PODCAST · news
Big Story | Part 5
by News Tak
News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.
-
50
Ep 50 So Sorry | Be The Better Guy
Mr. Better is undeterred in his mission to make our roads safer by spreading awareness about driving etiquettes. This time he is driving home the message - Don’t Use Mobile Phone While Driving, Don’t Drink And Drive, Ensure Pedestrian Safety & Wear A Mask
-
49
Ep 49 Shabnam case - जेल के अंदर की तस्वीर वायरल होने के बाद Shabnam को जेल से हटाया गया
13 साल पहले जिस वारदात को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अंजाम दिया गया था आज वो हर जगह चर्चा में है... कारण है वारदात में शामिल दोषी शबनम... वो शबनम जिसमें एक एक कर अपने परिवार वालों को मौच के घाट उतारा और अब उसे फांसी की सजा मुकर्रर की गई है.
-
48
Ep 48 Sapna Choudhary ने किया किसानों का समर्थन.
हरियाणा की पॉपुलर डांसर और सिंगर, सपना चौधरी इन दिनों सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं. कुछ समय पहले ही उन पर धोखाधड़ी के आरोप लगे थे और अब वो अपने पीटीआई वीर साहू के साथ किसानों के समर्थन में आ गई हैं. शुक्रवार को सपना के पति ने फेसबुक पर किसानों के समर्थन में एक पोस्ट शेयर की थी.
-
47
Ep 47 Sanjay Rathod - 22 वर्षीय पूजा चव्हाण की मौत के बाद राजनीति हुई गरम.
शिव सेना से महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौर ने रविवार को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया हैं. उन्होंने यह इस्तीफ़ा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंपा है. इस्तीफ़ा सौंपते वक़्त उन्होंने मख्यमंत्री उद्धव से जांच कर इस्तीफ़ा स्वीकारने का अनुरोध किया है. हालांकि राठोर के इस्तीफे पर फैसला उद्धव लेंगे. संजय ने इस्तीफे सौंपने पर कहा कि उन्होंने एक महिला की मौत पर “गन्दी राजनीती” के बाद राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा दे दिया है.
-
46
Ep 46 Rona Wilson मामले में The Washington Post का दावा हैकर्स ने की साजिश ।
महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव मामले को लेकर अमेरिकी अखबार द वॉशिंगटन पोस्ट ने एक रिपोर्ट छापी है जिसमें दावा किया गया है कि इस मामले के आरोपियों में से एकआरोपी रोना विल्सन के लैपटॉप से छेड़छाड़ की गई है.. साथ ही इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लैपटॉप में मिेले साजिश के मेल को प्लांट करवाया गया था..बता दें कि एल्गारपरिषद मामले में आरोपी रोना विल्सन के वकील सुदीप पसबोला के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आरोपी विल्सन के लैपटॉप से बरामद साजिश के मेल को प्लांटकरवाया गया था. ये मेल रोना विल्सन ने नहीं लिखे थे. अधिवक्ता का कहना है कि रोना के लैपटॉप से छेड़छाड़ की गई थी.
-
45
Ep 45 Rohit Sharma - CHENNAI test में जीत पक्की ? ROHIT ने जब भी जड़ा शतक, भारत को मिली जीत ।
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में 6 विकेट खोकर 300 रन बनाए ।इसमें सबसे बड़ा योगदान रहा हिटमैन रोहित शर्मा का जिन्होंने बेहतरीन 161 रन बनाए। रोहित की यह पारी भारत के लिए काफी अच्छी खबर है क्योंकि उन्होंने जब भी टेस्ट क्रिकेट में शतक जमाया है टीम को जीत मिली है। इस मुकाबले से पहले पांच टेस्ट मैच ऐसे रहे हैं जिनमें रोहित ने शतक जमाया था। इन पांचों में भारत को जीत मिली। चार में तो पारी के अंतर से जीत मिली।
-
44
Ep 44 Richest Indian - कोरोना काल में भारत में बढ़े रईस, अंबानी, अडाणी समेत ये हैं दुनिया के अरबपति।
कोरोना वायरस से दुनियाभर में सिर्फ आम आदमी ही प्रभावित नहीं हुआ बल्कि कई धनी लोगों पर भी इसका असर हुआ। मगर इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनकी संपत्ति में कोरोना काल के दौरान भी बढ़ोतरी हुई है। कोरोना काल में ही भारत में 40 उद्यमी अरबपतियों की सूची में जुड़ गए....40 उद्यमी को मिलाकर भारत के कुल 177 लोग अरबपतियों की सूची में अब शामिल हो गए हैं....तो किसके पास कितनी संपत्ति की बढ़ोतरी हुई है...और इस सूची में कौन-कौन हैं इसे जानना जरूरी है
-
43
Ep 43 Rakesh Tikait ने सरकार को दी नई चेतावनी, फिर करेंगे दिल्ली कूच.
