PODCAST · news
Big Story | Part 4
by News Tak
News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.
-
50
Ep 50 Amit Shah के बेटे जय शाह ASIAN CRICKET COUNCIL के नए प्रेसिडेंट होंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे और BCCI सेक्रेटरी जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल के नए प्रेसिडेंट बन गए हैं। 32 साल के जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष के तौर पर चुने जाने वाले सबसे युवा शख्स हैं। शाह को एसीसी के AGM में वर्चुअल तरीके से नया अध्यक्ष चुना गया... जय शाह अब ACC में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख नजमुल हसन की जगह लेंगे।
-
49
Ep 49 Ajay Devgan की गाड़ी रोककर हंगामा करने वाला गिरफ्तार शख्स कौन? क्या है मामला?
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की गाड़ी रोकने के मामले में मंगलवार यानी 2 मार्च को पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है....28 वर्षीय इस शख्स का नाम राजदीप सिंह धालीवाल है....राजदीप ने 2 मार्च की सुबह अजय की गाड़ी को बीच सड़क में रोककर, एक्टर पर किसान आंदोलन पर चुप रहकर पंजाब के खिलाफ होने को लेकर काफी हंगामाकिया था....उसके बाद अजय के बॉडीगार्ड ने पुलिस को बुलाया और दिंडोशी पुलिस ने राजदीप को अरेस्ट कर लिया.
-
48
Ep 48 Aishwarya Rai Bachchan की तरह दिखती हैं पाक की आमना, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल।
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा वायरल हो जाता है जिसे देखकर यूजर्स ना सिर्फ हैरान रह जाते हैं बल्कि उनकी चर्चा भी होने लगती है। फिल्म स्टार्स के लिए दीवानापन अक्सर लोगों में दिखता रहता है। कुछ लोग तो अपने फेवरेट एक्टर की तरह दिखने के लिए उन्हीं की तरह हेरस्टाइल और कपड़े पहनते हैं, वहीं कुछ लोग एक्टर्स के हूबहू दिखते हैं। हाल ही में वायरल हुई एक महिला की तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया भी हैरान है.
-
47
Ep 47 Rohit Sardana AajTak Anchor Samachar Tamasha Nahi Bharosa Hai.
AajTak News: Rohit Sardana AajTak News Anchor featuring in AajTak new marketing campaign which takes a satirical jab of the present day news landscape. The AajTak campaign addresses the fake news and entertainment based news that is maligning the coveted 4th Pillar of the democracy.
-
46
Ep 46 AdaniEnd, RelianceEnd - स्टेडियम के एंड के नाम को कैसे अडाणी और रिलायंस के नाम पर किया गया ?
बुधवार का दिन अहमदाबाद के मोटेरा यानि की नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम रहा... पहले दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का उद्धाटन और उसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मुकाबला... भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा था सभी स्क्रीम पर कुछ ऐसा नजर आया जिसे लेकर एक नई बहस छिड़ गई
-
45
Ep 45 सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर पर विवाद क्यों?
किसान आंदोलन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले ढाई महीनों से चल रहे किसान आंदोलन पर हर दिन एक नई राजनीति देखने को मिल रही है. ऐसे ही दो नाम आजकल चर्चा में बने हुए हैं. एक भारत रत्न से सम्म्मानित स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर हैं तो दूसरे पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर। इन दोनों के ट्वीट्स पर अब राजनीती गर्माती जा रही है. सोशल मीडिया पर किये गए इनके ट्वीट्स को लेकर महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं.
-
44
Ep 44 Uttrakhand - टर्नल में फंसे हैं कई लोग, कितना मुश्किल है हालात, क्या बोले NDRF के डायरेक्टर?
देवभूमि उत्तराखंड में बीते दिन कुदरती आफत ने फिर अपना कहर बरपाया है. ग्लेशियर टूट जाने के कारण चमोली में बड़ा नुकसान हुआ, जहां पानी के तेज बहाव में काफी कुछ बह गया. प्लांट से लेकर पुल और घर तक को इस हादसे में नुकसान हुआ है. अभी तक कुल 15 शवों को मिल चुके हैं, जबकि सौ से अधिक लोग गायब बताए जा रहे हैं. स्थानीय प्रशासन से लेकर सेना तक अब रेस्क्यू में जुटी है और राज्य-केंद्र सरकार मिलकर काम कर रही हैं.
