PODCAST · fiction
Nirantar radio: Feminist Fiction
by Nirantar Trust
Literature seeks to draw meaning from the mundane, weaving powerful narratives out of the seemingly insignificant. Fiction too has often served as a vehicle for feminist thought, by bridging the gap between theory and practice. It has made machinations of power visible, illustrated characters in shades of grey, and shown how complex, playful and fresh the world can look, when written from a feminist lens.The Third Eye’s anthology of ‘Feminist Fiction’ was originally published in text by individuals across the gender spectrum, in many different languages. As feminist tellings, these stories illuminate the play of gender, caste and sexuality on the playground of power. Translated into Hindi and furnished with an aural landscape, they are a sensorial experience for a wider audience. <span style="background-color: tra
-
16
Nisha Susan's Trinity (Tridevi) - An Audio Story in Hindi
Remember when we thought we would always be 16? When we thought we’ll take over the world? Meena, Annie and Nayantara–‘the three girls from St. Agnes'–feel that they rule the world. They are dancers, they light cities on fire travelling from festival to festival, they revel in each other, and oh that glory–friendships. Then, college ends. How far do we carry love from our college friendships? When and where does it go? Nisha Susan's story ‘The Trinity’ from her collection The Women Who Forgot To Invent Facebook And Other Stories, published by Pratilipi, is a tale of three best friends competing for the world from Thiruvananthapuram, all the while holding each other's hands. In an exclusive Hindi translation and audio narration, ‘The Trinity’ become ‘Tridevi’. Tune in to the story to meet Tridevi - the three dancer girls.Narrated by Juhi JotwaniTranslated and produced by Madhuri Adwani(Cover image courtesy Pratilipi, all rights reserved)मीना, एनी और नयनतारा – सेंट एग्निस कॉलेज में पढ़ने वाली तीन लड़कियां, तीन दोस्त – जो दुनिया को अपने कंधे पर उठाए नाचती फिरती हैं. वे दुनिया पर राज करती हैं, कम से कम अपने कॉलेज पर तो ज़रूर करती हैं! वे कॉलेज फेस्टिवल्स की जान हैं. डांस में उनका कोई सानी नहीं. लेकिन एक दिन कॉलेज खत्म हो जाता है. फिर क्या होता है? कॉलेज की दोस्तियां किस हद तक हमारे साथ होती हैं? कॉलेज खत्म होने के बाद इन दोस्तियों का क्या होता है? लेखक निशा सुसान की बहुचर्चित किताब ‘विमेन हू फॉरगेट टू इनवेंट फेसबुक’ में प्रकाशित कहानी ‘ट्रिनिटी’ का हिंदी अनुवाद ‘त्रिदेवी’, तिरुवनंतपुरम के एक कॉलेज की तीन दोस्तों की कहानी है. प्रतिलिपि से प्रकाशित यह किताब लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. तीन दोस्त, हर अच्छे बुरे समय में एक दूसरे के साथ खड़ी होती हैं. कॉलेज से निकलने के बाद भी साथ निभाने के वादे करती हैं. लेकिन असल में होता क्या है? सुनिए निरंतर रेडियो पर.आवाज़ – जूही जोतवानीअनुवाद एवं प्रस्तुति – माधुरी आडवाणी(आवरण साभार: प्रतिलिपि)
-
15
Mahasweta Devi's Bayen - An Audio Story in Hindi
