PODCAST · news
Big Story | Part 6
by News Tak
News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.
-
50
Ep 50 Ambani Antila Case - मनसुख हिरेन मौत से पहले सीएम, गृहमंत्री, पुलिस कमिश्नर को पत्र में क्या लिखा?
मनसुख हिरेन मौत मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है....हिरेन का 2 मार्च को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृह मंत्री अनिल देशमुख और मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को लिखा पत्र सामने आया है।
-
49
Ep 49 महिला ट्रैफिक पुलिस को दूधमुुंहे बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी करना पड़ा भारी.
मां केवल एक दर्जा मात्र नही बल्कि दुनिया का सबसे अनोख एहसास है. वो शक्ति भी है और त्याग की पहचान भी. और मां कि इसी ममता का उदहारण इन दिनों हमें सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है. दरअसल सोशल मीडिया पर प्रियंका नाम की महिला ट्रैफिक पुलिस का एक विडियो खूब वायरल हो रहा है. 5 मार्च को वायरल हुए इस विडियो में वो ड्यूटी के दौरान रोड पर अपने डेढ़ साल के बच्चे को गोद में लिए अपनी ड्यूटी निभाती हुई दिख रही हैं.
-
48
Ep 48 CRIME NEWS - 15 साल की केयरटेकर ने बच्ची को वेंटिलेटर पर पहुंचाया, लेकिन गलती किसकी ?
कई बार कुछ लोग ऐसी गलती करते हैं जिसके लिए अफसोस ताउम्र करना पड़ता है... खेलने कूदने की उम्र में एक बच्ची को एक साल के बच्चे की जिम्मेदारी दी गई... उसे केयरटेकर के रूप में रखा गया लेकिन उस केयरटेकर ने ही कुछ ऐसा कर दिया कि जिसने उसे केयरटेकर के तौर पर रखा अब सिर्फ पछता रहा है.
-
47
Ep 47 Corona Virus - लोगों के बीच कोरोना से खौफ, वैक्सीनेशन का कोरोना पर नहीं पड़ रहा असर!
एक बार फिर से कोरोना लोगों को चेता रहा है....भारत में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं..पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 हजार 327 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 14 हजार 234 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं लेकिन पिछले 24 घंटे में कोरोना से 108 लोगों की जान भी गई है. ये आंकड़े कोरोना की फेज से निकलने की कोशिश कर रहे देश के लिए चेतावनी संदेश जैसे हैं.
-
46
Ep 46 Corona Virus - रफ्तार में कोरोना, क्या है राज्यों का हाल? कहां की स्थिति बेहद खराब ?
एक तरफ पूरे देश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम जारी है तो वहीं कोरोना एक बार फिर अपने घातक रूप में लौटता नजर आ रहा है।...देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब हालात मराराष्ट्र की है। तो वहीं महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में एक बार फिर कोरोना लोगों को डरा रहा है। जिन राज्यों में कोरोना का खौफ एक बार फिर लौट रहा है उनमें महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और मध्यप्रदेश शामिल है।
-
45
Ep 45 Corona Virus - कोरोना की बढ़ी रफ्तार, अब क्या होगा? क्या बोले एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया?
देश में फिर से कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। इस मामले में अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 13 लाख 59 हजार 45 हो गए हैं. इनमें से एक लाख 58 हजार 604 लोगों की जान जा चुकी है. कुल एक करोड़ 9 लाख 89 हजार 897 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर दो लाख 10 हजार 544 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं....कोरोना की रफ्तार पर क्या बोले एम्स के डायेक्टर रणदीप गुलेरिया?
-
44
Ep 44 Corona Virus Update - रफ्तार डबल,भारत का हाल बेहाल। कई देशों में लगा लॉकडाउन ।
देश में फिर से तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच दिसंबर के बाद पहली बार एक दिन में 35 हजार 871 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमण के मामले में, 18 मार्च को विश्व में ब्राजील और अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आशंका जताई है कि कोरोना की दूसरी लहर पहले से ज्यादा तेज हो सकती है। पिछले वर्ष मार्च में रोजाना 20 हजार से कम मरीज मिल रहे थे, अप्रैल के आखिरी में इनकी संख्या 35 हजार पहुंची थी। जबकि इस बार मार्च में ही ये आकड़े पार कर चुके हैं।
-
43
Ep 43 Corona Virus Returns - देश में इन 4 वजहों से कोरोना ने पकड़ी रफ्तार। अब कंट्रोल से बाहर ।
देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने एक बार फिर डरा दिया है. पिछले 24 घंटे में करीब 41 हजार नए कोरोना केस सामने आए हैं...राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र समेत देश के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जिन राज्यों में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहे हैं उनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र है। खासकर नागपुर में तो पहली बार कोरोना के 3 हजार 679 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। 29 लोगों की मौत हो गई। नागपुर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 89 हजार 466 हो गई है। इसके अलावे जिन राज्यों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं उनमें मध्यप्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक और हरियाणा है। ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि आखिर इन राज्यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी क्यों हो रही है?
