहती है...पहले हवा से कोरोना फैलने की बात कही गई अब पानी के जरिए भी कोरोना फैलने की बात कही जा रही है। तो क्या कोरोना पानी के जरिए भी फैल सकता है?

  27. 24

    Ep 24 Corona Virus New guidelines - दिल्ली एम्स के नए गाइडलाइन में क्या? कोरोना में ये दवा कारगर ।

    कोरोना वायरस की बढ़ती समस्या के बीच दिल्ली के एम्स द्वारा नई गाइडलाइन्स जारी की गई हैं...युवाओं में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एम्स द्वारा इन नए दिशा निर्देशों में हल्के और गंभीर लक्षण होने पर उपायों की जानकारी दी गई है....इसमें बताया गया है कि हल्के, मोल्ड (Mild disease, Moderate disease) और गंभीर हालात में क्या करना चाहिए। तो आइए आपको बताते हैं कि इन तीनों प्रस्थितियों में क्या-क्या करना चाहिए।

  28. 23

    Ep 23 Corona Vaccine - वैक्सीन ले रहे लोगों पर कोरोना हो रहा है बेअसर, ना Side Effect ना गंभीर परिणाण.

    कोरोना के बढ़ते आतंक के बीच केवल वैक्सीन है जो इस तूफान से पार करा सकती है.. दुनिया के जाने माने डॉक्टर फहीम युनुस कहते हैं कि अस्पतालों में जो लोग भी कोरोना से संक्रमित हैं और वैक्सीन लगाने का दावा करते हैं उनमें से किसी को भी वैक्सीन के दोनों टीके नहीं लगे हैं.. ये विज्ञान है कोई इत्तेफाक नहीं है.. अगर आप आज वैक्सीन लेने से मना करते हैं तो कल आप आईसीयू में पहुंच सकते हैं.

  29. 22

    Ep 22 Corona Vaccine - वैक्सीन का एक डोज भी है 'कवच'। नई रिसर्च में दावा ।

    अगर किसी को भी वैक्सीन पर अब भी कोई संदेह है, तो उस संदेह को तत्काल दूर कर लेना चाहिए क्योंकि वायरस से लड़ने और जान बचाने में वैक्सीन कितनी कारगर है, इस पर इंग्लैंड से नई रिसर्च का डेटा आया है. वहां की हेल्थ मिनिस्ट्री की एजेंसी पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने दिसंबर से अप्रैल के बीच जो अध्ययन किया है, उसके मुताबिक एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की एक डोज़, मौत के खतरे को 80 प्रतिशत तक कम कर सकती है. इसी तरह से फाइज़र-बायोएनटेक की वैक्सीन की एक डोज़ से 80 प्रतिशत तक और दूसरी डोज़ से 97 प्रतिशत तक मौत का खतरा कम हो जाता है. इस अध्ययन के मुताबिक जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लगी, उनके मुकाबले वैक्सीनेटेड व्यक्ति को एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की सिंगल डोज़ से 55 प्रतिशत और फाइज़र की वैक्सीन की सिंगल डोज़ से 44 प्रतिशत तक खतरे से सुरक्षा मिलती है. 

  30. 21

    Ep 21 Corona Vaccine - मोदी सरकार ने नहीं खरींदी वैक्सीन, अब आपके पास कोई ऑप्शन नहीं !

    कोरोना यानी कमियों का काल. ये कमी दवा से लेकर डॉक्टर और बेड से लेकर वेंटिलेटर तक की है. हर तरफ अफरा तफरी मची है और लोग कैसे भी अपनों को बचाने की जुगत में लगे हैं. पूरी तरह से कोरोना से बचाव का अब एक ही रास्ता बचा है और वो है वैक्सीनेशन. लेकिन भारत ने इस मोर्चे पर भी बड़ी चूक की है. कहने को भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला रहा है लेकिन इसमें भी उसकी हालत बद से बदत्तर होती चली गई. अगर मौटे तौर पर देखें तो वैक्सीन को लेकर मोदी सरकार ने चार बड़ी गलतियां की हैं जिसकी वजह से संकट काल में हमारे हाथ खाली हैं.

