Ghazab Ho Gaya | Part 2 podcast artwork

PODCAST · news

Ghazab Ho Gaya | Part 2

News Tak आपको देता है ख़बरों का बिल्कुल नया अंदाज । गरमा-गरम Breaking News Updates के साथ आपको मिलेंगे दिलचस्प interview, और भी बहुत कुछ। क्या है Viral होने वाले Video की सच्चाई? ख़बर में ऐसा क्या था खास जो आप नहीं देख पाए? कोई भी ख़बर वायरल होने से पहले आप तक पहुंचाएगा | News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative VOD style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of Live videos that bring to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral videos reaches you.

  1. 25

    Ep 25 Ghazab Ho Gaya | 7 साल का Spider Boy, 35 साल से Pak में कैद हाथी!

    सोचिए अगर सिर्फ एक लड़की के लिए राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन को 500 किलोमीटर से ज्यादा चलाना पड़े तो क्या कहिएगा... जी हां... ऐसा हुआ है... झारखंड के डाल्टनगंज स्टेशन पर टाना भगतों के आंदोलन की वजह से फंसी ट्रेन से सभी यात्री उतर गए थे लेकिन ट्रेन में सवाल एक लड़की अनन्या की जिद से रेलवे अधिकारी परेशान हो गए... लड़की ने कहा- जाऊंगी तो राजधानी एक्सप्रेस से ही... अगर बस से जाना होता तो ट्रेन का टिकट क्यों लेती... टिकट दिया है तो इसी ट्रेन से रांची तक छोड़कर आइए... लंबी बहस के बाद रेलवे अधिकारियों को लड़की की जिद के आगे झुकना पड़ा... राजधानी एक्सप्रेस को शाम करीब चार बजे डालटनगंज से वापस गया ले जाकर गोमो और बोकारो होते हुए रांची के लिए रवाना करना पड़ा... रात करीब 1.45 बजे ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन पहुंची... लड़की मुगलसराय से सवार हुई थी और उसने उसी ट्रेन से रांची पहुंचकर ही दम लिया...

  2. 24

    Ep 24 Ghazab Ho Gaya | 5 लाख का बकरा देखा? भज्जी को लगा 'बिजली का झटका'!

    ये खबरें बाकी खबरों से जरा हटकर हैं, अनोखी हैं और गजब भी... शुरुआत करते हैं रियल हीरो की खबर से... बॉलीवुड के हीरो सोनू सूद ने एक बार फिर रियल हीरो का जैसा काम किया है... उन्होंने एक मजबूर किसान पर दरियादिली दिखाते हुए उसे ट्रैक्टर गिफ्ट कर दिया... दरअसल आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में बैल नहीं होने की वजह से किसान की बेटियां हल खींचने को मजबूर थीं... ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो देखकर सोनू सूद का दिल पसीज गया... सोनू सूद ने किसान को ट्रैक्टर भेजने का वादा किया था, अब उन्होंने ये वादा पूरा कर दिखाया है... उन्होंने राजपुरम गांव के किसान नागेश्वर राव को ट्रेक्टर भेज दिया है... ट्रैक्टर पाकर किसान का परिवार खुशी से झूम उठा है... देखें वीडियो |

  3. 23

    Ep 23 Ghazab Ho Gaya | 'तेरी आंख्या का यो काजल...' संस्कृत में सुना?

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र साकेत के वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं... वो हिंदी गानों को बड़े आराम से संस्कृत भाषा में गा लेते हैं... देखिए नेत्रहीन छात्र का अनोखा हुनर...

  4. 22

    Ep 22 Ghazab Ho Gaya | 'Love Jihad' का आरोप लगा रही लड़की का Video वायरल, सुनाई दर्दनाक दास्तां

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर की एक लड़की का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है...जिसने कुछ लोगों पर लव जिहाद का आरोप लगाया है... लड़की ने बताया कश्मीर के एक लड़के ने उसे धोखा दिया और शादी के बाद धर्म परिवर्तन करा दिया...

  5. 21

    Ep 21 Ghazab Ho Gaya | खबरें जिन्हें देखे बिना यकीन नहीं होगा.

