Big Story | Part 9 podcast artwork

PODCAST · news

Big Story | Part 9

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.

  1. 50

    Ep 50 Suez Canal में फंसे जहाज को निकालने के लिए क्या किया जा रहा? हर घंटे हो रहा 312 करोड़ का नुकसान ।

    स्वेज नहर को लेकर पिछले दो दिन से लगातार चर्चा हो रही है. यहां पर विशालकाय आकार का एक कार्गो शिप एमवी एवर गिवेन फंस गया है. इस जहाज की वजह से अब ट्रैफिक रुक गया है और जो ट्रैफिक रुका है उसकी वजह से करीब 10 बिलियन डॉलर की कीमत का सामान पहुंच नहीं पा रहा है. कहा जा रहा है कि अगर जल्‍द इस समस्‍या का हल नहीं निकला तो फिर एशिया और यूरोप के देशों को खासी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है. इसे निकाले जाने के प्रयास जारी हैं और हर कोशिश विफल हो रही है। 

  2. 49

    Ep 49 Starlink - Elon Musk की Starlink पर संकट, शुरू होने से पहले प्री-बुकिंग सेवाएं बंद हो सकती हैं ।

    साल 2020 में कोरोना काल ने वर्क फ्रॉम होम को काफी पॉप्युलर किया... इंटरनेट की जरूरत ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.. भारत दुनिया के उन देशों में शुमार रहा जहां इस दौरान इंटरनेट का रिकॉर्ड स्तर पर यूज किया गया.. अब जब भारत इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनियों के लिए इतना बड़ा मार्केट बन गया है तो फिर दुनिया के दिग्गजों की नजर तो यहां पड़नी ही थी..यही वजह है कि इलॉन मस्क एयरटेल, जियो जैसी दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं

  3. 48

    Ep 48 Somy ali ने Salman Khan संग ब्रेकअप को लेकर 20 साल बाद की खुलासा, खोले कई राज ।

    सोमी अली ने कई सालों के बाद सलमान खान के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए सनसनी खेज खुलासा किया है....जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे....सोमी अली ने बताया कि सलमान खान ने उनसे चीट किया था......जिसके बाद उनका दिल इस कदर टूटा कि वो बॉलीवुड इंडस्ट्री और इंडिया दोनों को ही छोड़कर चली गईं.

  4. 47

    Ep 47 Shahrukh Khan ने की एसिड अटैक सर्वाइवर से खास बातचीत, बने असली किंग.

    बॉलिवुड सुपरस्टाप शाहरुख खान रील लाइफ में कमाल की एक्टिंग के लिए जान जाते हैं. वो एक बेहेतरीन रोमांटिक हीरो तो हैं ही एक अच्छे इंसान भी हैं. शाहरुख़ एक लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में किंग खान बनकर राज कर रहे हैं. शाहरुख खान लोगों की मदद करने से भी पीछे नहीं हटते हैं. किंग खान ने लॉकडाउन के दौरान भी मास्क, पीपीई किट और बाकी चीजे भी दान की थीं. अब सुपरस्टार एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिए आगे आए हैं. इसके साथ ही अब लोग उनकी तारीफ करते नही थक रहे हैं. क्या है पूरी खबर जानने के लिए देखिए यह रिपोर्ट.

  5. 46

    Ep 46 Satan Shoes - शैतानी जूता जिसे बनाने में लगा इंसानी खून अब Nike ने कोर्ट में जीता मुकदमा ।

    दरअसल, जूते और स्पोर्ट्स सामान बनाने वाली अंतरराष्ट्रीय ब्रैंड नाइकी ने ब्रुकलिन के आर्ट कलेक्टिव MSCHF के खिलाफ शैतानी जूतों का मुकादम जीत लिया है... कंपनी पर आरोप है कि इन जूतों के सोल में इंसान के खून के कुछ बूंद का इस्तेमाल किया गया है...बता दें कि आर्ट केलक्टिव MSCHF ने इस जूते को रैपर लिल नैस एक्स के साथ मिलकर डिजाइन किया है। यह जूता नाइकी कंपनी के एयर मैक्स 97s का मॉडिफाइड वर्जन है. इस जूते की कीमत 1018 डॉलर यानी की लगभग 75 हजार रुपये रखी गई थी.

  6. 45

    Ep 45 Sachin Vaze केस में पूर्व पुलिस कमिश्नर Parambir Singh का बड़ा खुलासा, सीधे गृह मंत्री पर आरोप.

