PODCAST · technology
Tech Tonic with Munzir
by Aaj Tak Radio
Ever wondered what's brewing in the ever-evolving tech realm? Brace yourselves, for tech virtuoso Munzir Ahmad, a seasoned tech journalist, will be your weekly guide in this sensational podcast. Each week, he'll unravel the mysteries of how technology can either smoothen your journey through life or throw you into a whirlwind of challenges. He'll take you on a voyage to explore the uncharted waters of the future.In Tech Tonic, you can expect nothing less than a full-blown injection of trailblazing technology every week. But, alongside these revolutions, the tech world poses daily enigmas that could shatter your world completely. When will your intimate conversations inadvertently become public knowledge? When might your video calls turn into tools of extortion? When could your identity be stealthily swiped? These questions loom like shadows because, every day, countless individuals fall victim to unforeseen tech pitfalls. In this captivating podcast, the future of technolog
-
131
AI Glasses पहनकर लोग कर रहे Blackmail, चश्मे से कैसे हो रही है जासूसी? Tech Tonic
Meta Ray-Ban Smart Glasses अब India में लॉन्च हो चुके हैं। लेकिन क्या ये सिर्फ एक स्मार्ट गैजेट हैं… या फिर आपकी Privacy के लिए खतरा? इस एपिसोड में बात करेंगे: - Meta Smart Glasses के hidden risks - क्या Meta secretly recording करता है? - AI training के लिए क्या आपकी फुटेज देखी जाती है? - London में Smart Glasses से blackmailing का मामला - Lenskart के आने वाले Smart Glasses कितने safe होंगे? - क्या future में हर इंसान secretly record होगा? साथ ही जानिए: - Meta Ray-Ban के pros & cons - Privacy concerns - LED recording indicator कितना useful है? - Smart Glasses का future कितना scary हो सकता है? अगर आप Meta Ray-Ban, AI Glasses या future gadgets में interest रखते हैं, तो ये एपिसोड आपके लिए ज़रूरी है. Host: Munzir Ahmed Producer: Suraj Singh Sound: Suraj Singh
-
130
Instagram में चुपके से ये फीचर गायब! आपके सारे पोल खुल जाएंगे : Tech Tonic
Instagram ने अपने DM यानी Direct Messages से End-to-End Encryption हटाना शुरू कर दिया है। लेकिन इसका असली मतलब क्या है? क्या अब Instagram आपकी Chats पढ़ सकता है? क्या Meta AI को ट्रेन करने के लिए आपका Personal Data इस्तेमाल होगा? क्या आपकी पुरानी Chats भी अब सुरक्षित नहीं हैं? इस एपिसोड में आसान भाषा में समझिए: - End-to-End Encryption क्या होता है? - Instagram ने इसे क्यों हटाया? - आपकी Privacy पर इसका क्या असर पड़ेगा? - क्या अब Ads आपकी Chats देखकर दिखाए जाएँगे? - कौन से Messaging Apps ज्यादा सुरक्षित हैं? अगर आप Instagram DM यूज करते हैं, तो यह एपिसोड आपके लिए बेहद जरूरी है। Produced by : Suraj Singh
-
129
ऐसा क्या था AC में जो Blast हुआ और पूरा घर जल गया? Delhi Fire Explained: Tech Tonic
दिल्ली के विवेक विहार में हुए दर्दनाक हादसे के बाद एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है — क्या AC अब लोगों की जान लेने लगा है? इस एपिसोड में हमने विस्तार से समझाया है: - AC में आग क्यों लगती है? - Short Circuit और Gas Leak कितने खतरनाक हैं? - Outdoor Unit कहाँ लगाना चाहिए? - Smart Door Lock कैसे जानलेवा बन सकता है? - AC Blast और Fire से बचने के लिए क्या सावधानियाँ जरूरी हैं? - कौन सी गलतियाँ सबसे ज्यादा लोग करते हैं? साथ ही जानिए R32 गैस, वायरिंग, इंस्टॉलेशन और पुरानी AC मशीनों का असली खतरा। अगर आपके घर में AC लगा है, तो यह वीडियो आपके और आपके परिवार के लिए बेहद जरूरी है। एपिसोड को शेयर जरूर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह जानकारी पहुँच सके। Produced by : Suraj Singh
-
128
1.5 लाख का Xiaomi फोन? Xiaomi 17 Ultra Review : Tech Tonic
आज के इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं Xiaomi के सबसे प्रीमियम फोन Xiaomi 17 Ultra की, जिसकी कीमत लगभग ₹1.5 लाख तक जाती है. क्या Xiaomi अब बजट ब्रांड से प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री कर चुका है? इस एपिसोड में जानिए: * Xiaomi 17 Ultra के कैमरा फीचर्स (Leica lens, 200MP telephoto) * DSLR जैसा camera grip और उसका असली use-case * 8K वीडियो, 4K 120fps और camera performance * Snapdragon 8 Elite Gen 5 की performance * क्या ये iPhone और Samsung को टक्कर दे सकता है? * क्या ₹1.5 लाख में ये फोन लेना सही है? अगर आप photography, videography या premium Android फोन लेने का सोच रहे हैं, तो ये वीडियो आपके लिए है. जानिए क्या Xiaomi 17 Ultra वाकई worth it है या सिर्फ hype. Produced by : Suraj Singh Video Editor : Saurav Kaushal
-
127
Apple में 15 साल बाद बड़ा उलटफेर! साथ ही जानें Mythos AI के बारे में जिससे पूरी दुनिया डरी हुई है : Tech Tonic
Welcome back to Tectonic with Munzir! आज के एपिसोड में हम दो ऐसी खबरों पर चर्चा करेंगे जिन्होंने टेक जगत को हिला कर रख दिया है। 15 साल बाद Apple में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है - टिम कुक (Tim Cook) ने इस्तीफा दे दिया है और जॉन टर्नस (John Ternus) कमान संभालने वाले हैं। क्या अब iPhone का डिजाइन पूरी तरह बदल जाएगा? क्या हमें जल्द ही फोल्डेबल आईफोन देखने को मिलेगा? साथ ही, हम बात करेंगे एंथ्रोपिक (Anthropic) के उस रहस्यमयी AI मॉडल 'मीथोस' (Mythos) की, जिसे कंपनी रिलीज करने से भी डर रही है। इसे एआई का 'Oppenheimer Moment' क्यों कहा जा रहा है? और क्यों अमेरिकी एजेंसी NSA इसका इस्तेमाल कर रही है? जानने के लिए देखें यह पूरा एपिसोड। Produced by : Suraj Singh