-
43
Ep 43 राज्यसभा में SCINDIA ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, दिग्विजय सिंह करने लगे तारीफ.
गुरवार को संसद में बजट सत्र का चौथा दिन बेहद ख़ास रहा. यूँ तो संसद में बयानबाज़ी होना या आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलना कोई नई बात नहीं है. लेकिन आज का दिन कुछ ख़ास रहा. जी हां, हम ऐसा इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि संसद में एक दूसरे पर कटाक्ष करने के बाद कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से सांसद दिग्विजय सिंह के आगे हाथ जोड़ दिए. क्या है पूरा मामला आइये जानते हैं.
-
42
Ep 42 खुलासा - तेल कंपनियां आपसे PETROL- DIESEL के लिए वसूल रही हैं ज्यादा कीमतें !
सुबह- सुबह ठीक 6 बजने से पहले आप पेट्रोल पंप पर पहुंचिए... डीजल भरवाना हो या फिर पेट्रोल... आपको इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि सुबह के 6 बजे नई कीमतें तय होती है और इसलिए कई पेट्रोल पंप पर इंतजार करना पड़ता है... पिछले कुछ दिनों की बात करें तो पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ी भी हैं... और ऐसा तब से हुआ है जब से पेट्रोल और डीडल की कीमतों रोजाना तय होने लगी हैं.
-
41
Ep 41 किसानों के लिए बोले विदेशी सेलेब्स तो सरकार ने दिया बयान, जिसके बाद सेलेब्स आए आमने-सामने
किसान आंदोलन के सपोर्ट में पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की झड़ी सी चल पड़ी है. रिहाना के ट्वीट से देश-विदेश की नज़रें अब भारत में 26 नवंबर से चल रहे किसान आंदोलन पर आकर टिक गई हैं.
-
40
Ep 40 किसान और अमरीकी अश्वेत की जान में फर्क क्यों ?
पिछले ढाई महीनों से चल रहे किसान आंदोलन में हज़ारों किसान दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डट कर तीन कृषि कानूनों का विरोध कर हैं. इस दौरान किसी ने कपकपाती ठंड में अपनी जान गवाई तो किसी ने आत्महत्या कर.
-
39
Ep 39 कांग्रेस नेता से मजाक करते-करते अचानक गुस्सा क्यों हो गए PM Modi ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान माहौल कुछ नरम-गरम रहा... प्रधानमंत्री अपने भाषण की शुरुआत भारत के दूसरे देशों के मुकाबले कोरोना महामारी के मामले में बेहतर प्रदर्शन को लेकर की... लेकिन कुछ देर बाद कृषि कानून पर उनके बोलने के दौरान विपक्ष के शोरगुल शुरू हो गया
-
38
Ep 38 कांग्रेस नेता Kantilal Bhuria का Ram Mandir पर विवादित बयान.
कांग्रेस के नेता ने ऐसा बयान दिया कि सियासत में भूचाल आ गया... मध्य प्रदेश के झाबुआ से कांग्रेस के विधायक कांतिलाल भूरिया ने विवादित बयान दिया है... विधायक भूरिया ने बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि भाजपाई राम मंदिर के लिए चंदा लेते हैं और शाम को उसकी दारू पी जाते हैं..
-
37
Ep 37 उत्तराखंड पर मंडरा रहा है एक और सैलाब का खतरा !
उत्तराखंड के चमोली में आई आपदा से लोग अभी उबर भी नहीं पाए हैं. ऐसे में एक और दूसरा खतरा मंडराने लगा है...दावा किया गया है कि आपदा प्रभावित चमोली जिले में नीति घाटी में ऋषि गंगा के मुहाने पर झील बन गई है
-
36
Ep 36 Xiaomi लाया ऐसी टेक्नोलॉजी, बिना तार बिना स्टैंड के मोबाइल होगा चार्ज !