  31. 20

    Ep 20 Corona Vaccine - भारत में वैक्सीन के दोनों डो़ज के बाद मास्क जरूरी है क्या? क्या बोले एम्स डायरेक्टर ?

    एक तरफ कोरोना की दूसरी लहर जारी है तो वहीं, लोगों को वैक्सीन भी लगाई जा रही है...लेकिन वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बाद भी लोग ये सोचते हैं कि अब मास्क लगाएं या नहीं? वैक्सीन लग गई तो मास्क की क्या जरूरत है? ऐसे सोचने वालों के लिए ये खबर बेहद जरूरी है....दरअसल,एम्स डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया के अनुसार, जो लोग कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं, उन्हें भी एहतियात बरतने की जरूरत है। मास्क पहनना और शारीरिक दूरी का पालन करना उनके लिए अभी जरूरी है।

  32. 19

    Ep 19 Corona Vaccine - भारत में लगने वाली वैक्सीन में सबसे बेस्ट कौन? कैसे बनी है तीनों वैक्सीन ?

    कोरोना की दूसरी लहर के बीच देशभर में वैक्सीनेशन का काम भी जारी है...कोरोना पर काबू पाने के लिए पूरी आबादी को वैक्सीनेट करने की दिशा में 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगाने की शुरूआत हो गई है....लेकिन कई राज्यों में वैक्सीन डोज के अभाव में एक-दो दिन में शुरूआत होने की बात कही जा रही है। पर जो वैक्सीन इस्तेमाल हो रही है या लगने वाली है, उसके बारे में जानना भी जरूरी है। कौन-सी वैक्सीन ज्यादा बेहतर है- कोवीशील्ड या कोवैक्सिन? या फिर तीसरी रूसी वैक्सीन- स्पुतनिक V....यह तीनों ही वैक्सीन भारत के कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में शामिल अब से शामिल होने को है.

  33. 18

    Ep 18 Corona Vaccine - 1 April से लग रही है इन लोगों को वैक्सीन, ऐसे आएगा आपका नंबर.

    Corona Vaccine: 1 April से लग रही है इन लोगों को वैक्सीन, ऐसे आएगा आपका नंबर.

  34. 17

    Ep 17 Corona Vaccination - वैक्सीन के लिए सरकार ने नहीं दी कंपनी को ऑर्डर! क्या बोले Adar Poonawalla ?

    कोरोना वायरस का कहर इतना खतरनाक स्थिति पैदा कर देगा, इस बात की संभावना शायद ही किसी ने लगाई होगी। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक मात्र हथियार इसकी वैक्सीन बताई जा रही है लेकिन देश में कई राज्य और जिले ऐसे हैं, जहां वैक्सीन की कमी की शिकायतें मिल रही हैं। इधर एक मई से देश में टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू हो गया है, लेकिन वैक्सीन की कमी ने अभियान की रफ्तार थोड़ी धीमी कर दी है। इसी बीच ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जुलाई तक देश में वैक्सीन की कमी देखी जा सकती है।

  35. 16

    Ep 16 Corona Vaccination - कई राज्यों ने 1 मई से वैक्सीनेशन पर क्यों किया मना? वैक्सीन की कमी कैसे ?

    बई की तस्वीर है...वैक्सीन के लिए लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी है, लेकिन वैक्सीन आउट ऑफ स्टोक है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ मुंबई में ही ऐसे हालात हैं। इसके अलावे दिल्ली, मध्यप्रदेश, गुजरात, बिहार समेत कई राज्यों के पास वैक्सीन की कमी है। यही वजह है कि इन राज्यों के सीएम 1 मई से शुरू हो रहे 18 साल के ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन का काम फिलहाल शुरू करने में असमर्थता जाहिर की है। कई राज्यों ने तीसरे चरण के वैक्सीनेशन को लेकर हाथ खड़े कर दिए हैं. कई राज्य सरकारों का कहना है कि एक मई से उनके यहां वैक्सीनेशन अभियान का तीसरा चरण शुरू नहीं हो पाएगा और इसकी वजह उन्होंने वैक्सीन की किल्लत बताई है.