    ये खबरें बाकी खबरों से ज़रा हटके हैं... शुरुआत करते हैं जोधपुर की एक अनोखी खबर से... देखिए घोड़े पर सवार इस लड़की को...इस युवा घुड़सवार का नाम साईमा सैयद है... घुड़सवारी में साईमा ने कमाल किया है... इन्होंने 80 किलोमीटर की एंड्रयूरेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता है... इसी के साथ वो वन स्टार राइडर भी बन चुकी हैं...साथ ही देश की पहली ऐसी महिला घुड़सवार भी बन गई हैं, जिन्होंने ये मुकाम हासिल किया है...

  6. 20

    Ep 20 Ghazab Ho Gaya | ऐसी खबरें जिन्हें देखे बिना यकीन नहीं होता!

    कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कोहराम मचा रहा है... संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन में तेजी लाई जा रही है और लोगों से अपील की जा रही है कि वो जल्द से वैक्सीन लगवा लें... ऐसे में अमेरिका के बाल्टीमोर में एक दुल्हन उस वक्त चर्चा में आ गई जब वो शादी के दौरान वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच गई...देखें वीडियो...

  7. 19

    Ep 19 Ghazab Ho Gaya | अनोखी खबरें जो हैं ज़रा हटके |

    न्यूज़ तक (news tak) आपको देता है ख़बरों का बिल्कुल नया अंदाज । 40 सेकंड के छोटे गरमा-गरम वीडियो तो हैं ही साथ में न्यूज़ तक (news tak) के यू ट्यूब प्लेटफॉर्म पर आपको मिलेंगे दिलचस्प और EXCLUSIVE इंटरव्यू, वो भी अनकट..यहां आपको मिलेगा न्यूज़तक (news tak) स्पेशल, न्यूज़ तक (news tak) LIVE और भी बहुत कुछ। राजनीति, बॉलीवुड, देश-विदेश हर तरह की ख़बरों से जुड़े मनोरंजक वीडियो के लिए देखिए सिर्फ न्यूज़ तक (news tak)। क्या है वायरल होने वाले वीडियो की सच्चाई? ख़बर में ऐसा क्या था खास जो आप नहीं देख पाए? कोई भी ख़बर वायरल होने से पहले आप तक पहुंचाएगा न्यूज़ तक (news tak) । हर रोज दिलचस्प और गरमा-गरम वीडियो के लिए सब्सक्राइब कीजिए न्यूज़ तक (news tak)। ये है न्यूज़तक (news tak) का Official Channel.

  8. 18

    Ep 18 Ghazab Ho Gaya | हवा में जम गए अंडे और नूडल्स |

    कभी आपने सोचा है कि आप नूडल उठाकर खाने जा रहे हो और मुंह तक पहुंचने से पहले ही वह हवा में जम जाए. ऐसा हुआ है दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में से एक साइबेरिया में. दुनिया के कई देश इस समय बर्फ की चादरों में लिपटे हुए हैं. लेकिन हवा में जमे नूडल और अंडे की तस्वीर पूरी दुनिया को हैरान कर रही है. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. हवा में जमे हुए अंडे और नूडल्स की ये तस्वीर साइबेरिया के नोवोसीबर्स्क की है. इसे ट्विटर यूजर Oleg (@olegsvn) ने ट्वीट किया था. इसके बाद इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी. यह तस्वीर 28 दिसंबर को ट्वीट की गई. उस दिन साइबेरिया में पारा माइनस 45 डिग्री सेल्सियस था. ये तापमान किसी भी चीज को जमा देने के लिए काफी है. साइबेरिया अपनी सर्दी के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. यहां पर जनवरी के महीने में औसत तापमान माइनस 23 डिग्री सेल्सियस रहता है.

  9. 17

    Ep 17 Ghazab Ho Gaya | सड़क किनारे पड़ी लाश अचानक कैसे चलने लगी ?

    शुरु करते हैं सोशल मीडिया पर वायरल एक खबर से...सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सड़क किनारे एक डेड बॉडी नजर आ रही है जिसके बाद वहां भीड़ जुट जाती थी, फौरन पुलिस आती है पर उसके बाद वहां जो होता है उसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नही पाएंगे...दरअसल मामला गाजियाबाद का है लोगों को लगा वह शख्स मर गया है जिसे देखने के लिए लोग वहां इकट्ठे हो जाते हैं. कुछ ही देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई. जहां पुलिस ने शख्स के पास जाकर देखा तो वह चादर हटाकर उठकर बैठ गया और कुछ ही देर में चादर लेकर चलता बना. वहीं खड़े सैकड़ों लोग ये देखकर हैरान रह गए. इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया था....

