PODCAST · news
Big Story | Part 2
by News Tak
News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.
-
50
Ep 50 BUDGET 2021 - टैक्स में क्या मिलने वाली है छूट, क्या होगा बजट में इस बार खास ?
मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यन ने आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 लॉन्च किया, जिसे आज संसद में पेश किया गया था. इन सबसे बीच अब बजट में टैक्स को लेकर सभी की निकाहें टिकी हुई हैं.
-
49
Ep 49 BUDGET 2021 - आर्थिक सर्वे में निकला ऐसा कमाल !
संसद में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हो गई है. इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर दिया है. आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक़, वित्त वर्ष 2020 -21 के दौरान आर्थिक विकास दर -7.7% रहने की संभावना है. जबकि 2021-22 के दौरान आर्थिक विकास दर 11% रहने की संभावना है.
-
48
Ep 48 BUDGET 2021 - आपके लिए इस बजट में सरकार ने क्या दिया ?
बजट में सबसे ज्यादा नजर जिस पर होती है वो बाजार और उसमें क्या महंगा और सस्ता हो रहा है उसपर होता है... वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कई रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ाए हैं... हालांकि कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिसके दाम कम हुए हैं... यानि आने वाले दिनो में सस्ती होंगी... इस Budget में मोबाइल पार्ट्स में छूट घटाई गई है... इसका नतीजा हुआ है कि मोबाइल फोन महंगा होगा... साथ ही मोबाइल फोन के चार्जर भी महंगे होंगे... नायलान के कपड़े सस्ते हो गए हैं... तो वहीं कुछ ऐसी चीजें हैं जो और भी सस्ते होंगे... आपको हम बताते हैं कि आखिर क्या- क्या सस्ता होने जा रहा है और क्या- क्या महंगा.
-
47
Ep 47 Bollywood - इन सेलेब्स ने आखिर क्यों चुनी मौत की राह ?
हाल फिलहाल में ही हमने कई ऐसे मामले सुने जिनमें कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस ने आत्महत्या कर ली. तो चलिए बात करते हैं इसी साल 3 फरवरी को हुई श्रीवास्तव चंद्रशेखर की मौत के बारे में.
-
46
Ep 46 Bitcoin जैसी क्रिप्टोकरेसी बैन होने वाली है, जानें क्या है मामला ?
बजट में प्रबल संभावनाएं बताई जा रही हैं कि सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर रोक लगाने के लिए बिल ला सकती है.... संसद में ये बिल आते ही बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी पूरी तरह बैन होजाएंगी....इसके साथ ही RBI की तरफ से Official Digital करेंसी भी आ सकती है.
-
45
Ep 45 Bihar - बिहार में 'हाथरस कांड'! पुलिस को मिलाया फिर पीड़िता को रातों-रात जलाया !
बिहार के मोतिहारी में 15 दिन पहले एक नाबालिग बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई. आरोप है कि इस घटना के बाद आरोपियों ने जबरन दबाव डालकर बच्ची का शव केरोसिन व नमक डालकर जलवा दिया. यही नहीं इस मामले की स्थानीय थाने में कई दिनों तक एफआईआर तक नहीं दर्ज की गई. इस घटना के बाद मृत बच्ची के पिता का न्याय की गुहार लगाते एक वीडियो वायरल हुआ था....वीडियो की जांच में पता चला कि वीडियो नेपाल के रहने वाले बहादुर नाम के शख्स से जुड़ा है....मृतका और उसके परिजन नेपाल के निवासी हैं और मेहनत मजदूरी करने नेपाल से बिहार के मोतिहारी में रह रहे हैं.
-
44
Ep 44 Ajaz Khan करने जा रहे हैं Pavitra Punia संग शादी। शादी पर क्या बोले दोनों?
बिग बॉस के हर सीजन में प्रेम कहानी देखने को मिल ही जाती है... इस बार यानी की सीजन 14 में एक नई प्रेम कहानी देखने को मिली...जी हां, हम बात कर रहे हैं एजाज खान और पवित्रा पूनिया की...दोनों को शो के अंदर कभी लड़ते तो कभी प्यार करते हुए देखा गया.. अब एजाज और पवित्रा ने अपने इस लव एंड हेट के इस रिश्ते को दुसरे लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं....इस बात की जानकारी देते हुए एक इंटरव्यू में पवित्रा पुनिया बोलीं, हम जल्द ही शादी कर लेंगे.