  36. 15

    Ep 15 Corona Vaccination - कोरोना को खत्म करने के लिए 6 देशों का ये फार्मूला है कारगर ।

    भारत इन दिनों कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। पूरे देश में हाहाकार की स्थिति है। कुछ समय पहले यही हालात दुनिया के बाकी विकसित देशों में भी थे। भारत की जो अभी की स्थिति है वहीं स्थिति ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, इजराइल, इटली जैसे देशों में भी कोरोना की रफ्तार कुछ इतनी ही तेज थी। इन देशों में भी मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर कम पड़ गया था। बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, पीपीई किट का संकट आ गया था, लेकिन अब इन देशों के हालात बिल्कुल बदल गए हैं। इसका एकमात्र कारण है वैक्सीनेशन। लेकिन ये समझना जरूरी है कि आखिर कैसे दुनिया के 6 देशों में वैक्सीनेशन से अपने देश के हालात को सुधार पाए।वैक्सीनेशन का पॉजिटिव रिजल्ट किस देश में कितना है? तो आइए एक-एक करके इन 6 देशों के बारे में समझते हैं....सबसे पहले UK यानी ब्रिटेन की बात करते हैं।

  37. 14

    Ep 14 Corona triple mutant - अपने आप खत्म हो गया कोरोना का ट्रिपल म्यूटेंट वायरस !

    देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का आतंक करीब 1 महीने से जारी है.....लेकिन कोरोना का प्रकोप अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है....रोजाना रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज हो रहे हैं, पिछले 24 घंटो में 4 लाख से ज्यादा केस रिकॉर्ड किए गए और चार हजार से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हो गई है.. इस बीच कोरोना के दोहरे म्यूटेशन के बाद तीसरे म्यूटेशन के नए प्रकार ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी थी.....पर अब इस ट्रिपल म्यूटेशन वाले वेरिएंट के बारे में ये खबर आपकी मुश्किलों को थोड़ा कम कर सकता है.....भारतीय वैज्ञानिकों का मानना है कि ट्रिपल म्यूटेशन वाले वेरिएंट जिस वायरस को B. 1.1. 618 के नाम से भी जाना जाता है ये अब लगभग खत्म हो चुका है.

  38. 13

    Ep 13 Corona Third Wave - बच्चों के लिए कब आएगी वैक्सीन? बाकी देशों के अपेक्षा भारत की क्या है स्थिति ?

    देश अभी कोरोना की दूसरी लहर से लड़ रहा है और अब कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी आशंका जताई जा रही है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा असर युवाओं पर पड़ा है, पहली लहर में ज्यादा उम्रदराज वाले लोग प्रभावित हुए थे। अब कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं जो कह रही हैं कि कोरोना की तीसरी लहर का असर बच्चों पर ज्यादा पड़ सकता है। कई देशों में युवा दूसरी लहर में ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। अब देश के सुप्रीम कोर्ट ने भी कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चिंता जताई है और सरकार से उसके लिए तैयारी करने के लिए कहा है।लेकिन सवाल यह कि क्या बच्चों के लिए कोरोना की वैक्सीन आ गई है? किस देश में और किस कंपनी ने बच्चों के लिए वैक्सीन बनाने की बात कही है....?

  39. 12

    Ep 12 Corona News - अब टॉयलेट पाइप से सीधे आप तक पहुंचेगा कोरोना वायरस !

    2 गज की दूरी है जरूरी.. घर में रहें कोरोना से बचे रहेंगे.. लेकिन कोरोना हर दावे को धता बताते हुए घरों में रहने वाले लोगों को टॉयलेट के जरिए भी हमला कर रहा है....देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रही है.. स्वास्थ्य सेवाओं का हाल किसी से छिपा नहीं है.. ये लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है. दरअसल कोरोना के बारे में शुरूआत में वैज्ञानिकों को लगा था कि ये किसी स्प्रे बॉटल से निकलने वाले पानी की तरह व्यवहार कर रहा है। कुछ फीट तक हवा में आगे बढ़ा और फिर गिर गया.. लेकिन इस साल वैज्ञानिकों की धारणा बदल गई.. उन्हें लगता है कि कोरोना वायरस डियो की तरह व्यवहार करता है। आपने थोड़ा स्प्रे किया और पूरा कमरा इससे भर गया। चिंता की बात है कि जो वायरस हवा में ठहर सकता है, वो हवा की गति के साथ आगे भी बढ़ सकता है या पीछे आ सकता है। अगर कोई मरीज एक कमरे में सबसे अलग रह रहा है और इलेक्ट्रिक चिमनी रसोईघर में है तो वायरस किचन तक पहुंच जाएगा.. और सिर्फ खतरा यहीं तक नही है अगर आप अपने अपार्टमेंट में रहते हैं और आपके पड़ोसियों को कोरोना हो जाए तो कोरोना आपके घर में भी घुस सकता है.. वो भी टॉयलेट से.