किसान आंदोलन के बीच राकेश टिकैत ने बड़ा ऐलान किया है... टिकैत ने कहा कि सरकार नहीं मानेगी तो अब हल क्रांति होगी... हम ट्रैक्टर लेकर संसद तक जाएंगे... इसके बाद मुझे होगी 12 साल की जेल, तिहाड़ भेजा जाएगा... देखें EXCLUSIVE इंटरव्यू
-
42
Ep 42 Rahul Gandhi - हार के बाद क्यों राहुल ने दिया ऐसा बयान जिससे अब हर ओर हो रहा है विरोध ?
वायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का एक बयान अब उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है. राहुल गांधी ने जो कुछ कहा उसके बाद अब बीजेपी की ओर से आलोचनाओं की झड़ी लग गई है... एक के बाद एक बीजेपी के दिग्गज आए और राहुल पर तंज की बौछारे करते गए.
-
41
Ep 41 Pooja Chavan - 22 साल की TikTok स्टार पूजा ने की खुदकुशी, शिवसेना के मंत्री पर लगा आरोप।
बीते साल कई टिकटॉक स्टार की खुदकुशी का मामला सामने आ चुका है...अब एक बार फिर से 22 साल की पूजा चव्हाण नाम की टिकटॉक स्टार ने खुदकुशी कर ली है...पूजा 7 फरवरी को अपनी सोसायटी के तीसरे फ्लोर से कूद गई थी....हालांकि पूजा को अस्पताल ले जाया गया था पर उनको बचाया नहीं जा सका और रास्ते में ही पूजा की मौत हो गई थी।... पूजा महाराष्ट्र के बीड की रहने वाली थी...अपने भाई के साथ पुणे में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
-
40
Ep 40 Pooja Chavan की मौत पर BJP ने मांगा Shivsena मंत्री Sanjay Rathod से इस्तीफा |
टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण की मौत के मामले में बीजेपी अब शिवसेना पर हमलावर हो गई है. कुछ रोज पहले पुणे में पूजा ने अपनी बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी कर ली थी. उसके बाद सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र सरकार के कथित मंत्री और कार्यकर्ता के ऑडियो वायरल हो रहे हैं. बीजेपी ने आरोप लगाते हुए मंत्री संजय राठौड़ को पूजा की मौत का जिम्मेदार बताया और उनके इस्तीफे की मांग की है. साथ ही मामले की हाईलेवल जांच करके मंत्री संजय राठौड़ पर मुकदमे की भी मांग है. हम इन ऑडियो क्लिप्स की पुष्टि नहीं करते हैं.
-
39
Ep 39 Pakistan Corona Vaccine - भारत का दबदबा, PAK को मिलेगी हमारी कोरोना वैक्सीन ।
कोरोना महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है, हालांकि इससे बचाव के लिए कई देशों में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जा चुकी है। वहीं भारत हमेशा की तरह पड़ोसी धर्मनिभाते हुए अपने पड़ोसियों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करा रहा है। अब भारत दुश्मन देश पाकिस्तान को भी मुफ्त में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराएगा।...हालांकि,पाकिस्तान को उनका परम मित्र देश चीन भी कोरोना वैक्सीन का 5 लाख डोज मुफ्त में देगा। जिसे लाने के लिए पाकिस्तान सरकार ने विमान भी भेजा है। चीनी वैक्सीन पाकिस्तान पहुंचे उससे पहले भारत से भी 1 करोड़ 70 लाख (1.70 करोड़) डोज मिलने का रास्ता साफ हो गया है। पाकिस्तान को भारत से कोवैक्स प्रोग्राम के तहत यह वैक्सीन मुफ्त में मिलेगा। तो ये जानना जरूरी है कि कोवैक्स एलायंस आखिर क्या है?
