Big Story | Part 7 podcast artwork

PODCAST · news

Big Story | Part 7

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.

  1. 50

    Ep 50 बिना सिम बदले ही एक OTP से Prepaid से Postpaid में ऐसे करें कन्वर्ट.

    न्यूज़ तक (news tak) आपको देता है ख़बरों का बिल्कुल नया अंदाज । 40 सेकंड के छोटे गरमा-गरम वीडियो तो हैं ही साथ में न्यूज़ तक (news tak) के यू ट्यूब प्लेटफॉर्म पर आपको मिलेंगे दिलचस्प और EXCLUSIVE इंटरव्यू, वो भी अनकट..यहां आपको मिलेगा न्यूज़तक (news tak) स्पेशल, न्यूज़ तक (news tak) LIVE और भी बहुत कुछ। राजनीति, बॉलीवुड, देश-विदेश हर तरह की ख़बरों से जुड़े मनोरंजक वीडियो के लिए देखिए सिर्फ न्यूज़ तक (news tak)। क्या है वायरल होने वाले वीडियो की सच्चाई? ख़बर में ऐसा क्या था खास जो आप नहीं देख पाए? कोई भी ख़बर वायरल होने से पहले आप तक पहुंचाएगा न्यूज़ तक (news tak) । हर रोज दिलचस्प और गरमा-गरम वीडियो के लिए सब्सक्राइब कीजिए न्यूज़ तक (news tak)। ये है न्यूज़तक (news tak) का Official Channel.

  2. 49

    Ep 49 MP - मुर्दाघर में दो युवतियां बॉयफ्रेंड का बर्थडे मनाने पहुंची, पकड़े जाने पर क्या हुआ?

    सुबह की खबरों में स्वागत है आपका, वो खबरें जिसे सुबह ही देख लेनी चाहिए....कोरोना ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड, महाराष्ट्र में कोरोना का कहर डबल...कहां नाबालिग का धर्म परिवर्तन कर हो रहा था निकाह, फिर स्वाति मालीवाल ने क्या किया?...किसान ने धरनास्थल पर ही करा दी बेटे की शादी, बारात लेकर पहुंची दुल्हन...मुर्दा घर में बॉयफ्रेंड का बर्थडे मनाने पहुंची गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो....सूर्यकुमार यादव विवादास्पद तरीके से आउट

  3. 48

    Ep 48 Train Fire - Shatabdi Express में लगी भीषण आग, मचा हाहाकार.

    नई दिल्ली से देहरादून जा रही ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ऋषिकेश के करीब रायवाला में शताब्दी एक्सप्रेस के C5 कोच से अचानक धुआं उठने लगा... देखते ही देखते भीषण आग ने ट्रेन को अपनी चपेट में ले लिया... हादसा रेलवे स्टेशन कांसरो के पास हुआ.

  4. 47

    Ep 47 Tirath Singh Rawat के Ripped Jeans बयान पर आलोचनाएं हुई तेज.

    सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. दरअसल, उन्होंने बुधवार को महिलाओं के पहनावे को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई महिलाएं व राजनीतिक पार्टियां उन्हें घेर रही हैं. रिप्ड जीन्स यानी की फटी जीन्स पर दिए उनके इस बयान के बाद लगातार उनकी लोचना तेज हो रही है. इस बारे में बॉलीवुड एक्ट्रेस क्या और राजनेतिक पार्टियाँ क्या सभी उन्हें सवालों के घेरे में घेर रहे हैं.

  5. 46

    Ep 46 Taapsee Pannu के लिए बॉयफ्रेंड ने खेल मंत्री से मांगी मदद, तो क्या बोले किरन रिजिजू ?

    तापसी पन्नू के घर आय विभाग की रेड के बाद तापसी पन्नू के बॉयफ्रेंड मेथियस बोई भी सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में खेल मंत्री किरण रिजिजू को एक ट्वीट कर रेड वाले मामले पर मदद की गुहार लगाई है। 

  6. 45

    Ep 45 SURYAKUMAR YADAV - पहली पारी में शानदार फिफ्टी, विवादस्पद तरीके से हुए आउट, जानिए कैसा रहा सफर.

    टीम इंडिया के नए बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा। सूर्यकुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच में 31 गेंदों पर 3 छक्के व 6 चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली। उन्होंने चौके के साथ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। 

  7. 44

    Ep 44 Scrapping Policy - अब अगर आप खरीदने जा रहे हैं नई कार तो होगा फायदा ही फायदा, जानिए कैसे ?