  40. 11

    Ep 11 Corona New Varient - WHO ने भारतीय वैरिएंट को लेकर कही ये बड़ी बात। वैक्सीन पर कारगर है या नहीं ?

    भारत कोरोना महामारी की दूसरी लहर से सबसे ज्यादा परेशान है. लेकिन भारत में तबाही मचा रहा कोरोना वायरस के ट्रिपल म्यूटेंट की पहचान भी हो चुकी है। दिल्ली, महाराष्ट्र और बंगाल में ट्रिपल म्यूटेंट से संक्रमित कुछ मामले सामने आए हैं. ट्रिपल म्यूटेशन का मतलब है कि कोरोना वायरस के तीन अलग-अलग स्ट्रेन यानी स्वरूप मिलकर एक नए वैरिएंट में बदल गए हैं....तो वहीं अब कोरोना का ये नया वैरिएंट जिसे B.1.617 के नाम से जाना जाता है वो अब सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लिए मुसीबत बन गया है।

  41. 10

    Ep 10 Corona New Variant - भारत में क्यों हुआ कोरोना विस्फोट? WHO की चीफ साइंटिस्ट ने बताई वजह ।

    भारत में कोरोना से कोहराम मचा हुआ है। हर तरफ ऑक्सीजन, दवाएं और बेड्स की किल्लतें हैं। लेकिन इन सब के बीच एक ही सवाल आपके मन में आता होगा कि आखिर भारत में क्यों हुआ कोरोना विस्फोट? क्या कोरोना पर वैक्सीन कारगर नहीं है? इन सब की के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO की मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन (Soumya Swaminathan ) ने चिंता जताते हुए इसकी वजह भी बताई हैं। उन्होंने कहा कि देश में अचानक से कोरोना विस्फोट के पीछे सबसे बड़ी वजह है इसका नया वैरिएंट है।

  42. 9

    Ep 9 Corona New Guideline - 2 गज की दूरी पर और हवा में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन आपकी टेंशन बढ़ा सकता है !

    दुनिया में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) को आए काफी समय हो चुका है. कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ जारी जंग के बीच लोगों को सुरक्षित रखने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सहारा बताया गया था. कोरोना की वैक्सीन (Corona Vaccine) आने के पहले हम सभी लोग '2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी' जैसी सलाह को मंत्र मानते हुए फॉलो करते आए हैं. हालांकि ये दूरी कितनी हो इस पर सवाल उठते रहे हैं. इस बीच हाल ही में सामने आई एक गाइडलाइन में 6 फीट की दूरी को कोरोना से बचने के लिए उचित दूरी के तौर पर मानने से नकरा दिया है। इसके अलावे अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने पहली बार स्वीकार किया है कि कोरोना वायरस हवा के जरिए भी फैल सकता है...तो 6 फीट की दूरी और हवा के जरिए कोरोना फैलने की बात के बारे में आज जानेंगे।

  43. 8

    Ep 8 CORONA MEDICINE - भारत में एक और दवा को मिली मंजूरी, क्या है इस नई दवा को लेकर दावे ?

    कोरोना के मामले जिस तेजी से बढ़ रहे हैं और जिस रफ्तार से दवाइयों और ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है उससे डर सा लगने लगा है.... देश में कोरोना को लेकर खौफ है और साथ व्यवस्थाओं को लेकर गुस्सा लेकिन इसी बीच एक राहत वाली खबर भी आई है... ऐसी खबर जिससे कोरोना को हराने में और डर को दूर करने में काफी मदद मिलेगी.