    एंटीलिया केस में जांच के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिससे महाराष्ट्र में सड़क से सियासत भूचाल आ गया है... मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी... चिट्ठी में एंटीलिया केस में फंसे सचिन वाजे का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर बड़ा आरोप लगाया गया है... चिट्ठी में लिखा है कि अनिल देशमुख ने सचिन वाझे से हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली करके उन तक पहुंचाने को कहा

  7. 44

    Ep 44 RRR के आगे नहीं टिक पाएगा बॉलिवुड! धमाकेदार है इसकी कहानी ।

    RRR एक ऐसा नाम जिसपर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं रिलीज डेट के बाद से ही RRR खूब सूर्खियों में है अब ब्लॉकबस्टर मूवी बाहुबली के डाइरेक्टर SS राजामौली की अपकमिंग फिल्म RRR से साउथ के सुपरस्टार राम चरण तेजा का लुक रिलीज किया है......राम चरण तेजा का ये पोस्टर उनके बर्थडे पर रिलीज किया गया है.......इस फिल्म में तेजा भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे और आलिया भट्ट इस फिल्म में सीता का रोल प्ले करती दिखाई पड़ेंगी.

  8. 43

    Ep 43 Rajasthan - विदेशी लड़की से हुआ था इश्क, 50 साल बाद वापस आ रही प्रेमिका। ये प्रेम कहानी है खास !

    आपने जरूर सुना होगा, अगर फिल्म देखते हैं तो देखा होगा कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती और ना कोई सीमा होती है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के जैसलमेर से सामने आया है जहां एक 82 साल के चौकीदार सुमाराम भील की प्रेमिका, 50 साल बाद विदेश से वापस आएगी...ऑस्ट्रेलिया से मरीना सिर्फ चौकीदार से मिलने आ रही हैं, ये बात खुद सुमाराम भील ने बताई है। हालांकि भील ने यह भी कहा कि अभी उसके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है

  9. 42

    Ep 42 Railway Bridge - कश्मीर में बना एफिल टॉवर से ऊंचा पुल, क्या है खासियत ?

    भारत ने दुनिया के सामने विकास और तकनीकी की एक नई और अनोखी मिसाल पेश की है... जम्मू-कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्क ब्रिज बनकर तैयार हो गया है... ऊंचाई के मामले में पुल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

  10. 41

    Epi 41 Punjab Abohar Bawal - कृषि कानूनों से नाराज किसानों का फूटा गुस्सा.

    पंजाब के अबोहर में कृषि कानूनों से नाराज किसानों का फूटा गुस्सा... किसानों ने BJP विधायक को नंगाकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा... कृषि कानून के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए अरुण नारंग... किसानों ने दौड़ाया तो पुलिस ने दुकान के अंदर ले जाकर बचाया... अबोहर के भाजपा विधायक अरुण नारंग की पिटाई की... मलोट शहर में अरुण नारंग पर काली स्याही फेंक दी गई.

  11. 40

    Ep 40 Prakash Raj - सिंघम से टकराने वाले खलनायक की कहानी !

    मैं मोदी विरोधी हूं, मैं अमित शाह का विरोधी हूं, जो मारने वाले का समर्थन करते हैं, वह हिन्दू नहीं हो सकते हैं.' यह उस multi टैलेंटेड एक्टर के लफ्ज़ हैं जो 5 बार नेशनल अवार्ड जीत चुके हैं और अपनी बात किसी से कहने में नही कतराते. अब चाहे वो प्रधानमन्त्री हो या फिर देश का गृह मंत्री. आज उसी एक्टर का बर्थडे हैं और उनके बर्थडे के इस मौके पर हम आपके साथ शेयर करेंगे उनकी लाइफ के कुछ इंटरेस्टिंग किस्सों के बारे में...जी, हाँ हम बात कर रहे हैं एक्टर प्रकाश राज के बारे में.

  12. 39

    Ep 39 Prabhu Deva - कोरियोग्राफर प्रभु देवा की ये कहानी बहुत कम लोग जानते हैं !

    डांस का ऐसा धमाल कि देखने वाले रह जाते हैं हैरान... जिनकी डांसिंग स्टाइल की दुनिया है दीवानी... फ़ास्ट डांस मूव्स के लिए जिन्हें कहा जाता है इंडिया का माइकल जैक्सन... सही पहचाना आपने... हम बात कर रहे हैं मशहूर कोरियाग्राफर प्रभु देवा की... वो इसलिए क्योंकि आज है प्रभु देवा का हैप्पी वाला बर्थडे...प्रभु देवा 48 साल के हो गए हैं.