-
126
Peak Summer में दबाकर AC चलाते हुए पैसे कैसे बचाएं? Best Tricks for AC Cooling & Savings : Tech Tonic
आप भी क्या AC को 16°C पर चलाते हैं? रुक जाइये! आप न सिर्फ बिजली का बिल बढ़ा रहे हैं, बल्कि अपने AC की लाइफ भी कम कर रहे हैं। इस Podcast में हम बात करेंगे की आपके महीने के बिजली का बिल 30% से 50% तक कम कैसे हो सकता है। हम बात करेंगे "24°C Rule" के बारे में—आखिर क्यों Indian Government (BEE) ने इसे Default Setting बनाया है और इसके पीछे का असली Science और Math क्या है? इस एपिसोड में आप जानेंगे - - 16°C vs 24°C Myth: क्या कम तापमान पर AC जल्दी ठंडा करता है? - The 6% Formula: हर 1 डिग्री तापमान बढ़ाने पर कितने पैसे बचते हैं? - Health Benefits: Thermal Shock क्या है और 24°C आपके शरीर के लिए क्यों बेहतर है। - Compressor Life: आपके AC की सर्विसिंग का खर्चा कैसे बचेगा। - The Desi Hack: AC + Fan का कॉम्बिनेशन। Produced by : Suraj Singh
-
125
India मे लगे CCTV से कैसे ताक-झाँक कर रहे Pakistan और China? Hikvision, TP-Link Ban क्यों? : Tech Tonic
इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं CCTV surveillance की—जो हमारे घर, ऑफिस और सड़कों पर हमारी सुरक्षा के लिए लगाए जाते हैं। लेकिन क्या ये CCTV कैमरे ही अब सबसे बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं? इस एपिसोड में जानिए: - भारत में CCTV कैमरों पर सरकार सख्ती क्यों कर रही है - Hikvision और TP-Link जैसे ब्रांड्स पर Ban की चर्चा क्यों - क्या सच में CCTV डेटा बाहर देशों तक जा सकता है? - CCTV hack होने पर क्या हो सकता है - आपके घर का CCTV कितना सुरक्षित है CCTV को हम security के लिए लगाते हैं, लेकिन अगर वही कैमरा आपकी privacy को खतरे में डाल दे तो क्या होगा? पूरा सच जानिए इस एपिसोड में। Produced by : Suraj Singh
-
124
Google Pixel 10a vs 9a : Design बदला पर Camera, Battery और Gaming में क्या अपडेट है? : Tech Tonic
इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं Google Pixel 10a की — Google का नया A-series स्मार्टफोन, जिसे कंपनी अपने “budget Pixel” के रूप में पेश करती है। लेकिन क्या यह सच में ₹50,000 की रेंज में best camera phone है? इस एपिसोड में जानिए: - Pixel 10a का design और display - Tensor G4 performance और heating issues - Google का AI Camera और Camera Coach फीचर - Low light और portrait photography कैसी है - Pixel 9a से कितना अलग है - क्या gaming के लिए सही है? Pixel phones हमेशा से अपने camera और software experience के लिए जाने जाते हैं, और Pixel 10a में भी वही DNA देखने को मिलता है। लेकिन क्या यह फोन हर किसी के लिए सही है? पूरा review इस एपिसोड में। Produced by : Suraj Singh
-
123
iPhone 17e Review: Apple का सबसे सस्ता iPhone, लेकिन क्या खरीदने लायक है? : Tech Tonic
इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं Apple iPhone 17e की - Apple का नया “E-series” iPhone जिसे कंपनी सबसे किफायती iPhone के तौर पर पेश कर रही है। लेकिन क्या यह सच में Apple ecosystem में एंट्री का अच्छा ऑप्शन है? इस एपिसोड में जानिए: - iPhone 17e में क्या नया है - A19 chip की performance कैसी है - Dynamic Island क्यों नहीं दिया गया - 48MP Fusion कैमरा कितना अच्छा है - iPhone 17 और 16e से कितना अलग है - क्या ₹65,000 में यह फोन खरीदना सही रहेगा? iPhone 17e उन लोगों के लिए हो सकता है जो पहली बार Apple ecosystem में आना चाहते हैं, लेकिन इसमें कुछ compromises भी हैं जैसे single camera और 120Hz refresh rate का अभाव। क्या यह अभी भी worth it है? जानिए पूरा analysis इस एपिसोड में। Produced by : Suraj Singh
-
122
Samsung Galaxy S26 Ultra: Built-in Privacy Display के अलावा और क्या है? : Tech Tonic
इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy S26 Ultra की — Samsung का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जो हर साल Android की टॉप कैटेगरी में आता है। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा जिस फीचर की हो रही है, वह है इसका Privacy Display / Privacy Glass। इस वीडियो में जानिए: * Samsung Galaxy S26 Ultra का नया Privacy Display कैसे काम करता है * क्या सच में आसपास बैठे लोग आपकी स्क्रीन नहीं देख सकते? * Normal privacy glass से यह कितना अलग है * Galaxy AI के नए फीचर्स * Camera performance और video stabilization * क्या S25 Ultra या S24 Ultra से upgrade करना चाहिए? Samsung ने इस बार software + hardware level का privacy protection देने की कोशिश की है, लेकिन क्या यह feature वास्तव में उपयोगी है? सब कुछ जानिए इस एपिसोड में। Produced by : Suraj Singh
-
121
Iran-Israel War में Khamenei को मारने के लिए AI की मदद ली गई? : Tech Tonic
