PODCAST · news
Ghazab Ho Gaya | Part 3
by News Tak
News Tak आपको देता है ख़बरों का बिल्कुल नया अंदाज । गरमा-गरम Breaking News Updates के साथ आपको मिलेंगे दिलचस्प interview, और भी बहुत कुछ। क्या है Viral होने वाले Video की सच्चाई? ख़बर में ऐसा क्या था खास जो आप नहीं देख पाए? कोई भी ख़बर वायरल होने से पहले आप तक पहुंचाएगा | News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative VOD style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of Live videos that bring to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral videos reaches you.
-
25
Ep 25 Ghazab Ho Gaya | इस युवक का हुनर देखकर बड़े-बड़े हुए हैरान, एक्टर रितेश देशमुख ने किया ट्वीट |
ये खबरें बाकी खबरों से जरा हटकर हैं... लॉकडाउन में नौकरी जाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन इन्हीं दिक्कतों में ऐसे शख्स ऐसा भी है जो लॉकडाउन से पहले 10 हजार रुपये महीने कमाता था, लेकिन लॉकडाउन में नौकरी खोने के बाद अब वो 80 हजार रुपये महीने की कमाई कर रहा है... जी हां... हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं, उसकी जिंदगी लॉकडाउन में मिले खाली वक्त ने बदल दी. हुआ यूं कि पेशे से ड्रॉइंग टीचर महेश कापसे ने इस दौरान सोशल मीडिया पर अपनी पेंटिंग डालनी शुरू कर दीं. उनकी पेंटिंग्स इस कदर लोकप्रिय हुईं कि फिल्मी सितारे भी इस पेंटर के फैन हो गए. रितेश देशमुख भी उनकी तारीफ कर चुके हैं.
-
24
Ep 24 Ghazab Ho Gaya | इस पाकिस्तानी दुल्हन की दुनियाभर में क्यों हो रही है चर्चा ?
ये खबरें बाकी खबरों से जरा हटकर हैं... शुरुआत करते हैं पाकिस्तान से आई एक अनोखी खबर से... कई देशों में दहेज प्रथा लंबे वक्त से चली आ रही है.. समाज के लोग दहेज़ को लोग शानो-शौकत की बात समझते हैं... लड़के के परिवार वाले दहेज़ को लेकर शो-ऑफ भी करते हैं... अमेरिका में रहने वाले फैशन डिजाइनर अली सीशन ने एक गजब और अनोखे तरीके से इस पर अपनी आवाज उठाई है...
-
23
Ep 23 Ghazab Ho Gaya | इस एक कार की कीमत में आ जाएंगी आपकी 1500 कार !
ये खबरें बाकी खबरों से जरा हटकर हैं... शुरुआत करते हैं दुनिया की सबसे महंगी कार की खबर से... पुर्तगाल के चर्चित फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दुनिया की सबसे महंगी कार बुगाटी ला वाओएवर खरीदी है... रोनाल्डो जिस क्लब की तरफ से फुटबॉल खेलते हैं उस क्लब को हाल ही में 36वीं सीरी ए चैंपियनशिप में जीत मिली थी. इसके बाद उन्होंने बतौर गिफ्ट ये कार खुद के लिए खरीदी. कार की कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे... इस कार की कीमत है करीब 75 करोड़ रुपये... जो कार रोनाल्डो ने खरीदी है उसे बनाने वाली कंपनी ने ऐसी सिर्फ 10 कारें ही बनाई हैं... बुगाटी ला वाओएवर सेंटोडिसी को खरीदने के लिए उन्होंने करीब 8.5 मिलियन यूरो की कीमत चुकाई... 35 साल के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार की फोटो को अपने फैन्स के लिए अपलोड की... बुगाटी ला वाओएवर कार 380 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, 2.4 सेकंड इस कार की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाती है. हालांकि इस कार के लिए रोनाल्डो को 2021 तक इंतजार करना पड़ेगा और उन्हें अगले साल इसकी डिलीवरी मिलेगी...