-
42
Ep 42 Corona Virus - स्कूल और कॉलेज को लेकर अब किन- किन राज्यों में लिया बड़ा फैसला ?
उम्मीद थी की कोरोना से राहत मिलेगी... वैक्सीन आई तो और भी उम्मीद जगी लेकिन हालात फिर से वैसे ही होते जा रहे हैं जैसे आज से ठीक एक साल पहले हो रहे थे... यानि साल 2020 के मार्च महीने की तरह.
-
41
Ep 41 Corona Vaccine - वैक्सीन लगवाने के बाद महिला की मौत, तो वैक्सीनेशन पर रोक क्यों? भारत का क्या है हाल?
दुनियाभर में कोरोना वैक्सीनेशन का काम जारी है...इस बीच एक ऐसी खबर आई है जो थोड़ा आपको उदास कर सकती है...ऑस्ट्रिया में एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन का डोज लेने के बाद एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद सुरक्षा कारणों से फिलहाल वैक्सीनेशन रोक दिया गया है। हालांकि फिलहाल वैक्सीन की साइड इफेक्ट्स को लेकर अन्य लोगों की जांच की जा रही है.
-
40
Ep 40 Corona Vaccine - वैक्सीन के अरबों के बाज़ार में किस कंपनी ने मारी बाजी? किसने कितना कमाया?
कोरोना काल में दुनियाभर के करोड़ों लोगों को भले ही आर्थिक तंगी और दुश्वारियों का सामना करना पड़ा हो, लेकिन दवा कंपनियों ने मोटा मुनाफा कमाया है। कोरोना टीका बनाकर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अमेरिकी कंपनी फाइजर और मॉडर्ना सबसे आगे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन-स्वीडन की कंपनी एस्ट्राज़ेनेका हो या अमेरिका की फार्मा दिग्गज जॉनसन एंड जॉनसन सभी कंपनियों ने मुनाफा खूब कमा रही है...तो देखिए, किस कंपनी को वैक्सीन से कितनी बड़ी रकम के आंकड़े सामने आए हैं.
-
39
Ep 39 Corona Vaccine - एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को WHO ने लगाई मुहर, हर मामले में बेस्ट है वैक्सीन।
कोरोना वैक्सीन एस्ट्राजेनेका पर विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने मुहर लगा दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इसके इस्तेमाल को बंद करने का कोई कारण नहीं है। इस वैक्सीन से किसी भी व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
-
38
Ep 38 CORONA VACCINE - दूसरी डोज लगाने के 20 मिनट बाद ही हो गई मौत, सच्चाई क्या ?
कोरोना वैक्सीन को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं... कई तरफ से ये भी आरोप लगाए गए हैं कि कोरोना की वैक्सनी सेने के बाद कुछ लोगों की मौत हो गई लेकिन सच्चाई क्या है ये अहम है.
-
37
Ep 37 Corona Lockdown Again - कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू, कहां लगा लॉकडाउन? जानें कहां-क्या है पाबंदी.
देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हर दिन आने वाले कोरोना के मामले अब चिंता का विषय बन गए हैं। लगातार पाबंदियों और वैक्सीन के बावजूद भी कोरोना के मामले रुक नहीं रहे हैं बल्कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 40,000 के करीब मामले सामने आए हैं। करीब चार महीने में एक दिन में आए सबसे अधिक कोरोना के मामले हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब कई राज्यों में सख्त कदम उठाए जाने लगे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है महाराष्ट्र। इसके अलावे पंजाब, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में कोरोना की तेज हुई रफ्तार ने भी चिंता बढ़ा दी है।पिछले साल 29 नवंबर को एक दिन में 38 हजार कोरोना मरीज मिले थे। बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन और कई पाबंदी लगाने का फैसला लिया गया है।कहीं लॉकडाउन है तो कहीं पर नाइट कर्फ्यू...ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किस राज्य में क्या एक्शन लिया गया?