Middle East में चल रही जंग अब सिर्फ मिसाइल और टैंक की लड़ाई नहीं रही। इस एपिसोड में हम समझते हैं: - AI का युद्ध में असली इस्तेमाल कैसे हो रहा है - Precision tracking, stealth drones और satellite intelligence - Cyber Warfare क्या होता है और कैसे काम करता है - Data Centers पर हमले क्यों खतरनाक संकेत हैं - क्या AI को कभी nuclear decision लेने दिया जा सकता है? - Robots, autonomous systems और future ground wars AI अब सिर्फ ChatGPT या automation तक सीमित नहीं है। Defence, surveillance और cyber infrastructure में इसका इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ रहा है। लेकिन बड़ा सवाल यही है: अगर अंतिम निर्णय AI लेने लगे तो क्या होगा? क्या ये सिर्फ एक पारंपरिक युद्ध है या पूरी दुनिया Cyber Warfare के नए दौर में प्रवेश कर चुकी है? पूरा विश्लेषण जानने के लिए सुने ये एपिसोड। Produced by : Suraj Singh
-
120
India में AI का असली इस्तेमाल - Ground Reality from AI Impact Summit 2026 : Tech Tonic
India AI Impact Summit 2026 Ground Report से आई असली तस्वीर। इस एपिसोड में हम आपको बताएँगे - - AI कैसे खेती, हेल्थकेयर और इंडस्ट्री में इस्तेमाल हो रहा है - Microsoft, Wadhwani AI और Indian startups के real use-cases - Bharat GPT क्या है और ये ChatGPT से कैसे अलग है - Robot dogs, humanoid bots और AI-powered farming tools - किसानों, स्टूडेंट्स और founders का ground perspective ये सिर्फ एक टेक इवेंट नहीं था, ये दिखाता है कि India अब सिर्फ AI का यूज़र नहीं, बल्कि इनोवेटर बन रहा है। अगर आप जानना चाहते हैं कि AI भारत में असल ज़िंदगी में कैसे impact कर रहा है, तो ये एपिसोड मिस न करें। Produced by : Suraj Singh
-
119
आपके बाल झड़ रहे हैं? जानिए इसके कारण और बचने के उपाय : Tech Tonic
क्या आपके बाल झड़ रहे हैं, स्किन में रैशेज़ हो रहे हैं या गीज़र और वॉशिंग मशीन जल्दी खराब हो रहे हैं? हो सकता है वजह आपके घर का Hard Water हो। इस एपिसोड में हम आसान भाषा में समझेंगे : - Hard Water क्या होता है और Soft Water से कैसे अलग है - RO और Water Softener में असली फर्क - Hard Water बाल, स्किन और अप्लायंसेज़ को कैसे नुकसान पहुँचाता है - सस्ते tap filters कितना काम करते हैं और कितने नहीं - सही समाधान कैसे चुनें बिना लाखों खर्च किए इस खास बातचीत में Ionix के CEO Lokesh Chawla बताते हैं वो बातें जो अक्सर कोई नहीं बताता। अगर आप Delhi NCR, Noida, Gurgaon या किसी भी Hard Water एरिया में रहते हैं, यह एपिसोड आपके लिए ज़रूरी है। Produced by : Suraj Singh
-
118
Ghaziabad Case: क्या सच में Korean Game जिम्मेदार था? Blue Whale जैसा Pattern? : Tech Tonic
Ghaziabad ki हालिया घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। सोशल मीडिया पर तुरंत एक narrative बना - Korean games और Korean culture को जिम्मेदार ठहराया गया लेकिन क्या सच इतना सीधा है? इस episode में हम समझने की कोशिश करेंगे: - क्या वाकई किसी Korean game का लिंक मिला? - Blue Whale जैसे psychological patterns कैसे काम करते हैं? - Algorithms कैसे emotional bubble create करते हैं? - Dark Web और task-based challenges का असली खेल क्या है? - Teenagers digital isolation में क्यों vulnerable हो जाते हैं? यह episode किसी culture को blame करने के लिए नहीं, बल्कि digital ecosystem को समझने के लिए है। अगर आपके घर में teenagers हैं, तो यह discussion आपके लिए बेहद ज़रूरी है। Produced by : Suraj Singh
-
117
Moltbook : Social Media जहां इंसानों का मज़ाक उड़ता है! AI Bots करते हैं यहाँ पे बातें : Tech Tonic
आपने क्या कभी सोचा है कि एक दिन इंटरनेट पर इंसानों की ज़रूरत ही न रहे? जहाँ पोस्ट, कमेंट, बहस, न्यूज़ और फैसले - सब कुछ AI ही करे? इस एपिसोड में हम बात करते हैं एक नए ट्रेंड की: AI-only social networks जो की Moltbook के नाम से Popular हो रहा है, जहाँ इंसान शामिल ही नहीं हैं। यह सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं है - यह इंटरनेट के कंट्रोल और भविष्य का सवाल है। क्या यह Dead Internet Theory सच हो रही है? और अगर AI सिर्फ AI से सीख रहा है, तो इंसानों पर इसका क्या असर पड़ेगा? Produced by : Suraj Singh
-
116
पढ़े लिखे लोग भी नहीं बच पा रहे इन Scam से! Top 5 Scams 2026 : Tech Tonic
2026 की शुरुआत के साथ ही ऑनलाइन और डिजिटल स्कैम्स ने खतरनाक रफ्तार पकड़ ली है. Traffic Challan से लेकर Job Offers, Delivery Calls और Deepfake तक - ठगी के तरीके पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और खतरनाक हो चुके हैं. इस एपिसोड में हम बात करते हैं उन Scam Patterns की जो इस साल सबसे ज्यादा लोगों को निशाना बना रहे हैं - ऐसे Scam जिनमें पढ़े लिखे, Tech Savy लोग भी फँस चुके हैं. अगर आपके फोन पर अनजान कॉल, मैसेज या लिंक आ रहे हैं, तो यह एपिसोड आपके लिए बेहद जरूरी है. Produced By : Suraj Singh
-
115
Chinese कंपनियों ने कौन से तिकड़म आजमाकर Smartphone Market को कब्ज़ा लिया? : Tech Tonic
इस एपिसोड में Tectonic with Munzir पर हमारे साथ है Madhav Sheth और हमने Smartphone Industry पर बात की हैं, Dubai के रास्ते कैसे iPhones भारत से Russia जा रहे है और Influencers क्यों हर फ़ोन को अच्छा बोलते हैं। हमने ground reality पर भी बात की है जिसकी वजह से Chinese smartphone brands भारत में लगातार No.1 बने हुए हैं। यह चर्चा सिर्फ smartphones तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के टेक इकोसिस्टम, इंडियन ब्रांड्स की चुनौती और आने वाले बदलावों की तरफ भी इशारा करती है। अगर आप जानना चाहते हैं: - क्यों कुछ Chinese brands हर साल आगे निकल जाते हैं - और भारत में असली competition कहाँ अटकता है तो यह एपिसोड आपके लिए है। Produced by : Suraj Singh
-
114
आपके बेडरूम का डेटा सीधा कंपनियों को जाता है! Smart Devices की डरावनी सच्चाई :Tech Tonic
