PODCAST · news
Big Story | Part 3
by News Tak
News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.
-
50
Ep 52 Aishwarya Rai Bachchan की तरह दिखती हैं पाक की आमना, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल।
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा वायरल हो जाता है जिसे देखकर यूजर्स ना सिर्फ हैरान रह जाते हैं बल्कि उनकी चर्चा भी होने लगती है। फिल्म स्टार्स के लिए दीवानापन अक्सर लोगों में दिखता रहता है। कुछ लोग तो अपने फेवरेट एक्टर की तरह दिखने के लिए उन्हीं की तरह हेरस्टाइल और कपड़े पहनते हैं, वहीं कुछ लोग एक्टर्स के हूबहू दिखते हैं। हाल ही में वायरल हुई एक महिला की तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया भी हैरान है.
-
49
Ep 49 Myanmar में तख्तापलट की पूरी कहानी, 1 साल के लिए लगा इमरजेंसी ।
Myanmar में तख्तापलट की पूरी कहानी, 1 साल के लिए लगा इमरजेंसी।
-
48
Ep 48 Modi सरकार का निर्देश, Farmers' Protest को देखते हुए Twitter का बड़ा एक्शन !
किसान आंदोलन को देखते हुए मोदी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है... सरकार के निर्देश पर ट्विटर ने करीब 250 अकाउंट अचानक सस्पेंड कर दिए हैं.
-
47
Ep 47 Munawar faruqui - जेल से रिहा हुए फारूकी, हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी का लगा था आरोप।
हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी को 35 दिन बाद इंदौर के सेंट्रल जेल से देर रात रिहा कर दिया गया....फारूकी को सुप्रीम कोर्ट ने 5 फरवरी को अंतरिम जमानत दी थी...पिछलेहफ्ते ही मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। हालांकि, इसके खिलाफ फारुकी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी। बता दें कि मुनव्वर फारुकी को 1 जनवरीको गिरफ्तार किया गया था। फारूकी हास्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने इंदौर गए थे। उनके अलावा चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। रिहाई के बाद फारूकी ने कहा- हमेंकानून पर भरोसा है.
-
46
Ep 46 Mo Dhaliwal - मो धालीवाल कौन है? किसान आंदोलन की आड़ में खालिस्तानी एजेंडा !
किसान आंदोलन को लेकर इन दिनों नए-नए विदेशी नामों की एंट्री हो रही है... ग्रेटा थनबर्ग, मिया खलीफा और रिहाना के बाद अब एक नया नाम सामने आया है मो धालीवाल... किसान आंदोलन की आड़ में देश की छवि खराब करने की साजिश का खुलासा स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के उस ट्वीट के बाद हुआ था जिसमें ग्रेटा ने एक टूलकिट जारी किया था... इस टूलकिट में सरकार के खिलाफ साजिश का रोडमैप मिला था... आरोप है कि इस टूलकिट को मो धालीवाल ने ही तैयार किया था जो पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन का को-फाउंडर है.
-
45
Ep 45 MIA KHALIFA - किसान आंदोलन को समर्थन देने वाली है कौन हैं मिया खलीफा ?
किसानों का आंदोलन जारी है और इसी के साथ विदेशी कलाकार भी इस आंदोलन के सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं... पहले सिंगर रिहाना और अब पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा भी किसानों के आंदोलन को सपोर्ट कर रही हैं.
-
44
Ep 44 Man Ki Baat - लालकिले की घटना पर PM Modi ने मन की बात में क्या कहा ?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में 26 जनवरी को लाल किले पर तिरंगे के अपमान की घटना को दुखद बताया है. उन्होंने कहा कि तिरंगे के अपमान से देश बहुत दुखी हुआ है. पीएम मोदी ने देश के युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में किताबें लिखने का भी आह्वान किया.
-
43
Ep 43 Kejriwal का Video ट्वीट करना Sambit Patra को पड़ गया भारी !