-
36
Ep 36 Chhattisgarh - नक्सली कमांडर का क्या है नया हमले का प्लान? इन राज्यों में सुरक्षा अलर्ट ।
सुबह की खबरों में स्वागत है आपका, वो खबरें जिसे आपको सुबह ही देख लेनी चाहिए....इमारत में लगी आग, 9 की मौत, आधी रात मौके पर पहुंची ममता बनर्जी ने क्या कहा? 'किसान आंदोलन' को लेकर ब्रिटेन की संसद में क्या हुआ?...IMF ने की कोरोना वैक्सीन पर भारत की तारीफ करते हुए क्या कहा?...25 लाख का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा क्या करने वाला है?...चलती कार में 12 लोगों ने युवती से किया गैंगरेप फिर क्या हुआ?
-
35
Ep 35 Burqa Ban - जर्मनी, स्विट्जरलैंड के बाद इस देश में भी बुर्का बैन, 1000 से अधिक मदरसे होंगे बंद ।
हाल के दिनों में कई ऐसे देश हैं जो बुर्का पहनने पर सख्त होते दिखाई दे रहे हैं। अब श्रीलंका बुर्का पहनने और देश के 1000 से अधिक मदरसों को बंद करने की योजना बना रहा है. श्रीलंका ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए बुर्का को बैन करने की योजना को लेकर शनिवार को घोषणा की। इससे पहले स्विट्जरलैंड ने सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया। स्विट्जरलैंड के अलावे भी कई देशों ने अपने यहां बुर्के पर प्रतिबंध लगा रखा है। यूरोपीय देशों में यह नियम कहीं लचर है तो कहीं कठोर प्रतिबंध हैं। कई देशों में तो बुर्का पहनने पर जुर्माना और जेल भी है।
-
34
Ep 34 Bumrah Sanjana wedding pics - बुमराह ने शादी के बाद शेयर की पहली Photo.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रविवार यानी 15 मार्च को टीवी एंकर संजना गणेशन के साथ शादी के बंधन में बंध गए.......दोनों ने हाल ही में गोवा में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की और एक दूजे के हो गए......अब बुमराह ने शादी के बाद की पहली तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक दूजे का हाथ पकड़े हुए दिख रहे हैं.......बुमराह ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि पिछले कुछ दिन शानदार रहे हैं......आप सभी से मिले प्यार के हम बहुत आभारी हैं.
-
33
Ep 33 Bengal Election - व्हीलचेयर पर ममता का रोड शो, चोट से बाद मैदान-ए-जंग में उतरीं.
बंगाल में सियासी शोर है और हर दिन कुछ अलग चुनावी रंग देखने को मिल रहा है... चोट लगने के बाद, चौथे ही दिन ममता बनर्जी नए अंदाज में सियासत के मैदान में नजर आईं... ममता बनर्जी ने व्हीलचेयर पर रोड शो किया और इस तस्वीर की सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई... चोट से वापसी के लिए ममता ने अपने ही गढ़ को चुना... ममता का रोड शो दक्षिण कोलकाता पार्क स्ट्रीट से शुरू हुआ.... महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बने स्पेशल स्टेज पर जैसे ही ममता बनर्जी आईं....टीएमसी के कार्यकर्ता पूरे जोश में आ गए.
-
32
Ep 32 BENGAL ELECTION - बंगाल की बाजी पलटेंगे Mamta से हाथ मिलाने वाले 'BJP के YASHWANT SINHA'?
राजनीति में कब क्या उलटफेर हो जाए कोई सोच नहीं सकता... कौन नेता कब किसका साथ छोड़कर किसका हाथ थाम ले ये भी आम आदमी की सोच से परे है... इन दिनों पश्चिम बंगाल में चुनावी हलचल तेज है और ऐसे वक्त में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है... बड़ी खबर ये है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे यशवंत सिन्हा ने TMC का दामन थाम लिया है... जिससे सियासी गलियारों में उनकी चर्चा जोरों पर है... चर्चा हो भी क्यों न... क्योंकि यशवंत सिन्हा सियासत के मैदान के वो खिलाड़ी हैं जिनका सियासी सफर बीजेपी के उद्भव से पहले शुरू होता है और सियायसत में अपनी खास पैठ बनाने वाले सिन्हा को वित्त मंत्री से लेकर विदेश मंत्री जैसे बड़े पदों की जिम्मेदारी मिलती है.
-
31
Ep 31 BENGL ELECTION 2021 - NANDIGRAM से ममता के चुनाव लड़ने से किसे होगा कितना फायदा ?.
बंगाल में चुनाव की तैयारियों के बीच टीएमसी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है... सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया लेकिन साथ नजरें जो हैं वो ममता बनर्जी की सीट पर... नंदीग्राम.