-
38
Ep 38 NASA ने जारी किया Perseverance रोवर के मंगल पर उतरने का पहला अद्भुत.
मंगल ग्रह पर नासा का रोवर उतरने जा रहा है... सबसे पहले छतरी खुली और उस पर लगी रस्सी के सहारे रोवर धीरे-धीरे मंगल की जमीन पर उतर रहा है... जैसे ही 6 पहियों वाला रोवर मंगल ग्रह की जमीन के करीब पहुंचा तो वहां धूल उड़ने लगी और उसके कुछ देर बाद ही रोवर सुरक्षित तरीके से उतरने में कामयाब रहा... मिशन सक्सेसफुल होते ही अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के ऑफिस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी... वहां मौजूद सभी वैज्ञानिक खुशी से झूम उठे.
-
37
Ep 37 Narendra Modi on Farmers Protest - पीएम नरेंद्र मोदी बयान से आंदोलनजीवी पर जंग, कब तक?
क्या आप बुद्धिजीवी हैं.. श्रमजीवी हैं.. चंदा जीवी हैं, क्रोनी-जीवी हैं.. प्रचार जीवी हैं या फिर आंदोलनजीवी हैं.. जी.. आंदोलनजीवी इस हफ्ते का वो सबसे लोकप्रिय या अलोकप्रिय शब्द है. PM Narendra Modi ने राज्य सभा में Andolan jeevi शब्द का इस्तेमाल क्या किया कि सड़क और संसद से लेकर सोशल मीडिया तक बवाल खड़ा कर दिया.
-
36
Ep 36 MUMBAI SEXTORTION - नेताओं से लेकर मीडियाकर्मी तक को Porn दिखाकर ये ऐसे बनाते थे शिकार
तीनों शातिर अलग-अलग ग्रुप बनाकर लोगों को टारगेट करते थे. इनमें से एक केवल राजनीतिक हस्तियों को टारगेट करता था. तो दूसरा केवल मीडिया पेशेवरों को अपना लक्ष्य बनाता था. इसी तरह से तीसरा शातिर कुछ नौकरशाहों को भी शिकार बनाता था. इन लोगों ने बॉलीवुड की कुछ हस्तियों को भी शिकार बनाने की कोशिश की थी. आरोपी कभी अपने शिकार से कभी फोन पर बात नहीं करते थे. वे केवल मैसेजिंग के जरिए ही बातचीत किया करते थे. जो आरोपी पकड़े गए हैं वो ज्यादातर स्कूल ड्रॉपआउट हैं या कुछ केवल मैट्रिक पास हैं.
-
35
Ep 35 MUKESH AMBANI - क्या है जिलेटिन जो मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिला ?
देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक संदिग्ध कार मिली है. शक होने पर जब कार की जांच की गई तो जो कुछ उसके अंदर से मिला वो और भी होश उड़ाने वाला था... लावारिस वाहन से जिलेटिन की 20 छड़ें मिली.
-
34
Ep 34 MS Dhoni - 700 साल पुराना दिवड़ी मंदिर में पूजा करने पहुंचे MS धोनी, फैंस की लग गई कतार ।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों farming में बिजी रहते हुए भी समय निकालकर शुक्रवार यानी 26 फरवरी को रांची के प्रसिद्ध दिवड़ी मंदिर पहुंचे...वहां पर धोनी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। धोनी करीब 22 मिनट तक मंदिर में रहे। इस दौरान धोनी को देखने के लिए उनके फैंस भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए...धोनी ने फैंस के साथ सेल्फी तस्वीरें भी खिंचवाईं.
-
33
Ep 33 MOTERA STADIUM - पहला मैच बुधवार को, जानिए सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में क्या है ख़ास.