“Baba, how does one become a Bayen (witch)?” Bhagirath asks his father Malinder near the dead lake as the shadow of his estranged mother looms over him. The recollecting of who his mother was and how she was ostracized as a witch from the Dom community in this story by Mahasweta Devi, is the unfolding of the myth of Bayen and the reality of witch-hunt. What emerges in the exchange between father and son, is the painting of Chaandidasi Gangadasi Bayen and her inner landscape (mann). We meet Chaandi through her son’s eyes and it is in this telling that the witch-hunt becomes more than a news report.The fictive nature allows the story to be a reflective medium, for us to feel and imagine Chandi, Malinder and Bhagirath as they navigate through all that goes into the making of a witch.This story was originally written in Bengali by an activist and writer Mahashweta Devi in 1976. This audio adaptation in Hindi is from the English version of the story, translated by Mahua Bhattacharya, published by Katha in the anthology, Separate Journeys.Translated, narrated, and produced by Madhuri AdwaniThe song ‘Aa Jao Sone’ is sung and composed by Astha SharmaThe cover image has been extracted from an original work by Baaraan Ijlal and commissioned for digital use by The Third Eye for its witch-hunt series.Background voices for crowd scene by Shivam, Kulsum, Gurleen, Suman, Sadia, and Samiya Music track ‘Dadra’ is by Zeb and HaniyaThis audio story is a part of “Like Soot or Gossip: Feminist Series Against Witch-Hunting”. “बाबा, कोई डायन कैसे बनती है?” सूखी झील के किनारे खड़े होकर भगीरथ जब यह सवाल अपने पिता मलिंदर से पूछता है उस वक्त उसकी बिछड़ी हुई मां की परछाई उसके ऊपर मंडरा रही होती है। महाश्वेता देवी, की कहानी बायन में भगीरथ अपनी मां को याद करता है और यह जानने की कोशिश करता है कि कैसे उन्हें डोम समुदाय ने बायन (डायन) कहकर अलग कर दिया. यह कहानी बायन के मिथक और डायन प्रथा की सच्चाई को सामने लाने का काम करती है. पिता और बेटे की बातचीत से भगीरथ की मां चंडीदासी गंगादासी का एक चित्र उभरता और उसके मन के भीतर की दुनिया की भी झलक मिलती है. हम उसे, उसके बेटे की नज़र से देखते हैं, और यहीं से डायन प्रथा सिर्फ़ एक खबर नहीं रह जाती, बल्कि एक ऐसी कहानी बनती है जो हमें महसूस करने और सोचने पर मजबूर करती है।‘बायन’ कहानी सुप्रसिद्ध लेखिका महाश्वेता देवी द्वारा लिखी गई है. 1976 में बांग्ला में प्रकाशित इस कहानी का अंग्रज़ी अनुवाद महुआ भट्टाचार्य ने किया है जो कथा द्वारा प्रकाशित संग्रह "सेपरेट जर्नीज़" में शामिल है. ऑडियो के लिए इसका अंग्रज़ी से हिन्दी अनुवाद माधुरी आडवाणी ने किया है. अनुवाद, प्रस्तुति और प्रोडक्शन द्वारा माधुरा आडवाणी ‘आ जाओ सोने’ गायकी द्वारा आस्था शर्मा आवरण चित्र: कलाकार बारान इज़लाल द्व्रारा द थर्ड आई के लिए ‘डायन हत्या एवं प्रताड़ना’ सीरीज़ के लिए तैयार किए गए चित्र से एक अंश. यह चित्र सिर्फ़ डिजिटल इस्तेमाल के लिए है. पृष्ठभूमि में आवाज़ें: शिवम, कुलसुम, गुरलीन, सुमन, सादिया और सामियासंगीत: दादरा द्वारा ज़ेब और हनिया
-
14
Bolti Kahaniyaan - Amar Bel
Is beauty a boon or a curse?Sounds of mourning and celebration are overlapping in the neighbourhood. Sharafat Bhai'slife is going to change completely after his first wife's death as he is set to marry a youngergirl. Will the doe-like youthful beauty that he adores and worships age well? Or, will timeplay its game and turn happiness into jealousy? Sexuality is, after all, a fickle mistress. This thrilling story is written by Ismat Chughtai and has been published in the book 'Chidi kiDukki' by Vani Prakashan. We have edited this story for the purpose of this podcast.