  44. 7

    Ep 7 Corona Death - अमेरिका, ब्रिटेन के बाद भारत में अब हर घंटे 150 की मौत क्यों हो रहे ?

    दुनिया भर में कोरोना से तबाही मची हुई है. भारत कोरोना संक्रमण के मामले में सभी देशों को पीछे छोड़ दिया है....अब कोरोना से होने वाली मौत के मामले में भी भारत ने सभी देशों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. अब तक अमेरिका और ब्राजील में कोरोना के कारण हुई मौतों का आंकड़ा ज्यादा था लेकिन पिछले 10 दिनों में भारत में कोरोना के कारण सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं...पिछले 10 दिनों में भारत में कोरोना से 36,110 लोगों की जानें गई हैं. पिछले 24 घंटे में देश में 4 लाख 14 हजार कोरोना संक्रमण के मामले आए और 3927 लोगों की मौत हुई.

  45. 6

    Ep 6 Corona Case - कोरोना की रफ्तार धीमी! पिछले 6 दिनों में पॉजिटिविटी रेट में इस वजह से आई कमी ।

    देश में कोरोना महामारी से हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है....ऑक्सीजन, दवाएं और अस्पतालों में बेड्स की कमी भी देखने को मिल रही है...लेकिन इन सब के बीच एक अच्छी खबर आई है...कई राज्यों में कोरोना की रफ्तार को कम करने के लिए लॉकडाउन और कहीं आंशिक लॉकडाउन भी लगाया गया है। इन सब का फायदा भी देखने को मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोरोना के रोजाना केस में कमी के साथ पॉजिटिविटी रेट में भी कमी देखी जा रही है। पिछले 6 दिनों में पॉजिटिविटी रेट में 5.6% की गिरावट दर्ज की गई। 9 मई को पॉजिटिविटी रेट 24.9% थी। यानी हर 100 टेस्ट में करीब 25 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो रही थी। यह आंकड़ा 14 मई को 19.3% रह गया। अब हर 100 टेस्ट में 19 या 20 संक्रमित ही मिल रहे हैं। रोजाना केसों में भी 11% तक की कमी देखी गई। 9 मई को देश में 3.66 लाख संक्रमित मिले थे, यह 14 मई को 40 हजार घटकर 3.26 लाख पर आ गया।

  46. 5

    Ep 5 Corona Case Update - कोरोना की सुनामी में देशभर में टूटा रिकॉर्ड। आंकड़ें 3.5 लाख के करीब ।

    देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सुनामी बनता जा रहा है। ये वीडियो है दिल्ली के LNJP अस्पताल की। जहां इलाज के कोरोना संक्रमित मरीज के परीजन जब अस्पताल पहुंचे तो बेड्स नहीं होने के कारण गेट पर ही इंतजार करना पड़ रहा है। आलम ये है कि अस्पतालों में बेड नहीं, ऑक्सीजन नहीं, शमशान में शव जलाने तक की जगह नहीं बची है...कब्रिस्तान में भी जगह की कमी पड़ गई है। कोरोना के आंकड़े की बात करें तो बीते 24 घंटे में लगातार तीसरे दिन तीन लाख 45 हजार से ज्यादा कोरोना से संक्रमित केस सामने आए हैं, जबकि रिकॉर्ड 2,620 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई। सबसे ज्यादा इस वक्त जिन राज्यों की स्थिति ज्यादा खराब है उनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की है। 

  47. 4

    Ep 4 Corona Case Update - देश में कोरोना की रफ्तार में कमी, इन राज्यों को अब भी खतरा ।

    देश में कोरोना के आंकड़े एक बार फिर बढ़ गए हैं. सोमवार को देश में कोरोना के कुल 3.29 लाख नए मामले सामने आए थे, जो मंगलवार को बढ़कर 3.48 लाख हो गए हैं. वहीं मौत के नए आंकड़े ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. देश में एक दिन में पहली बार कोरोना से 4200 मरीजों की मौत हुई है. इससे पहले 7 मई को देश में सबसे ज्यादा मौतें हुई थीं, जब एक दिन में रिकॉर्ड 4187 कोरोना मरीजों ने जान गंवाई थी. सक्रिय मामलों की बात करें तो कर्नाटक ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है. यहां कोरोना के 5,87,452 सक्रिय मामले हैं. वहीं, महाराष्ट्र में 5,58,996 सक्रीय मामले हैं. लेकिन इस सब के बीच एक एक राहत भरी खबर भी है।

  48. 3

    Ep 3 Corona 3rd Wave - कोरोना की तीसरी लहर की भी तैयारी शुरू, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने क्या कहा ?

