PODCAST · news
Sehat
by NDTV
आपकी सेहत का हमें है ख्याल, हम देंगे आपकी सेहत से जुड़े हर सवाल का जवाब. जुड़े रहें हमसे और पाएं सेहत से जुड़ी हर जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर.
-
29
Brain Stroke Treatment: स्ट्रोक की सर्जरी कितनी सफल? डॉक्टर से जानिए
स्ट्रोक एक गंभीर मेडिकल कंडिशन है, जो तब होती है जब ब्रेन में खून की सप्लाई गड़बड़ हो जाती है. यह स्थिति नर्व्स सिस्टम को प्रभावित करती है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. कई बार स्ट्रोक के बाद सर्जरी की जरूरत होती है ताकि ब्रेन को डैमेज से बचाया जा सके या स्ट्रोक के दुष्परिणामों को कम किया जा सके. हमने स्ट्रोक सर्जरी की सफलता दर और इसके प्रमुख पहलुओं के बारे में डॉक्टरों से जानने की कोशिश की.
-
28
ग्लोइंग स्किन पाने का कारगर घरेलू नुस्खा | कच्चे दूध में मिलाकर लगाएं ये चीज
Glowing Skin Tips: ग्लोइंग और हेल्दी त्वचा पाना हर किसी की ख्वाहिश होती है. इसके लिए हम अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन प्राकृतिक नुस्खों से भी बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं. कच्चे दूध का उपयोग सदियों से खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है. अगर इसमें कुछ खास चीजें मिलाकर इस्तेमाल किया जाए, तो इसका असर और भी बढ़ जाता है. आइए जानें कि कच्चे दूध में मिलाकर लगाने से त्वचा को चमकदार कैसे बनाया जा सकता है.
-
27
एसिडिटी क्या है और ये कैसे और किन कारणों से होती है? डॉक्टर से जानिए
All About Acidity: अक्सर देखा गया है कि बहुत से लोग एसिडिटी (एसिड रिफ्लक्स) को हार्ट अटैक का दर्द समझने की भूल कर बैठते हैं. इसके पीछे मुख्य कारण है कि दोनों ही स्थितियों में छाती में असहजता और दर्द महसूस होता है, लेकिन इन दोनों समस्याओं के लक्षणों को सही तरीके से पहचानना और उनके बीच का अंतर समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि हार्ट अटैक एक गंभीर स्थिति है जो तुरंत मेडिकेशन की मांग करती है, जबकि एसिडिटी एक साधारण लेकिन असहज समस्या है जिसे घरेलू उपचार या दवाओं से कंट्रोल किया जा सकता है. एसिडिटी को समझने में भूल करने वालों के सवालों को लेकर हमने डॉक्टर से बात की आप भी सुनें पूरी बातचीत...
-
26
क्या डायबिटीज ठीक हो सकती है? डॉक्टर ने बताया कैसे कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल
All About Diabetes: डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति के खून में ग्लूकोज का लेवल सामान्य से ज्यादा होता है. यह एक गंभीर बीमारी है, जिसे ठीक नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसे कंट्रोल किया जा सकता है. सही लाइफस्टाइल, खान-पान और डॉक्टर के निर्देशों का पालन करके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखा जा सकता है. आइए जानते हैं डॉक्टर द्वारा सुझाए गए कुछ जरूरी उपायों के बारे में.
-
25
गट हेल्थ को बर्बाद कर रही हैं आपकी ये बुरी आदतें!
हमारी ऑलओवर हेल्थ हमारी गट हेल्थ पर निर्भर करती है. आंतें हमारे पाचन तंत्र का बड़ा हिस्सा हैं और अगर इनका स्वास्थ्य बिगड़ जाए, तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है. आपकी कुछ आदतें आपकी आंतों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसी कुछ आदतों के बारे में जो आपकी आंतों के स्वास्थ्य को खराब कर सकती हैं.