आज की टेक्नोलॉजी की दुनिया इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि कुछ भी नामुमकिन सा नहीं लगता... बहुत ही कम समय में स्मार्टफोन की दुनिया में अपना दबदबा कायम करने वाली कंपनी शाओमी ने ऐसा चार्जिंग टेक बनाया है..जिससे अब आप बिना किसी वायर के झंझट के हवा से अपने फोन को चार्ज कर सकते हैं.
-
35
Ep 35 WEST INDIES ने रचा इतिहास, डेब्यू पर KYLE MAYERS की डबल सेंचुरी.
वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। करियर का पहला टेस्ट खेल रहे काइल मेयर्स की नाबाद डबल सेंचुरी की बदौलत कैरेबियाई टीम ने चौथी पारी में सात विकेट खोकर 395 रन का टारगेट हासिल कर लिया। यह एशिया में सबसे बड़े टारगेट का सफल पीछा करने का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था। मेयरस ने अपनी पारी में 310 गेंदों का सामना किया और 20 चौके और सात छक्के जमाए। वे एशियाई पिचों पर चौथी पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
-
34
Ep 34 Virat-Anushka - विरुष्का ने शेयर की बेटी की पहली फोटो, बताया क्या रखा है नाम
अनुष्का ने बेटी की पहली फोटो के साथ बच्ची का नाम फैंस के साथ शेयर किया है. अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने और विराट ने अपनी बेबी गर्ल का नाम वामिका रखा है. वामिका नाम का मतलब देवी दुर्गा भगवान शिव के बाईं ओर स्थित, अर्थात शिव होता है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा
-
33
Ep 33 Virat Kohli - दर्द से कराहते हुए JOE ROOT की मदद करते दिखे KOHLI
इंग्लैंड की पारी के 87वें ओवर में कप्तान जो रूट ने रविचंद्रन अश्विन की बॉल पर स्लॉग स्वीप खेला। स्वीप के बाद बाएं पैर में दर्द के कारण वे परेशानी में नजर आए। रूट ने ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा कर फिजियो को भेजने का इशारा किया। कोहली फिजियो से पहले रूट की मदद करने पहुंच गए।
-
32
Ep 32 Virat Kohli से डरे England के कोच Graham Thorpe का बड़ा बयान !
भारत दौरे से पहले इंग्लैंड का डर सामने आया है... इंग्लैंड के बैटिंग कोच किसी और से नहीं बल्कि विराट कोहली से घबराते नजर आ रहे हैं... इंग्लैंड के बैटिंग कोच ग्राहम थोर्प ने विराटकोहली को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर भारत को हराना है तो विराट पर फोकस रखना होगा
-
31
Ep 31 Uttrakhand - तबाही ने कैसे रैणी गांव को दो हिस्सों में बांट दिया? देखिए स्पेशल रिपोर्ट ।
Uttrakhand: तबाही ने कैसे रैणी गांव को दो हिस्सों में बांट दिया? देखिए स्पेशल रिपोर्ट।
-
30
Ep 30 Uttrakhand - Glacier टूटने के बाद हालात भयंकर और डरावना, रेस्क्यू जारी, अब कैसे हैं हालात?
चमोली में ग्लेशियर टूटने से कहां है बाढ़ जैसे हालात?...तपोवन, चमोली समेत कई इलाकों से 16 लोगों का रेस्क्यू ...हादसे पर पीएम मोदी, गृहमंत्री, और राज्य के सीएम ने क्या किया एलान?...अमेरिका और फ्रांस और तुर्की ने भी संवेदना जताते हुए क्या कहा?....तो बॉलीवुड स्टार्स सोनू सूद, अजय देवगन ने हादसे पर क्या की अपील?
-
29
Ep 29 Uttrakhand में कैसे टूटा Glacier? देखिए हादसे के बाद रातभर कैसे हुआ रेस्क्यू ?
