Top 5 Bulletin | Part 7 podcast artwork

PODCAST · news

Top 5 Bulletin | Part 7

"Duniya Tak is a one-stop channel for international news in Hindi. We provide international news round-the-clock with speed, facts, accuracy, and context. The channel focuses on issues that impact the world, news about the big and powerful countries, terror organizations, global mafia, and war. दुनिया आजतक का मकसद है अंतर्राष्ट्रीय खबरों को आप तक पहुंचाना। हम पेश करते हैं दुनिया भर की ताजातरीन खबरें। जो तथ्यों पर खरी और ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य से भरपूर होती हैं। दुनिया भर में हो रही जंग, आतंकवाद, माफिया, दुनिया के शक्तिशाली देश, शक्तिशाली नेता, शक्तिशाली परिवार, धर्म औऱ विचारधारा की जानकारी। पल-पल बदलते संसार का संपूर्ण विशलेषण और आने वाले कल का विस्तृत विवरण यहां होता है।"

  1. 25

    Ep 25 TOP 5 |..तो क्या जेल जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ?

    TOP 5:..तो क्या जेल जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति? 1. दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 4 लाख 07 हजार 855 हो गई है|2. हिंदुस्तान ने चीन के खिलाफ आर्थिक युद्ध छेड़ दिया है...3.  साउथ चीन सी से लेकर लद्दाख तक दादागिरी दिखाने से बाज चीन नहीं आ रहा...इस बीच  ड्रैगन ने अब भूटान की एक नई जमीन पर अपना दावा किया है... 4. पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के कुछ राजनयिक, कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य मंगलवार को भारत पहुंचेंगे.. 5. ईरान ने बगदाद में ड्रोन हमले में एक शीर्ष ईरानी जनरल की मौत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और दर्जनों अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर इसके लिए इंटरपोल से मदद मांगी है.

  2. 24

    Ep 24 TOP 5 | हैक हुआ पाकिस्तान का 'डॉन' !

    TOP 5: हैक हुआ पाकिस्तान का 'डॉन'! देखें दुनिया तक की खास पेशकश..

  3. 23

    Ep 23 TOP 5 | सेना के चंगुल में पाकिस्तान की सबसे मशहूर बेटी !!

    TOP 5: सेना के चंगुल में पाकिस्तान की सबसे मशहूर बेटी!! देखें दुनिया तक की खास रिपोर्ट..

  4. 22

    Ep 22 TOP 5 | सलमान पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA की नजर !

    अमेरिका ने सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया है....इस रिपोर्ट में खशोगी की निर्मम हत्या के लिए सऊदी अरब के शक्तिशाली युवराज मोहम्मद बिन सलमान को ज़िम्मेदार ठहराया गया है....रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पत्रकार खशोगी की  हत्या की योजना को क्राउन प्रिंस सलमान ने ही मंजूरी दी...

  5. 21

    Ep 21 TOP 5 | सड़कों से लोगों को साफ कर रही सरकार !

    पड़ोसी देश म्यांमार में तख्तापलट हो गया है. म्यांमार की सेना ने वास्‍तविक नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट को हिरासत में ले लिया और एक साल के लिए इमरजेंसी का ऐलान किया है. म्यांमार सैन्य टेलीविजन का कहना है कि सेना ने एक साल के लिए देश पर नियंत्रण कर लिया है.. म्यांमार सैन्य टेलीविजन का कहना है कि सेना ने एक साल के लिए देश पर नियंत्रण कर लिया है और सेना के कमांडर-इन-चीफ मिन आंग ह्लाइंग के पास सत्ता जाती है. म्यांमार सेना का कहना है कि चुनाव धोखाधड़ी के जवाब में तख्तापलट की कार्रवाई की गई है.  इस तख्तापलट के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में सेना की टुकड़ियों की तैनाती की गई है.   म्यांमार के मुख्य शहर यांगून में सिटी हॉल के बाहर सैनिकों को तैनात किया गया है, ताकि कोई तख्तापलट का विरोध न कर सके.