  13. 38

    Ep 38 PM Modi - बांग्लादेश की आजादी के लिए पीएम मोदी गए थे जेल! क्या है सच्चाई? जो मचा है बवाल।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मार्च से दो दिवसीय बांग्लादेश के दौरे पर हैं। बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी बतौर मुख्य अतिथि बांग्लादेश पहुंचे और बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक कार्यक्रम में ऐसा भाषण दिया कि भारत में सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने बांग्लादेश की आजादी के लिए अपने साथियों के साथ सत्याग्रह किया था। 

  14. 37

    Ep 37 PM Modi AD - केंद्र के ऐड की खुली पोल! पीएम संग फोटो, महिला बोली-ना घर है, ना जमीन,ऐड में दिखाया झूठ।

    कुछ ही दिन पहले बंगाल के अखबारों में प्रधानमंत्री आवास योजना का एक विज्ञापन छपा था। विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक महिला की तस्वीर छपी थी। जिसके साथ लिखा था कि आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर बंगाल और महिला के हवाले से लिखा गया था कि मुझे मिला अपना घर। लेकिन बाद में आए मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस महिला की तस्वीर छपी थी उनका नाम लक्ष्मी देवी है और वो एक किराए के मकान में रहती है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने किसी भी तरह के घर मिलने से साफ इनकार किया है। लक्ष्मी देवी ने खास बातचीत में क्या कहा? पहले वो सुनिए।

  15. 36

    Ep 36 Petrol- Diesel Price - GST परिषद की बैठक में फैसला संभव, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत संभव.

    ट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार इजाफे के बाद खूब हल्ला हुआ... मांग भी उठी की पेट्रोल और डीजल को भी GST के दायरे में लाया जाए जिससे की कीमतें कंट्रोल में आए... इसी बीच शुक्र की खबर ये आई की पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े नहीं और कुछ पैसों की कटौती की गई.

  16. 35

    Ep 35 Param Bir के खुलासे के बाद हिली सत्ता, Anil Deshmukh की होगी विदाई ?

    मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी ने महाराष्ट्र की सियासत में खलबली मचा दी है... बीजेपी गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग करते हुए महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर है... पूर्व सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने गृह मंत्री को हटाए जाने की मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए

  17. 34

    Ep 34 New Rule - 1 अप्रैल से बदलने वाले नियम से क्या आपकी सैलरी पर पड़ने वाला है असर ?

    एक अप्रैल की तारीख नजदीक आ रही है... और इस तारीख को ध्यान से नोट कीजिए क्योंकि इसी तारीख से कई सारे नियम बदलने वाले हैं... फिर टैक्स से संबंधित हो... खर्चे से संबंधित हो या फिर आपकी सैलेरी और पीएफ से संबंधित...एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरु होने वाला है.... इस दिन कई नियमों में अहम बदलाव हो रहे है |

  18. 33

    Ep 33 Naxal Attack - नक्सलियों के कब्जे में CRPF कमांडो, पत्नी ने PM Modi से लगाई गुहार.

    अपनी आपबीती सुना रहीं ये महिला CRPF के कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह की पत्नी हैं... छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले के बाद से राकेश्वर सिंह लापता हैं....राकेश्वर भी उस टीम के हिस्सा थे..जो वहां नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही थी... सूत्रों के मुताबिक राकेश्वर अब नक्सलियों के कब्जे में हैं.

  19. 32

    Ep 32 NASA Ingenuity - मंगल की सतह पर उतरा NASA का Ingenuity हेलिकॉप्टर, जानें मंगल पर यह क्या करेगा ?

    मंगल की सतह पर अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA का हेलिकॉप्टर Ingenuity लैंड कर चुका है। इसके साथ ही यह दूसरे ग्रह की धरती पर उतरने वाला पहला रोटरक्राफ्ट बन गया है। 

  20. 31

    Ep 31 Mukhtar Ansari - यूपी में आने से क्यों डर रहा है पूर्वांचल का सबसे बड़ा बाहुबली ?

    उत्तर प्रदेश का बाहुबली जिसके नाम से पूर्वांचल में हलचल आज उसी बाहुबली को उत्तर प्रदेश लौटने से डर लगने लगा है... उस बाहुबली का नाम है मुख्तार अंसारी.