    स्क्रैपिंग पॉलिसी को लेकर आज दिन भर लोग जानकारी जुटाने में लगे रहे. खास कर वो लोग जिनके पास पुरानी गाड़ियां है और वो जो नई गाड़ी खरीदने जा रहे हैं. आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी स्क्रैपिंग पॉलिसी को लेकर बहुत सारी चीजें साफ कर दी. अब इसके बाद अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है.

  8. 43

    Ep 43 Saurav Ganguly - बीजेपी में या फिर राजनीति में जाने को लेकर दुविधा में हैं सौरभ गांगुली ?

    बंगाल में चुनाव तो जाहिर सी बात है कि पार्टियां अपना पूरा जोर लगाएंगी ही... बंगाल के चुनाव के बीच बड़े जोर शोर से चर्चा है कि पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली भी चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं.

  9. 42

    Ep 42 RSS में 6 साल बाद Ram Madhav की वापसी,जानें इनसे जुड़ी 370 से लेकर कई दिलचस्प कहानी ।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने संगठन में शीर्ष स्तर पर 20 मार्च को बदलाव किए...दत्तात्रेय होसबालेको जहां सरकार्यवाह निर्वाचित किया गया, वहीं दो सह-सरकार्यवाह नियुक्त किए गए....इसके साथ ही बीजेपी नेता राम माधव की संघ में वापसी हुई है...बता दें कि RSS ने 75 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले लोगों के सार्वजनिक पद छोड़ देने के अपने विचार पर अडिग रहते हुए ये बदलाव किए हैं. बेंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में राम माधव को आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में नियुक्त करने का अहम फैसला लिया गया. राम माधव को साल 2014 में बीजेपी में भेजा गया था...तो आइए जानते हैं कौन हैं राम माधव जिनकी RSS में दोबारा वापसी हुई है?

  10. 41

    Ep 41 Ritika Phoagat - रेसलर्स Babita Phogat और Geeta phogat की ममेरी बहन रितिका ने की खुदकुशी ।

    भारत की स्टार महिला रेसलर्स बबीता फोगाट और गीता फोगाट की ममेरी बहन रितिका ने 15 मार्च को देर रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी...बताया जा रहा है कि रितिका ने स्टेट लेवल सब जूनियर टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हार की वजह से यह कदम उठाया...उन्होंने अपने फूफा महाबीर फोगाट के गांव बलाली में फांसी लगाकर खुदकुशी की....फिलहाल पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

  11. 40

    Ep 40 Ripped jeans - UttraKhand के सीएम Tirath Singh Rawat ने महिलाओं पर दिया ऐसा बयान की मच गया बवाल ।

    उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत ने ऐसा बयान दिया कि हर कोई माथा पकड़ ले। हाय सीएम....हाय सीएम... करने लगे। सीएम साहब 16 मार्च मंगलवार को बाल अधिकार संरक्षण आयोग की एक कार्यशाला का उद्घाटन करने पहुंचे थे। बोलने का मौका था, बच्चों और सीनियर लोगों को सीएम होने के नाते संस्कार सिखा रहे थे। फिर क्या था सिखा दिया संस्कार और बोल दिए- कि आजकल की महिलाएं फटी जींस पहनकर चल रही हैं, क्या ये सब सही है...ये कैसे संस्कार हैं....बयान के बाद ऐसा बवाल मचा कि अमिताभ बच्चन की नातिन भी सीएम साहब को खड़ी खोटी सुना डाली...सुनिए जींस वाला पूरा बयान।

  12. 39

    Ep 39 Rihanna - 325 करोड़ में बिकेगा कई एकड़ में फैला यह आलीशान घर…

    घर...हम सभी को प्यारा होता है और इसे सहेजने के लिए हम तरह-तरह के जतन करते हैं. अब अपने इसी घर को हॉलीवुड पोप स्टार रिहाना 325 करोड़ में बेचना चाह रही है. बता दें कि ये वही पोप स्टार रिहाना हैं जिन्होंने किसान आंदोलन पर कुछ समय पहले अपनी बात ट्विटर पर राखी थी. इसके कुछ टाइम बाद उन्हें टॉपलेस फोटोशूट करवाते वक़्त भगवान् गणेश का pendant पहने रहने के लिए भी खूब ट्रोल किया गया था. बता दें कि इन दोनों ही मुद्दों पर भारत में खूब विवाद हुआ था. लेकिन अब करोड़ो की मालकिन रिहाना अपना घर बेचना चाहती हैं, आखिर ऐसा क्या हुआ है उनकी लाइफ में जो उन्हें अपना घर बेचना पड़ रहा है. जानने के लिए देखिये यह रिपोर्ट.