-
30
Ep 30 Bengal Election 2021 - Mamata Banerjee पर हमला हुआ या हादसा, सच्चाई कौन छिपा रहा ?
नंदीग्राम से ममता दीदी चुनावी ताल ठोक रही हैं... शुवेंदु अधिकारी के गढ़ माने जाने वाले नंदीग्राम से पर्चा भी दाखिल किया लेकिन इसी नंदीग्राम में ममता दीदी के साथ कुछ ऐसा हो गया जिसे सोच भी ना था... नंदीग्राम में चुनावी रैली के दौरान ममता दीदी घायल हो गई... चोट लग ग,... ममता बनर्जी का कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा है...कुछ टेस्ट भी किए गए हैं.
-
29
Ep 29 Bengal Election - चुनाव से पहले अब ममता ने हिंदुत्व कार्ड खेलकर बीजेपी को किया परेशान.
बंगाल में चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राज्य में सियासी पारा बढ़ने लगा है.... सभी राजनैतिक दल भी बंगाल के इस चुनावी अखाड़े में कूद चुके हैं.... लेकिन इस बार का चुनाव किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं माना जा रहा है.... राज्य में पिछले 10 साल से सत्ता पर काबिज टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बीजेपी लगातार हिंदूत्व के मुद्दे पर घेर रही है तो वहीं इस बार के चुनाव में कभी उनकी ही पार्टी के नेता रहे शुभेंदु अधिकारी ममता के माथे का सिरदर्द बन चुके हैं.
-
28
Ep 28 BATLA HOUSE ENCOUNTER CASE - IM के आतंकी आरिज को फांसी की सजा, एनकाउंटर केस में न्याय...
BATLA HOUSE ENCOUNTER CASE : IM के आतंकी आरिज को फांसी की सजा, एनकाउंटर केस में न्याय..
-
27
Ep 27 BATLA HOUSE ENCOUNTER - 13 साल बाद अब कोर्ट की ओर से ऐसा फैसला दिया गया.
दिल्ली के बाटला हाउस में हुए एनकाउंटर में ए क और बड़ फैसला आया है... आतंकी आरिज की ओऱ से कोर्ट में जो अर्जी दी गई थी उसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है... मतलब आरिज को दोषी मुकर्रर किया गया है... आरिज के हर एक गुनाह का अब फाइनल हिसाब होगा 15 मार्च को... कोर्ट की ओर से इसी दिन आरिज की सजा तय की जाएगी... जिस बाटला हाउस एनकाउंटर की आज फिर से चर्चा हो रही है दरअसल ये पूरा मामला करीब 13 साल पुराना है.
-
26
Ep 26 Bank Strike - सरकार के खिलाफ बैंक कर्मचारियों का इतने दिनों का हड़ताल। ये है वजह ।
आम लोगों को बैंक से काम तो पड़ता ही रहता है.....देश के अधिकतर लोगों का अकाउंट सरकारी बैंकों और ग्रामीण बैंकों में ही है.....यदि आपका भी खाता भी इन्हीं बैंकों में है तो उम्मीद है कि आपने अपना बैंक का काम ऩिपटा लिया होगा नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं.... क्योंकि आज से यानी 13 मार्च से लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे.....13 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार है....मतलब बैंक बंद रहेंगे। 14 मार्च को तो रविवार ही है...14 मार्च को तो रविवार ही है। इसके बाद फिर 15 और 16 मार्च को बैंक हड़ताल है। हड़ताल का असर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कामकाज पर भी देखने को मिलेगा। हालांकि इस हड़ताल का निजी बैंकों पर असर नहीं पड़ेगा। कैश के लिए ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। एटीएम में कैश मिलते रहेंगे। एटीएम में कैश खत्म होने की स्थिति में परेशानी हो सकती है।
-
25
Ep 25 BaghPat - चाट दुकान पर जमकर चले लाठी-डंडे, वायरल हुए आइंस्टीन जैसे बाल वाले ये कौन ?
उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार को दो पक्षों के बीच सड़क पर लाठी-डंडों से मार-पिटाई का वीडियो खूब वायरल हुआ....यह विवाद दो चाट दुकानदारों के बीच शुरू हुआ. बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के मेन बाजार में एक चाट दुकानदार ने दूसरे चाट दुकानदार के ग्राहक को अपने पास बुला लिया. फिर क्या था बाजार रणभूमि में तब्दील हो गया और ऐसी जंग छिड़ी की जिसे मौका मिला बहती गंगा में हाथ धो लिया....अब इस वीडियो पर खूब फनी मीम्स वायरस हो रहे हैं और झगड़े में मुख्य किरदार निभाने वाले चाचा को लोग व्यंग करते हुए इसका हीरो बता रहे हैं. कुछ लोग इस शख्स की हेयरस्टाइल की तुलना साइंटिस्ट अलबर्ट आइंस्टीन से कर रहे हैं.