-
22
Ep 22 Ghazab Ho Gaya | इस आइसक्रीम को खाने से इम्यूनिटी बेहतर !
कोरोना से बचने के लिए सबसे बढ़िया उपाए है इम्यूनिटी बढ़ाना... वडोदरा के एक आइसक्रीम सेंटर की ओर से दावा किया जा रहा है जो उनकी आइसक्रीम खाएगा उसकी इम्यूनिटी भी बढ़ेगी... इम्मुनिटी बढाती चीज़ जैसे की काली मिर्च , लवंग , दालचीनी , हनी , इलायची , जावित्री , फुदीना , हल्दी , बादाम और आवला का उपयोग करके एक नया आइसक्रीम फ्लावर बनाया जिसे इम्मुनिटी बूस्टर आइसक्रीम नाम दिया गया .
-
21
Ep 21 Ghazab Ho Gaya | इंडियन रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड |
ये खबरें बाकी खबरों से जरा हटकर, दिलचस्प और गजब हैं... शुरु इंडियन रेलवे के नए रिकॉर्ड से करते हैं... इंडियन रेलवे ने दो किलोमीटर लंबी ट्रेन चलाकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है... इस ट्रेन को 'सुपर एनाकोंडा' नाम दिया गया है... ये पहली बार है जब देश में दो किलोमीटर लंबी ट्रेन दौड़ाई गई... रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रेन का वीडियो शेयर करते हुए इसे 'सुपर एनाकोंडा' बताया है... उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'माल से लदी हुई 177 वैगनों वाली इस मालगाड़ी का पटरी पर दौड़ना इंडियन रेलवे के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है... दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने तीन मालगाड़ियों को जोड़कर देश में पहली बार पटरियों पर 2 किलोमीटर लंबी मालगाड़ी दौड़ाकर ये नया रिकॉर्ड बनाया है... ये ट्रेन 'एनाकोंडा फॉर्मेशन' में ओडिशा के लाजकुरा और राउरकेला के बीच चलाई गई...
-
20
Ep 20 Ghazab Ho Gaya | आसमान से गिरा ऐसा सामान जिसे देख सब हो गए हैरान ।
खबरें कई तरह की होती हैं लेकिन कुछ खबरें ऐसी होती हैं जो बाकी खबरों से डरा हटकर होती हैं... और ऐसी खबरों पर ही टिक जाती है निगाहें... आज अजब गजब में शुरुआत करेंगे एक ऐसी खबर से जिससे सब परेशान हैं... राजस्थान में जालोर जिले में अचानक तेज धमाके के साथ बमनुमा आकार की चीज आसमान से आकर गिरी और जमीन में एक फुट तक धंस गई. इस धमाके की आवाज 2 किमी दूर तक सुनाई दी. शुरुआत में कुछ लोगों ने देखा तो लगा उल्का पिंड है फिर जांच की गई... जब एक मशीन से जांचा गया तो सामने आया कि इसकी कीमत करोड़ों में हो सकती है.ऐसे में एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर धातु को कब्जे में लेकर जांच की गई जिसमें आसमान से गिरी धातु का वजन 2 किलो 788 ग्राम निकला.
-
19
Ep 19 Ghazab Ho Gaya | आज के जमाने का स्मार्ट मिट्ठू को देखकर रह जाएंगे दंग !
ये खबरें बाकी खबरों से जरा हटकर हैं... अनोखी हैं और मजेदार भी... शुरुआत करते हैं बिहार के कटिहार से आई एक इंस्ट्रस्टिंग खबर से... ये मिट्ठू है... कटिहार में एक परिवार ने इस तोते को पाला है... ये ऐसा तोता है जो बातें तो करता ही है, साथ ही मोबाइल का भी शौकीन है... ये मिट्ठू बड़े शौक ना सिर्फ यूट्यूब चलाता है बल्कि उसपर ढूंढ-ढूंढ कर तोते से जुड़े हुए वीडियो भी देखता है...मोबाइल का दीवाना ये तोता कटिहार के नया टोला में रहने वाले राजेश कुमार वर्मा के घर में है... घर के लोग मिट्ठू को अपने बच्चे की तरह पालते हैं और उनके लिए ये एक सदस्य की तरह है...