जब आप रात को सोते हैं, तो क्या आपका बेडरूम भी सो जाता है? Smart TV, Alexa, Smart AC और दूसरी smart devices ने हमारी ज़िंदगी आसान बना दी है, लेकिन इनके पीछे एक ऐसी सच्चाई छुपी है जो आपको असहज कर सकती है। इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं कि modern bedrooms कैसे धीरे-धीरे data generate करने वाली जगह बनते जा रहे हैं, और कैसे आपकी daily routine, habits और preferences कहीं न कहीं रिकॉर्ड हो रही हैं। यह एपिसोड डराने के लिए नहीं, बल्कि आपको aware बनाने के लिए है - ताकि आप समझ सकें कि privacy आज के digital world में कैसे बदल रही है। पूरा सच जानने के लिए एपिसोड अंत तक ज़रूर देखें। Produced by : Suraj Singh
-
113
Fake E-Challan Scam 2026: सरकारी चालान के नाम पर कैसे लूटे जा रहे हैं आपके पैसे? : Tech Tonic
2026 में सबसे तेजी से बढ़ने वाले Cyber Frauds में से एक है Fake E-Challan Scam. फोन पर आने वाला “Urgent Traffic Penalty Notice” मैसेज, सरकारी अशोक स्तंभ, https वेबसाइट और असली जैसे दिखने वाले पोर्टल - सब कुछ इतना रियल लगता है कि अच्छे-अच्छे पढ़े-लिखे लोग भी फंस जाते हैं। इस एपिसोड के Tech Tonic with Munzir में हम बताएंगे: - Fake e-Challan scam कैसे काम करता है - फर्जी और असली सरकारी वेबसाइट में फर्क कैसे पहचानें - https होने के बावजूद वेबसाइट क्यों unsafe हो सकती है - mParivahan और gov.in पोर्टल से चालान safely कैसे चेक करें - TRAI और telecom warnings को कैसे पढ़ें अगर आपने कभी चालान का मैसेज पाया है, या गाड़ी चलाते हैं तो यह वीडियो एपिसोड ज़रूर सुने और शेयर करें, क्योंकि एक क्लिक आपकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बन सकता है। Produced by : Suraj Singh
-
112
Market में Memory Cards, RAM की shortage, क्या महंगे होंगे लैपटॉप-फ़ोन?: Tech Tonic
मेमोरी कार्ड के दामों में आग लगी हुई है. पिछले कुछ महीनों में इनके दाम पांच गुना तक बढ़ गए हैं. हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक 512GB मेमोरी के दाम में पिछले कुछ महीनों में 65 फीसदी की तेज़ी देखी गई है. सैमसंग ने मेमोरी चिप के दाम 60 पर्सेंट तक बढ़ा दिए हैं. इन सबके लिए Artificial Intelligence यानी AI कैसे ज़िम्मेदार है? AI की भूख से क्या स्मार्टफ़ोन और लैपटॉप की कीमतें आसमान फाड़ने वाली हैं? क्या 16 जीबी RAM वाले स्मार्टफोन मार्केट में आगे मिलेंगे ही नहीं? Chatgpt, Generative AI, Perplexity पर कोई सवाल करने से पहले सौ बार क्यों सोचें? सुनिए Tech Tonic पॉडकास्ट के इस एपिसोड में मुंज़िर अहमद से. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
-
111
Sim Binding क्या है और ये सचमुच Organized Cyber Fraud से छुटकारा दिलाएगा?: Tech Tonic
भारत इस समय साइबर फ़्रॉड के सबसे ख़तरनाक दौर से गुज़र रहा है - OTP Fraud, Digital Arrest Scam और Fake Calls से जनता परेशान है. इस देशव्यापी मुसीबत से निपटने के लिए सरकार एक नए प्लान पर विचार कर रही है - SIM Binding. दावा है कि इस नियम के लागू होने से साइबर फ्रॉड कम होंगे. पर क्या SIM Binding सचमुच एक सटीक समाधान है या फिर यूज़र्स के लिए नई परेशानी खड़ी करेगा? मुंज़िर अहमद से इस इस एपिसोड में जानिए: SIM Binding क्या है और ये क्यों लाया जा रहा है? WhatsApp, Telegram जैसे ऐप्स पर इसका क्या असर होगा? क्या इससे Organized Cyber Fraud रुकेगा? Android–iOS की टेक्निकल सीमाएं क्या हैं? Multi-device, Travel और Privacy से जुड़ी कैसी दिक्कतें सामने आती हैं? साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
-
110
गीजर खरीदते समय की गई एक चूक पड़ सकती है भारी, ये ज़रूरी बातें जान लें!: Tech Tonic
उत्तर प्रदेश के बागपत और अलीगढ़ में हुई हालिया घटनाओं ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है क्या Gas Geyser आपके घर में एक Silent Killer बन चुका है? इस एपिसोड में हम आसान भाषा में समझेंगे : - Gas Geyser से Carbon Monoxide कैसे बनती है - क्यों यह गैस बिना कोई smell या warning दिए जान ले लेती है - बंद बाथरूम और खराब ventilation कितना बड़ा रिस्क है - Gas Geyser बनाम Electric Geyser: कौन ज्यादा सुरक्षित है - सही गीजर चुनते समय किन safety features पर ध्यान दें Carbon Monoxide एक ऐसी जहरीली गैस है जो शरीर में oxygen को replace कर देती है और इंसान को पता भी नहीं चलता। यही वजह है कि हर साल सर्दियों में इस तरह की दुखद घटनाएं सामने आती हैं। अगर आपके घर में Gas Geyser लगा है, तो यह वीडियो एक wake-up call हो सकता है। इसे हल्के में न लें - एक सही फैसला आपकी जान बचा सकता है। Produced by : Suraj Singh
-
109
Unique Features के बावजूद India में Fail हो जाएगा Elon Musk का Starlink Internet? : TechTonic
भारत में Starlink आखिरकार आ गया है! Elon Musk की इस Satellite Internet Service ने ₹8600/महीना और ₹34,000 हार्डवेयर वाले अपने इंडिया प्लान की झलक दिखा दी है। इस एपिसोड में हम समझेंगे कि Starlink कैसे काम करता है, ये फाइबर इंटरनेट से कैसे अलग है, इंडिया के गाँवों–हिल स्टेशन्स–रिमोट एरिया में इसका क्या असर होगा और क्या ये सच में भारत के इंटरनेट फ्यूचर को बदल सकता है। Starlink का पूरा सिस्टम, स्पीड, लेटेंसी, प्लान्स, कवरेज और इंडिया के लिए रियल-वर्ल्ड फायदे-सब कुछ आसान भाषा में। Produced by : Suraj Singh
-
108
Sanchaar Saathi Portal से कैसे खोजें चोरी हुआ Mobile और SIM Fraud से किस तरह बचें: Tech Tonic