‘Bolti Kahaniyaan’ is a series of audio stories on gender, sexuality, power, caste, and violence.Production by Sadia SaeedNarrated by Rizwana FatimaCover Image: Samiksha Kherde----------------------------एक बड़ी उम्र के आदमी और एक युवा लड़की की बेमेल शादी की कहानी - अमरबेल! इस्मतचुगताई की तीखी नज़र इस कहानी में रिश्तों की बारीकियों, सामाजिक ताने-बाने के दबाव औरयुवावस्था के साथ बुढ़ापे के टकराव को मार्मिक रूप से दर्शाती है. पहली पत्नी के इंतकाल के बाद शराफत भाई ने दूसरी शादी कर ली. एक तरफ उनकी बढ़तीउम्र और दूसरी तरफ उनकी बेगम रूखसाना पर जवानी अपने लाव-लश्कर लेकर बढ़ती ही जातीहै. इसके बीच जो घटता है वो समाज की क्रूर सच्चाई को भी सामने लाता है. यह कहानी वाणी प्रकाशन से छपी ‘चिड़ी की दुक्की’ किताब में प्रकाशित है. पॉडकास्ट को तैयारकरने के लिए हम इस कहानी को संपादित करके आपको सुना रहे हैं.‘बोलती कहानियां’ में हर बार हम लेकर आते हैं जेंडर, यौनिकता, सत्ता, जाति, जेंडर आधारित हिंसाजैसे विषयों पर एक नई रोचक कहानी. प्रोडक्शन द्वारा सादिया सईदप्रस्तुति द्वारा रिज़वाना फातिमाआवरण चित्र: समीक्षा खेled
-
13
Bolti Kahaniyaan - Phulesara Bahu Ki Aankh
Phulesara’s husband dies within one year of marriage and then she finds a new constant companion: fear.Tune into this special feature of Bolti Kahaniyan: ‘Phulesara Bahu ki Aankh’, which is an audio adaptation of a story written by Omprakash Krityansh, bublished in book Samkaaleen Dalit Kahaaniyan. The story is narrated by Swati Kashyap.The cover image has been extracted from an original work by Baaraan Ijlal and commissioned for digital use by The Third Eye for its witch-hunt series. This audio story is a part of “Like Soot or Gossip: Feminist Series Against Witch-Hunting.शादी के एक साल के भीतर ही फुलेसरा के पति की मृत्यु हो जाती है. पति के जाने के बाद जो एक चीज़ उसके साथ होती है वह है- डर. पति के जाने के बाद खूबसूरत आंखों वाली फुलेसरा की बहु को समाज डायन करार दे देता है और वह गांव-समाज से अलग कर दी जाती है. फुलेसरा की बहु की ज़िन्दगी क्या मोड़ लेती है. स्वाती कश्यप की आवाज़ में सुनिए बोलती कहानियां के एपिसोड … ‘फुलेसरा बहू की आंख' में. इस कहानी के लेखक हैं - ओमप्रकाश कृत्यांश और यह डॉ. कुमुद वियोगी द्वारा संपादित किताब ‘समकालीन दलित कहानियां’ से ली गई है.
-
12
Bolti Kahaniyaan - Imla
A teacher walks the aisle of the classroom with a stick in his hand, waiting to use it on anyone who falters in their dictation test. Bhisham Sahni opens this scene of a classroom in his story ‘Imla’ where the same teacher when positioned outside the classroom changes his walk and talk. How do the structures of power change around the same teacher?In this episode of Bolti Kahaniyaan, listen to the Hindi story ‘Imla’ by Bhisham Sahni published in the book Bhatakti Rakh by Rajkamal publication. The story is narrated by Swati Kashyap.‘बोलती कहानियां’ के इस एपिसोड में प्रस्तोता स्वाती कश्यप से सुनिए भीष्म साहनी की कहानी ‘इमला’ का संपादित रूपांतरण. इस कहानी को राजकमल प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किताब ‘भटकती राख’ से लिया गया है. इमला का मलतब है सुलेख-लेखन यानि लिखने का अभ्यास करना. यह कहानी हमारे सामने इस तरह खुलती है कि स्कूल के भीतर कक्षा में मास्टर रामदास बेंत झुलाते हुए फौजी जनरल की तरह चलते हैं. मास्टरजी का खौफ इतना है कि चलते हुए अगर वो किसी बच्चे के सामने रूक जाएं तो उसकी सांस अटक जाती है. एक गलती पर एक बेंत उनका उसूल है. एक दिन, एक बच्चे द्वारा बदतमीज़ी करने पर उसकी शिकायत लेकर मास्टरजी उसके पिता के पास जाते हैं. बच्चे के पिता गांव के प्रधान हैं. अब, प्रधान के सामने मास्टरजी की जो हालत होती है वह देखने लायक है. क्या होता है वहां? यह तो आपको कहानी सुनने के बाद ही पता चलेगा.