  10. 16

    Ep 16 Ghazab Ho Gaya | शादी में दूल्हे को मिला ऐसा तोहफा जिसे देख सब रह गए हैरान.

    शादी में मिले गिफ्ट का मजा कुछ और ही होता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक शादी समारोह का है जहां एक दूल्हे को गिफ्ट में कोई सामान या लिफाफा नहीं दिया जा रहा है बल्कि अत्याधुनिक कलाश्निकोव एके 47 राइफल गिफ्ट में दी जा रही है... वीडियो में साफ दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए हैं. इसी दौरान एक महिला ऊपर स्टेज पर आती है और एके 47 राइफल गिफ्ट करती है.... इस गिफ्ट को देखकर पहले तो दूल्हा चौंकता है लेकिन फिर वह इस गिफ्ट को ले लेता है और मुकुराने लगता है. महिला स्टेज पर बैठे नवविवाहित जोड़े को बधाई देती है और उनके साथ फोटो खिंचाती है.

  11. 15

    Ep 15 Ghazab Ho Gaya | वाराणसी में मच गया हंगामा, महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा.

    आज अजब गजब की शुरुआत करते हैं वाराणसी की खबर से... आमतौर पर यह देखा गया है कि पुलिस प्रशासन या फिर सरकार से भरोसा उठ जाने के बाद लोग अपनी बात को सामने रखने के लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे हड़कंप मचना स्वाभाविक हो जाता है। वाराणसी में भी कुछ ऐसा ही हुआ... एक ऊंची पानी टंकी पर एक महिला अपनी बुजुर्ग मां के साथ केरोसिन तेल के गैलन लिए हुए चढ़ गई और आत्मदाह की चेतावनी भी देने लगी... लगभग डेढ़ घंटे बाद काफी मशक्कत और पुलिस के मिन्नत रंग लाई और पानी टंकी पर चढ़ी महिला अपनी बुजुर्ग मां के साथ नीचे उतरने के लिए राजी हो गई। हंगामा खड़ा करने वाली महिला कई महीनों से पैसे के लेनदेन के एक मामले में एक रिपोर्ट लिखवाने के लिए पुलिस थाने चौकी के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी सुनवाई बजाए करने के उल्टा संबंधित चौकी इंचार्ज और वहां तैनात दीवान उससे घूस मांग रहे हैं इसी के कारण उसमें ऐसा कदम उठाया

  12. 14

    Ep 14 Ghazab Ho Gaya | मिनटों में शख्स बन गया करोड़पति, ऐसे मिले 20 करोड़ रुपए.

    खबरों की भीड़ में कुछ ऐसी खबरें हैं जो खो जाती हैं... लेकिन वो खबरें भी होती हैं जरूरी... आज अजब गजब खबरों में आपको दिखाते हैं उन्नाव की खबर...उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सचिवालय निर्माण के लिए की गई खुदाई में चांदी और तांबे के सिक्के निकले हैं. इसके बाद निर्माण कार्य को रोक दिया गया. दरअसल, गांव से लगभग थोड़ी दूर पर ग्राम पंचायत सचिवालय निर्माण के लिए नींव की खुदाई काम काम शुरू कराया गया था.नींव खुदाई के दौरान मजदूरों को मिट्टी के घड़े से चांदी और तांबे के सिक्के मिले थे. इन्हें तहसील प्रशासन की ओर से पुरात्व विभाग को भेज दिया गया है.

  13. 13

    Ep 13 Ghazab Ho Gaya | मास्क ना लगाने की कुछ लोगों को मिली ऐसी सजा जिससे छूट गए पसीने !

    खबरें कई तरह की होती हैं लेकिन कई खबरें ऐसी होती हैं जो बाकियों से हटकर होती हैं और उन्ही खबरों पर हमारी नजर टिक जाती है.... आज शुरुआत करते हैं बारिश की खबर से....गरजता बरसता पानी इस वक्त पूरी ताकत दिखाने पर तुला है- नाले के पानी का बेकाबू बहाव धीरे धीरे और हाहाकारी होता जा रहा है... पिथौरागढ के मुनस्यारी में नाले में गिरकर बहाव का शिकार बन गई- देखिए सफेद कार कैसे पानी के रहमोकरम पर टिकी है और चंद कदमों के फासले पर खडे लोग चाह कर कुछ करने में बेबस हैं...