Uttrakhand में कैसे टूटा Glacier? देखिए हादसे के बाद रातभर कैसे हुआ रेस्क्यू? उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हो गया. कई लोगों की जान चली गई. अभी भी 100 से अधिक लोग लापता हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन रात में भी जारी रही.....ग्लेशियर टूटने के बाद तपोवन के पास एक झील बन गई है. अब इस झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में जिलाधिकारी (डीएम) ने एहतियातन टिहरी बांध से पानी छोड़ने का निर्देश दिया है...ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि अगर झील फटी तो बांध का पानी और झील में जमा पानी दोनों निचले इलाकों में बड़ी तबाही मचा सकते हैं. बता दें कि यहां रविवार सुबह करीब 10 बजे जोशीमठ में तपोवन इलाके में ग्लेशियर टूट गया... इस हादसे के बाद से अलकनंदा नदी और धौलीगंगा नदी में हिमस्खलन और बाढ़ केचलते अफरातफरी मच गई. कई लोग इस नदी में बह गए. नदी किनारे गांवों को नुकसान हुआ.
-
28
Ep 28 Uttrakhand के Chamoli में टूटा Glacier, भारी तबाही में बहे कई लोग!
उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी में ऋषि गंगा पॉवर प्रोजेक्ट में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही हुई है. सैकड़ो लोगों और घरों के बहने की आशंका है. राहत और बचाव काम युद्धस्तर पर जारी है. गंगा किनारे आने वाले यूपी-उत्तराखंड के कई जिलों को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है. वीडियो में जानिए इस खबर से जुड़ी जरूरी अपडेट.
-
27
Ep 27 Uttarakhand के Chamoli में Glacier टूटने से Power Plant बर्बाद।
उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी में ऋषि गंगा पॉवर प्रोजेक्ट में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही हुई है. सैकड़ो लोगों और घरों के बहने की आशंका है. राहत और बचाव काम युद्धस्तर पर जारी है. गंगा किनारे आने वाले यूपी-उत्तराखंड के कई जिलों को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है. वीडियो में जानिए इस खबर से जुड़ी जरूरी अपडेट.
-
26
Ep 26 Uttarakhand Glacier Burst - ग्लेशियर फटने से कितने लोगों की मौत, कितना नुकसान ?
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से भारी तबाही मची है... ग्लेशियर फटने से धौलीगंगा नदी में उफान आ गया जिससे नदी पर चल रहा पावर प्रोजेक्ट का काम तहस-नहस हो गया... इस भयानक त्रासदी में अब तक कितने लोगों की जान गई है ये अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन उत्तराखंड के प्रमुख सचिव ओम प्रकाश के मुताबिक ग्लेशियर टूटने से 100-150 के हताहत होने की आशंका है.
-
25
Ep 25 Uttarakhand Flood - इस गार्ड ने कैसे बचाई लोगों की जिंदगी ?
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से जो तबाही मची, उससे पूरा देश स्तब्ध है... ग्लेश्यिर टूटा और धौलीगंगा नदी में अचानक उफान आ गया... नदी पर चल रहे पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे लोग इस भयंकर बाढ़ की जिसकी चपेट में आ गए... इस तबाही के बीच से अलग-अलग कहानियां सामने आ रही हैं... तबाही के बाद हमारे संवाददाता ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और वहां के हालात दिखाए... इस दौरान वहां मौजूद एक गार्ड ने बताया कि उसने पहाड़ से जैसे ही तबाही का सैलाब नीचे उतरते देखा तो सिटी बजाकर लोगों को अलर्ट कर दिया... जिससे वहां मौजूद कई कर्मचारियों की जान बच गई... देखें वीडियो.
-
24
Ep 24 Uttarakhand Disaster - तबाही से बचकर आए लोगों ने सुनाई आपबीती.
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से भारी तबाही मची है... NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं... सबसे ज्यादा नुकसान धौलीगंगा नदी में बन रहे पावर प्रोजेक्ट को हुआ है वहां काम कर रहे कर्मचारी और मजदूर अचानक फंस गए... जिन लोगों को सुरक्षाबलों ने बचाया... उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई..
-
23
Ep 23 Uttarakhand Disaster - क्या ऋषिगंगा Power Plant है तबाही की वजह ?
उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी में ऋषि गंगा पॉवर प्रोजेक्ट में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही हुई है. सैकड़ो लोगों और घरों के बहने की आशंका है. राहत और बचाव काम युद्धस्तर पर जारी है. गंगा किनारे आने वाले यूपी-उत्तराखंड के कई जिलों को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है.