-
11
Bolti Kahaniyaan - Hekdi
In this new episode of Bolti Kahaniyan, Dipta Bhog narrates ‘Hekdi’, a story by writer Vijaydan Detha. This story is taken from the Hindi translation of his anthology ‘Batan Ri Phulwadi’ published by Rajasthani Granthagar. This story was told by the river to the waves, the waves to the shores, the shores to the winds, the winds to Biiji and by Bijji to us. Bijji, aka Vijaydan Detha, is a folk storyteller in the village and has a treasure trove of Rajasthan’s folktales.In the story, when a washerwoman helps him, Thakur starts swearing at her instead of being grateful. Soon enough, Thakur’s pride begins to flow down the river, just as he does.बोलती कहानियां के इस नए 6वें एपिसोड में दिप्ता भोग से सुनिए लेखक विजयदान देथा की कहानी ‘हेकड़ी’. यह कहानी उनके संग्रह ‘बातां री फुलवाड़ी’ के हिंदी अनुवाद से ली गई है जिसके प्रकाशक राजस्थानी ग्रंथागार हैं. यह कहानी नदी ने लहरों से कही, लहरों ने किनारों से, किनारों ने हवाओं से, हवाओं ने बिज्जी से और बिज्जी ने हमसे कही. बिज्जी यानी विजयदान देथा गांव-ढाणी और लोक के कथाकार हैं. उनके पास राजस्थान की लोककथाओं का खज़ाना है.हेकड़ी कहानी में धोबिन की मदद के बावजूद उसका शुक्रिया अदा करना तो दूर ठाकुर हेकड़ी दिखाते हुए उसे गाली देने लगता है. ठाकुर का दंभ भी नदी के पानी में वैसे ही बहता चला गया जैसे खुद ठाकुर!
-
10
Bolti Kahaniyaan - Daayi
In this episode Swati Kashyap narrates Harish Mangalam's story - Beni Maa.In this series, we bring you gender stories from Nirantar’s archives as well as from the Hindi fictional world at large. These stories have been used in facilitation by various gender groups, and are also great conversation starters for difficult, tricky and conflicting issues that emerge while working with communities.बोलती कहानियां के इस एपिसोड में स्वाती कश्यप से सुनिए लेखक हरीश मंगलम् की कहानी ‘बेनी मां’ का हिंदी अनुवाद. . इस कहानी की मुख्य किरदार हैं बेनी मां, जो आम तो बेचती ही हैं, साथ ही वे दाई के काम में भी बहुत कुशल हैं. उनकी कुशलता ने ना जाने कितनी ही औरतों और बच्चों की जान बचाई है. पर, बेनी मां की ये कुशलता भी उन्हें गांववालों के साथ खड़े होने की जगह नहीं देती. क्यों?‘बोलती कहानियां’ में हर बार हम लेकर आते हैं जेंडर, यौनिकता, सत्ता, जाति, जेंडर आधारित हिंसा जैसे विषयों पर एक नई रोचक कहानी.
-
9
Bolti Kahaniyaan - Tum Kiski Ho Binni
In this episode of Bolti Kahaniyan, Swati Kashyap narrates a transcreation of Maitri Pushpa's story ‘Tum Kiski Ho Binni?’. When Binni's mother becomes pregnant after having given birth to two girls, everyone believed that it would be a boy but instead, it was Binni. This is what happened next. In this series, we bring you gender stories from Hindi fictional world. These stories have been used in facilitation by various gender groups, and are also great conversation starters for difficult, tricky and conflicting issues that emerge while working with communities.इस नए एपिसोड में स्वाति कश्यप से सुनिए सुप्रसिद्ध लेखक मैत्रयी पुष्पा की कहानी ‘तुम किसकी हो बिन्नी’ का भावात्मक रूपांतरण. दो लड़कियों के पैदा होने के बाद जब बिन्नी की मां तीसरी बार गर्भवती हुईं तो सबको पक्का यकीन था कि इस बार लड़का ही होगा, मगर हो गई बिन्नी! उसके बाद क्या हुआ सुनें इस कहानी में. बोलती कहानियां में हर बार हम लेकर आते हैं जेंडर पर एक नई रोचक कहानी. हिंदी साहित्य के विशाल भंडारे से चुनकर निकाली गई इन कहानियों को जेंडर कार्यशालाओं में सुनाया जा सकता है, जहां गंभीर एवं जटिल विषयों पर बातचीत के लिए ये कहानियां सहायक का काम करती हैं.