  14. 12

    Ep 12 Ghazab Ho Gaya | महाराष्ट्र के इस मंदिर के बाहर तो गजब हो गया !

    खबरों की भीड़ से आपके लिए हम निकालकर लाए हैं कुछ ऐसी खबरें जो सबसे अलग है.... शुरुआत करते हैं महाराष्ट्र की एक खबर से...कुत्ते को इस दुनिया में सबसे वफादार जानवर माना जाता है. इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता. लेकिन क्या कभी आपने कुत्ते को आशीर्वाद देते हुए देखा है. जी हां ये बिल्कुल सच है...महाराष्ट्र के सिद्धटेक में सिद्धिविनायक मंदिर में भक्तों को आशीर्वाद देते और हाथ हिलाते हुए एक कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को फेसबुक पर एक सोशल मीडिया यूजर अरुण लिमडिया ने शेयर किया था.... वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि एक कुत्ता सिद्धिविनायक मंदिर के प्रवेश द्वार के बाहर एक ऊंचे पिलर पर बैठा हुआ है. जैसे ही भक्त मंदिर से बाहर निकले, कुछ ने कुत्ते की ओर हाथ बढ़ाया. यह देखकर कुत्ते ने भी हाथ हिलाकर और पंजा उनके हाथ में देकर उनका अभिवादन किया.

  15. 11

    Ep 11 Ghazab Ho Gaya | मंदिर में हो गया कुछ ऐसा जिसे देख आप भी नहीं कर पाएंगे यकीन.

    खबरों की भीड़ से हम निकालकर लाएं हैं कुछ ऐसी खबरें जो है सबसे अलग... शुरुआत करते हैं राजस्थान के जोधपुर की एक खास खबर से... इस अनोखी मशीन को आप भी देखते रह जाएंगे...आईआईटी जोधपुर ने जो कमाल किया है उसे देखकर आप भी कहेंगे वाह

  16. 10

    Ep 10 Ghazab Ho Gaya | भारत में आया ऐसा विमान जो किले से भी है शानदार.

    भारत में कोरोना के फैलने से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड भारत आए थे... हर तरफ चर्चाएं हो रही थी ट्रंप की लेकिन कुछ लोगों की नजरें उनके प्लेन की ओर भी.... एयरफोर्स वन जी है... जिसे अबतक अमेरिकी राष्ट्रपति का स्पेशल विमान कहा जाता था... अब वैसा प्लेन भारत के पास है.... .उसी की तरह का प्लेन ‘Air India One’ भारत को मिल गया....

  17. 9

    Ep 9 Ghazab Ho Gaya | बॉस ने ऐसा क्या किया जिससे हर कर्मचारी बन गया करोड़पति.

    शुरुआत करते हैं कोरोना का खबर से...कोरोना महामारी के कारण दुनिया परेशान है लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें कोरोना से कोई फर्क नहीं पड़ रहा बल्कि वो तो मस्ती कर रहे हैं... कोरोना वायरस रोकने के लिए लोगों से नियम मानने की अपील करने वाले एक सेलिब्रेटी डॉक्टर खुद बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के पार्टी करते सामने आए हैं.... अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहने वाले डॉ. माइक 'हॉट डॉक्टर' और 'सबसे सेक्सी डॉक्टर' के रूप में भी जाने जाते हैं. कुछ नई फोटोज में वे करीब एक दर्जन महिलाओं और पुरुषों संग पार्टी करते नजर आ रहे हैं...

  18. 8

    Ep 8 Ghazab Ho Gaya | बंदर की ऐसी करतूत जिससे देख सबकी छूट गई हंसी.