  13. 38

    Ep 38 Purangiri Express - हादसा से बाल-बाल बची ट्रेन, कई किमी पटरी पर उल्टी दौड़ती रही ।

    सुबह की खबरों में स्वागत है आपका, वो खबरें जिसे सुबह ही देख लेनी चाहिए।....कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, किस राज्य में खतरनाक हुआ कोरोना?...जीन्स वाले बयान पर CM तीरथ सिंह रावत को अमिताभ की नातिन का करारा जवाब...ओडिशा परिवहन विभाग का कारनामा, 'बिना हेलमेट ड्राइविंग' के लिए ट्रक चालक का काटा चालान...गाय से टकराने के बाद कई किलोमीटर उल्टी दौड़ी पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस....तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का 61 साल की उम्र में निधन.

  14. 37

    Ep 37 Priyanka Chopra - तंगी से जूझती चाइल्ड आर्टिस्ट की अब होगी मदद.

    बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा एक बेहतरीन एक्ट्रेस तो हैं ही लेकिन इसके साथ वो एक अच्छी इंसान भी हैं. भले ही वो इन दिनों विदेश में हों लेकिन उनका दिल आज भी अपनी मिटटी में ही धड़कता है. दरअसल उन्होंने शोर्ट फिल्म बिट्टू में दिखाई गई रानी और रेनू के लिए लोगों से मदद करने की अपील की है. इस शोर्ट फिल्म में 8 और 10 साल की इन दो बच्चियों की आर्थिक तंगी से जूझते हुए पढाई-लिखाई पूरी करने की अधूरी इच्छा को दिखाया गया है. इसके लिए अब प्रियंका ने आगे आकर एक वीडियो के जरिए लोगों से अपील की है. कौन हैं यह दो बच्चियां और कैसे अपील की है प्रियंका ने उनकी मदद के लिए आइये जानते हैं. 

  15. 36

    Ep 36 Pod Taxis - बिना ड्राइवर अब ऐसे होगा भारत के इस शहर में सफर, जानें क्या है पॉड टैक्सी ?

    जरा आप सोचिए आपको कहीं जाना हो और रास्ते में ना ट्रैफिक की चिंता और ना कोई ड्राइवर हो तो सफर में कितना मजा आएगा....जी हां, कुछ ऐसी ही सुविधा अब आपको ग्रेटर नोएडा से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक मिलेगी.... पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड टैक्सी का नाम है पॉड टैक्सी.

  16. 35

    Ep 35 PETROL PRICE - क्या है पेट्रोल-डीजल को GST में लाने की तैयारी ?

    PETROL PRICE : क्या है पेट्रोल-डीजल को GST में लाने की तैयारी ?

  17. 34

    Ep 34 Petrol Diesel Price Hike - 6 सालों के दौरान पेट्रोल-डीजल के कमाई से केंद्र सरकार हुई मालामाल !

    देश में मंहगाई दिन-प्रतिदिन आसमान छू रही है. खाद्य तेल, पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) से लगाकर एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) के लगातार बढ़ते दाम में आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है.पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी पूरे देश में अपने रिकॉर्ड स्तर पर हैं. दरें, जो राज्य से राज्य लोकल सेल्स टैक्स यानी VAT पर निर्भर करती हैं, वर्तमान में पेट्रोल के लिए 91.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल के लिए 81.47 रुपये प्रति लीटर हैं।

  18. 33

    Ep 33 Petrol - Diesel Price - इस फॉर्मूले से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी कमी आ सकती,लेकिन नुकसान क्या.

    पेट्रोल की कीमतें तो आसमान छू रही हैं... दिनों दिन इसकी कीमतों में इजाफा हो रहा है... अब तो पेट्रोल की कीमतें कई शहरो में शतक लगा चुकी है तो वहीं दिल्ली में 90 रुपए लीटर के हिसाब से है... लेकिन अगर हम आपको कहें कि पेट्रोल की कीमतें 75 रुपए लीटर और डीजल 68 रुपए लीटर के हिसाब से मिलेगा तो... अब ये कैसे होगा ये हम आपको बताएंगे और कब तक होगा ये भी बताएंगे लेकिन उससे पहले एक बार आज की तारीफ में पेट्रोल- डीजल की कीमतें आपको बताते हैं.

  19. 32

    Ep 32 Pawari Girl - 'पावरी गर्ल' दानानीर मुबीन से EXCLUSIVE बातचीत ।

    Pawari Girl: 'पावरी गर्ल' दानानीर मुबीन से EXCLUSIVE बातचीत.