  6. 20

    Ep 20 TOP 5 | सऊदी में भारत के स्वागत से पाक बैचेन !

    1. Paris Climate Agreement जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कनवेंशन के लिए 2015 में 196 देश साथ आए और आज ही के दिन दुनिया को बेहतरी की ओर ले जाने वाला पेरिस समझौता अस्तित्व में आया| इस समझौते में कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने और इसके लिए निवेश करने पर जोर दिया गया| पेरिस समझौते का उद्देश्य ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाना है, जिससे सदी के अंत तक तापमान वृद्धि को पूर्वऔद्योगिक स्तर के 1.5 से 2 डिग्री सेल्सियस तक सीमित किया जा सके| जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए भारत लगातार कोशिश में जुटा है|  2. PM Modi ने शुक्रवार को उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय बातचीत की. कोरोना काल में दोनों देशों के बीच हुई यह पहली वर्चुअल समिट थी. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ हैं. र्चुअल वार्ता के दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो इस साल उज्बेकिस्तान आने वाले थे, लेकिन कोरोना के कारण यात्रा नहीं हो सकी. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान दोनों ही समृद्ध सभ्यताएं हैं और लंबे वक्त से दोनों साथ हैं.

  7. 19

    Ep 19 TOP 5 | सऊदी ने खोले कतर के लिए दिल के दरवाजे !

    1. संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ने कहा कि भारत आतंकवाद जैसे मानवता के साझा दुश्मनों के खिलाफ अपनी आवाज उठाने से संकोच नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि भारत सुरक्षा परिषद में अपने कार्यकाल का उपयोग अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा से जुड़े मसलों का मानव-केंद्रित एवं समावेशी समाधान के लिए करेगा. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरूमूर्ति ने यहां सुरक्षा परिषद में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कहीं. इस कार्यक्रम में सुरक्षा परिषद के पांच नये अस्थायी सदस्यों- भारत, नार्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको के झंडे लगाये गये. 2. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में 10 चीनी नागरिकों को जासूसी करते हुए पकड़ा गया है. ये काबुल में आतंकी सेल चला रहे थे. हालांकि, अफगानिस्तान सरकार ने सभी चीनी जासूसों को गुपचुप तरीके से माफ कर दिया है. इन 10 लोगों में से एक महिला भी शामिल थी. ये सभी जासूस चीन सरकार द्वारा चार्टर्ड प्लेन से वतन वापसी कराए जा चुके हैं.  मीडिया में छपी खबर के अनुसार गत 25 दिसंबर को यह पता चला कि ये सभी जासूस चीनी खुफिया नेटवर्क से जुड़े हुए हैं. इस बारे में जानकारी मिलते ही अफगानिस्‍तान की सुरक्षा सेवा एनडीएस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया.

  8. 18

    Ep 18 TOP 5 | श्रीलंका से डोभाल का बड़ा ऐलान !

    श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की त्रिपक्षीय मैरिटाइम सिक्योरिटी कॉपरेशन की अहम मीटिंग हुई.   इस बैठक में भारत की तरफ से भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल,  श्रीलंका की तरफ से  रक्षा मंत्री रिटायर्ड मेजर जनरल कमल गुणरत्ने और मालदीव की ओर से रक्षा मंत्री मारिया दीदी ने मिलकर तीनों देशों का साझा सहयोग बढाने पर बातचीत की. श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त ने  ट्वीट कर भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच समुद्री मामलों और सुरक्षा सहयोग को लेकर हुई इस त्रिपक्षीय बातचीत  के बारे में जानकारी दी. मीटिंग के बाद एक ज्वाइंट स्टेटमेंट भी जारी किया गया.

  9. 17

    Ep 17 TOP 5 | व्हाइट हाउस से सीधे जेल जाएंगे ट्रंप !