BJP के तेज तर्रार प्रवक्ता और अपनी बेबाकी के लिए जाने जाने वाले संबित पात्रा एक वीडियो दिखाकर सीएम केजरीवाल को घेरने चले थे लेकिन ये दांव उन पर ही उल्टा पड़ गया... दरअसल, संबित पात्रा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इंटरव्यू का एक हिस्सा ट्विटर पर पोस्ट किया... 18 सेकंड के इस वीडियो में केजरीवाल को कृषि कानूनों पर बात करते सुना जा सकता है... वीडियो के लेकर संबित पात्रा ने दावा किया कि केजरीवाल इन कानूनों का समर्थन कर चुके हैं... लेकिन क्या है असलियत? देखें वीडियो.
-
42
Ep 42 Kapil Sharma दूसरी बार बने पापा, पत्नी गिन्नी ने दिया बेटे को जन्म.
कपिल शर्मा के घर एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक दी है.. वो एक बार फिर से पापा बन गए हैं.. कपिल शर्मा शो करने वाले कपिल शर्मा ने 1 फरवरी को तड़के अपने फैंस को इसखुशखबरी के बारे में बताया.
-
41
Ep 41 JUSTIN LANGER - भारत से मिली हार के बाद निशाने पर AUSTRALIA के COACH JUSTIN LANGER
JUSTIN LANGER - भारत से मिली हार के बाद निशाने पर AUSTRALIA के COACH JUSTIN LANGER
-
40
Ep 40 Jalalabad - आखिर क्या है हिंसक झड़प की इनसाइड स्टोरी ?
पंजाब के जलालाबाद में कांग्रेस और अकाली दल के बीच जंग सी छिड़ गई, कई कार्यकर्ताओं को गोलियां लगीं, कई कार्यकर्ताओं के पत्थरों से सिर फूटे, और कई की लाठी-डंडों से खूब धुनाई भी हुई।
-
39
Ep 39 Israel embassy Blast - भारत में इजराइली दूतावास के पास विस्फोट के पीछे ईरान का हाथ? लिफाफे में क्या?
नई दिल्ली स्थित इजराइल दूतावास के पास हुए धमाके की जिम्मेदारी फिलहाल किसी आतंकवादी संगठन ने नहीं ली है....लेकिन जांच के दौरान इजरायली दूतावास के पास पुलिस को एक लिफाफा मिला है, जिस पर दूतावास को लेकर कुछ जिक्र था...लिफाफे में क्या है? क्या ईरान ने कराया इजराइली दूतावास के पास विस्फोट? लिफाफे में लिखा मिला कासिम सुलेमानी का नाम और घटना के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत पर भरोसा जताते हुए क्या कहा?
-
38
Ep 38 India - China LAC - भारत के सामने क्या वाकई में चीन झुका है ?
देर से ही सही लेकिन जो दावे किए गए ते उसपर बात बनी... भारत ने चीन को दिखा दिया है कि कम ना आंकना... नया भारत है जिसमें दम भरपूर है... लगभग 10 महीने भले लग गए लेकिन चीन को भारत ने पूर्वी लद्दाख में पीछे हटने को मजबूर कर दिया.
-
37
Ep 37 India की Licypriya Kangujam ने Sweden की Greta Thunberg से मांगा सपोर्ट ।
एक तरफ केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान करीब 70 दिनों से आंदोलन पर बैठे हैं...तो वहीं अब किसानों के समर्थन में ग्लोबल सेलिब्रिटीज भी अपनी आवाज़ उठाने लगी हैं....पॉप स्टार रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग समेत कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किए हैं...भारतीय एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम ने भी किसानोंके समर्थन में ट्वीट किया है। लिसिप्रिया कंगुजम ट्वीट में लोगों से किसान आंदोलन का समर्थन करने की अपील की है।
-
36
Ep 36 INDIA TODAY CONCLAVE - मंच पर ये क्या बोल गईं ममता बनर्जी ?