  21. 30

    Ep 30 Moon Land - चांद पर जमीन खरीद बेटी को उपहार देने वाले पिता की कहानी है दिलचस्प।

    आपको याद है बॉलीवुड का हम चांद पर जाएंगे गाना। कभी किसी ने सोचा नहीं होगा कि एक आम आदमी भी चांद पर अपने बच्चों के लिए चांद पर जमीन खरीद सकता है। लेकिन गुजरात के एक पिता ने अपनी नन्ही परी के लिए चांद पर घर बसाने का ही इंताज कर दिया हैं. 

  22. 29

    Ep 29 Mars Helicopter - मंगल पर पहली उड़ान के लिए Ingenuity ने फैलाए अपने नन्‍हें पैर, जानें खासियत?

    अब लाल ग्रह को छूने के लिए Ingenuity तैयार है। जी, हां मंगल ग्रह पर एलियन जीवन की तलाश करने निकले नासा के रोवर Perseverance के अंदर मौजूद हेलिकॉप्‍टर Ingenuity (इन ज्यू निटी) ने अपनी पहली उड़ान के लिए तैयारी शुरू कर दी है। नासा के हेलिकॉप्‍टर ने अपने सभी चारों पैरों को नीचे कर लिया है और नासा ने इसकी तस्‍वीर जारी की है। यह हेलिकॉप्‍टर अब इस स्थिति में आ गया है कि लाल ग्रह की सतह को कभी भी छू सकता है। 

  23. 28

    Ep 28 Mamata vs Modi - बनारस में केजरीवाल के बाद अब ममता देंगी पीएम मोदी को टक्कर ?

    तो क्या अब अरविंद केजरीवाल के बाद ममता बनर्जी भी बनारस में मोदी के खिलाफ ताल ठोकने वाली है.... तो क्या अब बनारस में फिर से दो बड़े नेताओं के बीच टक्कर होने वाला है... तो क्या अब बनारस में साल 2024 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी अपनी ताकत दिखाने वाली है.

  24. 27

    Ep 27 Maharashtra में होगा उलटफेर? Amit Shah से मिले Sharad Pawar.

    होली के मौके पर भी महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज है... इस हलचल को अचानक उस वक्त और हवा मिल गई जब NCP प्रमुख शरद पवार और NCP नेता के अहमदाबाद में गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की खबर आई... इस मुलाकात के बारे में पत्रकारों ने जब दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से को सवाल किया तो उन्होंने ये कहकर टाल दिया कि सब चीजें सार्वजनिक नहीं होतीं

  25. 26

    Ep 26 Lockdown - मुंबई में लॉकडाउन जैसी पाबंदी लगी, बंद रहेंगे होटल, रेस्टोरेंट समेत कई चीजें.

    तेजी से बढ़ते कोरोना को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है... उद्धव कैबिनेट की मीटिंग में कोविड पर काबू पाने के लिए सख्त दिशानिर्देश लागू करने का फैसला लिया गया... सरकार के फैसले के मुताबिक अब महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी पाबंदी लगाई जाएगी.

  26. 25

    Ep 25 LockDown Again - होली से पहले इन राज्यों में लगा नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन ।

    देशभर में कोरोना का कहर अब भी जारी है और कई राज्यों में दोबारा लॉकडाउन लगाने की स्थिति आ गई है. महाराष्ट्र में भी स्थिति भयावह होती जा रही है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश में 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. वहीं, कोरोना से संबंधित नए नियम भी लागू किए हैं....गाइडलाइन्स के अनुसार, राज्य के सभी मॉल्स रात 8 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे. मूवी थिएटर्स में 50 फीसदी लोग ही जा पाएंगे. साथ ही साथ शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे. अंतिम संस्कार में भी ज्यादा से ज्यादा 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे. कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों में 50 फीसदी बेड्स को रिजर्व रखा गया है. इसके अलावा पुणे में जिला प्रशासन ने 31 मार्च तक सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं

  27. 24

    Ep 24 LockDown Again - देश की आर्थिक स्थिति खराब, लगने वाला है लॉकडाउन? क्या बोले गवर्नर ShaktiKant Das?

    कोरोना के बढ़ते मामले और कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन के चलते लोगों में घबराहट का माहौल बन गया है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि क्या पूरे देश में फिर से लॉकडाउन तो नहीं लग जाएगा....महाराष्ट्र में कई जगहों पर लॉकडाउन लगा है...तो वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में रविवार का लॉकडाउन लगा है...लॉकडाउन को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने साफ कर दिया है कि इस समय किसी को भी पिछले साल जैसे लॉकडाउन की आशंका नहीं है.