-
8
Bolti Kahaniyaan - Aate Sane Hath
Untitled
-
7
Bolti Kahaniyaan - Beta Kiska
In Episode 2, Anita narrates - Beta Kiska, which gives birth to a metaphor you'll never forget. इस दूसरे एपिसोड में अनीता की आवाज़ में सुनते हैं कहानी - बेटा किसका? और जानते हैं कि इस सवाल पर कैसे वीरमति ने सबकी बोलती बंद की.
-
6
Bolti Kahaniyaan - Roti Banaye Tantu
In this first episode of Bolti Kahaniyan, Anita narrates ‘Roti banaye Tantu', a story from our field. In which a husband and a wife exchange places for a day. बोलती कहानियां के इस पहले एपिसोड में सुनिए अनीता की आवाज़ में कहानी 'रोटी बनाए टंटू' ये कहानी निरंतर ट्रस्ट की फील्ड से निकली है और 'आपका पिटारा' पत्रिका में प्रकाशित है. इस कहानी में पति और पत्नी एक दिन के लिए अपनी जगहों की अदला-बदली कर लेते हैं.
-
5
Mann Ke Mukhaute - I Cleaned Your (Maine Saaf Kiya Tumhara)
We are turning an inward eye to look at our mental experiences, and how they intersect with societal structures. In an attempt to move away from pathological and clinical readings and move towards lived experiences, our podcast series Mann Ke Mukhaute interweaves fictional stories and experiential voice notes. We have tried hard and not been able to find the English word for ‘mann’ - the Hindi word that brings together brain, mind and heart, and hints at an intuitive inner truth. In the third episode of this podcast series, we address Care Work. Care Work is finally being recognised as emotional and physical labour, and its deep connection with gender are being investigated academically and socially. But what do caregivers themselves think of their work? We talked to Meena, Parmeshwar, Anna, Neelima and Bindu about their role as caregivers, and they looked around and said: “Yeh sab saaf rakhna, yaha se hum shuru karte hai par safai dikhti kahan hai!’” [It starts with keeping everything clean, but the cleanliness never shows.] Who is expected to take care and what happens to their mental health? What is the language of their mann as they take on this work? Does a gendered and caste-ist lens prescribe the role of care-giving to some people and not to others? We explore these questions with the story Maine Saaf Kiya Tumhara…- a transliteration of the original story I Cleaned the - by Kanya D'Almeida, published in Granta. This story received the 2021 Commonwealth Short Story Prize.मानसिक स्वास्थ्य के तयशुदा खांचे से बाहर निकल, उसे आपबीती और जगबीती के अनुभवों एवं कहानियों के चश्मे से समझने की एक महत्वाकांक्षी पहल "मन के मुखौटे" के ज़रिए हम एक बार फ़िर वापस मानसिक स्वास्थ्य की तरफ़ मुड़कर देख रहे हैं.इस पॉडकास्ट सीरीज़ के नए एपिसोड में हम देखभाल से जुड़े मुद्दों पर सवालों और अनुभवों के ज़रिए इसे समझने का प्रयास कर रहे हैं. देखभाल के काम को लेकर हमारे बीच इतनी समझ तो बन चुकी है कि इसमें जितना शारीरिक श्रम लगता है उससे कहीं ज़्यादा मानसिक श्रम भी शामिल है. साथ ही जेंडर से जुड़े इसके गहरे रिश्ते की पड़ताल सामाजिक और अकादमिक दोनों ही तरीकों से की जा चुकी है. सवाल यह है कि किसी की देखभाल करने वाले ख़ुद अपने काम को कैसे देखते हैं? हमने मीना, परमेश्वर, एना, नीलिमा और बिंदु से बात कर उनसे इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “ये सब साफ़ रखना, यहां से हम शुरू करते हैं पर सफ़ाई दिखती कहां हैं?” किसी के देखभाल की अपेक्षा किससे की जाती है और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर इसका क्या असर पड़ता है? बुरी तरह से थकान और निराशा के अलावा देखभाल करने वालों का मन कौन सी भाषा कहने की कोशिश करता है? इस काम में जाति और जेंडर की क्या भूमिका है? क्या ये काम सभी के लिए सामान्य है या किसी ख़ास जाति और जेंडर से जुड़े लोगों के ज़िम्मे ये काम आता है? मन के मुखौटे के तीसरे एपिसोड – ‘मैंने साफ़ किया तुम्हारा…’ में हम एक नई कहानी के ज़रिए उन लोगों को भी सुनेंगे जो देखभाल के काम में लगे हुए हैं. उनके अनुभवों के ज़रिए हम इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करेंगे. 