-
22
Ep 22 Uttakhand - सुरंग में कैसे 7 घंटे तक रहा जिंदा? सुनाई आपबीती ।
Uttakhand: सुरंग में कैसे 7 घंटे तक रहा जिंदा? सुनाई आपबीती। सात घंटे तक टनल में कई फ़ीट मलबे में दबे रहने वाले कर्मचारियों का अनुभव। Exclusive बातचीत में एनटीपीसी के कर्मचारियों ने बताया कि किस तरह गाना गाकर और मोबाइल के एक सिग्नल ने इनको दूसरा जीवन दिया।
-
21
Ep 21 UP - Kaskanj में 'बिकरु' जैसा कांड! पुलिस-माफियों में आमना सामना, क्या है मामला ?
ऐसी खबरें जिसे आपको सुबह की देख लेनी चाहिए....चमोली त्रासदी में 32 शव बरामद, 197 लोग अब भी लापता, कब तक जारी रहेगा रेस्क्यूय...? कासगंज में माफियाओं ने क्या किया जो मचा है घमासान?...CM ममता बोलीं- मैं रॉयल बंगाल टाइगर...तो डोनाल्ड ट्रंप फिर कैसे फंस गए? तख्तापलट के बाद सेना के खिलाफ म्यामांर में लोगों ने क्या किया?
-
20
Ep 20 TWITTER पर सरकार सख्त, लेने वाली कोई बड़ा एक्शन !
सरकार और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के बीच लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है.. और ऐसे वक्त में कू जो MADE in india microblogging site है उसमें भी आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद से लेकर कई मंत्रालय कू की ओर रूख कर रहे हैं.. लेकिन अगर आप लोगों को ये नहीं मालूम कि ट्विटर और सरकार के बीच झगड़ा कहां से शुरू हुआ तो बताते हैं आपको इस वीडियो में.
-
19
Ep 19 Swami Om - Bigg Boss में जाने से लेकर TV शो में थप्पड़ खाने तक, ये रहे बड़े विवाद.
बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम का निधन हो गया है... वो पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे, करीब 3 महीने पहले स्वामी ओम को कोरोना हुआ था जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था... इलाज के बाद वह ठीक भी हो गए थे और बाद में उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन ठीक होने के बाद कमज़ोरी की वजह से उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत हो रही थी... और अब करीब 15 दिन पहले ही पैरालेसिस हो गया था... इसकी वजह से उनके शरीर ने काम करना बंद कर दिया और धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ती चली गई... आखिरकार स्वामी ओम ने दम तोड़ दिया... स्वामी ओम दिल्ली के अंकुर विहार रोहिणी इलाके में रहते थे... उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर कर दिया गया है.
-
18
Ep 18 Sourav Ganguly फिर अस्पताल में भर्ती, अचानक तबीयत बिगड़ी .
बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है.उन्हें कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. गांगुली को अपोलो हॉस्पिटल में CCU 142 में भर्ती कराया गया है और यह क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) के अंदर एक अलग कमरा है...सौरव गांगुली को इस महीने की शुरुआत में 2 जनवरी को ही हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी.
-
17
Ep 17 School Reopen - ये है स्कूलों को खोलने की तैयारी, इन राज्यों में ये है तारीख
कोरोना जैसे - जैसे कंट्रोल हो रहा है वैसे वैसे अब स्कूलों को खोलने की प्रक्रिया भी जारी है... बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए 10वीं और 12वी के क्लासेस छात्र स्कूलों से लंबे वक्त तक दूर रहे हैं... अब बाकि के क्लासेस को भी खोलने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं.
-
16
Ep 16 Sachin Tendulkar के घर के बाहर विरोध क्यों कर रहा है ये लड़का?
किसानों को लेकर किए गए ट्वीट मामले में अब भारत रत्न सचिन तेंदुलकर घिरते हुए नजर आ रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के खिलाफ उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया गया। उनके घर के बाहर पोस्टर लेकर एक लड़का प्रदर्शन कर रहा है....ये लड़का कौन है और क्यों सचिन का विरोध कर रहा है?