बंगाल में चुनाव है और चुनाव से पहले सियासत भी खूब हो रही है... एक तरफ हैं टीएमसी की ममता जो फिर से सरकार बनाने की उम्मीद है तो बीजेपी एक बंगाल में अपनी साख तलाश रही है... कोलकाता में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दौरान भी बंगाल में चुनाव का मुद्दा हावी रहा... ममता बनर्जी ने दावा किया है कि तृणमुल कांग्रेस इस बार भी चुनाव में 200 से ज्यादा सीट जीतेगी... अमित शाह ने भी बंगाल में चुनाव को लेकर कहा की बीजेपी 200 से ज्यादा सीट लाकर पूर्ण बहुमत के साथ बंगाल में अपनी सरकार बनाएगी.
-
35
Ep 35 Ind vs ENG - अगले टेस्ट में रोहित की जगह KL RAHUL या MAYANK AGRWAL?
चेन्नई भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने शानदार जीत दर्ज की - भारतीय बल्लेबाज़ों ने दोनों इन्निंग्स में काफी निराश किया - इस सब में जिसकी सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है वह हैरोहित शर्मा - जिनके बल्ले ने एक बार फिर से निराश किया - चेन्नई की दोनों ही पारियों में उन्होंने पवेलियन लौटने में जल्दबाज़ी की - बतौर ओपनर एक अच्छी शुरुआत देने मेंवह नाकाम रहे - उनका रिकॉर्ड भारत काफी अच्छा है मगर उन्होंने निराश किया - बहस छिड़ गई है के अगले मैच में रोहित को बहार बैठाया जाए और उनकी जगह मयंक अग्रवाल या के ेल राहुल को मौका दिया जाया।
-
34
Ep 34 Gujarat AMC Election - पीएम मोदी की भतीजी को नहीं मिला AMC के लिए BJP का टिकट, जानें क्यों?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी सोनल मोदी ने गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी से टिकट की दावेदारी पेश की थी....लेकिन सोनल को अहमदाबाद नगर निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का टिकट नहीं मिला.
-
33
Ep 33 Glacier टूटने से अब हरिद्वार-ऋषिकेेष में बढ़ेगा पानी, High Alert.
उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी में ऋषि गंगा पॉवर प्रोजेक्ट में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही हुई है. सैकड़ो लोगों और घरों के बहने की आशंका है. राहत और बचाव काम युद्धस्तर पर जारी है. गंगा किनारे आने वाले यूपी-उत्तराखंड के कई जिलों को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है. वीडियो में जानिए इस खबर से जुड़ी जरूरी अपडेट.
-
32
Ep 32 Ghulam Nabi Azad का राज्यसभा में आखिरी दिन, याद आई 14 साल पुरानी घटना
कांग्रेस के नेता और नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद का राज्यसभा में आखिरी दिन था... विदाई के मौके पर राज्यसभा में उनके पुराने दिनों को याद किया गया... इसी बीच पीएम मोदी गुलाम नबी आजाद से जुड़ी एक घटना का जिक्र करते हुए भावुक हो उठे... Ambience... पीएम ने बताया कि कैसे आजाद एक बार एक आतंकी घटना के पीड़ितों से मिलते हुए रोने लगे थे... इसी घटना को खुद गुलाम नबी आजाद ने भी सुनाया और सुनाते-सुनाते इमोशनल हो गए.
-
31
Ep 31 Gehana Vasistha - बोल्ड तस्वीरों से लेकर अब पॉर्न वीडियो, क्या है गहना पर आरोप ?
वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में काम कर चुकीं गहना वशिष्ठ को पॉर्नोग्राफिक वीडियो मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट कर लिया है. इसके अलावा गहना के साथ काम करने वाले सभी मॉडल्स, साइड एक्ट्रेसेस और प्रोडक्शन हाउस पर भी एकदम पैनी नजर रखी जा रही है. खबरों की मानें तो गहना का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है, जहां पर टीवी सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग के नाम पर ये अश्लील वीडियो बनाए जाते थे और इन्हें इंटरनेट पर अपलोड किया जाता था.
-
30
Ep 30 Farmers' Protest - सिंघु बॉर्डर से किसानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस.