-
24
Ep 24 Ayesha Suicide Case - आयशा के आखिरी खत में लिखा गया कुछ ऐसा, आंखें नम हो जाएंगी.
आयशा... जो इस दुनिया को हंसते- हंसते अलविदा कह गई... और जाते जाते उस शख्स को भी माफ कर गई जो उसके दुख का सबसे पहला जिम्मेदार था यानि आरिफ, उसका पति.
-
23
Ep 23 Astrazeneca -Corona Vaccine पर Germany,France, Itly ने लिया बड़ा फैसला, भारत की वैक्सीन की फिर से धूम.
कोरोना के प्रसार के बीच फ्रांस के पेरिस में फिर से महीने भर का लॉकडाउन लग गया है.. हालांकि जरूरी सामानों की दुकान और स्कूल खुले रहेंगे.. कोरोना को रोकने के लिए फिर से जर्मनी, फ्रांस, इटली और स्पेन ने एस्ट्राजेनेका कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण फिर से शुरू करने के फैसला लिया है.. यूरोपीय संघ की औषधि नियामक संस्था (ईएमए) ने एस्ट्राजेनेका टीके को सुरक्षित और प्रभावी बताया है.. जिसके बाद इन देशों ने वैक्सीन के फिर से इस्तेमाल की अनुमति दे दी.
-
22
Ep 22 Astrazeneca Vaccine - ब्लड क्लॉटिंग मामले में कंपनी की शोध में क्या है? 11 देशों ने कर रखा है बैन।
एक तरफ एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन को 11 देशों ने वैक्सीन लगने के बाद ब्लड क्लॉटिंग के मामले में रोक लगा दी है तो वहीं दूसरे तरफ एस्ट्राजेनेका ने एक डेटा रिव्यू के जरिए वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है इसकी पुष्टि की है।
-
21
Ep 21 Ashoka University - किस दबाव में आएं प्रोफेसर Pratap Bhanu Mehta? क्या है मामला?
पॉलिटिकल साइंस और लिब्रल आर्ट्स के लिए भारतीय शिक्षा जगत में अलग पहचान बनाने वाली अशोका यूनिवर्सिटी आजकल विवादों में घिर गई है.. दरअसल 3 दिन के भीतर इस शिक्षण संस्थान के दो प्रोफेसरों ने इस्तीफा दे दिया है.. साथ ही अशोका यूनिवर्सिटी पर अकादमिक आजादी ने देने का संगीन आरोप भी लगाया.. आपको बता दें कि 16 मार्च को विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांस्लर रहे राजनीति विशेषज्ञ प्रताप भानु मेहता ने इस्तीफा दे दिया.. छात्र जहां प्रोफेसर को वापस लाने की मांग कर रहे थे कि दूसरे प्रोफेसर अरविंद सुब्रहमणम ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
-
20
Ep 20 Antilia Case - एंटीलिया केस में NIA ने सचिन वाजे को किया गिरफ्तार। क्या है वाजे पर आरोप?
एंटीलिया केस में NIA यानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार कर लिया है....NIA के अधिकारियों ने 12 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद 13 मार्च यानी कि शनिवार को रात 11 बजकर 50 मिनट पर सचिन वाजे को गिरफ्तार कर लिया....इससे पहले ठाणे की अदालत ने सचिन वाजे को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था....NIA की ओर से वाजे के खिलाफ जालसाजी, विस्फोटक पदार्थों के साथ लापरवाही बरतने, नकली मुहर बनाना और आपराधिक धमकी देने को लेकर मामला दर्ज किया गया है....गिरफ्तारी के बाद NIA ने कहा कि सचिन वाजे को केस आरसी संख्या 01/2021/NIA/MUM के तहत आईपीसी की धारा 286, 465, 473, 506(2), 120B और Explosive Substances Act 1908 की धारा 4(a)(b)(I) के तहत गिरफ्तार किया गया है.
-
19
Ep 19 Antilia Car Case - मिल गया वो शख्स जिसके पास था वो खास मोबाइल जिससे भेजी गई थी धमकी.
एंटीलिया के बाहर कार में विस्फोटक किसने रखा और इसके तार अब मुंबई से दिल्ली होते हुए कहां तक जा रहे हैं इसकी तफ्तीश जारी है.... इसी के साथ कुछ ऐसे खुलासे भी दिनों दिन हो रहे हैं जो इशारा करते हैं कि एक बड़ी साजिश रचा जा रही थी जिसे हलके में लेना बड़ी भूल हो सकती है.