  28. 23

    Ep 23 Kiran Kher - इतनी खतरनाक है वो बीमारी जिससे ग्रसित हैं किरण खेर, अब हो रहा है ऐसा.

    बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर मल्टीपल मायलोमा नाम की बीमारी से जूझ रही हैं, जो एक तरह का ब्लड कैंसर है। 68 साल की एक्ट्रेस का इलाज मुंबई में चल रहा है और वे रिकवर हो रही हैं। चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण सूद ने यह जानकारी मीडिया को दी है। उनके मुताबिक, एक्ट्रेस को यह बीमारी पिछले साल नवंबर में डिटेक्ट हुई थी.

  29. 22

    Ep 22 Kapil Sharma ने अपने बेटे का रखा ये खास नाम, क्या है नाम का मतलब?

    अपनी कॉमेडी की वजह से घर घर मशहूर हुए कपिल शर्मा शोशल मिडीया पर भी काफी ऐक्टिव रहते हैं....सोशल मीडिया के जरिए कपिल शर्मा अपने फैंस के साथ जुड़े रहते है....1 फरवरी को कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बने थे....इस बात की जानकरी खुद कपिल ने शोशल मिडीया के जरिए दी थी.....अब कपिल ने अपने बच्चे का नाम क्या रखा है इस बात की जानकारी कपिल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है.....फैंस उनके बेटे का नाम जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब कॉमेडी किंग ने अपने बेटे का नाम का खुलासा कर दिया है.

  30. 21

    Ep 21 ISRO - पहली बार अंतरिक्ष में इसरो भेजेगा मानव अंतरिक्ष 'गगनयान', इसरो चीफ ने क्या कहा?

    भारतीय अंतरिक्ष रिसर्च सेंटर यानी इसरो गगनयान परियोजना की तैयारियों में जुट गया है। इसरो के प्रमुख के. सिवन ने अपने मानव अंतरिक्ष अभियान गगनयान को लेकर चर्चा की है।एक सेशन के दौरान सिवन ने कहा कि भारत गगनयान मिशन के वास्ते कोको द्वीप पर ग्राउंड स्टेशन उपलब्ध कराने के लिए आस्ट्रेलिया के साथ बातचीत कर रहा है.

  31. 20

    Ep 20 IPS RASHMI SHUKLA - 7 महीने बाद सामने आया एक ऐसा खत जिससे महाराष्ट्र के पुलिस विभाग में हड़कंप.

    हाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें इस मसले पर उद्धव सरकार को घेरा. इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने एक चिट्ठी का जिक्र किया, जिसमें राज्य में चल रही ट्रांसफर-पोस्टिंग के रैकेट का आरोप लगाया.

  32. 19

    Ep 19 IPL 2021 - पहले मैच में ROHIT की पल्टन और KOHLI की टोली आमने सामने.

    विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी. पिछले सीजन में बैंगलोर की टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी. वहीं, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 13 में पांचवी बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया था. 

  33. 18

    Ep 18 IPL 2021 - 5 बार चैंपियन रह चुकी MUMBAI INDIANS की मज़बूतियों और कमज़ोरी का आंकलन.

    मजबूत बल्लेबाजी, अच्छे 'पावर हिटर' की मौजूदगी और मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण से पांच बार का चैंपियन मुंबई आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा।

  34. 17

    Ep 17 Indian Railways - Corona काल में रेलवे की नई स्कीम.

    तेजी से बढ़ते कोरोना ने एक बार फिर लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है... अब लोग भीड़भाड़ और सफर करने से डरने लगे हैं... लोगों का सफर आसान हो सके इसे देखते हुए रेलवे ने एक्स्ट्रा ट्रेनें चलाने का फैसला किया है... ये ट्रेनें अनारक्षित यानी Unreserved होंगी

  35. 16

    Ep 16 IND vs SL Legends - सचिन की टीम ने श्रीलंका लीजेंड्स को हराकर जीती रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज।

    सुबह की खबरों में स्वागत है आपका, वो खबरे जिसे सुबह ही देख लेनी चाहिए....शरद पवार के आवास पर अघाड़ी गठबंधन में तय, अनिल देशमुख के इस्तीफे की जरूरत नहींदेश में फिर कोरोना ब्लास्ट, कहां का क्या है हाल? फटी जींस के बाद एक बार फिर उत्तराखंड के सीएम ने विवादित बयान देकर क्या कहा? ड्रग मामले में आरोपी किशन सिंह को ब्रिटेन से प्रत्यर्पित कराकर लाया गया भारत...सचिन की टीम का कमाल, श्रीलंका लीजेंड्स को हराकर जीती रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज.