    व्हाइट हाउस से सीधे जेल जाएंगे ट्रंप!  दुनिया तक पर टॉप 5 में देखिए..  

  10. 16

    Ep 16 TOP 5 | वेतन नहीं मिला तो कर दी तोड़फोड़ !

    1. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होने के लिए अपने भारतीय समकक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है, डाउनिंग स्ट्रीट ने मंगलवार को कहा कि जॉनसन पिछले साल पद ग्रहण करने के बाद से अपनी पहली प्रमुख द्विपक्षीय यात्रा के लिए पहली बार यूरोपीय संघ ब्रिटेन से बाहर निकलेंगे. भारत को इंडो पेसेफिक क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में बताते हुए जॉनसन ने मंगलवार को कहा कि उनकी यात्रा रोमांचक वर्ष की शुरुआत को चिन्हित करेगी और द्विपक्षीय संबंधों में छलांग देगी. डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि इस यात्रा के दौरान दोनों पक्षों का ध्यान व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित रहेगा.  2.  पाकिस्तान में नया रेप कानून लाया गया है. इस कानून के तहत रेप के दोषियों को नपुंसक (केमिकल कैस्ट्रेशन) बनाने की सजा का प्रावधान किया गया है. मंगलवार को पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने रेप विरोधी कानून- एंटी रेप ऑर्डिनेंस 2020 पर हस्ताक्षर कर दिया. प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी कैबिनेट ने पिछले महीने ही इस अध्यादेश को मंजूरी दी थी. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में बलात्कार के मामलों से निपटने के लिए ये नया कानून लाया गया है, जिसका उद्देश्य केस की जल्द सुनवाई और कड़ी सजा का प्रावधान करना है.

  11. 15

    Ep 15 TOP 5 | विदेश मंत्री ने कह दी वो बात जिससे पड़ेगा दुनिया को फर्क !

    TOP 5: विदेश मंत्री ने कह दी वो बात जिससे पड़ेगा दुनिया को फर्क! दुनिया तक पर देखें आज की 5 बड़ी ख़बरें..

  12. 14

    Ep 14 TOP 5 | लाइन पर कैसे आएगा चीन?

    भारत-चीन के बीच सात दौर की बातचीत से कुछ भी निकलकर सामने नहीं आया है.. और शुक्रवार को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा में तनातनी को लेकर भारत और चीन के बीच एक बार फिर कोर कमांडर स्तर की बातचीत हुई.. भारत ने शुक्रवार को कोर कमांडर स्तर की वार्ता के आठवें दौर के दौरान पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाले सभी स्थानों से चीन द्वारा जल्द सैनिकों को पीछे हटाने पर जोर दिया है..

  13. 13

    Ep 13 TOP 5 | मैक्रों-मोदी का आतंक के खिलाफ बड़ा ऐलान |

    TOP 5: मैक्रों-मोदी का आतंक के खिलाफ बड़ा ऐलान.. दुनिया तक पर टॉप 5 में देखिए.. 

  14. 12

    Ep 12 TOP 5 | मुश्किल में US का दुश्मन, गुस्से में जर्मनी !

    TOP 5: मुश्किल में US का दुश्मन, गुस्से में जर्मनी! दुनिया तक पर देखें आज की 5 बड़ी ख़बरें..

  15. 11

    Ep 11 TOP 5 | मालाबार ने किया चीन को कमज़ोर !

    TOP 5: मालाबार ने किया चीन को कमज़ोर! पूर्वी लद्दाख में चीन से जारी सैन्य तनातनी के बीच भारत ने अपने बहुचर्चित नौसैनिक अभ्यास मालाबार 2020 में आस्ट्रेलिया को भी शामिल करने का एलान किया है। चीन के एतराज को दरकिनार कर आस्ट्रेलिया को फिर से मालाबार नौसैनिक अभ्यास का हिस्सा बनाकर भारत ने क्वाड (क्वाड्रीलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग) देशों की रणनीतिक और सामरिक साझेदारी के नए दौर का साफ संकेत दिया है..