डिजिटल युग में यह एक गंभीर वास्तविकता है कि यदि आपके नाम पर Registered SIM कार्ड का इस्तेमाल किसी धोखाधड़ी, अवैध गतिविधि या स्कैम में किया जाता है, तो कानून की निगाह में इसकी प्राथमिक ज़िम्मेदारी आपकी ही होगी। ऐसे मामलों में पहली पुलिस पूछताछ, FIR या नोटिस सीधा आपको, यानी पंजीकृत सब्सक्राइबर को भेजा जाता है। इस जोखिम से बचाने के लिए, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने 'संचार साथी' (Sanchaar Saathi) नामक एक शक्तिशाली Tool पेश किया है। इस पोर्टल के ज़रिए, नागरिक महज़ दो मिनट में अपने नाम पर Active सभी मोबाइल कनेक्शनों की जाँच कर सकते हैं और किसी भी अपरिचित नंबर को “Not My SIM” रिपोर्ट करके उसे तुरंत डिस्कनेक्ट करवा सकते हैं, जिससे वे कानूनी कार्रवाई और वित्तीय नुकसान से बच सकें। Produced by : Suraj Singh
-
107
Apple क्यों बदल रहा है अपना CEO, Tim Cook के बाद कौन बनेगा बॉस?: Tech Tonic
Apple में सबसे बड़ा बदलाव आने वाला है! Tim Cook - जिन्होंने Steve Jobs के जाने के बाद पिछले डेढ़ दशक में कंपनी को 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँचाया, अब उन्हें CEO पद से हटाया जा सकता है, और इसी के साथ शुरू हो चुकी है Apple CEO Race। इस वीडियो में हम जानेंगे : - Tim Cook को CEO के पद से क्यों हटाया जा रहा है? - Apple को कैसा Boss चाहिए - Operations Genius या Product Visionary? - John Ternus कौन हैं और क्यों माने जा रहे हैं सबसे बड़े कैंडिडेट? - भारत से जुड़े Sabih Khan की कहानी - क्या वो बन सकते हैं Apple के अगले CEO? - Global tech industry पर इसका क्या असर पड़ेगा? - क्या Indian origin CEO बनने से भारतीयों को फायदा होगा? - Apple की future strategy: AI, Innovation और नए Products Host : Munzir Ahmed Produced by : Suraj Singh
-
106
OnePlus 15 भारत में लॉन्च: Camera, Battery, कीमत और सभी फीचर्स जानिए! : Tech Tonic
इस एपिसोड में Munzir लेकर आए हैं OnePlus 15 का पूरा रिव्यू - क्या वाकई ये वही Flagship Killer है जिसका हमें इंतज़ार था? जानिए इसके नए 7300mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 120W फास्ट चार्जिंग, AI फीचर्स, और Sandstorm Design का पूरा अनुभव। जानिए कैसे OnePlus ने पुराने दिनों की झलक वापस लाई है और क्या ये फोन 2025 में आपके लिए बेस्ट डील साबित हो सकता है। Covered Topics: - OnePlus 15 Design & Build Quality - Performance & Gaming Test - Camera Review & AI Features - Battery Backup & Fast Charging - Price in India & Variants - Honest Verdict by Munzir Produced by : Suraj Singh
-
105
कबाड़ हो गए करोड़ों Computers! Windows 10 यूज़र्स के लिए बड़ी चेतावनी! : Tech Tonic
Windows 10 का सफर खत्म हो चुका है। Microsoft ने ऑफिशियली Windows 10 का सपोर्ट बंद कर दिया है - अब कोई security update, bug fix, या patch नहीं मिलेगा। मतलब अगर आप अभी भी Windows 10 यूज़ कर रहे हैं, तो आपका सिस्टम अब हैकर्स के लिए सबसे आसान टारगेट बन चुका है। इस एपिसोड में मुनज़ीर बताएंगे - - Windows 10 सपोर्ट खत्म होने के बाद क्या होगा - कैसे आप अपने PC को Hack या Virus से बचा सकते हैं - Windows 11 पर अपग्रेड करने का सही तरीका - और क्या Linux या Chrome OS बेहतर विकल्प हैं अभी देखें, इससे पहले कि आपका सिस्टम Risk में जाए! Produced by : Suraj Singh
-
104
Delhi Pollution से भी ज़हरीली है आपके घर के अंदर की हवा! : Tech Tonic
दिल्ली में इस वक्त Pollution खतरनाक स्तर पर पहुँच चुका है. अब दिल्ली सरकार IIT कानपुर के साथ मिलकर Artificial Rain यानी Cloud Seeding करने की तैयारी में है. क्या ये बारिश वाकई हवा को साफ़ कर सकती है? इस एपिसोड में Munzir बताएंगे - - Cloud Seeding कैसे काम करती है? - क्या Artificial Rain सच में Pollution घटा सकती है? - Air Purifiers और Portable Purifiers का सच! - Indoor हवा कितनी खतरनाक है? - और क्या सिर्फ़ बारिश से दिल्ली की जहरीली हवा साफ हो सकती है? सुनिए Tech Tonic with Munzir, जहां टेक और रियल लाइफ़ के बीच के सच से पर्दा उठता है. Produced by : Suraj Singh
-
103
Tatkal Ticket नहीं कटता, क्या आपके साथ हो रहा है Scam? : Tech Tonic
हर साल त्योहारों के समय जब लाखों लोग ट्रेन से घर जाने की कोशिश करते हैं, IRCTC की वेबसाइट और ऐप फिर से ठप हो जाती है। इस एपिसोड में Tectonic with Munzir पर बात करेंगे कि आखिर IRCTC बार-बार क्यों फेल होता है, क्यों लोगों के पैसे फँस जाते हैं, और क्या ब्रोकर व बॉट अकाउंट्स इसके पीछे हैं। 🔹 क्यों IRCTC का सर्वर हर त्योहार पर क्रैश हो जाता है 🔹 क्या ये टेक्निकल प्रॉब्लम है या किसी की मिलीभगत? 🔹 एजेंट्स कैसे काटते हैं आपका टिकट और बढ़ा देते हैं कीमत 🔹 असली टिकट और नकली टिकट कैसे पहचानें 🔹 और IRCTC को इस समस्या का समाधान कैसे करना चाहिए एपिसोड सुने और जानें IRCTC की असली कहानी - सर्वर डाउन, फर्जी एजेंट्स और टिकट स्कैम्स की पूरी सच्चाई। Produced by : Suraj Singh
-
102
Diwali पे Phone और Apps की भी सफाई ज़रूर करे, जानिए कैसे : Tech Tonic
दिवाली पर घर की सफाई तो हर कोई करता है - लेकिन क्या आपने अपने फोन और लैपटॉप की डिजिटल सफाई की? इस एपिसोड में Munzir बताएंगे कि कैसे आपके अनयूज़्ड Apps, सब्सक्रिप्शंस और Google Login आपके data privacy को खतरे में डालते हैं। जानिए कैसे करें अपने smartphone, computer और Gmail की internal cleaning, ताकि ना सिर्फ आपका डिवाइस फास्ट हो बल्कि cyber criminals से भी सुरक्षित रहे। 🔹 क्या आपको पता है कुछ ऐप्स आपके फोन से चोरी-छिपे डेटा भेजते रहते हैं? 🔹 कौन से ऐप्स को तुरंत डिलीट करना चाहिए 🔹 सब्सक्रिप्शन ट्रैप से कैसे निकलें 🔹 Gmail और Instagram के नए privacy settings 🔹 और कैसे करें असली डिजिटल सफाई इस दिवाली Tectonic with Munzir - जहां टेक्नोलॉजी की कहानियां मिलती हैं आसान भाषा में। Produced by : Suraj Singh