  36. 15

    Ep 15 IND vs ENG - रन आउट फैसले पर हुआ विवाद, फिर भिड़े कोहली अम्पायर्स से.

    IND vs ENG: रन आउट फैसले पर हुआ विवाद, फिर भिड़े कोहली अम्पायर्स से

  37. 14

    Ep 14 ICCW ने लॉन्च की नई सुविधा, मिनटों में बिना कार्ड के निकाल सकते हैं पैसा ।

    अगर आपसे कोई कहे कि आप बिना डेबिट कार्ड के ATM से पैसे निकाल सकते हैं तो आपको कैसा लगेगाष आप सोचेंगे कि ऐसा हो ही नहीं सकता है। लेकिन नहीं, अब ये पॉसिबल है। आप बिना डेबिट कार्ड के भी ATM से पैसे निकाल सकते हैं। अब आप यूपीआई ऐप (UPI App) के जरिये क्यूआर कोड (QR Code) स्कैन करके भी ATM से पैसे निकाल सकेंगे। इसके लिए ATM बनाने वाली कंपनी एनसीआर कॉरपोरेशन ने हाल ही में खास UPI प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला ICCW सॉल्यूशन लॉन्च किया है। इस नई फैसिलिटी इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विद्ड्रॉल यानी ICCW सॉल्यूशन से इस बने खास ATM को जगह-जगह इंस्टॉल करने के लिए सिटी यूनियन बैंक (Citi Union Bank) ने NCR कॉरपोरेशन से हाथ मिलाया है।

  38. 13

    Ep 13 Holi 2021 - यूपी के काशी की 357 साल पुरानी होली की ये परंमपरा क्यों है खास ?

    वैसे तो होली का त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस बार होली 29 मार्च को पड़ रही है. लेकिन हमारे देश में कुछ जगहों पर होली का त्योहार पहले से ही शुरू हो जाता है. ऐसी ही एक जगह है बनारस यानी वाराणसी. जहां होली 5 दिन पहले ही रंगभरी ग्यारस के साथ शुरू हो जाती है. इसे काशी की होली के नाम से भी जाना जाता है. काशी में होली की शुरूआत बुधवार को काशी में होली शुरू हो गई है. यहां भक्तों ने बाबा काशी विश्वनाथ और मां पार्वती संग गुलाल खेलकर होली की शुरुआत की.

  39. 12

    Ep 12 GARTANG Valley - 1962 के बाद पहली बार खुल रहे गर्तांग गली की क्या है खास कहानी ?

    भारत-चीन 1962 के युद्ध के बाद उत्तराखंड के जिस गरतांग गली पुल को बंद कर दिया था उसे जल्द ही पर्यटकों के लिए दोबारा खोला जा सकता है। भारत-चीन-तिब्बत सीमा पर स्थित गर्तांग गली सुरक्षा कारणों के चलते बंद कर दी गई थी। अब 56 सालों बाद इसे फिर से खोला जा रहा है। यह पुल 300 मीटर गहरी खाई के ऊपर स्थित है और ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। लोक निर्माण विभाग 64 लाख रुपये से 136 मीटर लंबी गर्तांग गली का पुनर्निर्माण करा रही है जिसमें खराब हो चुकी लकड़ी और लोहे को बदलकर रास्ता बनाया जा रहा है। कॉनट्रैक्ट (contract) के तहत जून 2021 तक इसका निर्माण पूरा होना है। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले यात्रा सीजन में पर्यटक यहां करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई के ऊपर खड़ी चट्टान से गुजरने वाली गर्तांग गली पर चलने के रोमांच का लुत्फ ले सकेंगे। 

  40. 11

    Ep 11 Filmfare Awards 2021 में सबसे ज्यादा छाए रहे 'गुलाबो सिताबो', 'थप्पड़' और 'तान्हाजी'। देखें लिस्ट ।

    फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉप्युलर 66वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की घोषणा 27 मार्च को हो चुकी है। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का एलान शनिवार शाम से लेकर देर रात तक होता रहा। इन अवॉर्ड्स में बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायलॉग, स्क्रीनप्ले सहित तमाम कैटेगरी में अवॉर्ड दिए जातें हैं. कोरोना की वजह से अवॉर्ड्स शो के विनर्स की वर्चुअल घोषणा की गई। इस दौरान दिवंगत इरफान खान के लिए दो अवॉर्ड्स की घोषणा की गई।

  41. 10

    Ep 10 ENBA Awards 2020 - News Tak को बेस्ट डिजिटल न्यूज़ चैनल का सिल्वर अवॉर्ड.