  16. 10

    Ep 10 TOP 5 | भारत से 'चीनी' का पत्ता साफ !

    दुनिया तक पर TOP 5 में देखिए कैसे भारत से 'चीनी' का पत्ता साफ?..

  17. 9

    Ep 9 TOP 5 | भारत बना UNSC का किंग !

    1.  भारत आज से संयुक्त राष्ट्र में नए रोल में होगा. भारत आज से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना है. भारत को आठवीं बार ये अहम जिम्मेदारी मिली है. इस पद के लिए भारत दो साल के लिए चुना गया है. इस दौरान भारत दुनिया के अहम सामरिक और रणनीतिक मामलों में अपने नजरिए से ग्लोबल पावर बैलेंस को प्रभावित करेगा.  भारत के अलावा 4 और देश UNSC के सदस्य बने हैं. ये देश हैं नॉर्वे, मेक्सिको, आयरलैंड और केन्या. इस मौके पर इंडिया टुडे ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति से बात की.  टी एस तिरुमूर्ति ने कहा कि अपने कार्यकाल में भारत दुनिया भर में आतंकवाद से लड़ने पर जोर देगा और आतंकवाद को पनाह देने वाली ताकतों की साजिशों का पर्दाफाश दुनिया के सामने करेगा.  2. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां के करक जिले में कट्टरपंथियों ने हिंदू मंदिर को तोड़ दिया और उसमें आग भी लगा दी. इसे लेकर भारत ने पाकिस्तान के सामने अपना विरोध दर्ज कराया है. वहीं पाकिस्तान की प्रांतीय सरकार ने क्षतिग्रस्त हिंदू मंदिर के पुनर्निर्माण की बात कही है. जारी बयान में प्रांतीय सरकार के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि मंदिर का बिना किसी देरी के पुनर्निर्माण किया जाए और संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं.

  18. 8

    Ep 8 TOP 5 | भारत पहुंचे इस्लामिक स्टेट के आतंकी !

    TOP 5: भारत पहुंचे इस्लामिक स्टेट के आतंकी! देखें दुनिया तक पर टॉप 5 ख़बरें..

  19. 7

    Ep 7 TOP 5 | भारत ने बुलाई SAARC देशों की बैठक !

    TOP 5: भारत ने बुलाई सार्क देशों की बैठक! देखें दुनिया तक पर टॉप 5.. 

  20. 6

    Ep 6 TOP 5 | भारत ने पाकिस्तान को आईना दिखा बता दी सच्चाई !

    TOP 5: भारत ने पाकिस्तान को आईना दिखा बता दी सच्चाई! देखें दुनिया तक की खास पेशकश...

  21. 5

    Ep 5 TOP 5 | भारत को फॉलो करने लगा पाकिस्तान !

    TOP 5: भारत को फॉलो करने लगा पाकिस्तान! देखें दुनिया की बड़ी खबरें..

  22. 4

    Ep 4 TOP 5 | भारत के हाथों फिर पिटा पाक !

    दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 39 हजार 050 लोगों की मौत हो चुकी है| संक्रमितों का आंकड़ा 81 लाख 12 हजार 577 हो गया है| अब तक 42 लाख 13 हजार 182 लोग स्वस्थ हो चुके हैं| न्यूजीलैंड में 24 दिन बाद संक्रमण के मामले सामने आए हैं| हालांकि, ये दोनों ही मामले स्थानीय नहीं हैं| न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दोनों मरीज ब्रिटेन से यहां आए थे.. बीजिंग में संक्रमण की दूसरी लहर सामने आने के बाद स्थानीय प्रशान ने सख्ती शुरू कर दी| शहर के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया है| सभी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, थिएटर और सिनेमा हॉल अगले आदेश तक बंद रहेंगे| यहां चार दिन में कुल 106 मामले सामने आए| यहां कुल 46 हजार लोगों के टेस्ट कराए जा रहे हैं| रविवार और सोमवार के बीच इनमें से 20 हजार लोगों के टेस्ट करा लिए गए|

  23. 3

    Ep 3 TOP 5 | ब्रिटेन भारत के साथ, रूस के खिलाफ !