-
24
क्या Asthma का इलाज संभव है? जानिए लक्षण, कारण और उपाय
अस्थमा एक लंबे समय तक चलने वले श्वसन रोग है जिसमें श्वासनली में सूजन आ जाती है, जिससे सांस लेने में कठिनाई होती है. अस्थमा के दौरे के दौरान श्वासनली सिकुड़ जाती है, जिससे खांसी, घरघराहट और सांस फूलने जैसे लक्षण पैदा होते हैं. यह एक गंभीर स्थिति हो सकती है, जो समय के साथ और भी खराब हो सकती है अगर इसका सही तरीके से इलाज न किया जाए.
-
23
सिर्फ खांसी ही नहीं ये भी हैं अस्थमा के शुरुआती लक्षण, डॉक्टर ने बताए कारण और इलाज
Asthma Symptoms And Treatment: अस्थमा एक सामान्य श्वसन रोग है जिसमें रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट सूज जाते हैं और श्रिंक हो जाते हैं, जिससे सांस लेने में कठिनाई होती है. यह किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन बच्चों और युवा वयस्कों में यह ज्यादा सामान्य है. अस्थमा के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में जानकारी होना जरूरी है ताकि इसे समय रहते पहचाना और मैनज किया जा सके.
-
22
कैमोथेरेपी क्या है और कैसे की जाती है? जानिए कैंसर रोगियों के लिए क्यों जरूरी
What Is Chemotherapy: कीमोथेरेपी एक प्रकार का ट्रीटमेंट है जिसका उपयोग कैंसर के इलाज के लिए किया जाता है. इसमें कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए खास दवाओं का उपयोग किया जाता है. कीमोथेरेपी का मुख्य उद्देश्य तेजी से बढ़ने वाली कैंसर कोशिकाओं को रोकना और नष्ट करना है.
-
21
क्या आप भी चबाते हैं अक्सर नाखून? नुकसान जान आज ही छोड़ देंगे ये आदत
Nail Biting Side Effects: नाखून चबाना एक आम आदत है जो बहुत से लोगों में होती है. यह आदत बचपन में शुरू होती है और कई बार बड़े होने तक जारी रहती है. हालांकि, यह एक सामान्य आदत लग सकती है, लेकिन इसके कई नुकसान हो सकते हैं. नाखून चबाने से आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. हमारे नाखूनों के नीचे और आसपास बहुत सारे बैक्टीरिया और कीटाणु होते हैं. जब आप नाखून चबाते हैं, तो ये बैक्टीरिया और कीटाणु आपके मुंह में चले जाते हैं, जिससे इंफेक्शन और बीमारियां हो सकती हैं. इसके अलावा, नाखून चबाने से मुंह और दांतों की समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे दांतों का टूटना या मसूड़ों की सूजन. यहां जानिए आपको नाखून चबाने से कौन से नुकसान हो सकते हैं...
-
20
भिगोकर ही क्यों खाने चाहिए किशमिश? जानिए कुछ बड़ी वजह
Soaked Raisin Benefits: किशमिश एक ड्राई फ्रूट है, जो अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है. इसे खाने में मीठा और स्वादिष्ट माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किशमिश को सुखा खाने की बजाय भीगे हुए किशमिश के सेवन से आपके स्वास्थ्य को अनेक फायदे हो सकते हैं? यहां हम भीगे हुए किशमिश के फायदों के बारे में बता रहे हैं...
-
19
Weight Loss Juice: पेट का मोटापा कम करने में मददगार 4 हेल्दी जूस
आजकल बहुत से लोग पेट के मोटापे (Belly fat) से परेशान हैं और इसे कम करने के लिए कई उपाय भी करते हैं, लेकिन परिणाम कुछ खास नहीं मिलता. ऐसे में आज हम आपको ऐसी 4 सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिनका जूस पीकर बैली फैट को कम किया जा सकता है. इसके साथ कुछ एक्सरसाइज और रोज इन जूस (Juice) का सेवन वजन कम करने में बेहद मदद कर सकता है.