    खबरों की दुनिया में एक बार फिर न्यूज़ तक के काम को सराहा गया है... न्यूज़ तक ने लगातार दूसरी बार ENBA अवॉर्ड अपने नाम किया है... ENBA अवॉर्ड समारोह में News Tak को बेस्ट डिजिटल हिंदी न्यूज़ चैनल की कैटेगरी में सिल्वर अवॉर्ड से नवाजा गया...समारोह में तक चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने पुरस्कार स्वीकार किया... इसके अलावा न्यूज़ तक को बेस्ट टेक्नोलॉजी कवरेज हिंदी कैटेगरी में ब्रॉन्ज अवॉर्ड दिया गया... ये अवॉर्ड टीम के सदस्य वरुण पांडे को उनके प्रोग्राम 'वॉट्स न्यू' के लिए मिला.

  42. 9

    Ep 9 Elon Musk - इलॉन मस्क की गर्लफ्रेंड Grimes मंगल ग्रह पर क्यों मरना चाहती है?

    दुनिया के सबसे अमीर आदमी और spacex X के मालिक इलॉन मस्क को कौन नहीं जानता लेकिन हम आज बात इलॉन मस्क की नहीं बल्कि इनकी गर्लफ्रेंड ग्रिम्स की बात करने वाले हैं.. जो कि इन दिनों मरने के लिए तैयार है.....जी हां इलॉन मस्क कि गर्लफ्रेंड ग्रिम्स की ताजा इंस्टा पोस्ट को देखकर तो यही लगता है......मस्क की गर्लफ्रेंड ग्रिम्स ने जो पोस्ट डाला है, उसमें तो यही लिखा है कि Ready To Die With The Red Dirt of Mars Beneath My Feet. ''यानी कि मैं मंगल ग्रह की मिट्टी को अपने पैरों के नीचे रखकर मरने के लिए तैयार हूं''

  43. 8

    Ep 8 DMK - आपातकाल में जेल, फिल्मी करियर से राजनीति तक का सफर तय करने वाले MK Stalin की पूरी कहानी ।

    M.K Stalin की पार्टी DMK इस बार एआईडीएमके (AIADMK) से सत्ता छीनने की पूरी कोशिश कर रही है...डीएमके गठबंधन की ओर से स्टालिन मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं...डीएमके और कांग्रेस की गठबंधन वाली पार्टी का दावा है कि चुनाव के बाद उनकी सरकार बनेगी. अपने दावे को पूरा करने के लिए वे अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं....तो अब यह भी जानना जरूरी है कि आखिर दबंग नेता के रूप में जाने जाने वाले M.K Stalin हैं कौन?

  44. 7

    Ep 7 Dindigul Leoni - महिलाओं को लेकर विवादित बयान पर विधायक उम्मीदवार की हुई आलोचना.

    ये दुनिया मर्दों की बनाई है. समाज, संसाधन, राजनीति और अर्थव्यवस्था, हर जगह उनका ही बोलबाला है.हाल ये है कि औरत के शरीर पर भी मर्द अपना हक़ जताते हैं. अब महिलाओं के शरीर पर तमिल नाडू से dmk पार्टी से विधायक पद के उम्मीदवार डिंडीगुल लियोनी ने महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है. इसके बाद उनकी खूब आलोचना की जा रही है. बॉलीवुड सितारे भी उनके इस बयान का खुलकर विरोध कर रहे हैं. क्या है यह पूरा मामला आइये बताते हैं इस रिपोर्ट में.

  45. 6

    Ep 6 Delhi - Thallium से ले ली सास की जान, पत्नी कोमा मेंसद्दाम हुसैन की किताब से लिया आइडिया.

    जब कभी भी तानाशाह शब्द सुनते हैं, तो सबसे पहले इराक पर दो दशक तक शासन करने वाले सद्दाम हुसैन का नाम जेहन में आता है......आज सद्दाम हुसैन को दुनिया के सबसे बदनाम कातिलों में से एक माना जाता है.....सद्दाम हुसैन ने तानाशाही के दम पर लाखों को मौत के मुह में धकेल दिया था....किसे पता था कि कोई सद्दाम से प्रभावित होकर अपने ही परिवार की मौत का कारण बन सकता है....... लेकिन ऐसा हुआ है। इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन और उनकी खुफिया एजिंसियों से प्रेरित होकर दिल्ली के 37 साल के एक रियल स्टेट कारोबारी ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों को मौत के घाट उतार दिया .....बता दें कि, सद्दाम हुसैन राजनीतिक विरोधियों को मारने के लिए एक केमिकल का इस्तेमाल किया करते थे जिसे थैलियम कहा जाता है....