-
15
Ep 15 Rohit Reddy Anita Hassanandani - 'ये है मोहब्बतें' की अनीता हसनंदानी बनीं मां, दिया बच्चे को जन्म।
Anita Hassanandani: 'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी बनीं मां, दिया बच्चे को जन्म। नागिन फेम अनीता हसनंदानी ने 9 फरवरी को एक बेटे की मां बन गई हैं. इस बात की जानकारी उनके पति रोहित रेड्डी अपने इस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी कि उनके यहाँ बेटे का जन्म हुआ है .
-
14
Ep 14 Red Fort - लाल किले पर झंडा फहराने वाला युवक कौन? परिवार ने क्या कहा?
झंडा फहराने वाला युवक पंजाब के तरनतारन जिले के एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. युवक के पिता और दादा खुद को गर्व महसूस कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि झंडाफहराने वाले युवक जुगराज सिंह है। अब जुगराज सिंह के परिवार का भी वीडियो वायरल हो रहा है।
-
13
Ep 13 Red Fort हिंसा मामले में Deep Sidhu ने पुलिस से अपील कर क्या कहा ?
गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले में मचे उत्पात को लेकर पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है...इस बीच, दीप सिद्धू की ओर से एक और वीडियो जारी किया गया है....इसमें एक्टर ने कहा है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है....दो दिन बाद पुलिस के सामने पेश हो जाएंगे.
-
12
Ep 12 Ram Mandir के लिए गुफा में रहने वाले बाबा ने दिया इतना बड़ा दान, कौन हैं फक्कड़ बाबा ?
अयोध्या में राम मंदिर का काम तेजी से चल रहा है, जिसके लिए देशभर के दान दाता बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं... इस बीच उत्तराखंड के फक्कड़ बाबा ने 1 करोड़ रुपये का दान देकर सबको चौंका दिया है... ये बाबा हैं स्वामी शंकर दास... 83 साल इनकी उम्र है और 60 साल से अपना जीवन गुफाओं और कंदराओं में बिता रहे हैं.
-
11
Ep 11 Rakesh Tikait - PM मोदी के बयान पर राकेश टिकैत ने ऐसे ली चुटकी !
कृषि कानून के मसले पर किसानों का आंदोलन दो महीने से जारी है और अभी कोई समाधान निकलते हुए नहीं दिख रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद सत्र की शुरुआत से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में कहा था कि किसान उनसे सिर्फ एक फोन कॉल ही दूर हैं. अब पीएम मोदी के इसी बयान पर भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत का बयान आया है... राकेश टिकैत का कहना है कि वो नंबर बताइए, हम तुरंत फोन लगाते हैं. किसान नेता बोले कि जो हमारा फोन है, उसपर लोग हमें गालियां देते है.
-
10
Ep 10 Rakesh Tikait ने दिया बड़ा बयान, PM मोदी पर भी किया पलटवार.
किसान नेता राकेश टिकैत ने दिया बड़ा बयान... कहा- आंसू बहे तो इतने किसान जुट गए, खून बहता तो क्या होता? PM मोदी के बयान पर भी पलटवार किया
-
9
Ep 9 Rajya Sabha में Ghulam Nabi Azad को PM Modi का सलाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद को विदाई देते हुए भावुक हो गए और उनके साथ अपनी मित्रता के बारे में बताया.
-
8
Ep 8 Rajiv Kapoor - दाऊद और इस हीरोइन को लेकर अब क्यों हो रही है चर्चा?
बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर ने मंगलवार के दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया... हार्ट अटैक से 58 साल की उम्र उनका निधन हुआ... राजीव कपूर के निधन के बाद अब उनकी हीरोइन रहीं मंदाकिनी सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं... जब भी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की चर्चा होती है तो इसकी हीरोइन मंदाकिनी की तस्वीर जहन में आती है... इस फिल्म में राजीव कपूर हीरो थे... ये फिल्म हिट रही थी और राजीव कपूर को इसी से पहचान भी मिली.