  20. 31

    Ep 31 PARAGLIDING VIRAL VIDEO - अब एक महिला का हवा में हो गया ऐसा हाल, 500 की जगह देने लगी 1000 रुपए.

    मतलब पहले भैया वाला वीडियो वायरल हुआ... सबने देखा... लेकिन इस दीदी ने उस वीडियो को देखकर शायद सबक नहीं लिया... पूरे शौक से चल दीं पैराग्लाइंडल के लिए... अब जोश जोश में हवा में तो उड़ गई... लेकिन सब आसमान से धरती नजर आई तो दीदी के तो तोते ही उड़ गए... पैराग्लाइडिंग वाले भैया को लगी 1000रुपए की रिश्वत देने की प्लीज नीचे उतार दो... और पैसे दूंगी... बस बचा लो.

  21. 30

    Ep 30 Owaisi का बड़ा आरोप, UP की 'ठोक दो' नीति के शिकार 37% मुस्लिम क्यों? योगी के मंत्री का पलटवार.

    बिहार और बंगाल समेत कई राज्यों में चुनावी दस्तक देने के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में हुंकार भरी है... यूपी के बलरामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने सीधे सीएम योगी को निशाने पर लिया... ओवैसी ने सवाल पूछा कि यूपी में 4 साल में हुए एनकाउंटर में मारे जाने वाले 37% लोग मुस्लिम ही क्यों हैं.

  22. 29

    Ep 29 ONLINE FOOD DELIVERY में देरी होने पर ऑर्डर कैंसिल करना इस महिला को पड़ा भारी.

    सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. बुधवार 10 मार्च को शेयर किए गए इस वीडियो में बेंगलुरु की ब्‍यूटी इंफ्लूएंसर हितेशा चंद्राणी ने जोमैटो डिलिवरी बॉय पर फिजिकली अब्‍यूज करने के आरोप लगाए हैं

  23. 28

    Ep 28 Odisha - लॉकडाउन में किसान ने किया कमाल, 3 महीने में बना डाली ई-सोलर कार। जानें खासियत ।

    आपने जरूर सुना होगा कि पंखो को खोल जमाना सिर्फ उड़ान देखता है...जी हां, ओडिशा के एक किसान ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है..कोरोना वायरस के चलते बीते साल लगे लॉकडाउन ने लोगों के भीतर के बड़े सारे टैलेंट को जगाया। इस बीच कई लोगों ने घर सजाया तो कई ने खाना पकाया। लेकिन कैसा हो अगर हम कहें के एक व्यक्ति ने इस दौरान एक अलग सी कार तैयार कर दी है तो आप चौंक जाएंगे। 

  24. 27

    Ep 27 NSA Ajit Doval - जैश आतंकी ने की NSA डोभाल के ऑफिस की रेकी, क्या था प्लान ?

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को पाकिस्‍तान से चलने वाले आतंकी संगठनों ने अपना निशाना बनाने की तैयारी कर ली थी। जैश-ए-मोहम्‍मद (JeM) के राष्ट्रीएक गिरफ्तार आतंकी ने बताया कि उसने पाकिस्‍तानी हैंडलर के कहने पर डोभाल के ऑफिस की रेकी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आतंकी ने न केवल सरदार पटेल भवन, बल्कि दिल्‍ली की और भी कई अहम जगहों की वीडियो रेकी की। पूछताछ में यह बात पता चलने के बाद डोभाल के ऑफिस और घर का सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। जैश का यह ऑपरेटिव 6 फरवरी को दक्षिणी कश्‍मीर के शोपियां से गिरफ्तार किया गया था। उसने डोभाल के ऑफिस की वीडियो रेकी की बात पूछताछ के दौरान बताई।

  25. 26

    Ep 26 NASA Artemis Mission - चांद पर इंसान भेजने की तैयारी, सिंगल ट्रिप में चंद्रमा पर होगी लैंडिंग।

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट तैयार कर लिया है. इस रॉकेट का अनुमानित बजट 1.35 लाख करोड़ रुपये हैं. NASA ने अपने मेगा-रॉकेट की कोर स्टेज को 18 मार्च को टेस्ट किया गया। 'हॉट फायर' कहे जाने वाले इस टेस्ट में चार RS-25 इंजिन टेस्ट किए गए। करीब 8 मिनट तक इन्हें चलाया गया। इतना ही वक्त अपर-स्टेज रॉकेट और ऑर्बिट में स्पेसशिप को डिलिवर करने के लिए लगेगा। रॉकेट टेस्ट के बाद टेस्ट कंट्रोलर्स ने आपस में खुशी जताई। 

  26. 25

    Ep 25 Muthoot Group के चेयरमैन एमजी जॉर्ज मुथूट का निधन, क्या है मूथूट की पूरी कहानी ?