-
18
Ep 18 Antilia Car Case - जिस कार से भागा था विस्फोटक रखने वाला, वो पुलिस की गाड़ी निकली.
एंटीलिया के बाहर कार में विस्फोटक रखने के तार दिल्ली तक पहुंचे लेकिन अब वापस इसके तार मुंबई से ही जुड़ते दिख रहे हैं... वो भी मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर और सचिन वझे के ईर्द- गिर्द.
-
17
Ep 17 ANTILIA CAR CASE - क्या अंबानी के लिए एक बड़ी साजिश रची जा रही है, आज हो गया नया कांड.
ये वहीं शख्स हैं जिनकी कार में मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिले थे... कार के मालिक का दावा था कि कार की चोरी हो घई ती जिसकी शिकायात भी की गई थी.
-
16
Ep 16 Antilia Car Case - इस तरह से कार को लेकर होता रहा खेल, अब SACHIN VAZE पर गंभीर आरोप.
पहले मुंबई क्राइम ब्रांच, क्राइम यूनिट, फिर एटीएस और अब एनआईए जिस तेज़ी से जांच एजेंसियां बदल रही हैं, उसी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये मामला या साज़िश कितनी बड़ी है. हालांकि फिलहाल एनआईए मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो कार के मामले की ही जांच करेगी लेकिन वो स्कॉर्पियो के मालिक मनसुख हीरेन की मौत पर भी नज़र बनाए हुए है.
-
15
Ep 15 Antilia Car Case - इंटरनेट के एक्सपर्ट ने क्या रची साजिश , एहतियात बरतते हुए भी कहां हो गई गलती ?
एंटीलिया... इसी घर में मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ रहते हैं... और इसी घर के बाहर एक कार में जिलेटिन की 20 छड़े मिली थी... इतनी छड़े जो एक काफिले को उड़ाने के लिए काफी है
-
14
Ep 14 Antilia Car Case - Sachin Vaze एक और तरीके से फंसे, चोरी की कार कहां थी खड़ी, मिला जवाब !
एंटीलिया केस में जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे वैसे कोई ना कोई बड़े खुलासे हो रहे हैं... ऐसे खुलासे जिससे मुंबई पुलिस के एपीआई सचिन वझे की मुश्किलें बढ़ गई है... जो दावे शुरुआत में किए जा रहे थे उन दावों की जब पड़ताल एनआईए की टीम ने की तो पता चला ये सब तो फर्जी है... खेल तो कुछ और ही चल रहा था.
-
13
Ep 13 AC Railway Station - देश का पहला सेंट्रलाइज्ड एसी रेलवे स्टेशन की क्या है खासियत? देखिए ।
भारत में रेलवे स्टेशनों की तुलना में एयरपोर्ट्स का ढांचा हमेशा बहुत ही अच्छा रहा है...बेंगलुरू में देश का पहला सेंट्रलाइज्ड एसी रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो गया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी तस्वीरें साझा की हैं. पहली नजर में एयरपोर्ट सा दिखने वाला यह स्टेशन 4200 वर्गमीटर में फैला हुआ है. इसे तैयार करने की कुल लागत 314 करोड़ रुपये बताई गई है. रेलवे स्टेशन का नाम सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल है.अब आपको एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन की तरह रेलवे स्टेशन भी पूरी तरह एसी की सुविधा से लैस मिलेगा.
-
12
Ep 12 Rohirat - क्या मिल गया WORLD T20 का OPENING PAIR? VAUGHAN ने की SACHIN-SEHWAG से तुलना.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी कोहली और रोहित की जोड़ी ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने महज़ 9 ओवरों में अंग्रेज गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए 94 रन ठोक दिए। यह इस सीरीज में किसी भी टीम की बेस्ट ओपनिंग पार्टनरशिप रही।
-
11
Ep 11 सोना चोरी के बाद अब कोयला चोरी में फंसी Mamta Banerjee फैमिली !
बंगाल की राजनीति हर रोज बेहद तेजी से बदल रही है. आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल में हंगामा थमता नहीं दिख रहा. रविवार को TMC सांसद और CM ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजिरा बनर्जी पर CBI ने कार्यवाही की है. रविवार को अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचकर CBI ने उनकी पत्नी रुजिरा को नोटिस दे दिया. और आज रुजिरा की बहन मेनका को भी समन जारी कर दिया है. CBI मेनका से भी जल्द पूछताछ कर सकती है. दरअसल ये पूरा मामला West Bengal coal scam यानी कोयला चोरी से जुड़ा हुआ है.