-
7
Ep 7 Rajiv Kapoor - एक्टर राजीव कपूर का निधन, 58 साल की उम्र में हार्ट अटैक
बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर का निधन हो गया है... वे 58 साल के थे... दिल का दौरा पड़ने के बाद राजीव कपूर को मुंबई के चेंबूर में उनके घर के पास ही Inlaks Hospital ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया... राजीव कूपर एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के भाई थे.
-
6
Ep 6 Rajiv Kapoor की अंतिम विदाई के लिए पहुंचे शाहरुख, आलिया, रणबीर
बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर दुनिया को अलविदा कह गए... उनके निधन से बॉलीवुड जगत शोक में है... राजीव, राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और, ऋषि-रणधीर कपूर के भाई थे... उनके अंतिम दर्शन के लिए तमाम सेलेब्स उनके घर पर पहुंचे और देर शाम राजीव की अंतिम यात्रा निकाली गई.
-
5
Ep 5 PM Modi - पीएम ने संसद में दी FDI की नई परिभाषा
29 फरवरी से संसद में बजट सत्र जारी है इस दौरान संसद में कृषि कानूनों को लेकर कई तरह की बयानबाजी हुई. इस दौरान कई राजनेताओं के बीच किसानों के मुद्दों पर जमकर बहस भी हुई. सोमवार को भी संसद में कुछ नया हुआ, संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धन्यवाद प्रस्ताव में कई मुद्दों पर बात की
-
4
Ep 4 Parliament Canteen Food - संसद की कैंटीन में खाना हुआ महंगा, जानिए मेन्यू और रेट की पूरी डिटेल
संसद की कैंटीन में किस चीज की कीमत क्या है ये हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है... एक वक्त भी था जब संसद की कैंटीन का एक कथिक मेन्यु सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और उसमें रेट लिस्ट को लेकर लोगों ने काफी विरोध किया था... लेकिन अब संसद की कैंटीन में खाने के दाम में इजाफा हो गया है.
-
3
Ep 3 Pamela Anderson - छठी बार शादी करने वाली बिग बॉस की कंटेस्टेंट पामेला एंडरसन कौन?
हालीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन ने बिग बॉस के सीजन 4 में बतौर कंटेस्टेंट भारत में भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं....एक बार फिर से पामेला सुर्खियों में हैं, वो भी अपनी छठी शादी को लेकर, जी हां आपने बिलकूल ठीक सुना पामेला ने अपने बॉडीगार्ड के साथ छठी बार शादी कर ली है... वैसे तो पामेला एंडरसन की लाईफ हमेशा सुर्खियों में रहती है, एक मैगजीन की स्टार आइकॉन कही जाने वालीं पामेला ने 6 शादियां कर ली हैं. वहीं उन्होंने इससे पहले Rick Solomon संग दो बार शादी की है.
-
2
Ep 2 Pakistan - भुट्टो सरकार को हटाने के लिए क्या थी नवाज शरीफ की चाल? लादेन से था कनेक्शन।
एक मामला गुजरात के कच्छ से सामने आया है...गांव में खुशी का माहौल है...इस खुशीकी वजह है इस्माइल समा....इस्माइल पेशे से एक चरवाहे हैं, साल 2008 में वो मवेशियों को चरवाते हुए सीमा के पार चले गए थे. जहां से अब वो 13 साल बाद शुक्रवार को घर लौटे हैं.
-
1
Ep 1 Pakistan - 13 साल बाद पाक जेल से वतन लौटे इस्माइल ने पाक की खोली पोल?
एक मामला गुजरात के कच्छ से सामने आया है...गांव में खुशी का माहौल है...इस खुशीकी वजह है इस्माइल समा....इस्माइल पेशे से एक चरवाहे हैं, साल 2008 में वो मवेशियों को चरवाते हुए सीमा के पार चले गए थे. जहां से अब वो 13 साल बाद शुक्रवार को घर लौटे हैं.
We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.
No matches for "" in this podcast's transcripts.
No topics indexed yet for this podcast.
Loading reviews...
ABOUT THIS SHOW
News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.
HOSTED BY
News Tak
CATEGORIES
Loading similar podcasts...