-
18
Ep 18 Ghazab Ho Gaya | अब बिहार में मिलेंगे कश्मीर के सेब, किसान ने किया कमाल |
ये खबरें बाकी खबरों से जरा हटकर हैं... शुरुआत करते हैं बिहार की एक अनोखी खबर से... अब कश्मीर के सेब आपको बिहार में नजर आएंगे... जी हीं... सेब की एक खास प्रजाति को औरंगाबाद के खेतों में उपजा कर एक किसान अपनी अच्छी कमाई कर रहा है. किसान अमरेश कुमार सिंह औरंगाबाद के कर्मडीह गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने सेब की खास प्रजाति हरमन 99 की खेती अपने जमीन पर करना शुरू किया. अमरेश ने बताया कि फिलहाल उन्होंने 2 कट्ठा जमीन पर हरमन 99 सेब के पौधे लगाए हैं... वैसे तो सभी जानते हैं कि सेब ठंडे प्रदेशों में ठंडे मौसम में उगता है लेकिन हरमन 99 गर्मियों में भी आसानी से जाया जा सकता है. इस सेब का पौधा 40 से 48 डिग्री तापमान पर भी आसानी से पनप सकता है. इसमें स्वपरागण के जरिए प्रजनन होता है. इसे कोई भी अपने आंगन या बगीचे में लगा सकता है... किसान का कहना है एक एक बार फसल लगाओ और बीसों साल तक शानदार सेब खाओ...
-
17
Ep 17 Ghazab Ho Gaya | अनोखी खबरें जो हैं ज़रा हटके
न्यूज़ तक (news tak) आपको देता है ख़बरों का बिल्कुल नया अंदाज । 40 सेकंड के छोटे गरमा-गरम वीडियो तो हैं ही साथ में न्यूज़ तक (news tak) के यू ट्यूब प्लेटफॉर्म पर आपको मिलेंगे दिलचस्प और EXCLUSIVE इंटरव्यू, वो भी अनकट..यहां आपको मिलेगा न्यूज़तक (news tak) स्पेशल, न्यूज़ तक (news tak) LIVE और भी बहुत कुछ। राजनीति, बॉलीवुड, देश-विदेश हर तरह की ख़बरों से जुड़े मनोरंजक वीडियो के लिए देखिए सिर्फ न्यूज़ तक (news tak)। क्या है वायरल होने वाले वीडियो की सच्चाई? ख़बर में ऐसा क्या था खास जो आप नहीं देख पाए? कोई भी ख़बर वायरल होने से पहले आप तक पहुंचाएगा न्यूज़ तक (news tak) । हर रोज दिलचस्प और गरमा-गरम वीडियो के लिए सब्सक्राइब कीजिए न्यूज़ तक (news tak)। ये है न्यूज़तक (news tak) का Official Channel.
-
16
Ep 16 Ghazab Ho Gaya | Sushant Singh के बारे में 10 बड़ी बातें |
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई वाले फ्लैट में आत्महत्या की है. एक्टर एक डीलक्स अपार्टमेंट में रहते थे. वहां कुल 4 फ्लैट हैं. सुशांत सिंह राजपूत उस अपार्टमेंट में रहने का मोटा किराया देते थे. एक तरफ सुशांत ने 12,90,000 रुपये का डिपॉजिट दिया था तो वहीं वो महीने का 4.51 लाख रुपये देते थे. बताया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत इस फ्लैट में 2022 तक रहने वाले थे. लेकिन अब तो एक्टर उस फ्लैट को भी हमेशा के लिए सूना छोड़ गए हैं. वैसे सुशांत सिंह राजपूत के कजिन भाई ने बताया है कि एक्टर इसी साल नवंबर में शादी भी करने जा रहे थे. घर में शादी की तैयारी भी शुरू हो गई थी.