-
43
Ep 43 6 महीने की तीरा को पीएम ने दिया अनोखा तोहफा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 महीने की तीरा के लिए एक अनोखा तोहफा दिया है, उन्होंने टीरा के इलाज के लिए विदेश से मंगाई गई 16 करोड़ रूपए की दवाइयों पर 6 करोड़ रूपए के GST को माफ़ कर दिया है. टीरा के माता-पिता, प्रियंका और मिहीर कामत ने अपनी बच्ची के लिए इलाज की यह राशि क्राउड फंडिंग के जरिए हासिल की है.
-
42
Ep 42 श्मशान घाट में खौफनाक हादसा, एक आदमी के अंतिम संस्कार में ये क्या हो गया?
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है... जहां श्मशान घाट का लेंटर गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए... एक आदमी के अंतिम संस्कार में आए लोगों की मौत से हाहाकर मच गया...
-
41
Ep 41 नए साल के साथ ही आने वाला है 5G का तोहफा, मिले ऐसे संकेत.
नए साल के साथ ही आने वाला है 5G का तोहफा, मिले ऐसे संकेत
-
40
Ep 40 डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट पर अब चला चाबुक.
डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट पर अब चला चाबुक
-
39
Ep 39 YOGA - सिर्फ हर रोज 5 मिनट देकर आप जिंदगी भर रह सकते हैं इतने फिट.
YOGA : सिर्फ हर रोज 5 मिनट देकर आप जिंदगी भर रह सकते हैं इतने फिट
-
38
Ep 38 YEAR ENDER 2020 - साल 2020 में सेना के जवानों ने जम्मू- कश्मीर में कर दिखाया ये कमाल.
आतंक विरोधी ऑपरेशन में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, और अर्धसैनिक बलों को रिकॉर्ड कामयाबी मिली है.... आंकड़ें इस बात की तरफ साफ तौर पर इशारा कर रहे हैं.जम्मू कश्मीर में जारी ऑपरेशन ऑलआउट का इस साल भी व्यापक असर देखने को मिलाहै.सुरक्षाबलों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल दिसंबर तक न केवल जम्मू कश्मीर में आतंकी संगठनों में शामिल होने वाले युवाओं की संख्या में गिरावट आई है बल्कि पिछले सालों के मुकाबले इस साल सुरक्षाबलों ने रिकॉर्ड संख्या में आतंकियों का सफाया भी किया है....
-
37
Ep 37 Virat Kohli बने पिता, Anushka Sharma ने बेटी को दिया जन्म.
विराट और अनुष्का के घर नन्ही परी आई है... विराट कोहली पिता बने और अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है... इस पर विराट कोहली ने ट्वीट भी किया है...
-
36
Ep 36 Varun - Natasha Marriage - दुल्हन को मेहंदी लगाने वाली फेमस आर्टिस्ट Veena nagda कौन?
वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी को सात जन्मों के बंधन में बंध रही हैं। शादी से पहले उनके संगीत और मेहंदी फंक्शंस जोर-शोर से चर्चा में है...वरुण की होने वाली दुल्हननताशा दलाल की मेहंदी की अगर बात करें तो उन्हें मेहंदी लगाने वाली मेहंदी आर्टिस्ट बॉलीवुड सेलेब्स के बीच बेहद जाना-माना नाम हैं....मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नगदा....तो आइए जानते हैं कौन हैं मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नगदा?
-
35
Ep 35 Varun Dhawan- वरूण धवन की दुल्हनिया नताशा दलाल आखिर कौन हैं?
बॉलिवुड में इस समय ऐक्टर वरुण धवन और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल की शादी के चर्चे हैं। बी-टाउन की और 2021 की पहली शादी होने के कारण सभी की नजरें इन्हीं पर टिकी हुई हैं। वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी यानी रविवार को शादी के बंधन में बधेंगे। करोड़ो लड़कियों की दिल की धड़कन वरुण का दिल जिसने चुराया है....जिनके साथ वरुण शादी करने वाले हैं, वरुण की ये दुल्हनिया नताशा दलाल आखिर कौन हैं?