-
10
Ep 10 सड़क पर चक्का जाम और संसद में खून की खेती.
एक तरफ किसान आंदोलन पर देश में गरमा-गर्मी चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ राजनेता के बीच इस मुद्दे पर सियासी घमासान मचा है। संसद में किसानों पर बहस के दौरान कांग्रेस ने सरकार को किसानों की मौत पर घेरा तो केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया। तोमर ने कहा कि खेती पानी से होती है.. खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है।
-
9
Ep 9 किसानों पर JP DALAL का विवादित बयान, कहा- 200 किसान मरे हैं, घर पर होते तो भी मरते ।
किसान आंदोलन में मरे तो इनका क्या? सही कहा आपने किसान भोला-भाला है...हंसिए खूब हंसिए मंत्री जी...वैसे भी शर्म क्यों?...दीजिए..मसाला...और खूब कीजिए मौज...मौजइसलिए कि किसान मरे तो भी भला, ना मरे तो भी भला...ये हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल हैं...जिन्होंने किसान आंदोलन के दौरान.. जान गंवाने वाले किसानों को लेकर ऐसेबयान दिए कि शर्म भी शर्मा जाए...भिवानी में प्रेस कॉन्फेंस हो रही थी...और मंत्री जी हंसते पहुंचे थे ये सोच कर कि आज तो मसाला देंगे...किसान की मौत पर किसी के पूछने काइंतजार था...जैसे ही पूछे मंत्री जी बोल पड़े...कि ये 200 किसान जो मरे हैं..अगर घर पर होते तो भी मरते..यहां कोई हार्ट अटैक से तो कोई बुखार से मर रहा है..पहले एक बार फिरसुन लीजिए कि जेपी दलाल ने क्या?
-
8
Ep 8 आठवीं क्लास में पढ़ने वाली मुस्लिम बच्ची का भगवत गीता के श्लोक पढ़ते हुए वीडियो हुआ वायरल
कोई धर्म की आड़ में जिहाद की बात करता है..तो कोई धर्म खतरे में पड़ने की बात करता है..पर इंसानियत को इसमें कोई फर्क नजर नहीं आता... एक कहावत है ना कला का कोई मज़हब नहीं होता..और कोई मज़हब आपस में बैर करना नहीं सिखाता... ये सीख तो आपने हर किसी को देते सुना होगा लेकिन मज़हब को लेकर लड़ते हुए भी देखा होगा... इन दिनों सोशल मीडिया पर दोनों धर्मों में सद्भाव पैदा करने और आपसी भाईचारा बढ़ाने वाला एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है... जिसमें एक मुस्लिम बच्ची मुहंजबानी गीता के श्लोक पढ़ती हुई दिखाई दे रही है.
-
7
Ep 7 West Bengal Assembly Election 2021 | Narendra Modi और Mamata Banerjee में कौन जीतेगा चुनाव की जंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. वोटिंग 8 फेज में होगी. 27 मार्च को पहले चरण और 29 अप्रैल को आखिरी चरण की वोटिंग होगी. 2 मई,2021 को नतीजे आएंगे. यानी ये तय हो जाएगा कि लेफ्ट का गढ़ रहे बंगाल पर बीजेपी का ध्वज फहराएगा या फिर ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगी. लेकिनउससे पहले सड़कों पर हिंसा, नेताओं पर हमले, ध्रुविकरण की धधक, टोलाबाज और दंगाबाज जैसे जुबानी बम जम कर चल रहे हैं. वायलेंस, एक्शन, इमोशन और ड्रामे से भरपूरप्रचार के बीच पश्चिम बंगाल शायद इस बार अपने इतिहास का सबसे आक्रामक चुनाव देखने जा रहा है.
-
6
Ep 6 Virat Kohli - दुनिया में विराट से आगे कोई नहीं, ICC ने भी बधाई दी। कहां बजा 'विराट' का डंका ?
सुबह की खबरों में स्वागत है आपका, वो खबरें जिसे आपको सुबह ही देख लेनी चाहिए...चीन ने भारतीय वैक्सीन को कैसे बनाया निशाना?...सैटेलाइट इमेज से भारत-चीन बॉर्डर पर क्या हुआ खुलासा?...दिल्ली-NCR में कितनी महंगी हुई CNG, PNG?...फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को किस मामले में हुई सजा?...किक्रेट के बाद अब इंस्टाग्राम पर विराट ने कैसे मचाया धमाल?