-
18
ओरल कैंसर का कारण, लक्षण और इलाज
मुंह का कैंसर (Oral Cancer) एक गंभीर बीमारी है जो मुंह के कई हिस्सों में पैदा हो सकती है, जैसे होंठ, जीभ, गाल, मसूड़े और तालू. इस प्रकार का कैंसर भारत में बहुत आम है और इसके प्रमुख कारणों में तम्बाकू और शराब का सेवन शामिल है. एनडीटीवी ने कैंसर विशेषज्ञों से ही जाना कि कैंसर के इस तेजी से बढ़ने के लिए कौन कौन से कारण जिम्मेदार हैं. बीएलके-मैक्स दिल्ली के सीनियर डायरेक्टर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. सज्जन राजपुरोहित से जानिए क्या है ओरल कैंसर की प्रमुख वजह.
-
17
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए अंडा, जानिए क्या होते हैं नुकसान
Egg Side Effects: अंडे, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का जरूरी स्रोत होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इन्हें खाने से बचना चाहिए. कई कारणों से कुछ व्यक्तियों के लिए अंडे का सेवन स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है. आइए जानते हैं उन लोगों के बारे में जिन्हें अंडे से दूर रहना चाहिए.
-
16
कब्ज से राहत दिलाने वाले प्रभावी घरेलू उपाय
Home Remedies For Constipation कब्ज एक सामान्य पेट की समस्या है जिसमें व्यक्ति को मल त्याग में कठिनाई होती है. यह समस्या किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है और इसका प्रमुख कारण हमारी अनियमित जीवनशैली यानि गड़बड़ लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान है. आज हम इस सेहत से जुड़े पोडकास्ट में कब्ज की समस्या से राहत पाने में मददगार कुछ घरेलू उपायों के बारे बता रहे हैं.
-
15
टीनएज में क्यों हो जाते हैं मुंहासे या एक्ने: Doctor से जानें उपचार
एक्सपर्टस के मुताबिक 70 फीसदी एक्ने को आप ठीक (Teat Acne) कर सकते हैं अगर आप अपने बालों से जुड़ी एक समस्या को मैनेज कर लेते हैं...
-
14
Common Cancer Myths: AIIMS के Dr Sunil Kumar से जानें भ्रामक, Fake News का सच
सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, एम्स नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉक्टर सुनील कुमार (Dr Sunil Kumar, AIIMS) ने कैंसर से जुड़े मिथ्स पर अनिता शर्मा (Anita Sharma) ने विस्तार से बात की और बताया कि कैंसर से जुड़े मिथ्स की सच्चाई क्या है.
-
13
प्रतिदिन कितना विटामिन डी लेना चाहिए?
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, 1-70 वर्ष की आयु वालों को एक दिन में 15 एमसीजी या 600 आईयू विटामिन डी का सेवन करना चाहिए. उम्र, धूप में रहने और डाइट संबंधी आदतों के अनुसार इस विटामिन की डेली जरूरत को समझने के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए. इसके अलावा किसी विशेषज्ञ की सलाह के बिना सप्लीमेंट न लें.
-
12
पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं!
Genetic Testing for Prostate Cancer: What You Should Know: कैंसर (Cancer) एक ऐसा रोग है जिसके बारे में सुनते ही लोगों के मन में डर और तनाव बढ़ जाता है. कैंसर किसे और क्यों होगा इसका सटीक जवाब अभी तक मेडिकल साइंस भी नहीं खोज पाई है. लेकिन फिर भी कुछ कैंसर ऐसे हैं, जिनमें आप पहले ही जान सकते हैं कि उसके होने का खतरा कितना है और कितना नहीं. इसी बारे में एनडीटीवी की अनिता शर्मा ने बात की डॉ. विपिन त्यागी से. आप भी जानिए कि किस तरीके से आप पहले ही पता लगा सकते हैं प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं...