बंद और बवाल के बीच कल किसान नेताओं की भूख हड़ताल,सिंघु,टिकरी,पलवल,गाजीपुर सहित सभी नाको पर बैठेंगे किसान नेता-दिल्ली-जयपुर हाईवे भी ब्लॉक करने की तैयारी
-
29
Ep 29 Farmers' Protest - राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किया बड़ा ऐलान.
दो किसान संगठनों ने किसान आंदोलन से खुद को अलग करने का ऐलान किया है... इनमें राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन और भारतीय किसान यूनियन (भानु) शामिल हैं.
-
28
Ep 28 Farmers' Protest - आम आदमी पार्टी ने Video दिखाकर BJP पर लगाया बड़ा आरोप !
दिल्ली के बॉर्डर पर किसानों का हल्लाबोल जारी है... इस बीच किसानों के प्रदर्शन पर अब दिल्ली में राजनीति होने लगी है... आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है... ट्विटर पर वीडियो जारी करते हुए AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है... देखिए आम आदमी पार्टी के वीडियो में क्या है.
-
27
Ep 27 Farmers' Protest - आगे क्या है किसानों का प्लान? क्या बोले Rakesh Tikait ?
कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन ने एक बार फिर सरकार को बैकफुट पर धकेल दिया है... हरियाणा के जींद में किसानों ने महापंचायत की... जिसमें बड़ी संख्या में किसान जुटे... महापंचायत में किसानों ने साफ संकेत दे दिया कि कानून वापसी के बाद ही बात बनेगी... इस महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत भी मौजूद रहे.
-
26
Ep 26 Farmers Protest - सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किलेबंदी, इंटरनेशनल बॉर्डर जैसी तैयारी क्यों?
सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने की किलेबंदी, सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम....किसानों का आरोप है कि प्रदर्शनवाली जगहों पर पुलिस ने बिजली, पानी,शौचालय की सुविधा हटा दी है. साथ ही प्रदर्शन वाली जगहों पर इंटरनेट भी बंद कर दिया है. आईटी मंत्रालय की तरफ से करीब ढाई सौ ट्विटर अकाउंट को सोमवार को ये कहते हुए ब्लॉक कर दिया गया कि इनसे फर्जी और माहौल खराब करने वाले ट्वीट्स किए गए.
-
25
Ep 25 Farmers Protest - सरकार को किसानों ने दिया अक्टूबर तक का वक्त, नए अल्टीमेटम में क्या?
एक तरफ किसानों को रोकने के लिए सरकार सिघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर कीलेबंदी कर दी है...पुलिस फोर्स तैनात कर दिए हैं तो वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने भी ठान लिया है कि जिद्दी तुम हो तो मैं भी कम नहीं....राकेश टिकैत ने अब सरकार को एक अल्टीमेटम दिया है कि अक्टूबर तक का समय है...कृषि कानून वापसलो नहीं तो 40 लाख ट्रैक्टरों की रैली देशभर से निकालेंगे.
-
24
Ep 24 Farmers Protest - Rakesh Tikait की अगुवाई में जुटे Jat किसान इन राज्यों में बिगाड़ेंगे BJP का खेल !
कहते हैं कि जाट इज्जत पर वोट करता है और किसी से नाराज हो जाए तो सबक सिखाए बिना नहीं छोड़ता. पश्चिमी यूपी में तो कहावत भी है.. जिसके जाट उसके ठाठ. यही जाट आजकल किसान आंदोलन के तंबू के नीचे लामबंद हो रहा है और पॉलिटिकल पार्टियों की बेचैनी बढ़ रही है- उत्तर प्रदेश से हरियाणा तक और राजस्थान से पंजाब तक.मुज्जफरनगर के बाद जींद में जाटों की लामबंदी ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के जट सिखों तक में एक लहर पैदा की है जो सियासी नजरिये से बेहद अहम है. आइये एक-एक करके समझते हैं Jat Politics का ये खेल.
-
23
Ep 23 Farmers Protest - राकेश टिकैत ने अब उठाई ऐसी मांग, किसान हो जाएंगे मालामाल.