-
15
Ep 15 Ghazab Ho Gaya | NASA का चैलेंज, एक idea से घर बैठे जीत सकते हैं लाखों का इनाम!
चैलेंज कई तरह के होते हैं लेकिन ये चैलेंज जरा हटकर है... अमेरिकी अंतरिक्ष एंजेंसी नासा ने एक चैलेंज दिया है... जो इसे पूरा करेगा उसे 26 लाख रुपए का इनाम मिलेगा... चैलेंज ये है कि अंतरिक्ष और चांद पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स के लिए टॉयलेट डिजाइन करना है... जो तीन डिजाइन बेस्ट होंगे उनको ये इनाम ये दिया जाएगा... स्पेस या चांद पर एस्ट्रोनॉट्स को टॉयलेट जाने के लिए हाइटेक टॉयलेट की जरूरत पड़ेगी... ये टॉयलेट ऐसा हो जो हल्का हो और बेहतरीन रिसाइकिलिंग भी कर सके... अगर नासा का ये चैलेंज कोई पूरा करता है वो लाखों रुपए कमा सकता है...
-
14
Ep 14 Ghazab Ho Gaya | Morari Bapu को मारने क्यों दौड़ा BJP नेता?
जाने-माने कथावाचक मोरारी बापू उस वक्त सन्न रह गए, जब बीजेपी के पूर्व विधायक पबुभा माणेक ने उन पर हमला करने की कोशिश की. जैसे ही भाजपा नेता बापू को मारने के लिए दौड़े सांसद पूनम माडम ने उन्हें रोक लिया. लेकिन इसके बावजूद माणेक ने मोरारी बापू के साथ गाली गलौच कर डाली. देखें वीडियो...
-
13
Ep 13 Ghazab Ho Gaya | LOCKDOWN में AIRPORT को ही बना लिया घर !
लॉकडाउन ने जिम ट्रेनर को बनाया अपराधी, तो लॉकडाउन के कारण 74 दिनों तक एयरपोर्ट पर फंसा रहा खिलाड़ी. एक ऐसा भी है गांव जहां हर साल लगेगा 8 दिनों का लॉकडाउन. ये खबरें आम नहीं है... बल्कि और खबरों से हट कर है... हैरान करने वाली है... और साथ परेशान करने वाली भी.
-
12
Ep 12 Ghazab Ho Gaya | Imran Khan की कैबिनेट ने India के खिलाफ इतना बड़ा फैसला ले लिया!.
नेपाल की राह पर पाकिस्तान भी चल पड़ा है... पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने विवादित नक्शे को मंजूरी दी है... नक्शे में पाकिस्तान ने कश्मीर को अपना बताया है... पहले पाकिस्तान सिर्फ पीओके को अपना हिस्सा बताता था, लेकिन अब नए नक्शे में कश्मीर को शामिल किया है... पाकिस्तान ने नए नक्शे से लद्दाख, सियाचिन समेत गुजरात के जूनागढ़ तक पर दावा ठोका है... पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसे पाकिस्तान के इतिहास में सबसे ऐतिहासिक दिन करार दिया. विवादित नक्शे को मंजूरी इमरान खान की कैबिनेट में मिली.... कैबिनेट बैठक के बाद इमरान खान ने नया पॉलिटिकल मैप जारी किया... नक्शे में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया है...
-
11
Ep 11 Ghazab Ho Gaya | Donald Trump के हारने का इंतजार कर रही थी पत्नी!
अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को करारी शिकस्त मिली है और अब उनसे दुनिया की सबसे पावरफुल मानी जाने वाली कुर्सी छिनने जा रही है... ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि ट्रंप के व्हाइट हाउस छोड़ते ही उनकी पत्नी मेलानिया उन्हें तलाक दे देंगी... डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक मेलानिया ट्रंप की पूर्व सहयोगी स्टेफनी वोल्कॉफ ने दावा है कि मेलानिया विवाह के बाद से समझौतों को लेकर ट्रंप से बातचीत कर रही हैं... जिसमें बेटे बैरन के साथ-साथ ट्रंप की संपत्ति में बराबर की हिस्सेदारी की मांग की गई है... दोनों के संबंध पहले से ठीक नहीं हैं और वाइट हाउस में ट्रंप और मेलानिया के अलग-अलग बेडरूम हैं...
-
10
Ep 10 Ghazab Ho Gaya | Corona पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी बड़ी राहत की खबर!
कोरोना महामारी से लोग बेहाल हैं... भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64 लाख के करीब पहुंच गया है... इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से एक राहत का ग्राफ जारी किया गया है... इस ग्राफ के मुताबिक कोरोना संक्रमित लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं... 18 सितंबर को जहां आपको एक्टिव केस 10 लाख से कहीं ज्यादा देखने को मिले तो वहीं लगातार ये आंकड़ा कम होता जा रहा है... 1 अक्टूबर को देखें तो ये घटकर 9 लाख 40 हजार के करीब पहुंच गया है... 64 लाख में से साढ़े 53 लाख लोग ठीक हो चुके हैं... अगर इसी तरह ग्राफ कम होता रहा तो देश में एक्टिव केस कम ही रह जाएंगे... यानि संक्रमित होने और ठीक होने का ग्राफ बराबर अगर पहुंच गया तो कोरोना धीरे-धीरे खत्म होने लगेगा... सितंबर 25 तक लोगों के ठीक होने की दर जहां 74% के आसपास थी वो अब बढ़कर 83% से भी ज्यादा हो गई है... यहां ये दर 100% होने का मतलब है कि एक्टिव केस शून्य हो गए...अब तक भारत में कोरोना से मरने वालों की बात करें तो ये आंकड़ा एक लाख पहुंच गया है...
-
9
Ep 9 Ghazab Ho Gaya | Corona पर रिसर्च में IIT दिल्ली का बड़ा दावा, बड़ी राहत की खबर!
कोरोना के कहर से पूरी दुनिया परेशान है... वैक्सीन तो कई हैं लेकिन सभी ट्रायल दौर में हैं और ये साफ नहीं कहा जा सकता है कि वैक्सीन कब तक आ पाएगी... ऐसे में IIT दिल्ली ने एक बड़ी राहत की खबर दी है... IIT दिल्ली के रिसर्च में पाया गया है कि कोरोना की एक दवा बाकी कोरोना वायरस को हराने में बाकी दवाओं से 10 गुना ज्यादा असरदार है... इस दवा का नाम है टीकोप्लेनिन...
-
8
Ep 8 Ghazab Ho Gaya | Apple में भारतीय युवा ने निकाली कमी, मिला इतना बड़ा इनाम
एक बार फिर एक भारतीय ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है... ये हैं 27 साल के वेब डेवलपर भावुक जैन... इन्होंने Apple में एक बग यानी खामी ढूंढी है... इसके लिए कंपनी ने $100,000 यानि करीब 75.5 लाख रुपये का इनाम दिया है... ये बग साइन इन विद ऐपल में पाया गया.
-
7
Ep 7 Ghazab Ho Gaya | 2020 की ऐसी खबरें जिनसे हैरान-परेशान हुए लोग!
साल 2020 अभी आधा साल ही बीता है और इसी दौरान ऐसी-ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं जिससे लोग स्तब्ध हैं, हैरान हैं परेशान हैं... अब तक क्या-क्या हुआ इस साल... देखें वीडियो...
-
6
Ep 6 Ghazab Ho Gaya | 100 करोड़ का फ्लैट, 7 मिलियन टन सोने का भंडार!