'मैंने साफ़ किया तुम्हारा...' कहानी मूलत: अंग्रेजी कहानी 'आई क्लीन द-' का हिन्दी अनुवाद है. यह कहानी ग्रांटा वेबसाइट पर प्रकाशित हो चुकी है. इसका हिंदी अनुवाद माधुरी आडवाणी ने किया है. इस स्टोरी को 2021 कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.---Send in a voice message: https://anchor.fm/nirantar-trust93/message
-
4
Mann Ke Mukhaute - Rahogi Tum Wahi
As part of our series 'Mann ke Mukhaute' exploring mental landscapes from an experiential standpoint, the second episode features Sudha Arora’s story Rahogi Tum Wahi, an account of a woman at the other end of emotional violence. Looking at the interplay of abuse and the innovative coping mechanisms women devise to survive, this episode suggests, teases and evokes a universe, as experienced by a woman inside her home over the years. Also featuring, Purnima Gupta of Nirantar Trust. Jacket Image: Tabassum Ansari Jacket Design: Sadia Saeed Produced by: Madhuri Adwani मानसिक स्वास्थ्य के तयशुदा खांचे से बाहर निकल, उसे आप बीती और जग बीती के अनुभवों एवं कहानियों के चश्में से समझने की एक महत्वाकांक्षी पहल - मन के मुखौटे- के दूसरे एपिसोड में हम लेकर आए हैं कथाकार सुधा अरोड़ा की कहानी 'रहोगी तुम वही'. सुनिए कैसे भावनात्मक हिंसा की छोटी-छोटी किरचें इस कहानी में साफ-साफ दिखाई देती हैं. घर के भीतर होने वाले ख़राब व्यवहार और उससे बचने के लिए औरत द्वारा इजाद किए गए अपने तरीकें आश्चर्यजनक रूप से इस कहानी में सामने आते है. सोचने पर मजबूर करने और हमें आईना दिखाने का काम करने वाले 'मन के मुखौटे' का यह दूसरा एपिसोड घर के भीतर की दुनिया की परतों को एक-एक कर छीलता हुआ उस सच्चाई से रू-ब-रू करवा रहा है जिसे औरत सदियों से घर के भीतर झेल रही है. विशेष साभार- पूर्णिमा गुप्ता निरंतर ट्रस्ट से आवरण चित्र: तबस्सुम अंसारी आवरण : सादिया सईदप्रस्तुति: माधुरी अडवानी---Send in a voice message: https://anchor.fm/nirantar-trust93/message
-
3
Mann Ke Mukhaute - Grief is a Stubborn Animal (Adiyal Dukh)
As part of our Public Health issue, we are turning an inward eye to look at our mental experiences, and how they intersect with the health and state systems. In an attempt to move away from pathological and clinical readings and move towards learning from lived experiences, our podcast series Mann Ke Mukhaute interweaves fictional stories and experiential voice notes. We are locating our site of exploration in the mann - the Hindi word that brings together brain, mind and heart, and hints at an intuitive inner truth. In our first episode, we address grief. As a mental and emotional experience that defined and transformed our lives in the past 18 months, this episode transliterates Ahana Chaudhuri’s Grief is a Stubborn Animal’* into Adiyal Dukh. The story is punctuated with people’s voices, people generous enough to share their experience of grief, and its coping, with all of us. *First published in Soup (https://thesoup.website/) जन स्वास्थ्य विशेषांक में इस हफ़्ते हम आंखें बंद कर अपने मन-मस्तिष्क के भीतर झांकने की कोशिश कर रहे हैं. पब्लिक हेल्थ एवं पॉलिसी पर अभी तक हम कई तरह के सवाल-जवाब कर चुके हैं. इस बार बारी है स्वास्थ्य और सिस्टम के बीच मानसिक स्वास्थ्य को परखने एवं समझने की... ये एक ऐसी कोशिश है जहां हम इलाज और बीमारी के दायरे से बाहर निकलकर जीवित इतिहास को महसूस कर रहे हैं. हमारी पॉडकास्ट सीरीज़ मन के मुखौटे, साहित्य और अनुभवी आवाज़ों के ताने की बहुत बारिक बुनाई है. जिसके ज़रिए हम दिल, दिमाग़ और मस्तिष्क को एक सीध