गुजरात के अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में यहां24 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसमें एसजी की गुलाबी गेंद का इस्तेमाल होगा।
-
32
Ep 32 Miss India 2020 - रनर अप Manya Singh ने सुनाई संघर्ष की दास्तां ।
Miss India 2020: रनर अप Manya Singh ने सुनाई संघर्ष की दास्तां।
-
31
Ep 31 Milk - किसानों ने किया साफ एलान, दूध का हो 100 रुपये दाम.
पेट्रोल कई शहरों में शतक लगा चुका है कई शहरो में लगाने के लिए आतुर है... इसी के साथ एक ऐसी खबर सामने आई जिसे सुनेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे...दूध...हां वही दूध जो चाय से लेकर दही तक के इस्तेमाल में आता है. और जिसके बिना हमारी सुबह अधूरी होती है. अब उसी दूध की किमात 100 रुपए लीटर होने वाली है... अगर यकीन ना आए तो सुनिए इस बयान को.
-
30
Ep 30 IPL 2021 - भारत के इन पांच-छह शहरों में होगा IPL 2021 का आयोजन, देखें पूरा शेड्यूल ।
भारत में घरेलू टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है और तमाम सुरक्षा उपायों के साथ इस वक्त दूसरी श्रृंखला खेली जा रही है। यही नहीं देश में इस वक्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भी आयोजन हो रहा है। ऐसे में देश की चर्चित टी-20 लीग 'आईपीएल' का आयोजन भी भारत में होना तय है।
-
29
Ep 29 IND Vs ENG - आसमान से पीएम मोदी ने देखा टेस्ट मैच का रोमांचक मुकाबला ।
सुबह की खबरों में आपका स्वागत है...दिशा की गिरफ्तारी पर चिदंबरम ने क्यों कहा एक टूलकिट चीनी घुसपैठ से भी खतरनाक?..मंच पर चक्कर आने से गुजरात के CM विजय रूपाणी गिरे...फर्जी दस्तावेज से 40 साल पहले पाकिस्तान से भारत आई महिला कैसे बनी प्रधान?..पीएम मोदी ने हेलिकॉप्टर से देखा चेन्नई टेस्ट मैच..तो आउट होने के बाद बेन स्टोक्स का फूटा गुस्सा और क्या किया?
-
28
Ep 28 Hrithik Roshan - ऋतिक और कंगना के बीच क्यों बढ़ी दरार...?
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का विवाद इन दिनों हॉट टॉपिक बना हुआ है. जिसकी वजह से बॉलीवुड के सुपर हीरो ऋतिक रोशन इन दिनों मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं. इस पूरे मामले के तार 5 साल पुराने फर्जी मेल आईडी केस और कंगना के साथ ऋतिक के कथित रिलेशनशिप से जुड़े हैं. जिसके लिए मुंबई पुलिस ने ऋतिक को पूछताछ के लिए समन जारी किया था. यह विवाद दिन पर दिन गर्माता जा रहा है. कभी ऋतिक और कंगना की रिलेशनशिप को लेकर तो कभी फर्जी मेल्स को लेकर.
-
27
Ep 27 HAIR CUT BABY - फिर सोशल मीडिया पर छाया अनुश्रुत के बाल कटवाने के दौरान का अंदाज.
इस मासूम बच्चे को तो पहचान ही रहे होंगे.... अनुश्रुत जिसके अंदाज का हर कोई कायल हो गया... हा वहीं बाल कटवाने के दौरान मासूम सा चेहरा बनाने वाला अनुश्रुत.... पिछली बार बाल कटवाने के दौरान जो हुआ सो हुआ... अब इस वाले वीडियो को देखिए... बिलकुल लेटेस्ट.
-
26
Ep 26 Elon Musk - इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla को मिली भारत में एंट्री, क्या है प्लान ?
दुनिया की जानी मानी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को अब भारत में ठिकाना मिल गया है...टेस्ला कर्नाटक में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने हरी झंडी दे दी है.
-
25
Ep 25 Election 2021 - क्या इन पांच राज्यों से तय होगा बीजेपी और कांग्रेस का भविष्य ?