एक रईस बिजनेसमैन ने मुंबई में 100 करोड़ रुपये की लागत से दो फ्लैट खरीदे हैं... ये फ्लैट्स मुंबई के पॉश कार्माइकल रोड पर हैं... इस बिजनेसमैन का नाम है अनुराग जैन. अनुराग जैन बजाज कंपनी के मालिक राहुल बजाज के भतीजे हैं... मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक नए सोने के भंडार का पता चला है जिसके बाद इस स्वर्ण भंडार को नीलाम किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है... देशभर में बिजली और कोयला उत्पादन के नाम से मशहूर सिंगरौली जिला जल्द ही चमकदार सोने के उत्पादन में भी देश भर में अपना नाम बनाने जा रहा है... दुनियाभर में चर्चा के विषय बने धूमकेतु NEOWISE का शानदार नजारा बेल्जियम के आसमान में देखने को मिला... देखें वीडियो...
-
5
Ep 5 Ghazab Ho Gaya | 94 साल की दादी का स्टार्टअप, पत्नी से तंग आकर बना किन्नर.
ये खबरें बाकी खबरों से जरा हटकर हैं... शुरुआत करते हैं हरियाणा के हिसार की अनोखी खबर से... आज तक आमतौर पर आपने गाय या भैंस के दूध की डेयरी देखी होगी लेकिन बहुत जल्द ही हरियाणा के हिसार में गधी के दूध की भी डेयरी खुलने वाली है... गधे को हल्के में लेने वाले और नीचा समझने वाले इसकी अहमियत जानकर हैरान रह जाएंगे... इस डेयरी के जरिए देश में पहली बार गधी का दूध बिकेगा और इसके एक लीटर दूध की कीमत 7000 रुपये तक होगी... सुनकर हो गए ना हैरान... जी हां, लेकिन ये सच है... गधी का दूध इंसानों के लिए न सिर्फ बेहद फायदेमंद होता है बल्कि शरीर का इम्यून सिस्टम ठीक करने में बड़ी भूमिका निभाता है... इससे कई ब्यूटी प्रोडक्ट भी बनाए जाते हैं... राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र NRCE, हिसार में गधी के दूध की डेयरी शुरू होने जा रही है... इसके लिए हलारी नस्ल की 10 गधी भी मंगा ली गई हैं... फिलहाल इनकी ब्रीडिंग की जा रही है... हलारी नस्ल की गधी के दूध को दवाइयों का खजाना कहा जाता है. इसके दूध में कैंसर, मोटापा, ऐलर्जी जैसी बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है... ये नस्ल गुजरात में पाई जाती है...
-
4
Ep 4 Ghazab Ho Gaya | 70 साल का दूल्हा, 55 की दुल्हन !
ये खबरें बाकी खबरों से जरा हटकर हैं... शुरुआत करते हैं मध्य प्रदेश की अनोखी खबर से, जहां अशोकनगर जिले के भूराखेड़ी गांव में एक बेहद दिलचस्प शादी हुई... एक बुजुर्ग को अस्पताल में इलाज के दौरान एक बुजुर्ग महिला से प्रेम हो गया और घर वालों ने दोनों की शादी रचा दी. इस शादी में दूल्हे की उम्र जहां 70 साल थी वहीं दुल्हन की उम्र 55 साल थी... दरअसल 70 साल के ओमकार सिंह जिला अस्पताल में भर्ती थे... वहीं उनकी मुलाकात 55 साल की गुड्डीबाई से हुई. तीन दिनों की मुलाकात के बाद दोनों ने बची हुई जिंदगी एक साथ गुजारने की सोची... शादी में ओमकार सिंह के बेटे-बहू और रिश्तेदार जमकर नाचे...महाराष्ट्र के भंडारा में आई बाढ़ से लोग परेशान हैं. लेकिन एक मजदूर परिवार पर अलग तरह की मुसीबत आ गई... बेटी की शादी के लिए जुटाई रकम बाढ़ में भीग गई. अगले महीने मजदूर को अपनी बेटी की शादी करनी थी. अब ये परिवार बचे हुए रुपयों को सड़क पर सुखाने के मजबूर है... जिससे अपनी बेटी की शादी कर सके. पैसों के अलावा शादी के लिए इकट्ठा किया गया सारा सामान भी बाढ़ के पानी में बह गया. इस गरीब परिवार पर चारों तरफ से आफत आ गई है. अगले महीने बेटी की शादी होनी थी. विदर्भ में की वैनगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से बाढ़ आ गई है... कुछ इलाकों में बाढ़ के पानी का असर कुछ कम हुआ है, लेकिन नुकसान की कई खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं. किसी का सामान खराब गया तो किसी का मकान टूट गया. स्लम एरिया की झुग्गियों में रहने वाले गरीब लोगों को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है...