-
11
Doctor से जानें यूरिन इन्फेक्शन के कारण, लक्षण, उपचार
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा महिलाओं को होता है. महिलाओं में यूरेथ्रा छोटा होने के कारण अक्सर उनमें यूरिन इन्फेक्शन ज़्यादा पाया जाता है. कुछ मामलों में तो यह संक्रमण, फंगस और कई बड़ी बीमारियों को जन्म भी दे सकता है. ऐसे में यूरिन में जलन जैसे लक्षण नजर आते हैंं. तो चलिए जानते हैं यूटीआई के लक्षण, कारण, इलाज, दवा, उपचार और परहेज के बारे
-
10
सोराइसिस, कैसे करें जड़ से खत्म?
सोराइसिस एक ऑटोइम्यून (Autoimmune Disease) रोग है, यानी यह इम्यून सिस्टम के बिगड़ने से होता है. अक्सर लोग सोराइसिस के इलाज (Psoriasis Treatment & Management) के लिए घरेलू नुस्खे (Psoriasis Home Remedies) अपनाते हैं.
-
9
Brain Stroke: कितना घातक है ब्रेन स्ट्रोक, लाइफ पर पड़ता है कैसा असर
देशभर में ब्रेन स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. एक बार स्ट्रोक आने के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. लेकिन सही समय पर इलाज और जागरूकता इस गंभीर समस्या से आपको बचा सकती है. सही समय पर इलाज मिलने से इस बीमारी से पूरी तरह से ठीक भी हुआ जा सकता है. जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स.
-
8
Doctor से जानें क्या है Premature Menopause, कैसे रोकें, इलाज और किन किन बातों का रखें ध्यान
Menopause At An Early Age: ज्यादातर महिलाएं 45 और 55 साल की आयु के बीच मेनोपॉज शुरू करती हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका में रजोनिवृत्ति की औसत आयु 51 वर्ष है. मेनोपॉज तब होता है जब आपके अंडाशय अंडे का उत्पादन बंद कर देते हैं, जिसकी वजह से एस्ट्रोजन का लेवल कम हो जाता है. यहां डॉक्टर नुपुर गुप्ता द्वारा बताए गए कुछ कारणों और प्री मेनोपॉज के प्रभावों से बचने के तरीकों के बारे में जानें.
-
7
ब्रेन स्ट्रोक/लकवा/पैरालिसिस: लक्षण, कारण, बचाव
Brain Stroke And Symptoms: स्ट्रोक तब आता है जब ब्रेन सेल्स एकदम से बंद हो जाएं या मर जाएं. स्ट्रोक अचानक से आता है लेकिन ऐसे कई कारण हैं जो स्ट्रोक आने की वजह बनते हैं. इसी पर बात एनडीटीवी सेहत वेहत की टीमने बात की डॉक्टर संजय कुमार चौधरी से. आप भी जानें कौन है खतरे में, लक्षण और बचाव के उपाय.
-
6
Ayurveda Food Combining: कभी साथ न खाएं ये चीजें, डॉक्टर से जानें रॉन्ग फूड कॉम्बिनेशन
क्या आप भी फ्रूट चाट को चटकारे लेकर खाते हैं या घी और शहद का सेवन एक साथ खाते हैं? गर्मियों में बहुत से लोग सोड़ा सिकंजी का खूब सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन चीजों को आप हेल्दी समझकर खा रहे हैं वे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं. आप क्या खाते हैं और कब खाते हैं इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. इससे भी ज्यादा जरूरी है कि आपको ये पता हो कि कौन सी चीजों को साथ खाना चाहिए और कौन सी चीजों को नहीं. सही फूड कॉम्बिनेशन्स से पोषक तत्वों का अधिकतम लाभ उठाया जा सकता है. वहीं गलत कॉम्बिनेशन से नुकसान भी हो सकते हैं. ऐसे में हमने गलत फूड कॉम्बिनेशन जिन्हें हम आमतौर पर खाते हैं, को लेकर डॉक्टर विनायक एबट से बात की. तो चलिए जानते हैं आयुर्वेदिक फूड कॉम्बिनेशन के बारे में सब कुछ.