5 राज्यो में चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है.... मतलब तैयारियां चुनाव आयोग की तरफ से भी मुक्कमल है और साथ ही राजनीनित पार्टियां भी जोर आजमाइश में लगी हैं... 27 मार्च से चुनाव की शुरुआत होगी और पांचों राज्यो में नतीजे आएंगे 2 मई को... ये राज्य हैं
-
24
Ep 24 EARTHQUAKE - दिल्ली समेत इन इलाकों में आए भूकंप के तेज झटके, 6.1 रही तीव्रता.
EARTHQUAKE : दिल्ली समेत इन इलाकों में आए भूकंप के तेज झटके, 6.1 रही तीव्रता
-
23
Ep 23 Diesel-Petrol price - पेट्रोल-डीजल के दामों में कब आएगी कमी, Dharmendra Pradhan ने क्या कहा?
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन पेट्रोल-डीजल के दाम आसामान छू रहे हैं, बढ़ते दामों के कारण जनता परेशान है तो वहीं देश के पेट्रोलियममंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर अजीबों-गरीब बयान दिया है...धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सर्दियों का मौसम समाप्त होते ही कीमत घट जाएगी.
-
22
Ep 22 Dia Mirza - एक्ट्रेस दीया मिर्जा की शादी की खबर ने किया हैरान !
एक्ट्रेस दीया मिर्जा एक बार फिर चर्चा में है... चर्चा है दीया की दूसरी शादी की... साहिल सांगा से तलाक लेने के बाद दीया एक बार फिर नई जिंदगी शुरू करने जा रही हैं... वैलेन्टाइन्स डे से पहले दीया मिर्जा की शादी की खबर फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज है... खबर है कि दीया मिर्जा दूसरी शादी को तैयार हैं और जल्द उनकी शादी हो सकती है.
-
21
Ep 21 DGCA - हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, Light Fare Facility हुई शुरू, अब कम लगेगा किराया।
हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक खुशखबरी आई है....पर यह खुशखबरी केवल उन्हीं हवाई यात्रियों के लिए है जो डोमेस्टिक यानी घरेलू उड़ान भर रहे हैं। DGCA यानीडायरेक्टर जेनरल ऑफ सिविल एविएशन ने एक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी। DGCA के अनुसार डोमेस्टिक फ्लाईट ऑपरेटर्स अब यात्रियों को टिकट की कीमतों में रियायत दे सकते हैं। हालांकि यह छूट उन यात्रियों के लिए है जो कम सामान के साथ सफर करते हैं। साथ में यात्री 7 किलोग्राम केबिन सामान और 15 किलोग्राम का चेक-इन बैगेज ले जा सकते हैं। अगर यात्रियों को इससे अधिक वजन वाला सामान कैरी करना है तो उन्हें अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। ऐसे लाइट फेयर सुविधा के तहत अगर आप खाली हाथ, छोटा हैंडबैग लेकर यात्रा करते हैं तो आपको किराए में 200 रुपये तक की बैगेज छूट जाएगी
-
20
Ep 20 Deepika Padukone पर एड कॉन्सेप्ट चुराने का आरोप लगा क्या-क्या बोले हॉलीवुड डायरेक्टर ?
खबरों में स्वागत है आपका, वो खबरें जिसे आपको सुबह ही देख लेनी चाहिए...इंदिरा के आपातकाल पर क्या बोले राहुल गांधी?...'सेक्स टेप' पर घिरे मंत्री जारकीहोली ने कहा?...बीजेपी सांसद के बेटे को सरेआम मारी गोली...7 माह बाद फटा माउंट सिनाबंगज्वालामुखी तो क्या हुआ?...दीपिका पादुकोण के वायरल एड पर किसने लगाई चोरी का आरोप.
-
19
Ep 19 CRIME NEWS - चोरी की वारदात के लिए अपनाया ऐसा तरीका जिसे सुनकर रह जाएंगे हैरान.
टेक्नोलॉजी जिस तरह से दिनों दिनों हाईटेक होती जा रही है कुछ उसी अंदाज में अपराधियों के तरीके भी हाईटेक होते जा रहे हैं.... वारदात को अंजाम देने का तरीका इस तरह से अपनाया जा रहा है कि महीनों तक किसी को भनक भी ना लगे.
-
18
Ep 18 Corona - कोरोना से बेखौफ, VVIP पार्टी में पूर्व सीएम समेत कई नेताओं की मस्ती !