-
34
Ep 34. Varun Dhawan - दिलवाले वरुण धवन दुल्हनिया नताशा दलाल को ले जाएँगें।
अभिनेता वरुण धवन और प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर नताशा दलाल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहें हैं। बताया जा रहा है शादी साउथ मुंबई से 120 किलोमीटर दूर अलीबाघ के एक शानदार रेसॉर्ट में हो रही है। नताशा को 23 जनवरी वाइट जंम्पसूट में अपने घर से निकलते वक्त स्पॉट किया गया तो वहीं वरुण धवन अपने माता और पिता लीला धवन और डेविड धवन के साथ घर से रवाने होते हुए दिखे।
-
33
Ep 33 Varun Dhawan ने Natasha Dalal से रचाई शादी, तस्वीरें वायरल।
न्यूज तक की हेडलाइंस में स्वागत है आपका वो खबरों जो आपको सुबह की देख लेनी चाहिए..26 जनवरी पर खालिस्तानी नजर.. भारत-चीन की 11 घंटे की बातचीत में क्या आया...हंसी मजाक करना पड़ा भारी, मौत.. चीन के परमाणु गिरा सकने वाले विमान ताइवान क्यों पहुंचे.. और हम्टी शर्मी वरूण धवन को मिली दुल्हनिया नताशा
-
32
Ep 32 US - Australia pigeon - 13 हजार KM दूर से आया कबूतर को अब नहीं मारा जाएगा, जानिए मामला?
अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों एक कबूतर को लेकर तनातनी चल रही है. अमेरिका से 13 हजार किलोमीटर की उड़ान भरकर कबूतर ऑस्ट्रेलिया के मलबर्न पहुंच गया. ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों को यह डर लग रहा है कि इस कबूतर के आने से उनके देश में बीमारी फैल सकती है. ऐसे में कबूतर को मारने की योजना बनाई जा रही थी. हालांकि अमेरिका में एक पक्षियों का संरक्षण करने वाले संगठन के अनुरोध पर इस कबूतर को मारे जाने पर ऑस्ट्रेलिया में फिलहाल रोक लग गई है...
-
31
Ep 31 Tesla - TATA MOTORS - एक ट्वीट की वजह से TATA MOTORS को Tesla के साथ साझेदारी पर क्यों देनी पड़ी सफाई?
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला टाटा मोटर्स की यूनिट में अपनी गाड़ियां बनाकर भारत में बेचने वाली है। इस खबर ने शेयरों में नई जान फूंक दी। टाटा मोटर्स को एक ट्विटर हैंडल द्वारा किए गए ट्वीट की वजह से सफाई देनी पड़ी है।
-
30
Ep 30 Technology - कैसा है ONE+ के नए टीवी का रिव्यू, इस कीमत में क्या ये है सही टीवी ?
Technology : कैसा है ONE+ के नए टीवी का रिव्यू, इस कीमत में क्या ये है सही टीवी ?
-
29
Ep 29 Tandav - सैफ की वेब सीरीज में ऐसा क्या दिखाया गया कि भड़क उठे BJP नेता?
सैफ अली खान की एक नई वेब सीरीज आई है... जिसका नाम है तांडव... ये वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है... 'तांडव' के डायलॉग्स और सीन्स को लेकर कई दर्शकों ने गहरी नाराजगी जाहिर की है... इसे लेकर सोशल मीडिया पर तांडव शुरू हो गया है... लोगों का आरोप है कि इस वेब सीरीज को वामपंथी एजेंडा फ़ैलाने के लिए बनाया गया है, इसमें कई ऐसे सीन है जिसमें हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काया गया है... साथ ही दलितों का भी मजाक उड़ाया गया है... तांडव के विरोध में ट्विटर पर #BanTandavNow ट्रेंड कर रहा है...
-
28
Ep 28 TANDAV - विवाद, FIR, आखिर तांडव में है क्या? पूरी कहानी जानिए.
किसान आंदोलन से शुरू होती है और फिर छात्रों का विरोध साथ में कैसे एक यूनिर्सिटी के छात्र राजनीति के जाल में फसते हैं। तमाम चीजों को लेकर बड़े ही दिलचस्पी के साथ वेब सीरीज को डायरेक्टर अब्बास ने कहानी को समेटने की कोशिश करते हैं। खैर, मैं आपको वेब सीरीज की पूरी कहानी तो नहीं लेकिन हां, वो कहानी जरूर बताने जा रहा हूं जिसे लेकर इन दिनों तांडव विवादों में है। आखिर क्यों तांडव को लेकर विवाद है? ऐसा क्या है वेब सीरीज में जिसे लेकर विवाद है....तो आपको पूरी कहानी बताने से पहले बता दूं कि तीन चीजों पर मुख्य रूप से लोगों का गुस्सा है।
-
27
Ep 27 Tandav पर बवाल, Modi सरकार ने क्या किया?