किसानों के आंदोलन के बीच किसान नेता राकेश टिकौत सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे... कृषि से जुड़े तीनों नए कानून को लेकर टिकैत अड़े हैं कि जब तक कानून वापस नहीं तह तक आंदोलन खत्म नहीं.
-
22
Ep 22 Farmers Protest - क्या रोने से ही बदल गया किसानों का पूरा आंदोलन ?
गुरुवार रात को गाजीपुर बॉर्डर पर काफी हंगामा देखने को मिला.. एक वक्त ऐसी भी था जब लगा कि किसान आंदोलन खत्म हो जाएगा... लेकिन किसान नेता राकेश टिकैत के रोने के बाद से माहौल पूरी तरह से बदल गया... दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए घटनाक्रम के बाद किसान आंदोलन अब एक नए मोड़ पर है.... इस सबके बीच आंदोलन का अगला महापड़ाव मुजफ्फरनगर बनता दिखा.
-
21
Ep 21 Farmer Protest - नए वीडियो में फफक कर रोते हुए Deep Sidhu ने Sunny Deol के बारे में क्या कहा?
चौतरफा हमलों के बीच दीप सिद्धू इस वीडियो में सनी देओल पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि सनी देओल ने लोगों को धोखा दिया है. पंजाबी गायकऔर अभिनेता दीप सिद्धू ने कहा है कि अपने जीवन के 20 दिन यह सोचकर सनी देओल को दिए कि वे मेरे भाई हैं, लेकिन कभी बीजेपी के लिए वोट नहीं मांगा और आप कह रहे हो कि मैंआरएसएस, बीजेपी का आदमी हूं...मैं सनी देओल को कहना चाहता हूं कि वे गलत हैं. जब आपसे लोगों के साथ खड़े होने की उम्मीद थी, आपने छोड़ दिया.
-
20
Ep 20 Farmer Protest - खालिस्तानी और आंदोलन पर क्या बोले Punjab के सीएम Amarinder Singh?
Farmer Protest: खालिस्तानी और आंदोलन पर क्या बोले Punjab के सीएम Amarinder Singh?
-
19
Ep 19 Farmer Protest - Twitter पर Journalist Mandeep Punia ट्रेंड, Delhi Police के साथ बवाल!
बीते 2 महीनों से किसान आंदोलन को कवर कर रहे पत्रकार मनदीप पूनिया को दिल्ली पुलिस ने कल देर शाम सिंघु बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया. मनदीप के साथ एक अन्य पत्रकार धर्मेंद्र सिंह को भी हिरासत में लिया गया था. लेकिन धर्मेंद्र को आज सुबह छोड़ दिया गया. पुलिस ने मनदीप पर SHO से अभद्रता का आरोप लगाया है. दिल्ली पुलिस का आरोप है कि शुक्रवार को सिंघु बॉर्डर पर हुए हंगामे के दौरान मनदीप वहीं मौजूद थे. और उन्होंने पुलिस के काम में बाधा डालने के साथ पुलिसवालों के साथ बदसलूकी की
-
18
Ep 18 Farmer Protest - Rakesh Tikait ने बढ़ाया किसान मोर्चे में मतभेद !
75 दिन बीत चुके हैं और किसान आंदोलन लगातार जारी है. तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पीछे हटने को तैयार नहीं है. 26 जनवरी के हंगामे के बाद धीमे पड़े आंदोलन में राकेश टिकैत के आंसूओं ने जान फूंक दी. बीते एक हफ्ते से राकेश टिकैत आंदोलन के हीरो बने हुए हैं. गाजीपुर बॉर्डर पर मोर्चा संभाले हैं और बड़ी-बड़ी पंचायतें कर रहे हैं. राकेश टिकैत मीडिया से भी खूब बात कर रहे हैं और आंदोलन की रणनीति साझा कर रहे हैं.
-
17
Ep 17 Farmer Protest - नवदीप कौर के सपार्ट में Kamala Harris की भांजी मीना हैरिस का ट्वीट, क्या लिखा?