    मुथूट ग्रुप के चेयरमैन एमजी जॉर्ज मुथूट का शुक्रवार यानी 5 मार्च की शाम को निधन हो गया. जॉर्ज मुथूट 72 वर्ष के थे. वे अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गए थे जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। करीब शाम 6 बज कर 58 मिनट पर जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

  27. 24

    Ep 24 Mukesh Ambani Antilia - मनसुख के मुंह से मिले पांच रुमाल, पत्नी बोली- 'पुलिस अधिकारी ने बुलाया था |

    ये वीडियो तब की है जब शुक्रवार यानी 5 मार्च को मनसुख हिरेन की लाश मिली।....अब इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है...बताया जा रहा है कि मनसुख हिरेन के मुंह से पांच रुमाल मिले हैं....ठाणे के DCP के मुताबिक, मनसुख ने कलवा क्रीक में कूदकर खुदकुशी की। 

  28. 23

    Ep 23 Mathura - kashi Mandir - राम मंदिर के बाद अब मथुरा-काशी मंदिर की बारी! याचिका दर्ज।क्या है मामला ?

    सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार यानी 12 मार्च को 1991 के पूजा स्थल अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने का निर्णय लिया है। याचिका में कहा गया है कि यह कानून मनमाना और अतार्किक है, क्योंकि 1991 का यह कानून कहता है कि देश में सभी धार्मिक स्थलों की स्थिति वैसे ही रहेगी जो 15 अगस्त 1947 को थी। मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम की पीठ ने बीजेपी नेता और वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय की इस याचिका पर परीक्षण करने का निर्णय लेते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।

  29. 22

    Ep 22 Mars - मंगल ग्रह पर पानी को लेकर वैज्ञानिकों ने क्या किया बड़ा खुलासा ?

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में मंगल ग्रह पर पर्सिवियरेंस रोवर को लैंड करते हुए इतिहास रच दिया था. पर्सिवरेंस मार्स रोवर ने 18 फरवरी को मंगल ग्रह की सतह पर लैंड किया. आपको बता दें कि पर्सिवरेंस मार्स रोवर नासा का पहला ऐसा मिशन है, जो मंगल ग्रह को लेकर सबसे बड़े सवाल की खोज में लगा हुआ है, कि क्या कभी मंगल पर जीवन था.. क्या कभी वहाँ मानव जीवन की संभावना थी? ऐसे ही एक अध्ययन में नासा ने यह पता लगाया है कि मंगल की सतह पर बहुत सारा पानी (Water) हुआ करता था.

  30. 21

    Ep 21 Mansukh Hiren Case - Sachin Vaze को लेकर अब तक क्या क्या आरोप लगे, क्या है इसके इशारे ?

    ये है महाराष्ट्र पुलिस के एपीआई... सचिन वझे... एनकाउंटर स्पशेलिस्ट हैं... मतलब गुनगहारों का ऑन दा स्पॉट फैसला करने में माहिर... लेकिन अब ये खुद ही सवालों के घेरे में हैं... जिस दफ्तर में पहले अपनी नौकरी और शाबाशी के लिए आते थे आज उसी दफ्तर में जांच के लिए पहुंचे हैं.

  31. 20

    Ep 20 Mamta का मोदी से सवाल, महंगाई पर क्यों नही बोलते पीएम ?

    पांच राज्यों में चुनावी एलान के साथ ही बंगाल में चुनावी बिगुल बज चुका है और इसी के साथ सियासत भी तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कोलकाता में रैली कर बंगाल की चुनावी लड़ाई में अपना बिगुल फूंक दिया है. रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड के ग्राउंड में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्ष और टीएमसी पर सीधा निशाना साधा. हजारों लोगों को संबोधित करते वक्त उनके साथ मंच पर 47 अन्य नेता भी शामिल रहे. पीएम ने ममता को भाई-भतीजा वाद के मोह रखने के लिए तंज कसा. उन्होंने कहा ममता दीदी अपने भतीजे की बुआ होने का मोह नहीं छोड़ पा रही हैं. माटी की बात करने वालों ने ही बंगाल बेच दिया है.

  32. 19

    Ep 19 LUCKNOW FIRING - सांसद के बेटे ने अब वीडियो जारी कर बताई आपबीती, सच्चाई की तलाश में पुलिस.