वेब सीरीज तांडव पर रिलीज होते ही ऐसा तांडव मचा कि इसे बनाने वालों को माफी मांगनी पड़ी... तांडव के निर्माताओं की तरफ से एक लंबा बयान जारी किया गया है, जिसमें हिंदू भावनाएं आहत होने पर माफी मांगी गई है... जारी किए गए बयान के मुताबिक तांडव बनाने वालों ने कहा- उनका कोई इरादा किसी की भावना को आहत करने का नहीं था। अगर किसी को ठेस पहुंची है तो वो इसके लिए माफी चाहते हैं...
-
26
Ep 26 Tandav पर घमासान, योगी की पुलिस पहुंची मुंबई, मेकर्स से पूछताछ!.
वेब सीरीज तांडव पर घमासान जारी है... माफी मांगने के बाद भी बवाल नहीं थमा तो शो मेकर्स को विवादित सीन हटाने पड़े... वेब सीरीज से 2 सीन हटाए गए हैं... पहला सीन वेब सीरीज के पहले एपिसोड में था, जिसमें एक्टर जीशान अयूब भगवान शिव के रोल में आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आते हैं... दूसरा वो सीन था जिसमें दलितों को लेकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था... इन्हीं दो सीन्स को लेकर ज्यादा हो हल्ला था विवाद बढ़ने पर मेकर्स ने अब इन्हें हटा दिया है...
-
25
Ep 24 SpaceX - Elon Musk की स्पेसएक्स का बड़ा कारनामा, एक रॉकेट से लॉन्च किए 143 सैटेलाइट।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने एक ही रॉकेट से 143 छोटे सैटेलाइट लांच करने का रिकॉर्ड बनाया है...बताया जा रहा है कि यह मिशन बेहद हीसस्ता है जिसे ट्रांसपोर्टर-1 का नाम दिया गया है। कंपनी के सीईओ एलन मस्क के मुताबिक इससे पहले कभी भी इस तरह का कारनामा नहीं किया गया है।
-
24
Ep 25 TANDAV Review - विवादों में तांडव, दर्शकों ने क्या कहा?
निर्देशक अली अब्बास जफर की नई वेब सीरीज 'तांडव' 15 जनवरी को रिलीज हुई है और रिलीज के साथ ही विवादों में फंसती चली जा रही है। रिलीज वाले दिन ही सीरीज के एक सीन को लेकर विवाद हुआ है जिसमें मेकर्स पर भगवान राम, नारद और शिव के अपमान का आरोप लगा है। लेकिन तांडव देखने के बाद दर्शकों ने क्या कहा? ये भी देख सुन लीजिए...
-
23
Ep 23 Sourav Ganguly की हालत कैसी है? डॉक्टर ने दी पूरी जानकारी.
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. गांगुली की तबीयत आज सुबह खराब हुई. रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली जिम में वर्कआउट कर रहे थे, ये जिम सौरव गांगुली के घर में ही है. जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह अपने घर के जिम में वर्कआउट करने के दौरान गांगुली को सीने में दर्द हुआ. इसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में एडमिट कराया. 48 वर्षीय सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई. वुडलैंड्स अस्पताल ने बयान जारी करते हुए खुशखबरी दी है, 'सौरव गांगुली की हालत अब स्थिर है. गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई जिसके बाद दिल की नसों में स्टेंट डाला गया. फिलहाल सौरव गांगुली बिलकुल ठीक हैं. भगवान का शुक्रिया.' क्रिटिकल था ब्लॉकेज बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत अभी स्थिर है. कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में उनका इलाज करने वाले डॉ. आफताब खान ने बताया कि सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी हुई है. उनकी तबीयत अभी स्थिर है. उन पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी. वह पूरी तरह से होश में हैं. उनके हार्ट में दो ब्लॉकेज थे. वुडलैंड्स अस्पताल की सीईओ डॉ. रूपाली बसु और डॉ. सरोज मंडल ने बताया कि उनके हार्ट में कई ब्लॉकेज थे, जो 'क्रिटिकल थे'. राहत की बात है कि उनकी तबीयत स्थिर है. उन्हें स्टेंट लगाया गया है. इससे पहले डॉक्टर्स ने बताया था कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है. सौरव गांगुली का हेल्थ बुलिटिन जारी करते हुए अस्पताल ने कहा था, 'सौरव गांगुली को अपने घर के जिम में ट्रेडमिल करते समय सीने में तकलीफ का सामना करना पड़ा. जब वह दोपहर 1 बजे अस्पताल आए, तो उनकी पल्स 70/मिनट थी और बीपी 130/80 मिमी एचजी था. ECG और ECO टेस्ट की रिपोर्ट के बाद अभी उनकी एंजियोप्लास्टी की गई.'