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने.. किसान आंदोलन का समर्थन करने के बाद.. अब जेल में बंद श्रम अधिकार कार्यकर्ता.. नवदीप कौर के लिए आवाज उठाई है.. बता दे कि नवदीप कौर को सिंघु बॉर्डर प्रदर्शन के दौरान.. गिरफ्तार किया गया था.. वो 20 से भी ज्यादा दिनों से जेल में बंद हैं.
-
16
Ep 16 Delhi के सीएम Arvind Kejriwal की बेटी के खाते से ठग ने कैसे उड़ाए हजारों रूपये ?
उत्तराखंड हादसे का 35 घंटे पूरा, कहां तक पहुंचा रेस्क्यू ऑपरेशन?....सुरंग से जिंदगी की आखिरी उम्मीद, सीएम रावत ने क्या दी जानकारी?...PM मोदी ने US प्रेसिडेंट से फोन पर क्या की बात?...दिल्ली के सीएम केजरीवाल की बेटी के साथ हजारों की ठगी...तेंदुलकर-अक्षय-विराट के ट्वीट की जांच, तो जावड़ेकर ने क्या कहा?
-
15
Ep 15 Delhi Bomb Blast - दिल्ली में हुए धमाके के बाद अब इजराइल क्या एक्शन लेगा ?
देश की राजधानी में धमाका हुआ.... वो भी दिल्ली के सबसे पॉश इलाके में हैं.... ये तस्वीरें उस धमाके की गवाही दे रही है, सबसे सनसनीखेज ये है कि इजरायल दूतावास से मजह 150 मीटर दूर बम ब्लास्ट हुआ.
-
14
Ep 14 Delhi Blast - इजरायल दूतावास के बाहर धमाके में बड़ा खुलासा
दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर हुए धमाके में नया खुलासा हुआ है... इस धमाके के पीछे एक नए आतंकी संगठन का नाम सामने आ रहा है... 'जैश-उल-हिंद'... इस नाम के संगठन ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए धमाके की जिम्मेदारी ली है... पोस्ट में लिखा गया- सर्वशक्तिमान अल्लाह की कृपा और मदद से जैश उल हिंद के सैनिकों ने दिल्ली के हाई सिक्योरिटी वाले इलाके में घुसकर आईईडी धमाके को अंजाम दे पाए.. यह तो हमलों की सिर्फ एक शुरुआत है... इसके बाद भारत के बड़े शहरों को निशाना बनाएगा और भारत सरकार द्वारा किए गए अत्याचारों का बदला लिया जाएगा...
-
13
Ep 13 DEEP SIDDHU - कौन है REENA RAI और कैसे विदेश में बैठकर भारत के इनामी की मदद की ?
26 जनवरी को दिल्ली के लाल किले पर जो हुआ उसे सभी ने देखा.... इस उपद्रव में सबसे बड़ा नाम आया दीप सिद्धू का... दीप सिद्धू की लंबे समय तक तलाश की और फिर हरियाणा के करनाल से उसकी गिरफ्तारी भी हुई.
-
12
Ep 12 Coronavirus - दक्षिण अफ्रीकी में Oxford-AstraZeneca की वैक्सीन पर रोक, जानें क्यों ?
कोरोना वायरस की वैक्सीन देने का काम पूरी दुनिया में जारी है....भारत की तरफ से कई देशों में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन भेजी जा रही है लेकिन दक्षिण अफ्रीका में इसवैक्सीन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है...ये रोक तब तक के लिए लगाई गई है जब तक कि वैज्ञानिकों की समिति इसे आगे बढ़ाने के लिए उचित सलाह नहीं देती....दक्षिणअफीका के स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मिखाइज ने ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के ट्रायल डेटा सामने आने के बाद इसकी घोषणा की. इस ट्रायल डेटा में ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोकोरोना वायरस के नए स्ट्रेन 501Y.V2 पर कम प्रभावी पाया गया है.