-
5
All About Periods: पहले पीरियड से लेकर मेनोपोज तक, डॉक्टर ने दिया हर सवाल का जवाब
पीरियड्स किस उम्र शुरू होंगे और किस उम्र में बंद ये हर महिला में अलग-अलग होता है. पीरियड्स शुरू होने से लेकर बंद होने तक आप किन उतार-चढ़ावों से गुजरती हैं और कौन सी वे बातें हैं जो हर किसी को पता होनी चाहिए. इस बारे में हमने बात की डॉ. नूपुर गुप्ता, निदेशक प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, एफएमआरआई, डॉ. दीप्ति खंडूजा, डायटेटिक्स प्रमुख, एफएमआरआई से.
-
4
एसिडिटी के लक्षण, कारण, इलाज, उपचार और परहेज
किसी कारण से ज्यादा एसिड बनने के कारण पेट में गैस (Pet me Gas) बनने लगती है और एसिडिटी की समस्या होने लगती है. इसमें पेट में दर्द, ब्लोटिंग, सीने में जलन और उल्टी शामिल है. इसी पर एनडीटीवी सेहत वेहत की टीम ने बात की डॉ प्रखर गुप्ता (ओबेसिटी, हर्निया, गैस्ट्रो और लेप्रोस्कोपिक विशेषज्ञ, नई दिल्ली) से. जानते हैं एसिडिटी क्या है, क्यों होती है और इसका कारण, लक्षण और उपचार क्या हैं.
-
3
क्या है हड्डियों का खोखला करने वाला ऑस्टियोपोरोसिस रोग, Doctor से जानें इससे बचाव के उपाय
ऑस्टियोपोरोसिस बोन्स से जुड़ी बीमारी है जिसमें हड्डियां खोखली होने के कारण कमजोर हो जाती हैं. सामान्य रूप में हड्डियों के अंदर शहद के छत्ते के जैसी सघन बनावट होती है. डॉक्टर ईश्वर बोहरा (Dr Ishwar Bohra) से जानते हैं क्या है ऑस्टियोपोरोसिस या हड्डियों का खोखलापन, Orthopedic Doctor से जानें कारण, लक्षण, इलाज और बचाव.
-
2
युवाओं में क्यों बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले, डॉक्टर विकास ठाकरान से जानें कैसे बचें
युवाओं में अचानक आने वाले हार्ट अटैक के मामलों को लेकर एनडीटीवी ने इस बारे में मैक्स, बीएलके दिल्ली में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. विकास ठाकरान (Sr Cardiologist) से चर्चा की.
-
1
क्यों और किसे है स्तन कैंसर होने का खतरा, डॉक्टर से पाएं Breast Cancer से जुड़े हर सवाल का जवाब
ब्रेस्ट कैंसर का खतरा किसे ज्यादा है, क्या परिवार में किसी को कैंसर हो तो आपको भी कैंसर होने की संभावना है? क्या गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से कैंसर होने का खतरा बढ़ता है और कैसे समझें कि स्तन में मौजूद कोई गांठ कैंसर की है. ऐसे ही और भी बहुत से सवालों को लेकर हमने बात की BLK-MAX हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अदित्या विदुषी (Dr. Aditya Vidushi - Cancer Care / Oncology) से. इस साक्षात्कार में समझिए क्या होता है कैंसर, क्या होते हैं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, इसके कारण और बचाव के उपाय.
We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.
No matches for "" in this podcast's transcripts.
No topics indexed yet for this podcast.
Loading reviews...
Loading similar podcasts...