    कोरोना वायरस ने कई लोगों की ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल कर के रख दिया है.....हर बीतते दिन के साथ कोरोना के केस में बेतहासा बढ़ोतरी हो रही है....कोरोना का सबसे दर्दनाक पहलू ये है कि लोगों को अब वक्त पर इलाज नहीं मिल पा रहा है.......ऐसे में लोग कोरोना काल में सरकार की बदइंतजामी पर भी सवाल उठा रहे है.....वहीं अब कोरोना की दूसरी लहर से लोगों के अंदर तकलीफ के साथ-साथ सिस्टम के प्रति ग़ुस्सा भी भरा है....देश में अभी कोरोना वायरस दूसरी लहर का कोहराम खत्म नहीं हुआ है लेकिन इस बीच महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे ने तीसरी लहर की आशंका जताई है...इसके लिए उद्धव ठाकरे ने राज्य के सभी जिला प्रशासन को तीसरी लहर के लिए तैयारी करने का आदेश दिया है.

  49. 2

    Ep 2 Bengal Election में उल्टा पड़ गया PM Modi का दांव, ममता के नेता ने उड़ाया मजाक.

    बंगाल में जीतने के लिए पीएम मोदी ने जो दांव चला उसमें कामयाब नहीं हो पाए... एक के बाद एक कई रैलियों में पीएम मोदी जिस तरह से ममता बनर्जी पर दीदी कहकर तंज कसते थे उसे विरोधी नेता अब मुद्दा बनाकर मोदी पर पलटवार कर रहे हैं... पहले हम आपको पीएम मोदी के भाषण का वो हिस्सा सुनाते हैं जिसमें वो ममता बनर्जी पर तंज कस रहे हैं.

  50. 1

    Ep 1 Bengal Election में PK ने BJP के लिए जो कहा था वही हुआ, फिर भी ले लिया संन्यास.

    प्रशांत किशोर...जिन्हें राजनीति के PK के नाम से भी जाना जाता है... बंगाल को लेकर की गई इनकी भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है... TMC के सियासी रणनीतिकार PK ने चुनाव से पहले कहा था बंगाल में बीजेपी अगर दहाई का आंकड़ा पार कर ले यानी 100 सीट से ज्यादा ले आए तो तो वो संन्यास ले लेंगे... हुआ भी ऐसा ही... बीजेपी 100 से नीचे सिमट गई... लेकिन फिर भी प्रशांत किशोर ने संन्यास ले लिया.

Type above to search every episode's transcript for a word or phrase. Matches are scoped to this podcast.

Searching…

We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.

No matches for "" in this podcast's transcripts.

Showing of matches

No topics indexed yet for this podcast.

Loading reviews...

ABOUT THIS SHOW

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.

HOSTED BY

News Tak

CATEGORIES

Frequently Asked Questions

How many episodes does Big Story | Part 12 have?

Big Story | Part 12 currently has 50 episodes available on PodParley. New episodes are automatically indexed when they're published to the podcast feed.

What is Big Story | Part 12 about?

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics,...

How often does Big Story | Part 12 release new episodes?

Big Story | Part 12 has 50 episodes. Check the episode list to see recent publication dates and frequency.

Where can I listen to Big Story | Part 12?

You can listen to Big Story | Part 12 on PodParley by clicking any episode. We provide an embedded audio player for direct listening, and you can also subscribe via your preferred podcast app using the RSS feed.

Who hosts Big Story | Part 12?

Big Story | Part 12 is created and hosted by News Tak.
URL copied to clipboard!