में रख, हमेशा सच बयान करने वाले मन की गहराई में डूबने का प्रयास करेंगे. मन के मुखौटे के पहले एपिसोड में हम कोरोना महामारी के पिछले 18 महीने के मानसिक और भावनात्मक अनुभवों को ऑडियो के ज़रिए सामने ला रहे हैं, जिसने न जाने कितने लोगों की ज़िंदगियां बदल दी हैं. इस सीरीज़ की पहली कहानी लेखक अहाना चौधरी की लिखी - ग्रीफ़ इज़ ए स्टबर्न एनिमल* से साभार है. इसका हिन्दी तर्जुमा माधुरी आडवाणी ने 'अड़ियल दुख' के नाम से किया है. इसमें अलग-अलग तरह के लोगों की आवाज़ें हैं जिन्होंने बहुत प्यार और आत्मियता से अपना दुख हमसे साझा किया. यह कहानी सबसे पहले Soup वेबसाइट पर प्रकाशित हुई थी - https://thesoup.website/---Send in a voice message: https://anchor.fm/nirantar-trust93/message
-
2
Vaidehi's Gulabi Talkies - An Audio Story in Hindi
When going into the cinema turned into clicking through OTT platforms during the pandemic, we adapted to the 1920 x 1080 screen size and relegated the good ol' Talkies to nostalgia. But cinema is not only a medium for story-telling, is it? It also stands as a character, bearing witness to a changing city—who enters, who leaves mid-way, and who stays. Gulabi Talkies, Vaidehi's story in Kannada, tells the story of a single-screen theatre in a small town shaking up women's lives like a storm in a tea-cup. Through the character of Lillibai, a midwife turned gatekeeper of the Talkies, the theatre births for women a new understanding and identity, just like a midwife does. In this episode, the story has been transliterated in Hindi with a musical imagination of dialogues and tracks from 1970s/1980s Bollywood cinema that invoke our collective sheher, kasbah, and gaon. Tune into the story to meet these women at Gulabi Talkies. Lillibai is already at the gate.महामारी की वजह से जब हमारे थियेटरों पर ताले जड़ गए तो हमने उनकी याद में अपने को 1920X1080 के टीवी स्क्रीन में समेट पर ऑनलाइन डिजिटल फ़िल्मों और सीरियलों में ख़ुद को डुबो लिया. लेकिन, एक सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, सिंगल स्क्रीन पर्दे की किसी शहर के बनने में क्या भूमिका होती है? क्या ये सिर्फ़ बड़े पर्दे पर किसी कहानी को हमारे लिए जीवित भर करते हैं या ये शहर के भीतर रह रहे किरदारों की ज़िन्दगियां भी बदलते हैं. कन्नड़ कहानी गुलाबी टॉकीज़ इस जिज्ञासा का बहुत मार्मिक ढंग से जवाब देती है. लेखक वैदेही की इस कहानी का हिन्दी अनुवाद कर इसे निरंतर रेडियों के ज़रिए हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. यह कहानी एक सिंगल स्क्रीन पर्दे के पीछे की कहानी है जिसने उस छोटे से कस्बे की औरतों की ज़िन्दगी में रातों-रात ही तहलका मचा दिया. कहानी की मुख्य किरदार लिलीबाई – जो एक दाई का काम करती-करती थियेटर के गेटकीपर का काम भी संभालने लगती है - की कहानी में थियेटर उसी तरह नए रूप में जन्म लेता है जैसे एक दाई की ज़िन्दगी में कोई नया बच्चा पैदा होता है. निरंतर रेडियो के लिए इस कहानी को हिन्दी में रूपांतरित करते हुए इसमें 1970-80 के दौर की अनुभूतियों को हिन्दी गानों के ज़रिए वैसा का वैसा भाव देने की कोशिश की गई है जिससे एक शहर या कस्बा हमारे सामने जीवित हो उठता है. तो फौरन ही इस कहानी को सुनें... लिलीबाई तो पहले से गेट पर खड़ी आपका इंतज़ार कर ही रही है.The Third Eye is a bilingual feminist learning platform for educators, teachers, grassroots workers, policymakers, researchers, youth and communities in rural, semi-urban and urban India. द थर्ड आई, जेंडर, यौनिकता, हिंसा, टेक्नोलॉजी और शिक्षा पर काम करने वाली एक नारीवादी विचारमंच (थिंकटैंक) है. यह शिक्षाविदों, अध्यापकों, ज़मीनी स्तर पर काम करने वालों, नीतिकारों और शोधकर्ताओं के लिए सामग्री उपलब्ध करवाती है. यह गांवों, शहरों एवं छोटे क़स्बों में बसने वाले शिक्षार्थियों के लिए नारीवादी नज़रिए से सीखने-सिखाने का प्लेटफ़ार्म भी तैयार करती है.