-
22
Ep 22 So Sorry | Be the Better Guy on the Road.
Mr. Better is on a mission to make our roads safer by raising awareness about driving etiquettes. His message is loud and clear - Follow Traffic Rules, Don’t Overspeed, Wear A Seatbelt & Wear A Mask.
-
21
Ep 21 Shinzo Abe - मोदी के दोस्त को बड़ा सम्मान, जानिए कौन हैं Shinzō Abe?
अमेरिका ने जापान के जिस राजनेता को साढ़े तीन साल तक कैदी बना कर रखा उसके नाति ने जापान पर सबसे लंबे वक्त तक राज किया.. पीएम मोदी के दोस्त और जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के भारत के साथ रिश्तों को पक्का रखने और अपने अतुलनीय योगदान की वजह से भारत में गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्हें दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण देने का ऐलान किया है....
-
20
Ep 20 Shikhar Dhawan - Bird Flu के खतरे की बीच पंछी को दाना खिलाकर फंस गए गब्बर, कहीं आप तो नहीं कर रहे.
पंछी को दाना खिलाकर फंस गए गब्बर...जी, हां, भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के धुरंधर बल्लेबाज शिखर धवन वाराणसी से आकर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। दो दिन पहले काशी में नौका विहार के दौरान शिखर धवन ने परिंदों को दाना खिलाया था, जिसको लेकर वाराणसी जिला प्रशासन कार्रवाई के मूड में है।
-
19
Ep 19 Shardul Thakur - मुंबई के 'खड़ूस' STYLE क्रिकेट में पले बढ़े शार्दुल ठाकुर का सफर.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में तीन विकेट लेने वाले SHARDUL THAKUR ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 67 रन बनाने के साथ Washington Sundar के साथ सातवें विकेट के लिए तीसरे दिन 123 रन की साझेदारी कर मैच में भारत की वापसी कराई। भारत की तरफ से तीन साल बाद अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे शार्दुल ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया में मिले मौके का भरपूर फायदा उठाया है। रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद चौथे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए शार्दुल ने पहले गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। शार्दुल ठाकुर मुंबई से रणजी खेल चुके हैं।
-
18
Ep 18 Shane Warne - NO BALL पर जताया 'SPOT FIXING' का शक, ट्विटर पर लताड़े गए WARNE.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने इशारों ही इशारों में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज टी नटराजन पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगा दिए। शेन वॉर्न ने नटराजन के नो बॉल्स पर संदेह जताया।
-
17
Ep 17 Serum Institute Building Fire - हजार करोड़ रुपए के नुकसान के बाद इन वैक्सीन पर पड़ सकता है असर !
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया के पुणे प्लांट के टर्मिनल 1 गेट पर आग लगने से पाँच लोगों की मौत हो गई है. इसके बाद सवाल यही रहा कि आखिर इसका असर क्या कोरोना की वैक्सीन को बनाने पर पड़ेगा.
-
16
Ep 16 Serum Institute Building Fire- आग लगने से कोरोना की वैक्सीन पर कितना पड़ेगा असर ?
भारत के लिए कोरोना काल में एक बड़ी उम्मीद के तौर पर सामने आए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक बुरी खबर आई. पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के एक बिल्डिंग में आग लग गई जिससे की अफरा- तफरी का माहौल हो गया.
-
15
Ep 15 School Reopen - स्कूलों के खुलने की क्या है तारीख, किन राज्यों में अभी भी बंद स्कूल ?
बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं इसलिए अब कई राज्यों में छात्र स्कूल पहुंचने लगे हैं... वहीं बात करें दिल्ली की तो दिल्ली सरकार ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूलों को 10वीं और 12वीं क्लास के छात्रों के लिए 18 जनवरी से प्री-बोर्ड की तैयारियों और प्रैक्टिकल वर्क के लिए खोलने की इजाजत दे दी है. दिल्ली सरकार की तरफ से जारी सर्कुलर में यह कहा गया कि छात्रों को सिर्फ उनके पैरेंट्स की सहमति के बाद ही स्कूल बुलाया जाएगा
-
14
Ep 14 Reliance Jio का नाम, हो रहा फर्जी काम!.
इस वीडियो में सूरत की डीसीपी विधि चौधरी ने साफ बताया कि कैसे जियो ब्रांड के नाम आटा बेचा जा रहा था. रिलायंस ने शिकायत दर्ज कराई और अब फर्जीवड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. दरअसल ये बात काफी समय से बाजार में दिख रही थी कि कैसे जियो के नाम से कहीं गेहूं तो कहीं आटे की बोरी बेची जा रही थी.
-
13
Ep 13 Ram Mandir के लिए कांग्रेस नेता Digvijaya ने भी दिया चंदा लेकिन मोदी से मांगा हिसाब.
राम मंदिर के लिए चंदा अभियान चल रहा है... एक तरफ जहां हर खासोआम इसमें बढ़-चढ़कर हिस्से ले रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह चंदा देते हुए इस मुहिम को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए... दिग्विजय सिंह ने अपनी तरफ से 1 लाख 11 हजार 111 रुपये का चेक भेजा है... चंदा देने के साथ ही दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी भी भेजी है...
-
12
Ep 12 Rahul Gandhi के किस बयान से नाराज हुए भारतीय सशस्त्र बलों के कई पूर्व सीनियर अधिकारी?.
न्यूज तक की हेडलाइंस में स्वागत है वो खबरों जो आपको सुबह की देख लेनी चाहिए..... देशभर में गणतंत्र दिवस की धूम...किसानों की ट्रैक्टर रैली... राहुल गांधी के किस बयान से नाराज हुए पूर्व सैन्य अफसर? केंद्र सरकार अब पुरानी गाड़ियों पर कौन सी टैक्स लगाने जा रही है? कहां मिली जंगल में दुर्लभ बिल्ली, एक आंख नीली एक पीली? बिग बॉस फेम एक्ट्रेस जयश्री रमैया ने किया सुसाइड, फांसी लगाकर दी जान...
-
11
Ep 11 PM Modi - Corona टीकाकरण और Bird Flu पर बोले PM मोदी.
पीएम मोदी ने वैक्सीनेशन को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की... जिसके बाद उनका संबोधन हुआ... संबोधन में पीएम मोदी ने टीकाकरण को लेकर विस्तार से जानकारी दी...
-
10
Ep 10 PM Modi के सामने क्यों भड़कीं Mamata Banerjee? मंच छोड़ा, भाषण देने से इनकार.
कोलकाता में नेताजी की जयंती पर सरकारी कार्यक्रम हुआ जिसमें दिल्ली से पीएम मोदी पहुंचे थे और उसी कार्यक्रम में सीएम ममता बनर्जी भी पहुंचीं... लेकिन ममता बनर्जी जब मंच पर भाषण देने पहुंचीं तो नारेबाजी शुरू हो गई... जिसे देखकर ममता बनर्जी तमतमा गईं और उन्होंने पीएम मोदी के सामने कुछ इस तरह से रिएक्ट किया...
-
9
Ep 9 PM Modi के खिलाफ लिखने पर गई Pilot की नौकरी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट करना एक पायलट को भारी पड़ गया. गो-एयर एयरलाइन्स में काम करने वाले एक कर्मचारी को कंपनी ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर किए थे. अब कंपनी ने कार्रवाई करते हुए पायलट को नौकरी से निकाल दिया है...
-
8
Ep 8 Parul Arora- लड़की के खतरनाक स्टंट, वीडियो हुआ वायरल.
ये हैं पारुल अरोड़ा... हरियाणा के अंबाला की रहने वाली पारुल अरोड़ा ने साड़ी पहनकर ऐसे स्टंट किए कि देखने वाले हैरान रह गए... स्टंट का ये वीडियो जब सोशल मीडिया में आया तो यूजर्स इसे खूब पसंद करने लगे और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया...
-
7
Ep 7 Parliament Canteen में अब सांसदों के लिए सब्सिडी खत्म, देने होंगे ज्यादा पैसे.
बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही संसद कैंटीन में माननीयों को मिलने वाला सस्ता खाना बंद हो जाएगा। संसद की कैंटीन के लिए सभी तरह की सब्सिडी अब खत्म कर दी गई है। इस कारण कैंटीन में खान-पान महंगा होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि सांसदों और अन्य लोगों को खाने पर मिलने वाली सब्सिडी पर रोक लगा दी गई है। खाने में सब्सिडी खत्म करने को लेकर दो साल पहले भी बात उठी थी। लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में सभी दलों के सदस्यों ने एक राय बनाते हुए इसे खत्म करने पर सहमति जताई थी। अब कैंटीन में मिलने वाला खाना तय दाम पर ही मिलेगा। सांसद अब खाने की लागत के हिसाब से ही भुगतान करेंगे।
-
6
Ep 6 Nitish Kumar से Rupesh Murder Case सवाल पूछा तो गुस्से से तमतमा उठे.
बिहार के पटना में इंडिगो के एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या के बाद नीतीश सरकार सवालों के घेरे में है. सूबे में बढ़ते अपराध के मामलों को लेकर बीजेपी-जेडीयू की सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इसी कड़ी में नीतीश कुमार पत्रकारों के सवाल पर खफा हो गए और भड़कते हुए पत्रकारों से पूछा कि जंगलराज भूल गए क्या?
-
5
Narendra Chanchal - चलो बुलावा आया है भजन से कैसे बदली नरेंद्र चंचल की जिंदगी !
भजन के सम्राट.. माता के जगराता में एक ऐसी आवाज जिसके बिना शायद जगराता अधूरी रही. वो आज हम सबके बीच नहीं रहे.
-
4
Ep 4 Mukesh Ambani- Oxfam रिपोर्ट में चौंकाने वाले दावे कोरोनाकाल में अमीरों की चांदी और गरीबों का क्या.
कोरोना काल ने लोगों से उनके अपने छीन लिए तो किसी से कमाई का जरिया.. लेकिन कोरोना काल में एक वर्ग रहा जिसकी चांदी के बारे में आप सोच भी नहीं सकते.. गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाली संस्था ऑक्सफैम (Oxfam) हर साल गरीबों और अमीरों के बीच कितनी खाई पैदा हो गई है उसकी रिपोर्ट पेश करता है.. अब इसी संस्था की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोनावायरस महामारी (Covid-19 pandemic) के चलते लगाए गए लॉकडाउन के दौरान भारतीय अरबपतियों की दौलत 35 प्रतिशत बढ़ गई, जबकि इस दौरान करोड़ों लोगों के लिए आजीविका का संकट पैदा हो गया..मार्च 2020 से दिसंबर 2020 के बीच लॉकडाउन और अन्य परेशानियों की वजह से जहां करोड़ों लोग और गरीब हो गये हैं, वहीं दुनिया के टॉप अमीरों की संपत्ति में करीब 3.9 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 285 लाख करोड़ रुपये) का इजाफा हुआ है... देखें वीडियो...
-
3
Ep 3 MP में महिला से निर्भया जैसी दरिंदगी, गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड.
यूपी के बाद अब एमपी में भी निर्भया जैसा कांड सामने आया है... मध्य प्रदेश के सीधी में ये दिल दहला देने वाली वारदात हुई है... यहां के अमलिया थाना इलाके में एक महिला के साथ तीन दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी...आरोप है कि महिला से गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया गया...
-
2
Ep 2 Modi राज में इतना महंगा क्यों हो गया Petrol-Diesel?
मोदी राज में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है... बीते एक हफ्ते के अंदर तेल के दामों चार बार इजाफा हो चुका है... दिल्ली में पेट्रोल 85 के पार और डीजल 75 के पार पहुंच चुका है... तेल को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है... इसके लिए कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर आंकड़ों का वार किया...
-
1
Ep 1 Mirzapur को लेकर अब बढ़ गई समस्याएं, इन आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त !
अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर एक ओर जहां विवाद गहरा होता जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर 'मिर्जापुर' की भी मुश्किलें बढ़ने लगी हैं. वेब सीरीज़ मिर्जापुर के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम और सीरीज़ के निर्माता को नोटिस जारी किया है.
We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.
No matches for "" in this podcast's transcripts.
No topics indexed yet for this podcast.
Loading reviews...
ABOUT THIS SHOW
News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.
HOSTED BY
News Tak
CATEGORIES
Loading similar podcasts...