    लखनऊ में सांसद के बेटे पर हुई फायरिंग के मामले में एक के बाद एक नए मोड़ सामने आते जा रहे हैं... कभी सांसद कौशल किशोर के बेटे के साले ने खुलासा किया तो अब खुद कौशल किशोर का वो बेटा आयुश सामने आया है जिसपर फायरंग हुई थी.

  33. 18

    Ep 18 LUCKNOW FIRING - सांसद के बेटे ने अब वीडियो जारी कर बताई आपबीती, सच्चाई की तलाश में पुलिस-1

    लखनऊ में सांसद के बेटे पर हुई फायरिंग के मामले में एक के बाद एक नए मोड़ सामने आते जा रहे हैं... कभी सांसद कौशल किशोर के बेटे के साले ने खुलासा किया तो अब खुद कौशल किशोर का वो बेटा आयुश सामने आया है जिसपर फायरंग हुई थी.

  34. 17

    Ep 17 Lockdown Return - पूरे देश में लॉकडाउन लगाने को लेकर क्या चल रही है प्लानिंग ?

    कोरोना के केस एक दफा कम हुए लेकिन अब भी कई इलाकों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं जिससे की फिर से चिंता बढ़ गई है. जो डरावने वाले आंकड़े आ रहे हैं उसमें महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा हैं. यही वजह है कि राज्य सरकार के साथ साथ स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता बढ़ी हुई है.

  35. 16

    Ep 16 LOCKDOWN RETURN - किन- किन इलाकों में लगा लॉकडाउन, सीएम के बयान का मतलब क्या है

    कोरोना के केस एक दफा कम हुए लेकिन अब भी कई इलाकों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं जिससे की फिर से चिंता बढ़ गई है. जो डरावने वाले आंकड़े आ रहे हैं उसमें महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा हैं. यही वजह है कि राज्य सरकार के साथ साथ स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता बढ़ी हुई है.

  36. 15

    Ep 15 Lockdown Return - इन राज्यो में कोरोना के केस में आई तेजी, लगाई गई पाबंदी.

    जो डरावने दिन आज से आज से करीब एक साल पहले भारत ने देखा था... वो दिन एक बार फिर से जस्तक दे रहा है... जो बुरा दौरान देशवासियों ने झेला है... एक बार वो दौरा फिर से खटखटा रहा है... कोरोना की वैक्सीन जब आई तो राहत वाली सांस देशवासियों ने ली... लेकिन हर दिन जो नंबर ऑफ केस है उससे डर का माहौल फिर से आ गया है... सावधानियां बरती गई तो एक दफा केस कम हुए लेकिन शायद लापरवाही का नरीजा है कि केस में एक बार फिर से इजाफा हो रहा है.

  37. 14

    Ep 14 LIC Strike - 65 साल पुरानी LIC के कर्मचारी सरकार से क्यों हैं बेहद नाराज? जानें इसकी पूरी कहानी।

    2 दिनों से चल रही बैंक हड़ताल के बाद आज भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। साल 1956 में स्थापित हुई इस सरकारी कंपनी में 1,14,000कर्मचारी काम करते हैं। LIC से लोग खुद के और खुद से जुड़े लोगों के लिए अलग – अलग तरह की पॉलिसी खरीदते हैं। इस समय बाज़ार में LIC के 29 करोड़ से ज़्यादा पॉलिसीधारक हैं। आपको बताएंगे एक दिन की हो रही इस हड़ताल के बारे में।

  38. 13

    Ep 13 Karnataka में महिला SI से बहस करने वाली लड़की का ये वीडियो क्यों हो रहा है खूर वायरल?

    सुबह की खबरों में स्वागत है आपका, वो खबरें जिसे सुबह ही देख लेनी चाहिए...उत्तराखंड में गई त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुर्सी तो क्या बोली कांग्रेस? दुष्यंत चौटाला के विधायक का सरकार को अल्टीमेटम, क्या कहा?...बॉलीवुड में क्या करने वाली है रमेश पोखरियाल की बेटी?...पार्किंग को लेकर पुलिस से हुई बहस तो महिला SI ने लड़की के साथ क्या किया?

  39. 12

    Ep 12 Joe Biden - विमान की सीढ़ियां चढ़ते समय 3 बार गिरे अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ।

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राष्ट्रपति बाइडन विमान की सीढ़ियां चढ़ते समय तीन बार लड़खड़ा करगिरते नज़र आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने खुद को संभाल लिया और उन्हें कोई चोट नहीं आई। इसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठने लगे।

  40. 11

    Ep 11 Jack Dorsey First Tweet Auction - ट्विटर के सीईओ बेच रहे हैं अपना पहला ट्वीट, जानें क्या है खासियत?