-
1
Feminist Fiction Trailer
Literature seeks to draw meaning from the mundane, weaving powerful narratives out of the seemingly insignificant. Fiction too has often served as a vehicle for feminist thought, by bridging the gap between theory and practice. It has made machinations of power visible, illustrated characters in shades of grey, and shown how complex, playful and fresh the world can look, when written from a feminist lens.The Third Eye’s anthology of ‘Feminist Fiction’ was originally published in text by individuals across the gender spectrum, in many different languages. As feminist tellings, these stories illuminate the play of gender, caste and sexuality on the playground of power. Translated into Hindi and furnished with an aural landscape, they are a sensorial experience for a wider audience. Listen at leisure, or use them in pedagogical spaces.Tell us which other stories you’d like to hear at [email protected]. For feminist ways of seeing the world across media, visit us at thethirdeyeportal.in and thethirdeyehindi.in.साहित्य का एक काम साधारण चीज़ों से अर्थ निकालना भी है. देखने में मामूली लगने वाली बातों से गहरी व शक्तिशाली कहानियां बुनना है. कहानियों ने हमेशा से सिद्धांत और व्यवहार के बीच पुल का काम किया और ये नारीवादी विचारों को आगे बढ़ाने का माध्यम रही हैं. इन्होंने एक तरफ, सत्ता के मशीनीकरण को उजागर करने का काम किया है तो दूसरी तरफ, सफेद और काले के परे पात्रों को उनके वास्तविक रूपों में दिखाया है और यह बताया है कि जब दुनिया को नारीवादी दृष्टिकोण से लिखा जाता है, तो वह कितनी जटिल, चंचल और नई दिखाई दे सकती है.द थर्ड आई की प्रस्तुति फेमिनिस्ट फिक्शन ऐसी कहानियों को सामने लाने का काम करती है जिसे अलग-अलग जेंडर के लोगों ने, अलग-अलग भाषाओं में लिखा है. नारीवादी नज़रिए से लिखी गई ये कहानियां जेंडर, जाति और यौनिकता के जटिल रिश्तों को आसान अंदाज़ में दिखाती हैं. इस कार्यक्रम के लिए हम इन्हें हिंदी में रूपांतरित कर और एक सुंदर ध्वनि-परिदृश्य के साथ ऑडियो रूप में ढालकर आपके सामने लेकर आते हैं ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इन्हें महसूस कर सकें. आप इन्हें आसानी से सुन सकते हैं या पढ़ाई और चर्चा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. तो, हमारे साथ इन कहानियों के साथीदार बनिए. निरंतर रेडियो पर सुनिए फेमिनिस्ट फिक्शन और अपने विचार हमें [email protected] पर लिख भेजिए. आप इन ऑडियो कहानियों को हमारी वेबसाइट https://thethirdeyehindi.in/ और https://thethirdeyeportal.in/ पर सुन सकते हैं.
We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.
No matches for "" in this podcast's transcripts.
No topics indexed yet for this podcast.
Loading reviews...
ABOUT THIS SHOW
Literature seeks to draw meaning from the mundane, weaving powerful narratives out of the seemingly insignificant. Fiction too has often served as a vehicle for feminist thought, by bridging the gap between theory and practice. It has made machinations of power visible, illustrated characters in shades of grey, and shown how complex, playful and fresh the world can look, when written from a feminist lens.The Third Eye’s anthology of ‘Feminist Fiction’ was originally published in text by individuals across the gender spectrum, in many different languages. As feminist tellings, these stories illuminate the play of gender, caste and sexuality on the playground of power. Translated into Hindi and furnished with an aural landscape, they are a sensorial experience for a wider audience. <span style="background-color: tra
HOSTED BY
Nirantar Trust
CATEGORIES
Loading similar podcasts...