-
101
WhatsApp का Desi मुकाबला Arattai - क्या खत्म हो जाएगा WhatsApp का जलवा? : Tech Tonic
WhatsApp का सबसे बड़ा इंडियन Rival आ गया है - Arattai Messaging App. इस एपिसोड में हम बताएंगे कि आखिर क्या है Arattai, इसके फीचर्स क्या हैं और यह WhatsApp से कितना अलग है। क्या यह सच में WhatsApp को टक्कर दे सकता है या सिर्फ़ एक और Hyped App है? इस पॉडकास्ट में जानिए: - Arattai App Features और Hidden Options - WhatsApp Backup को Arattai में कैसे Import करें - Data Localization और Privacy का सच - क्या Arattai WhatsApp से ज्यादा Secure है? - Government क्यों कर रही है इसे Promote Arattai App Review in Hindi | WhatsApp Alternative or Not? अगर आप भी सोच रहे हैं कि Arattai को Install करना चाहिए या नहीं, तो ये एपिसोड ज़रूर सुने। Produced by : Suraj Singh
-
100
iPhone 17 में ऐसा क्या बदला कि सब हैरान हैं? iPhone Air | Design, Camera, Battery Explained: Tech Tonic
iPhone 17 Pro और iPhone Air आखिरकार आ चुके हैं! इस वीडियो में हम करेंगे इन दोनों नए iPhones का side-by-side comparison – - Design changes और नया Camera Plateau - Titanium vs Aluminium Build - iPhone Air का Slim & Lightweight Design - Camera, Display, Battery Life और Charging Speed - iOS 26 के नए फीचर्स और Apple Intelligence क्या iPhone 17 Pro खरीदना चाहिए या iPhone Air ज्यादा value देता है? पूरा analysis देखिए Munzir के साथ, सिर्फ Tectonic पर. Produced by : Suraj Singh
-
99
Mark Zuckerberg की Meta Glass काफी आगे की चीज़ है?: Tech Tonic
Meta Connect 2025 में Mark Zuckerberg ने लॉन्च किए Meta Ray-Ban Display Glasses – एक ऐसा स्मार्ट ग्लास जिनमें कैमरा, माइक्रोफोन, AI असिस्टेंट और डिस्प्ले तक दिया गया है. लेकिन इवेंट के दौरान डेमो फेल हो गया और Zuckerberg ट्रोल हो गए. क्या ये Glasses वाकई में Smartphones को Replace कर सकते हैं या फिर ये भी सिर्फ एक Gimmick है? इस वीडियो में हम करेंगे इन नए Meta Smart Glasses का डीटेल्ड रिव्यू – - फीचर्स और लिमिटेशन्स - Price और Availability - Meta Connect 2025 के बड़े अपडेट्स - और सबसे बड़ा सवाल – क्या Smartphones का दौर अब खत्म होने वाला है? Tech की दुनिया के हर नए अपडेट के लिए सब्सक्राइब करें Tectonic with Munzir Produced by : Suraj Singh
-
98
Flipkart और Amazon पर होने वाली Big Sales से क्या वाकई में होगा आपको फायदा? Tech Tonic
इस पॉडकास्ट में हम विस्तार से बताते हैं कि Flipkart और Amazon जैसी बड़ी Sales के दौरान कौन-सी Deals असल में सही होती हैं और कहाँ Fraud के जाल लगे होते हैं। WhatsApp पर Viral Screenshots, नकली Checkout Page और ₹5000-पास जैसी स्कीम्स - सबका असली गेम क्या है, मैं आपको स्टेप-बाय-स्टेप दिखाऊंगा। अगर आप सेल में स्मार्टफोन या बड़े डिवाइस खरीदने वाले हैं तो ये वीडियो देखना ज़रूरी है - क्योंकि एक गलत क्लिक से आपके अकाउंट का पैसा भी निकल सकता है। Video Highlights : - फेक स्क्रीनशॉट और शैडो-साइट्स की सच्चाई। - Flipkart का ₹5000 पास स्कीम क्या है और क्यों सावधान रहें। - किस डील को तुरंत ग्रैब करें और किन ऑफर्स से बचना चाहिए। - OTP / पेमेंट गेटवे के फ्रॉड से खुद को कैसे बचाएँ। - ऑफलाइन रिटेलर्स vs ऑनलाइन सेल - कब क्या बेहतर है। - जल्दी-बचाव चेकलिस्ट (तुरंत लागू करने योग्य टिप्स)। - त्वरित सुरक्षा चेकलिस्ट (Copy-paste करें) - केवल आधिकारिक ऐप/वेबसाइट से ही खरीदें - किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले URL और HTTPS चेक करें। - OTP कभी शेयर न करें - कोई वैध सेवा OTP नहीं पूछेगी। - Payment details auto-save केवल तभी रखें जब आप पक्का हों। - ऑफलाइन रिटेलर की कीमत चेक करें - कई बार वही सस्ता मिलता है। - प्राइम/प्लस मेंबरशिप होने पर early access के फायदे उठाएँ। Produced by : Suraj Singh
-
97
iPhone 17 की सबसे बड़ी चूक? जानिए क्या है नया, कितना जबरदस्त और कहां है कमियां?: Tech Tonic
Apple Event 2025 खत्म हो चुका है और हमने देखा iPhone 17, iPhone 17 Pro, Pro Max और सबसे बड़ा सरप्राइज़ – iPhone Air! इस वीडियो में जानिए: - iPhone 17, 17 Pro, 17 Pro Max और iPhone Air के फीचर्स और प्राइस - क्यों Apple ने Plus मॉडल को बंद किया और Air लाइनअप शुरू की - नया Orange (भगवा) iPhone 17 Pro जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है - iPhone 17 सीरीज का कैमरा वाइजर डिज़ाइन, A19 Pro चिप और 2TB स्टोरेज वाला iPhone - Apple Watch Ultra 3, Watch Series 11 और नए AirPods Pro 3 के फीचर्स - और सबसे बड़ा सवाल: Apple ने AI और Siri को क्यों इग्नोर कर दिया? क्या Apple ने इस बार इनोवेशन का मौका गवा दिया? या iPhone 17 Series फिर भी Worth है? पूरा Analysis सुनिए इस एपिसोड में – सिर्फ Tech Tonic with Munzir पर। Produced by : Suraj Singh
-
96
Google के 'लखटकिया' phone Pixel 10 Pro का ये सीक्रेट पता चला?: Tech Tonic
Google Pixel 10 Series भारत में लॉन्च हो चुकी है. Google Pixel 10 Pro को यूज करने के बाद इसका फर्स्ट इंप्रेशन कैसा है? Google Pixel 10 Pro की कीमत से लेकर कैमरा, डिजाइन, AI और तमाम फीचर्स कैसे हैं? ये फ़ोन कितना टिकाऊ है, कौन से फ़्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है और भी बहुत कुछ, जानिए मुंज़िर अहमद से 'Tech Tonic' के इस एपिसोड में.