    आपने जरूर सुना होगा कि घर की नीलामी होती है...किसी सामान की बोली लगती है...पर क्या कभी इससे पहले सुना था कि सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कंटेंट की भीनीलामी होगी...नहीं ना...लेकिन ऐसा हो रहा है...ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी अपना पहला ट्वीट बेचने जा रहे हैं। डोरसी ने 6 मार्च 2021 यानी शनिवार को अपने 6 मार्च 2006 केपहले ट्वीट को क्रिप्टोकरंसी के रूप में बेचने का ऐलान किया है। इस ट्वीट को खरीदने के लिए बोलियां भी लगनी शुरू हो गई हैं और इस ट्वीट को खरीदने के लिएरविवार की सुबह तक सबसे अधिक बोली 18.2 करोड़ रुपये लगाई गई है. मलेशिया की एक कंपनी Bridge Oracle के सीईओ सीना इस्तवी ने डोर्सी के ट्वीट के लिए इतनी बड़ीरकम की पेशकश की है. इससे पहले एक अन्य व्यक्ति ने ट्वीट के लिए 14.6 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी

  41. 10

    Ep 10 ISHAN KISHAN की DEBUT में तूफानी FIFTY, बना दिए रिकॉर्ड्स !

    ईशान किशन ने इंग्लैंड के खिआफ़ दूसरे टी २० में डेब्यू करते हुए फिफ्टी लगाई है। वे पहले ही टी-20 में 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे भारतीय और वर्ल्ड के 44वें प्लेयर बन गए हैं। इनसे पहले अजिंक्य रहाणे यह उपलब्धि हासिल कर चुके। रहाणे ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ मेनचैस्टर में 61 रन की पारी खेली थी।

  42. 9

    Ep 9 IPL-14 - 6 शहरों में 60 मैच, Ahmedabad के Narendra Modi Stadium में 30 मई को होगा Final.

    भारत में क्रिकेट के जुनून कहे जाने वाले IPL के सीजन 14 का शेड्यूल आ गया है. इस बार IPL, 9 अप्रैल से शुरू होकर और 30 मई को खत्म होगा. 52 दिन के चलने वाले इस लंबे टूर्नामेंट का फाइनल अहमदाबाद में दुनिया का सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.

  43. 8

    Ep 8 Govinda-Krishna - गोविंदा ने कृष्णा पर लगाया इमेज खराब करने का आरोप, खोले कई राज।

    दिग्गज एक्टर गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों मामा-भांजे एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं और ना ही आमने-सामने आते हैं। अब हाल ही में गोविंदा ने एक इंटरव्यू में कृष्णा को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने कृष्णा पर पब्लिक में उनका इमेज खराब करने की बात कही।

  44. 7

    Ep 7 Genelia D’Souza - स्केट करते वक्त धड़ाम से गिरीं तो शेयर किया फनी वीडियो.

    सोचिए अगर आप कुछ नया सीखने की कोशिश करें लेकिन उस नया सीखने के चक्कर में आपको मुहं की खानी पड़े, तो आपको कैसा लगेगा. जाहिर है EMBARACEMENT तो होगी ही. लेकिन यहां तो बिलकुल उल्टा होता दिख रहा है. हम बात कर रहे हैं GENELIA D’SOUZA के बारे में... दरअसल अपने बच्चों के साथ कूल बनने का चस्का उन्हें भारी पड़ गया. पर चौंकाने वाली बात तो यह है कि इसके बावजूद भी GENELIA पावरी कर रही हैं. कैसे आइये देखते हैं इस रिपोर्ट में.

  45. 6

    Ep 6 GEETA - पाकिस्तान में फंसी एक 'मासूम', 20 साल बाद मां से मिलने की जगी उम्मीद.

    एक बच्ची.... दो देश... और परिवार से दशकों की दूरी.... ये कहानी है गीता की... वो गीता जो गलती से सरहद पार कर पाकिस्तान चली गई... अब गीता की उम्र करीब 30 साल की हो चुकी है... लेकिन जब वो पाकिस्तान पहुंची थी तो उसकी उम्र महज 11-12 साल थी... गीता ना बोल पाती है और ना सुन पाती है इसलिए परिवार के बारे में जानकारी भी नहीं दे पाई.