    खबरें कई तरह की होती है लेकिन उनमें होती है कुछ खास खबरें.... आज अजग गजब खबरों में शुरुआत करेंगे एक ऐसी खबरे से जिसे सुनकर हंसी भी आएगी और परेशान भी होंगे.... मलेशिया के एक छात्र का फोन सोते वक्त बंदर लेकर भाग गया... काफी मेहनत के बाद छात्र का फोन मिला वो हैरान हो गया... जैसे ही उसे अपना खोया हुआ मोबाइल मिला तो वह उसमें बंदरों की बहुत सारी सेल्फी देखकर हैरान रह गया... सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है...

  19. 7

    Ep 7 Ghazab Ho Gaya | पुलिस कप्तान का अनोखा अंदाज, लुटेरा बन सड़क पर निकले.

    खबरों की भीड़ में कई खबरें ऐसी भी होती हैं जो होती हैं जरूरी लेकिन खो जाती हैं... ऐसी खबरें होती हैं अजब गजब.... आज अजब- गजब की खबरों में आपको दिखाएंगे एक कछुए की खबर...

  20. 6

    Ep 6 Ghazab Ho Gaya | पालतू जानवर के बच्चे के जन्म पर ऐसा जश्न आपने कभी नहीं देखा होगा.

    खबरें कई तरह की होती हैं लेकिन उन खबरों में कुछ होती हैं बेहद खास... ऐसी ही खबरों की सीरीज लेकर आए हैं हम अजब गजब में..

  21. 5

    Ep 5 Ghazab Ho Gaya | पाकिस्तान में एक विज्ञापन को लेकर मचा है हाहाकार

    एक ऐसी खबर से जो आपको हैराम कर देगी.... 13 अक्टूबर को अंतरिक्ष में कुछ ऐसा होगा जिसे आपको अगली बार देखने के लिए 2035 तक का इंतजार करना पड़ेगा. जी हां, इस दिन मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब होगा जिससे यह सबसे बड़ा दिखाई देगा.

  22. 4

    Ep 4 Ghazab Ho Gaya | पति के साथ पत्नी ने की ऐसी हरकत अब, जुर्माने से हो रही है परेशान.

    खबरों की भीड़ से हम निकालकर लाएं है आपके लिए कुछ ऐसी खबरें जो है सबसे बेहतरीन...शुरुआत करेंगे विदेश की एक खबर से... कोरोना वायरस पाबंदियों से बचने के लिए एक महिला ने अजीबोगरीब प्रयोग किया. महिला अपने पति को कुत्ते की तरह रस्सी बांधकर टहलाने के लिए ले गई. हालांकि, महिला की हरकत पकड़ में आ गई और कपल पर एक लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया.... दरअसल यह मामला कनाडा के क्यूबेक राज्य का है. शनिवार की रात, 24 साल की महिला अपने 40 साल के पति को एक रस्सी के सहारे टहलाने के लिए ले गई. क्यूबेक में कोरोना की वजह से 8 बजे रात से 5 बजे सुबह तक के लिए कर्फ्यू लगाया गया है. हालांकि, कुत्ते को टहलाने की छूट दी गई है. जब महिला को पुलिस ने पकड़ा तो उन्होंने खुद के बचाव में कहा कि वह कुत्ते को टहला रही है. इसके बाद पुलिस ने पति-पत्नी पर करीब 87-87 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया.

  23. 3

    Ep 3 Ghazab Ho Gaya | निजी ट्रैवल्स कंपनी ने तो गजब कर दिया. दिल्ली से बस से कराएंगे लंदन की यात्रा.

    कोरोना वायरस के डर से दुनियाभर के देशों में लॉकडाउन जारी है. कई देशों ने तो अपने यहां विदेशी यात्रियों को नियंत्रित करने के लिए हवाई यात्रा को भी सीमित किया हुआ है. इसी बीच एक ट्रैवल एजेंसी ने दिल्ली से लंदन के बीच एक अनोखे सफर की पेशकश की है. अनोखा इसलिए क्योंकि, यह सफर टूरिस्ट हवाई जहाज की बजाय बस से तय करेंगे.

  24. 2

    Ep 2 Ghazab Ho Gaya | जानबूझकर कोरोना पॉजिटिव होने के लिए इन लोगों को मिलेंगें 4 लाख रुपए.