-
11
Ep 11 Corona Virus Update - दिल्ली समेत देश के इन राज्यों ने कोरोना दी मात! जानें देशभर का हाल।
जहां एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना को मात देने की जंग में लगे हैं तो वहीं भारत में कोरोना पर खुशखबरी भी सामने आई हैं....अगर भारत की राजधानी दिल्ली की बात करें तो मार्च 2020 से कोरोना महामारी से जूझ रहे दिल्ली वालों के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है...दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से किसी की जान नहीं गई। लगभग287 दिन बाद दिल्ली वालों के लिए यह राहत की खबर है।
-
10
Ep 10 Corona Vaccine - Pfizer वैक्सीन भारत में नहीं मिलेगी, जानें वजह ।
दुनियाभर में फिलहाल कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन जारी है...तो वहीं दुनिया की मशहूर फार्मा कंपनी फाइजर ने भारत में कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी केलिए दिए अपने आवेदन को वापस ले लिया है.... फाइजर ने शुक्रवार को जारी बयान में इसकी जानकारी दी.
-
9
Ep 9 Corona Vaccine - Johnson & Johnson की ये वैक्सीन करेगा कमाल, एक डोज में कोरोना को मारेगा।
Corona Vaccine: Johnson & Johnson की ये वैक्सीन करेगा कमाल, एक डोज में कोरोना को मारेगा।
-
8
Ep 8 CBSE DATE SHEET 2021 - 10th और 12th के लिए CBSE ने जारी की डेटशीट.
CBSE DATE SHEET 2021 : 10th और 12th के लिए CBSE ने जारी की डेटशीट
-
7
Ep 7 Budget 2021-22 - बजट में इन 4 राज्यों पर फोकस, मिली बड़ी सौगात ।
Budget2021-22: बजट में इन 4 राज्यों पर फोकस, मिली बड़ी सौगात।
-
6
Ep 6 Budget2021 - क्या बजट ने बदले पेट्रोल-डीजल के दाम?
Budget2021: बजट ने बदले पेट्रोल-डीजल के दाम!
-
5
Ep 5 Budget 2021 - बजट से किसानों को क्या मिला? MSP पर सरकार ने क्या कहा ?
Budget 2021: बजट से किसानों को क्या मिला? MSP पर सरकार ने क्या कहा?
-
4
Ep 4 Budget 2021 - बजट के बाद आने वाली हैं नौकरी की बहार ?
Budget 2021: बजट के बाद आने वाली हैं नौकरी की बहार?1 फरवरी को आम बजट पेश होने वाला है। जिसे लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। क्या बजट आने से नौकरियों की बहार आएगी?
-
3
Ep 3 Budget 2021 - पुरानी गाड़ियां हटेंगी, 50 हजार नई नौकरियां आएंगी !
मोदी सरकार ने आम बजट में स्क्रैप पॉलिसी का ऐलान किया... जिसके तहत 2021-22 में पुरानी गाड़ियों को हटाने का फैसला लिया गया है... अब प्राइवेट गाड़ियां 20 और कमर्शियल गाड़ियां 15 साल के बाद सड़कों पर नहीं चल सकेंगी. विशेषज्ञ इसे ऑटो सेक्टर के लिए बड़ा और सकारात्मक कदम बताया है.
-
2
Ep 2 Budget 2021 - नए बजट से शेयर बाजार होगा गुलजार !
Budget 2021: नए बजट से शेयर बाजार होगा गुलजार!
-
1
Ep 1 Budget 2021 - इस बार Income Tax Slabs की कहानी, ये नहीं भरेंगे ITR.
बजट में इनकम टैक्सपेयर्स के लिए कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी सरकार ने इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया. बजट में सिर्फ एक बड़ी घोषणा हुई है कि 75 वर्ष से ज्यादा आयु वाले लोगों को टैक्स रिटर्न फाइल नहीं करना पड़ेगा. इनका टैक्स TDS के तौर पर काट लिया जाएगा
We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.
No matches for "" in this podcast's transcripts.
No topics indexed yet for this podcast.
Loading reviews...
ABOUT THIS SHOW
News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.
HOSTED BY
News Tak
CATEGORIES
Loading similar podcasts...