  46. 5

    Ep 5 Gautam Adani - दौलत के मामले में अडानी ने अंबानी, मस्क और बेजोस को भी पीछे छोड़ा ।

    अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी ने इस साल दुनिया के किसी भी अन्य कारोबारी से अधिक दौलत की कमाई की है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, अडानी की संपत्ति 16.2 अरब बिलियन डॉलर से बढ़ी। उनकी कुल संपत्ति अब बढ़कर 50 अरब बिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है...साल भर में संपत्ति में बढ़ोतरी के मामले में अडानी ने मुकेश अंबानी बेजोस और एलन मस्क को भी पीछे छोड़ दिया है।

  47. 4

    Ep 4 Farmers Protest - हरियाणा में अब किसान खट्टर सरकार गिराने के लिए ऐसे हुए एकजुट ।

    3 महीने से ज्यादा से किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है...इस बीच अब हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार को गिराने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने लोगों से अपीलकी है। किसान मोर्चा ने अपील करते हुए कहा है कि वो दस मार्च को अविश्वास प्रस्ताव के लिए होने वाली वोटिंग में सरकार के खिलाफ वोट करने के लिए बीजेपी-जेजेपी विधायकोंपर दबाव बनाएं....संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान जारी कर लोगों से कहा है कि लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर विधायकों के पास जाएं और उनसे अपील करें कि वो अविश्वासप्रस्ताव में किसान विरोधी बीजेपी-जेजेपी सरकार के खिलाफ वोट डालें.

  48. 3

    Ep 3 FACT CHECK - अगर ट्रेन में सोकर यात्री करेंगे सफर तो 10 फीसदी ज्यादा किराया देना होगा ?

    ट्रेन को लेकर कई तरह के दावे सोशल मीडिया पर किए गए... कभी ट्रेन को किसी निजी कंपनी में सौंपने की बात की जाती है तो कभी स्टेशन को किसी बड़े उद्य़ोपतियों को सौंपने के दावे किए गए लेकिन हर दावों की पड़ताल में सच्चाई सामने आई... अब सोशल मीडिया पर एक और दावा किया गया है... अकसर आपने देखा होगा कि बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं जो नाइट जर्नी यानि की रात के सफर को ज्यादा प्रिफर करते हैं... और रात का सफर है... रिजर्नेशन है तो जाहिर सी बात ही नींद आएगी और यात्री सोएंगी ही... अब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा ये किया जा रहा है कि जो यात्री ट्रेन में सोते हुए जाना पसंद करेंगे उनसे 10 फीसदी ज्यादा चार्ज लिया जाएगा.

  49. 2

    Ep 2 Encounter Specialist Sachin Vaze की ऐसी कहानी,शिवसेना के करीबी अब अंबानी कार केस में आरोपों में घिरे.

    मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटिलिया के बाहर संदिग्ध कार का मिलना और फिर उस कार के मालिक की अचानक मौत... ये मामला दिखता जिसता सिंपल है उतना है नहीं.... इस केस में कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं... और आरोपों की झड़ियां भी लगाई जा रही हैं.

  50. 1

    Ep 1 Crime News - हॉस्टल में पुलिसवालों ने लड़कियों से कराया Strip Dance, ऐसे हुआ खुलासा

    वैसे तो पुलिसकर्मियों का काम होता कानून व्यवस्था को बनाए रखना लेकिन कई बार पुलिसकर्मियों पर आरोप लगे हैं... ऐसे वैसे नहीं संगीन आरोप... महाराष्ट्र के जलगांव से कुछ ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनेंगे तो आपके होशफाख्ता हो जाएंगे.

Type above to search every episode's transcript for a word or phrase. Matches are scoped to this podcast.

Searching…

We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.

No matches for "" in this podcast's transcripts.

Showing of matches

No topics indexed yet for this podcast.

Loading reviews...

ABOUT THIS SHOW

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.

HOSTED BY

News Tak

CATEGORIES

Frequently Asked Questions

How many episodes does Big Story | Part 7 have?

Big Story | Part 7 currently has 50 episodes available on PodParley. New episodes are automatically indexed when they're published to the podcast feed.

What is Big Story | Part 7 about?

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics,...

How often does Big Story | Part 7 release new episodes?

Big Story | Part 7 has 50 episodes. Check the episode list to see recent publication dates and frequency.

Where can I listen to Big Story | Part 7?

You can listen to Big Story | Part 7 on PodParley by clicking any episode. We provide an embedded audio player for direct listening, and you can also subscribe via your preferred podcast app using the RSS feed.

Who hosts Big Story | Part 7?

Big Story | Part 7 is created and hosted by News Tak.
URL copied to clipboard!