-
95
सरकार ने Online Gaming से कमाए करोड़ों, फिर अचानक क्यों लगाया Ban? Tech Tonic
भारत में Real Money Gaming (RMG) पर अब पूरी तरह Ban लग चुका है! Dream11, MPL, WinZO, Rummy, Poker जैसी कंपनियों का 30 हजार करोड़ का बिज़नेस ठप हो गया है। इस Tech Tonic पॉडकास्ट में Munzir Ahmed ने detail में बताया: * क्यों सरकार ने Real Money Gaming (जुआ/सट्टा) को बैन किया * Esports और Social Gaming को कैसे बढ़ावा मिलेगा * RMG vs Esports: क्या फर्क है? * 2 लाख नौकरियों पर मंडरा रहा खतरा * क्या BGMI, Free Fire, Valorant जैसे गेम भी बैन होंगे? PM मोदी और सरकार का विज़न है कि India को Global Esports Hub बनाया जाए। Produced by : Suraj Singh
-
94
Google Chrome बिक रहा है! जानिए कब, कैसे और कितने में?: Tech Tonic
Browser War शुरू हो चुकी है! इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं Perplexity AI, उसके नए Comet Browser और Google Chrome के बीच चल रही जंग की। * क्या वाकई Aravind Srinivas (IIT Madras से PhD, Ex-Google DeepMind, OpenAI) Google Chrome को $34.5 Billion में खरीद सकते हैं? * अगर Perplexity Comet और Chrome मिल गए तो क्या दुनिया का पहला Super AI Browser आएगा? * और क्या Google Chrome अब अपने अंदर AI Assistant लाने वाला है? Topics Covered: * Perplexity Comet Browser Review * Google Chrome Monopoly & Antitrust Case * Future of AI Browsers (GPT-5, Gemini, Grok, Claude) * Will Chrome get an AI Assistant soon? Produced by - Suraj Singh
-
93
Display वाली Smart Ring कैसे रखेगी आपकी सेहत का ख़्याल? Tech Tonic EP93
Pebble Halo: Game changer Smart Ring जो आती है सिर्फ 4000 रुपये में! India में Trend कर रहे इस Latest wearable gadget को हमने पूरी तरह परखा है! जानिए इसकी Innovative Display, Fitness tracking, Payments, Gesture control, Battery life और Accuracy के बारे में। क्या ये Smartwatch और Fitness bands का भविष्य है या इसमें अभी भी सुधार की जरूरत है? देखिए रियल लाइफ परफॉर्मेंस, फायदे, नुकसान और जानिए क्यों ये एक कमाल का गैजेट है। क्या स्मार्ट रिंग्स हैं हमारा अगला कदम? Produced by : Suraj Singh
-
92
Perplexity Comet Browser क्या Google Chrome की छुट्टी कर देगा? Tech Tonic EP92
Comet Browser – क्या आपने इसका नाम सुना है? AI से लैस इस नए वेब ब्राउज़र को Perplexity AI ने बनाया है और ये Google Chrome को सीधी टक्कर दे सकता है? इस एपिसोड में Munzir Ahmed बता रहे हैं कैसे Comet Browser आपके वर्कफ़्लो को सुपरचार्ज कर सकता है – मेल का ऑटो रिप्लाई, वेबसाइट समरी, वीडियो ट्रांसक्रिप्शन, बेस्ट प्राइस सर्च और भी बहुत कुछ। जानिए कैसे ये Browser Chromium Base पर बना होने के बावजूद, Google Chrome से कहीं ज़्यादा Fast, Smart और Safe हो सकता है। क्या यह Google Chrome की जगह ले पाएगा? Watch the video on Aaj Tak Radio YouTube Channel. Produced by : Suraj Singh
-
91
Made in India Smartphones जनता की नब्ज़ क्यों नहीं पकड़ पाए? Tech Tonic EP91
यह ऑडियो पॉडकास्ट एपिसोड भारतीय स्मार्टफोन मार्केट की परतों को खोलता है, जहाँ हमारे साथ हैं Counterpoint Research के Research Director तरुण पाठक। बातचीत के दौरान हम समझते हैं कि भारत में लोग स्मार्टफोन खरीदते समय क्या सोचते हैं, उनका बजट कैसे तय होता है, और किन फ़ीचर्स – बैटरी, कैमरा या प्रोसेसर – को सबसे ज़्यादा अहमियत दी जाती है। इस एपिसोड में हम बात करते हैं मोबाइल की बढ़ती अहमियत, UPI और डेटा क्रांति, जियो के आने से आए बदलावों की, और इस सवाल की कि आखिर क्यों भारतीय ब्रांड जैसे Micromax, Lava और Intex बाज़ार से गायब होते चले गए। यह बातचीत सिर्फ तकनीक की नहीं, बल्कि बदलती डिजिटल आदतों और भारतीय उपभोक्ता की सोच को समझने की एक कोशिश है। Produced by : Suraj Singh
-
90
Apple क्यों Nokia से सबक नहीं सीख रहा और Foldable, AI और Innovation में पीछे छूट गया : Tech Tonic EP90
इस एपिसोड में Munzir बात कर रहे हैं कि कैसे Apple, जो कभी इनोवेशन का राजा था, अब AI और Foldable फोन्स की रेस में पिछड़ता दिख रहा है। Samsung और Google मिलकर बना रहे हैं Galaxy AI जैसी Powerful चीजें - वहीं Apple अब तक सिर्फ वादे कर रहा है। क्या Siri की धीमी स्पीड और बंद Ecosystem ही Apple को नीचे खींच रहे हैं? क्या Apple वही गलती दोहरा रहा है जो Nokia ने की थी? इस बातचीत में जानिए: - क्यों AI की रेस में Apple स्लो है - Apple Intelligence बनाम Galaxy AI - Foldable फोन्स में Apple की गैर-मौजूदगी - और क्या Apple 2026 तक यूज़र्स को रोक पाएगा? यह एपिसोड सिर्फ Tech की नहीं, Apple की सोच और बदलती दुनिया की सच्चाई बताता है। Produced by : Suraj Singh
-
89
इतना पतला Phone पहले कभी नहीं देखा! Samsung Fold 7, Samsung Flip 7 Phones Analysis : Tech Tonic EP89
क्या ₹2 लाख का Samsung Galaxy Fold 7 वाकई पैसा वसूल है? या सिर्फ़ दिखावे का डब्बा? इस वीडियो में Munzir ने किया Galaxy Fold 7 और Flip 7 का डीटेल्ड फर्स्ट रिएक्शन और Real और No-Hype Review - कैसा है नया फोल्डिंग डिज़ाइन? - 200MP कैमरा कितना दमदार है? - थिकनेस और क्रीज़ में कितना बदलाव आया? - और Flip की नई Cover Screen में क्या है नया? - क्या Galaxy Fold 7 टक्कर दे पाएगा iPhone 16 Pro को? - क्या अब Bixby की छुट्टी और AI का ज़माना आ गया है? - Foldable फोन क्या अब Mainstream हो गए हैं? टॉपिक हाइलाइट्स: - Fold 7 और Flip 7 का Hands-on First Look - 200MP Camera & Flex Mode Features - Crease कम हुई या सिर्फ़ gimmick? - Flip की Cover Screen अब क्या-क्या करती है - Samsung vs Apple – कौन आगे? Produced by : Suraj Singh
-
88
Indian Smartphone Brands क्यों गायब हो गए? AI+ की Entry : Madhav Sheth Exclusive! TechTonic EP88
Techtonic with Munzir के इस एपिसोड पर हमारे साथ हैं Madhav Sheth - Realme के फाउंडर फेस और अब Ai+ Smartphone के CEO। वो बताते हैं कैसे उन्होंने एक इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड को जीरो से खड़ा किया - इंडिया के लिए, इंडिया में। बात होगी उन दिनों की जब चाइनीज ब्रांड्स ने इंडियन मार्केट पर कब्जा किया, और आज के यूजर्स क्या चाहते हैं। साथ ही जानेंगे कैसे Ai+ Smartphone ला रहा है एक India-first OS, बेहतर डेटा प्राइवेसी और ऐसे फोन जो आपकी जेब का बजट बिगाड़े बिना आपको स्मार्ट बनाएं। Madhav बताते हैं क्यों वो hardware margins के बजाय software monetization पर फोकस कर रहे हैं - और क्यों trust, transparency और user control है उनकी ब्रांड फिलॉसफी का दिल। इंडिया के स्मार्टफोन गेम में ये एक नया और बेहतरीन मोड़ है. Produced by : Suraj Singh