सुबह की खबरों में स्वागत है आपका, ऐसी खबरों जिसे सुबह की देख लेनी चाहिए...पुणे की VVIP शादी में नियम तोड़ने पर क्या हुआ? कोयला घोटाला मामले में अब आगे क्या होगा?...आज क्यों मनाया जा रहा 'पगड़ी संभाल दिवस'?....35 लाख की हीरे से कैसे बदलेगी किस्मत?...तो फोटोग्राफर्स के हाल पूछने पर क्यों भड़क गए कपिल?..
-
17
Ep 17 Corona Virus - WHO का नया फरमान, 2021 में खत्म नहीं होगा कोरोना। भारत पर क्या पड़ेगा असर ?
एक तरफ देश में कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान जारी है तो वहीं WHO ने कोरोना को लेकर एक बार फिर से लोगों को चेताया है...विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO नेकहा है कि कोरोना वायरस का संकट इस साल के अंत तक खत्म नहीं होगा....ऐसे में वैक्सीन से कोरोना खत्म हो जाएगा यह कहना भी जल्दबाजी होगी...भारत में वैक्सीनेशन अभियान की बहुत धीमी है....जहां कई राज्यों में कोरोना की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है तो वहीं अभी तक 2 लाख 92 हजार 312 सत्रों के माध्यम से कोरोना टीके की 1 करोड़ 43 लाख 01 हजार 266 खुराक लोगों को दी जा चुकी है. इनमें पहली खुराक और दूसरी खुराक भी शामिल है....इस हिसाब से भारत की आबादी सवा सौ करोड़ की है और ऐसे में पूरे देश में हर एक नागरिक को टीके लगाने में करीब 1 से 2 साल का वक्त लग सकता है....तो वहीं कोरोना के ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के नए वैरिएंट से मामलों की संख्या देश में 213 तक हो गई है...और दुनिया में संक्रमितों की संख्या 11.47 करोड़ पार और कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी 25.44 लाख से अधिक हो गई। ऐसे में कोरोना से 2021 में राहत मिल जाए इस बात का अंदाजा तक नहीं लगाया जा सकता है..
-
16
Ep 16 CORONA VIRUS - MASK ना लगाने पर विधायकों ने बनाया ऐसा बहाना, हंसते- हंसते हो जाएंगे लोटपोट !
मास्क ना लगाने के बहाने का कम्पीटिशन होता तो पक्का इन विधायकों को अलग से सम्मानित किया जाता.... मास्क ना लगाने के बहाने ऐसे- ऐसे हैं सुनेंगे तो हंसी आएगी ही... दूसरी- तीसरी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे भी देखकर कहेंगे कि इससे अच्छे- अच्छे बहाने तो होमवर्क ना करने के हम बना लेते हैं.... उत्तर प्रदेश के जरा इन विधायक को सुनिए... क्या बहाना बनाते हैं... वोट मांगते मांगते बहानेबाजी में भी माहिर हो गए हैं.
-
15
Ep 15 Corona Vaccine - वैक्सीन लगने के बाद 27 लोगों की गई जान, क्या रही वजह ?
देश में कोरोना टीकाकरण का काम जोरों पर चल रहा है... वैक्सीनेशन की रफ्तार में भारत ने सबको पछाड़ दिया है... 26 दिन में इंडिया में 70 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगा दिया गया जबकि अमेरिका में 70 लाख लोगों को टीका देने में 27 दिन का वक्त लगा था और ब्रिटेन में 48 दिन में 70 लाख लोगों को टीका लगाया गया... ये तो थी भारत में टीकाकरण खुश करने वाले आंकड़ों की बात लेकिन इस बीच एक हैरान कर देने वाली खबर भी सामने आई है... बताया जा रहा है कि जिन लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी उनमें से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है.
-
14
Ep 14 Corona Vaccine - पीएम मोदी ने वैक्सीन लगाकर दिया कड़ा संदेश ।
सुबह की खबरों में स्वागत है आपका, वो खबरें जिसे सुबह ही देख लेनी चाहिए...म्यांमार में तख्तापलट के बाद सेना ने क्या किया?...राम मंदिर निर्माण के लिए जमा हुए 2100 करोड़ रुपये...पीएम मोदी ने लगवाई वैक्सीन...नशे में धुत शख्स ने मराठी एक्ट्रेस केसाथ क्या किया?...आईसीसी रैंकिंग में भारतीय दिग्गजों ने कैसे गाड़ा झंडा?