-
5
Ep 5 Virat Kohli - Instagram पर शतक, 'विराट' भारत के पहले और दुनिया के 23वें सेलिब्रेटी बनें।
भारत के कप्तान विराट कोहली की लोकप्रियता दुनिया में अपना डंका बजा रही है. क्रिकेट के मैदान के बाद अब सोशल मीडिया पर भी किंग कोहली रिकॉर्ड दर रिकॉर्ड बनाए जा रहेहैं...विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोवर्स पाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं....विराट कोहली की इस उपलब्धि पर उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी बधाई दी है. बता दें कि विराट कोहली लगातार इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं. अपने जिम के वीडियो के साथ-साथ वो कई शानदार वीडियोज और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं....आईसीसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें विराट कोहली के अलावा उन सेलेब्स की तस्वीरें हैं जिनके 100 मिलियन फॉलोवर्स हैं. विराट कोहली के अलावा कोई क्रिकेटर इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन के क्लब में शामिल नहीं है. लेकिन द रॉक के नाम से मशहूर एक्टर ड्वेन जॉनसन, फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नेमार और लियोनेल मेसी इस क्लब में शामिल हैं. इसके अलावा सेलेब्स में बेयॉन्से और एरियाना ग्रैंड इस एलीट क्लब में शामिल हैं.
-
4
Ep 4 UP Police - पॉर्न साइट देखने पर यूजर को भेजा मेसेज! सोशल मीडिया पर मजाक बन गई UP पुलिस।
यूपी पुलिस की हेल्पलाइन 1090 के नाम से एक मेसेज वायरल होने के बाद अफरातफरी मच गई। SMS में लिखा है कि इंटरनेट यूजर...उत्तर प्रदेश पुलिस 1090 आपकोअश्लील पॉर्न विडियो देखने के अपराध में पूर्वसूचित करती है कि अगली बार अश्लील विडियो देखने पर चेतावनी देने के बजाय कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मेसेज के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर निजता के अधिकार को लेकर बहस छिड़ गई।
-
3
Ep 3 TIGER 3 - 350 करोड़ की बजट वाली फिल्म में नजर आएंगे इमरान हाशमी.
बॉलीवुड के भाई सलमान खान और शीला यानी की कटरीना कैफ अपनी अपकमिंग थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 के लिए बिलकुल तैयार हैं. ये फिल्म टाइगर फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म होने वाली है. डायरेक्टर मनीष शर्मा द्वारा डायरेक्ट की जा रही इस फिल्म में सल्लू मियां कटरीना कैफ के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करते नजर आएँगे.
-
2
Ep 2 Space में होटल, Voyager Station में होगा स्पा, सिनेमा हॉल और भी बहुत कुछ ।
अगर आप सोच रहे होंगे कि कास धरती से बाहर स्पेस में होटल, स्पा, सिनेमा हॉल होता तो कितना अच्छा होता....तो ये खबर आपके लिए अच्छी है...दुनिया में एक से एकआलीशान होटल हैं लेकिन अब तैयार हो जाइए धरती के बाहर बनने वाले पहले होटल के लिए। अब से चार साल बाद 2025 में धरती की निचली कक्षा में इस होटल पर काम शुरूहोने वाला है। यहां रेस्तरां होंगे, सिनेमा, स्पा और 400 लोगों के लिए कमरे भी होंगे।
-
1
Ep 1 Super 30 वाले Anand Kumar का दुनिया में बजा डंका, इस देश में जमकर हुई तारीफ ।
सबसे ज्यादा बड़ा और लंबा छलांग हम की मारेगें....लोग कहते हैं कि हम बोलते हैं तो खून गर्म कर देते हैं पर हम तो एक साधारण मास्टर हैं...हम क्या कहेंगे....? शायद अब तोअब समझ ही गई होंगे कि मैं किनका बात करने वाला हूं....जीं, आनंद कुमार की....वहीं आनंद कुमार जो हमेशा कहते हैं कि कुछ अच्छा कीजिएगा तो चैलेंज आएगा ही.....आप बिनाचैलेंज के कुछ भी नहीं कर सकते हैं....इस बार आनंद कुमार का डंका कनाडा में भी बजा है...कनाडा के संसद में आनंद कुमार की जमकर तारीफ हुई है....कहानी दिलचस्प हैदेखिए.
We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.
No matches for "" in this podcast's transcripts.
No topics indexed yet for this podcast.
Loading reviews...
ABOUT THIS SHOW
News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.
HOSTED BY
News Tak
CATEGORIES
Loading similar podcasts...