  46. 5

    Ep 5 Delhi - महिला कांस्टेबल का आरोप, CRPF अफसरों ने घर लाकर 3 दिन तक किया गैंगरेप !

    सुबह की खबरों में स्वागत है आपका, वो खबरे जिसे सुबह ही देख लेनी चाहिए...कोरोना की रफ्तार जारी, संगीतकार Bappi Lahiri को हुआ कोरोना...बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग आज, नंदीग्राम में धारा-144, सेंट्रल फोर्स की 22 कंपनियां तैनात...दिल्ली में महिला कांस्टेबल ने CRPF अफसरों पर लगाया गैंगरेप का आरोप, दो अधिकारी सस्पेंड......किसानों का बड़ा एलान, 10 अप्रैल को करेंगे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे जाम...पीपीएफ नई तिमाही के लिए सरकारी बचत योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दरों में कटौती के फैसले को सरकार ने लिया वापस।

  47. 4

    Ep 4 Corona के बढ़ते मामलों को देखते हुए Holi के रंग में भंग, राज्य सरकारें हुईं सख्त.

    कोरोना के बढ़ते कहर के बीच इन तस्वीरों को देखिए... ये नजारा यूपी के बरसाना का है... बरसाने की होली दुनियाभर में मशहूर है लेकिन कोरोना काल में अगर ये हाल होगा तो होली की ये मौज मस्ती लोगों पर भारी पड़ जाएगी... ऐसे ही हालात देखते हुए यूपी सरकार ने होली को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

  48. 3

    Ep 3 Corona Virus - होली में कोरोना से कैसे रहें सावधान? किन-किन चीजों से बचना है जरूरी?

    कोरोना वायरस के फैलने का खतरा सबसे ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाके में ही होता है, क्योंकि ऐसी भीड़ में अगर कोई कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति मौजूद रहता है तो वह खांसी और छींक के जरिए इस वायरस को और लोगों तक फैला सकता है......आज हम आपको बताएंगे होली के दिन कोरोना वायरस से बचने के लिए आप क्या कर सकते हैं?

  49. 2

    Ep 2 Corona Virus - मोबाइल में खोई थी नर्स, वैक्सीन लगाने आई महिला के साथ ये क्या कर दिया?

    कोरोना की नई लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है... ऐसे में सरकार तेजी से ज्यादा से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन करने में जुटी है ताकि लोगों को सुरक्षा मिल सके... लेकिन यूपी के कानपुर में टीकाकरण के दौरान एक नर्स की ऐसी लापरवाही सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

  50. 1

    Ep 1 Corona Virus - क्या फिर लगेगा Lockdown? सरकार ने दिया जवाब.

    कोरोना ने एक बार फिर से मुश्किल बढ़ा दी है... देश में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच जगह-जगह पाबंदियां बढ़ती जा रही हैं... ऐसे में लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या कहीं फिर से संपूर्ण लॉकडाउन तो नहीं लगने वाला है? इसी सवाल का सीधा जवाब दिया है केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने.

Type above to search every episode's transcript for a word or phrase. Matches are scoped to this podcast.

Searching…

We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.

No matches for "" in this podcast's transcripts.

Showing of matches

No topics indexed yet for this podcast.

Loading reviews...

ABOUT THIS SHOW

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.

HOSTED BY

News Tak

CATEGORIES

Frequently Asked Questions

How many episodes does Big Story | Part 9 have?

Big Story | Part 9 currently has 50 episodes available on PodParley. New episodes are automatically indexed when they're published to the podcast feed.

What is Big Story | Part 9 about?

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics,...

How often does Big Story | Part 9 release new episodes?

Big Story | Part 9 has 50 episodes. Check the episode list to see recent publication dates and frequency.

Where can I listen to Big Story | Part 9?

You can listen to Big Story | Part 9 on PodParley by clicking any episode. We provide an embedded audio player for direct listening, and you can also subscribe via your preferred podcast app using the RSS feed.

Who hosts Big Story | Part 9?

Big Story | Part 9 is created and hosted by News Tak.
URL copied to clipboard!