-
13
Ep 13 Corona Vaccine - PM Modi को वैक्सीन लगाने वाली सिस्टर से पीएम ने क्या-क्या पूछा ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई. देश में 1 मार्च से कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है, ऐसे में पीएम मोदी ने सोमवार सुबह-सुबह वैक्सीन लगवाई. वैक्सीन को लेकर देश में कई प्रकार की बयानबाजी सामने आई थी, यहां तक कि विपक्ष की ओर से भी पीएम मोदी को वैक्सीन लगवाने की चुनौती दी गई थी.सबसे खास बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जो वैक्सीन लगवाई, वो भारत बायोटेक की कोवैक्सीन है. दिल्ली के एम्स में पीएम मोदी ने कोवैक्सीन का डोज लिया. इस वैक्सीन को भारत बायोटेक ने डेवलेप किया है. विपक्ष द्वारा इस वैक्सीन को मंजूरी दिए जाने पर काफी सवाल खड़े किए गए थे, साथ ही वैक्सीन की गंभीरता पर भी निशाना साधा गया था.
-
12
Ep 12 Corona Vaccine - AIIMS के डायरेक्टर Dr Randeep Guleria ने एंटीबॉडी के बारे में कही ये खास बात।
कोरोना को मात देने के लिए कोरोना वैक्सीनेशन का काम जारी है तो वहीं दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि वैक्सीन लगाने के बाद कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी 8 महीने या इससे अधिक समय तक रह सकती है। तो गुलेरिया ने क्या कहा वो सुनिए.
-
11
Ep 11 CORONA VACCINATION - भारत ने की ऐसी प्लानिंग जिससे दूसरे देश भी हो जाएंगे हैरान.
साल 2020 में तो कोरोना ने अपनी खूब दिखाई... लेकिन साल 2021 अब वैक्सीन वाला साल है... मतलब कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन ना सिर्फ तैयार है बल्कि वैक्सीनेशन का भी काम शुरु हो गया है.
-
10
Ep 10 CA Results 2020 Topper - मैकेनिक पिता हैं 9वीं पास, बेटी ने सीए टॉप कर ऐसे रचा इतिहास ।
आपने जरूरी सुना होगा मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनो में जान होती है, सिर्फ पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है....जी, हां...24 साल की जरीन बेगम युसूफ खान ने कुछ ऐसा ही इतिहास रचा है...जरीन ने पूरे देश में चार्टर्ड एकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट एग्जामिनेशन में टॉप की है....CA एग्जाम में जरीन ने 65.86 प्रतिशत के साथ टॉप कर अपने परिवार का नाम भी रौशन किया.
-
9
Ep 9 Bumble App - सबसे कम उम्र की महिला अरबपति बनी Wolfe Herd, ऐसे की थी Bumble की शुरूआत ।
डेटिंग एप बम्बल की CEO व्हिटनी वोल्फ हर्ड दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला अरबपति बन गईं...व्हिटनी महज 31 साल की हैं...उनकी कंपनी Bumble के US मेंपब्लिक होने के बाद, व्हिटनी का नाम सबसे कम उम्र की महिला अरबपति बनने का रिकार्ड बन गया है.
-
8
Ep 8 Bhavya Lal NASA - नासा में भारत के नए चीफ ऑफ स्टाफ भाव्या कौन ?
अमेरिका के स्पेस एजेंसी नासा ने नया चीफ ऑफ स्टाफ चुन लिया है। अमेरिका में रहने वाली भारतीय भव्या लाल को नासा ने कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया है। भाव्या केपास नासा में फाइनेंस और बजट में सीनियर एडवाइजर का भी दायित्व है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन में नासा में बदलाव संबंधी समीक्षा दल की सदस्य रही हैंभाव्या।
-
7
Ep 7 Baghpat - यूपी में बीच सड़क पर क्यों भिड़ गए दुकानदार ?