    TOP 5 • दुनियाभर में कोरोना वायरस के कहर सभी पर भारी..• कांगो में कोरोना के बाद इबोला ने दी दस्तक, चार लोगों की मौत, WHO ने भी की पुष्टि• फिर भड़के प्रदर्शनकारियों को ट्रंप ने चेताया, कहा- नहीं माने तो उतारनी पड़ेगी सेना• चीनी बलों ने एलएसी के साथ भारत के उत्तर में कदम रखा• कनाडा और ब्रिटेन जी-7 में रूस की वापसी के पक्ष में नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने दिया था प्रस्ताव

  24. 2

    Ep 2 TOP 5 | ब्रिटेन ने किया भारत का धन्यवाद! चीन की 'साइबर' चाल !

    TOP 5:  TOP 5: ब्रिटेन ने किया भारत का धन्यवाद! चीन की 'साइबर' चाल! दुनिया तक पर देखिए टॉप 5..

  25. 1

    Ep 1 TOP 5 | बाइडन ने किया अपनी टीम का ऐलान !

    TOP 5: बाइडन ने किया अपनी टीम का ऐलान!  दुनिया पर आज का टॉप फाइव देखिए..

Type above to search every episode's transcript for a word or phrase. Matches are scoped to this podcast.

Searching…

We're indexing this podcast's transcripts for the first time — this can take a minute or two. We'll show results as soon as they're ready.

No matches for "" in this podcast's transcripts.

Showing of matches

No topics indexed yet for this podcast.

Loading reviews...

ABOUT THIS SHOW

"Duniya Tak is a one-stop channel for international news in Hindi. We provide international news round-the-clock with speed, facts, accuracy, and context. The channel focuses on issues that impact the world, news about the big and powerful countries, terror organizations, global mafia, and war. दुनिया आजतक का मकसद है अंतर्राष्ट्रीय खबरों को आप तक पहुंचाना। हम पेश करते हैं दुनिया भर की ताजातरीन खबरें। जो तथ्यों पर खरी और ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य से भरपूर होती हैं। दुनिया भर में हो रही जंग, आतंकवाद, माफिया, दुनिया के शक्तिशाली देश, शक्तिशाली नेता, शक्तिशाली परिवार, धर्म औऱ विचारधारा की जानकारी। पल-पल बदलते संसार का संपूर्ण विशलेषण और आने वाले कल का विस्तृत विवरण यहां होता है।"

HOSTED BY

Duniya Tak

CATEGORIES

Frequently Asked Questions

How many episodes does Top 5 Bulletin | Part 7 have?

Top 5 Bulletin | Part 7 currently has 25 episodes available on PodParley. New episodes are automatically indexed when they're published to the podcast feed.

What is Top 5 Bulletin | Part 7 about?

"Duniya Tak is a one-stop channel for international news in Hindi. We provide international news round-the-clock with speed, facts, accuracy, and context. The channel focuses on issues that impact the world, news about the big and powerful countries, terror organizations, global mafia, and war. ...

How often does Top 5 Bulletin | Part 7 release new episodes?

Top 5 Bulletin | Part 7 has 25 episodes. Check the episode list to see recent publication dates and frequency.

Where can I listen to Top 5 Bulletin | Part 7?

You can listen to Top 5 Bulletin | Part 7 on PodParley by clicking any episode. We provide an embedded audio player for direct listening, and you can also subscribe via your preferred podcast app using the RSS feed.

Who hosts Top 5 Bulletin | Part 7?

Top 5 Bulletin | Part 7 is created and hosted by Duniya Tak.
URL copied to clipboard!