    खबरें भी कुछ ऐसी होती हैं जिसे देखकर आप भी सोचते हैं कि क्या वाकई ऐसा हो सकता है... ऐसी खबरें कहलाती है गजब की खबरें... आज अजब- गजब खबरों में शुरुआत करेंगे एक ऐसी गाड़ी की जिसे देखकर आनंद महिंद्रा भी खुद को रोक ना पाए... महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे अक्सर अपने ट्विटर अकाउंट पर मजेदार वीडियो और स्टोरी शेयर करते हैं। इस बार आनंद महिंद्रा ने एक ऐसा मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो अमेरिकन इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को भी सोचने पर मजबूर कर सकता है। आनंद महिंद्रा ने एक बैलगाड़ी का वीडियो शेयर किया है। इस बैलगाड़ी के पिछले हिस्से को जुगाड़ तकनीक से कार का आकार दिया गया है। कार के आधे हिस्से को दो बैल खींचते नजर आ रहे हैं। आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर किया गया यह वीडियो दक्षिण भारत का माना जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक बैलगाड़ी सड़क पर खड़ी है। इसके पिछले हिस्से में एंबेसडर का पिछला हिस्सा लगा हुआ है। उसे बेहद अच्छे से सजाया गया है। बैलगाड़ी में जो भी बैठता है, उसे इसी एंबेसडर कार के हिस्से में बैठना होता है।

  25. 1

    Ep 1 Ghazab Ho Gaya | चोरी का अनोखा तरीका, देखकर कंपनी वाले रह गए दंग.

    खबरों की भीड़ से आपके लिए निकालकर हम लाएं हैं ऐसी खबरें जो सबसे अलग हैं... बिलकुल हटकर हैं... आज शुरुआत करेंगे एक ऐसी चोरी की खबर से जिसे सुनेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे... चोरी आपने कई तरह की देखी होगी लेकिन बियर की चोरी के बारे में सुना है वो भी किसी दुकान से नहीं समुद्र के अंदर से... अर्जेंटीना के तट के पास समुद्र के अंदर लिमिटेड एडिशन बीयर रखी गई थी. ताकि उसे कुछ सालों के बाद निकाला जाए और अच्छी कीमत पर बेचा जाए. लेकिन जितनी बोतलें रखी थीं, उनमें से 1000 बीयर की बोतलें हो गई चोरी...

Type above to search every episode's transcript for a word or phrase. Matches are scoped to this podcast.

Searching…

We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.

No matches for "" in this podcast's transcripts.

Showing of matches

No topics indexed yet for this podcast.

Loading reviews...

ABOUT THIS SHOW

News Tak आपको देता है ख़बरों का बिल्कुल नया अंदाज । गरमा-गरम Breaking News Updates के साथ आपको मिलेंगे दिलचस्प interview, और भी बहुत कुछ। क्या है Viral होने वाले Video की सच्चाई? ख़बर में ऐसा क्या था खास जो आप नहीं देख पाए? कोई भी ख़बर वायरल होने से पहले आप तक पहुंचाएगा | News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative VOD style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of Live videos that bring to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral videos reaches you.

HOSTED BY

News Tak

CATEGORIES

Frequently Asked Questions

How many episodes does Ghazab Ho Gaya | Part 2 have?

Ghazab Ho Gaya | Part 2 currently has 25 episodes available on PodParley. New episodes are automatically indexed when they're published to the podcast feed.

What is Ghazab Ho Gaya | Part 2 about?

News Tak आपको देता है ख़बरों का बिल्कुल नया अंदाज । गरमा-गरम Breaking News Updates के साथ आपको मिलेंगे दिलचस्प interview, और भी बहुत कुछ। क्या है Viral होने वाले Video की सच्चाई? ख़बर में ऐसा क्या था खास जो आप नहीं देख पाए? कोई भी ख़बर वायरल होने से पहले आप तक पहुंचाएगा | News Tak is the most...

How often does Ghazab Ho Gaya | Part 2 release new episodes?

Ghazab Ho Gaya | Part 2 has 25 episodes. Check the episode list to see recent publication dates and frequency.

Where can I listen to Ghazab Ho Gaya | Part 2?

You can listen to Ghazab Ho Gaya | Part 2 on PodParley by clicking any episode. We provide an embedded audio player for direct listening, and you can also subscribe via your preferred podcast app using the RSS feed.

Who hosts Ghazab Ho Gaya | Part 2?

Ghazab Ho Gaya | Part 2 is created and hosted by News Tak.
URL copied to clipboard!