-
87
2025 में सब कुछ Subscription पे! क्या बचा है फ्री? Techtonic EP87
क्या आपको भी लगता है कि हर चीज़ के लिए अब Subscription देना पड़ता है? इस एपिसोड में Tectonic with Munzir पर बात करेंगे subscription fatigue के बारे में - जहाँ Netflix, Amazon Prime, YouTube Premium से लेकर कार की heated सीट तक सब कुछ अब subscription पे है। क्या Black Mirror अब असलियत बन चुका है? कैसे कंपनियाँ आपके डाटा और पैसे दोनों से कमाई कर रही हैं? क्या ये ethical है? जानिए: - Subscription loops कैसे बनते हैं - Hidden traps behind auto-renewal - SaaS model vs Product ownership - Real-life shocking examples (Amazon Ads, BMW, WHOOP, etc.) - कैसे बचें इस web से और किन apps से मिल सकती है मदद? सुनिए और सोचिए - क्या अब जीने के लिए भी subscription लगेगा? Produced by - Suraj Singh
-
86
VR + Mixed Reality का जबरदस्त अनुभव Meta Quest 3S में! Apple Vision Pro से बेहतर? : Techtonic EP86
Meta Quest 3S Special | VR + Mixed Reality का पूरा अनुभव! इस एपिसोड में आप सुनेंगे: 🔹 Meta Quest 3S की पूरी जानकारी – VR vs Mixed Reality समझिए 🔹 हाथों-हाथ रिव्यू – गेमिंग (Batman Arkham Shadow), मूवीज़, वर्कस्पेस 🔹 Apple Vision Pro vs Meta Quest 3S – कौन बेहतर? 🔹 भारत में कीमत और उपलब्धता – खरीदने से पहले जान लें! 🔹 Pass-Through Mode का जादू – Real + Virtual World का फ्यूचर इस पॉडकास्ट का पूरा अनुभव लेने के लिए, Aaj Tak Radio के YouTube चैनल पर ज़रूर जाएं। Producer: Suraj Singh | Editor: Saurav Kaushal
-
85
iOS 26 Install करने से पहले ये Video देख लो! Apple की Liquid Glass Design Revolution : Techtonic EP85
iOS 26 का पूरा Breakdown! क्या Apple का नया Liquid Glass Design वाकई में Revolutionary है या फिर Android की Copy? जानिए सबकुछ इस पॉडकास्ट में! 🔹 Liquid Glass Design – Icons, Animations, और Transparency का नया Level! 🔹 Messages, Camera, Lock Screen में बड़े बदलाव! 🔹 Game Mode & New Apps – क्या ये Features Useful हैं? 🔹 Android vs Apple – ट्रोलर्स को क्या जवाब देगा Apple? 🔹 Developer Beta vs Stable Version – कब तक Wait करें? सुनिए Tectonic with Munzir - जहां टेक की दुनिया के बड़े भूकंप से हम आपको अपडेट रखते हैं। प्रड्यूस & साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
-
84
EU ने Apple और Meta को दी सज़ा! Big Tech की मनमानी पर ब्रेक : Tech Tonic EP84
Meta और Apple पर यूरोपियन यूनियन ने Digital Markets Act के तहत ठोका है ₹6500 करोड़ का जुर्माना! Apple पर 500 मिलियन पाउंड और Meta पर 200 मिलियन का भारी-भरकम penalty लगी है। लेकिन क्या ऐसे strict laws India में भी आने चाहिए? इस एपिसोड में जानिए: - Apple और Meta की गलती क्या थी? - DMA (Digital Markets Act) क्या है? - India में ऐसा कानून क्यों नहीं है? - क्या हमारा data free services के नाम पर बिक रहा है? सुनिए Tectonic with Munzir - जहां टेक की दुनिया के बड़े भूकंप से हम आपको अपडेट रखते हैं। प्रड्यूस & साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
-
83
Phone Camera और mic का इस्तेमाल आपके ख़िलाफ़ हो रहा है? जानिए कैसे: Tech Tonic EP83
मालवेयर आपकी हर बात सुन सकता है — चैट, कैमरा, लोकेशन — सब कुछ खतरे में है! इस एपिसोड में Tectonic with Munzir के साथ जानिए: मालवेयर आपके मोबाइल में कैसे आता है कौन से संकेत बताते हैं कि आपका डिवाइस संक्रमित हो चुका है और इससे बचने के आसान लेकिन बेहद ज़रूरी तरीके सिर्फ एक लिंक, WhatsApp इमेज या पॉप-अप आपकी प्राइवेसी खत्म कर सकता है — और आपको पता भी नहीं चलेगा! हम बात करेंगे: 🔹 मालवेयर कैसे काम करता है 🔹 इसके सामान्य लक्षण क्या होते हैं 🔹 और कैसे आप खुद को और अपने परिवार को साइबर हमलों से सुरक्षित रख सकते हैं 🎧 यह एपिसोड सुनें और डिजिटल दुनिया में खुद को सुरक्षित रखने की सही जानकारी पाएं। 💡 इसे ज़रूर शेयर करें — सुरक्षा की शुरुआत जानकारी से होती है। प्रड्यूस & साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
-
82
iPhone 17 Leaks - Slim Design, Powerful Chip और क्या नया है?: Tech Tonic EP82
iPhone 17 बस कुछ महीनों में लॉन्च होने वाला है और इस बार Apple ला रहा है एक बिल्कुल नया वेरिएंट - iPhone 17 Air - जो होगा अब तक का सबसे पतला iPhone! इस पॉडकास्ट में जानिए: * iPhone 17 Series के सारे Models * Slim Design और नए बटन्स की जानकारी * A19 Bionic Chip और कैमरा Specs * Foldable iPhone की सच्चाई * iOS 19 के आने से पहले फोन खरीदना सही है या नहीं? साथ ही जानिए क्यों Apple Intelligence को मिला था पिछली बार backlash और इस बार क्या उम्मीद की जा सकती है! iPhone 17 खरीदने से पहले ये पॉडकास्ट ज़रूर सुने! प्रड्यूस & साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.
No matches for "" in this podcast's transcripts.
No topics indexed yet for this podcast.
Loading reviews...
ABOUT THIS SHOW
Ever wondered what's brewing in the ever-evolving tech realm? Brace yourselves, for tech virtuoso Munzir Ahmad, a seasoned tech journalist, will be your weekly guide in this sensational podcast. Each week, he'll unravel the mysteries of how technology can either smoothen your journey through life or throw you into a whirlwind of challenges. He'll take you on a voyage to explore the uncharted waters of the future.In Tech Tonic, you can expect nothing less than a full-blown injection of trailblazing technology every week. But, alongside these revolutions, the tech world poses daily enigmas that could shatter your world completely. When will your intimate conversations inadvertently become public knowledge? When might your video calls turn into tools of extortion? When could your identity be stealthily swiped? These questions loom like shadows because, every day, countless individuals fall victim to unforeseen tech pitfalls. In this captivating podcast, the future of technolog
HOSTED BY
Aaj Tak Radio
CATEGORIES
Loading similar podcasts...