-
3
Ep 3 Ghazab Ho Gaya | 64 साल के मशहूर वकील ने की शादी, 86 रुपये में कहां मिल रहा है घर?
शुरुआत करते हैं सबसे सस्ते घर की खबर से... एक ऐसी जगह है यहां एक यूरो यानी सिर्फ 86 रुपये में घर मिल रहा है... 86 रु की मामूली कीमत पर मकान किसी ऐसी-वैसी वजह नहीं बल्कि यूरोप के एक बेहद खूबसूरत देश इटली में मिल रहे हैं... इटली के छोटे लेकिन अनोखे और खूबसूरत कस्बे सलेमी में सस्ता घर खरीदा जा सकता है...
-
2
Ep 2 Ghazab Ho Gaya | 14 करोड़ रुपये का कबूतर देखा आपने?
अमेरिका के शिकागो में रहने वाली जूली ने अपने ही नाती को सरोगेसी तकनीक के सहारे जन्म दिया है... दरअसल जूली की बेटी ब्रिएना को गर्भधारण करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. ऐसे में मॉर्डन तकनीक की मदद से 51 साल की फिट जूली ने अपने ही नाती को जन्म देने में कामयाबी हासिल की है...
-
1
Ep 1 Ghazab Ho Gaya | 7 साल बाद हुआ बड़े राज का खुलासा !
ये खबरें बाकी खबरों से जरा हटकर हैं... शुरुआत करते हैं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर से... मानसिक अवसाद से ग्रसित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बहन मेसुनी देवी भरतपुर के 'अपना घर आश्रम' में मिलीं... करीब 7 सालों बाद उनके परिजनों को मेसुनी देवी का पता चला... मानसिक अवसाद से ग्रसित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बहन मेसुनी देवी भरतपुर के 'अपना घर आश्रम' में मिलीं... करीब 7 सालों बाद उनके परिजनों को मेसुनी देवी का पता चला. परिजनों के मुताबिक, वो 2012 में परिजनों से बिछड़ गई थीं... 'अपना घर आश्रम' में कई सालों तक उनका इलाज चला... इलाज से ठीक होने पर मेसुनी देवी ने अपना पता बताया... झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी खुशी जाहिर करते हुए शुक्रिया कहा. साथ ही कहा कि मैं जल्द ही भरतपुर आऊंगा... बताया जा रहा है कि 2013 में ये महिला सड़क किनारे घूमते हुए बेसुध हालत में मिली थी... महिला को आश्रम में लाया गया... इलाज के बाद जब ठीक होने लगी तो उसने अपना पता बताया और कहा कि वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की बहन है...देखें वीडियो...
We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.
No matches for "" in this podcast's transcripts.
No topics indexed yet for this podcast.
Loading reviews...
ABOUT THIS SHOW
News Tak आपको देता है ख़बरों का बिल्कुल नया अंदाज । गरमा-गरम Breaking News Updates के साथ आपको मिलेंगे दिलचस्प interview, और भी बहुत कुछ। क्या है Viral होने वाले Video की सच्चाई? ख़बर में ऐसा क्या था खास जो आप नहीं देख पाए? कोई भी ख़बर वायरल होने से पहले आप तक पहुंचाएगा | News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative VOD style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of Live videos that bring to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral videos reaches you.
HOSTED BY
News Tak
CATEGORIES
Loading similar podcasts...