बीच बाजार एक-दूसरे पर डंडे बरसाते दुकानदार... चाट दुकानदारों के बीच मारपीट हो रही है... कोई नीचे गिर रहा है किसी पर जमकर डंडे बरस रहे हैं... मारपीट आपने बहुत देखी होंगी लेकिन ऐसी मारपीट कम ही देखी होगी
-
6
Ep 6 Ayodhya Ram Mandir - मंदिर के लिए चंदा में मिला अनुमान से लगभग डेढ़ गुना ज्यादा रूपए।
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने का काम शनिवार शाम यानी 27 फरवरी को खत्म हो गया। इस अभियान में 2,100 करोड़ रुपए चंदा जुटाया जा चुका है। फिलहाल 1,500 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है, यानी यह अनुमान से लगभग डेढ़ गुना है। पहले 1,100 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान था, लेकिन नींव का प्लान बदलने की वजह से लागत बढ़ गई। राम मंदिर निर्माण के लिए पिछले 44 दिनों से यह अभियान चल रहा था....15 जनवरी से राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण
-
5
Ep 5 ANTILIA - सीसीटीवी फुटेज से सब आएगा सामने, अब एक कार से दूसरी कार पर नजर.
देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर संदिग्ध कार मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को अहम सुराग मिले हैं... पुलिस एक एक कड़ी को जोड़ रही है ताकि सच्चाई सभी के सामने आ सके.... ताकि पता लगाया जा सके कि आखिर इस कार को इस हालत में छोड़ने का मकसद क्या था.
-
4
Ep 4 Antilia - अंबानी के घर के मिला विस्फोटक बिल्डिंग के साथ दूसरे इलाके में कितना नुकसान पहुंचा सकता था.
मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एटिलिया के बाहर संदिग्ध कार में मिले विस्फोटक ने सवाल काफी खड़े कर दिए हैं... इस मामले की जांच भी जारी है... पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इस कार में इस हालत में आखिर किस मकसद से रखा गया था.... इस कार के अंदर 20 जिलेटिन की छड़े मिली है जो खतरनाक होती हैं.
-
3
Ep 3 Antilia - Mukesh Ambani के घर में है ऐसे खास इंतजाम, कभी देखा नहीं होगा.
दुनिया के बेहतरीन उद्योगपतियों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के घर के बाहर खड़ी लावारिस एसयूवी मलने बाद हड़कंप मचा... जांच की तो कार के अंदर से विस्फोटक भी मिला.... इसके बाद सवाल ये उठने लगे कि क्या मुकेश अंबनी के घर एंटिलिया को उड़ाने की साजिश थी... क्या मुकेश अंबानी पर खतरा मंडरा रहा है.
-
2
Ep 2 Amitabh Bachchan की फिर बिगड़ी तबीयत, ब्लॉग में बिग बी ने क्या लिखा?
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर रूटीन लाइफ के बारे में जानकारी देते रहते हैं...अपने ब्लॉग के जरिए भी अपनीफीलिंग्स और अनुभवों को फैंस के जरिए शेयर करते हैं. इस बार ब्लॉग के जरिए एक ऐसा खुलासा किया है, जिससे उनके फैंस को उनकी चिंता होने लगी है. बिग बी का कहना हैकि उनकी तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें सर्जरी करवानी पड़ेगी....अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में सिर्फ एक ही लाइन लिखी है. इस एक लाइन ने सबको हिला के रख दिया है
-
1
Ep 1 Amit Shah ने संसद में दिए Jammu Kashmir पर विपक्ष के सवालों के जवाब.
लोकसभा में कश्मीर के मुद्दे पर जोरदार बहस हुई.. जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक पास हुआ... इससे पहले इस पर जमकर सवाल-जवाब हुए... गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 हटाने से लेकर जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए... धारा 370 हटाने के सवाल पर गृह मंत्री ने इस तरह से विपक्ष पर पलटवार किया.
We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.
No matches for "" in this podcast's transcripts.
No topics indexed yet for this podcast.
Loading reviews...
ABOUT THIS SHOW
News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.
HOSTED BY
News Tak
CATEGORIES
Loading similar podcasts...