Property Se Fayda

PODCAST · business

Property Se Fayda

ये प्रॉपर्टी पॉडकास्ट रियल एस्टेट की जटिल दुनिया को थोड़ा आसान और स्पष्ट बनाने की एक कोशिश है। यहां हर एपिसोड में प्रॉपर्टी की फील्ड के अनुभवी विशेषज्ञों से बातचीत होगी, जिससे आम लोगों के मन में उठने वाले सवालों के सरल समाधान मिलेंगे. कानूनी पहलुओं से लेकर निवेश की सही रणनीति तक, इस पॉडकास्ट में प्रॉपर्टी बिज़नेस की हर बारीकी को समझने की कोशिश की जाएगी. नेहा बाथम के साथ देखिए/सुनिए हर बुधवार आजतक रेडियो पर.Introducing Property Se Fayda Podcast (प्रॉपर्टी से फायदा पॉडकास्ट): A real estate podcast that simplifies buying, selling, and investing in property. Hosted by Neha Batham, the show features industry experts who answer real questions on property laws, market trends, and smart investment strategies taaki property decisions ho easy aur confident in Hindi at podcasts.aajtak.in.

  1. 15

    Affordable Housing का सच क्या है? सस्ता घर कहीं Trap तो नहीं?: PSF

    Affordable housing क्या सच में middle-class के लिए एक समाधान है, या ये सिर्फ एक कैटेगरी बनकर रह गई है? 'प्रॉपर्टी से फायदा' के इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं affordable housing की, जहां government housing schemes के बावजूद ground पर घर खरीदारों को confusion, delay और pricing issues face करने पड़ते हैं. नेहा बाथम ने बात की है रियल एस्टेट एक्सपर्ट रोहित धीमान से जो housing schemes और affordable housing options को decode करते हैं और ground level reality पर बात करते हैं. इस एपिसोड में आप जानेंगे: - भारत में Affordable housing की सच्चाई - सरकारी schemes opportunity हैं या Trap - Allotment, delay और possession- असली risk कहां है? - इतनी schemes के बाद भी middle-class buyer खुश क्यों नहीं? - मिडिल क्लास सही फैसला कैसे ले प्रोड्यूसर- पारुल चंद्रा होस्ट - नेहा बाथम साउंड मिक्सिंग- रोहन भारती

  2. 14

    सस्ते घर गायब क्यों हो रहे हैं? रिफॉर्म आने के बाद भी घर खरीदार खुश क्यों नहीं: PSF

    घर खरीदना क्या सच में सेफ इन्वेस्टमेंट है या रियल एस्टेट मार्केट में कुछ ऐसी खामियां हैं जिनके बारे में आम खरीदार को पता ही नहीं चलता? इस एपिसोड में नेहा बाथम ने बात की है रियल एस्टेट के उसी छिपे हुए पक्ष की जहां खरीदार के पास जानकारी होते हुए भी वो confused है, ब्लैक मनी का खेल अब भी मौजूद है, और इतने रिफॉर्म आने के बाद भी जमीनी हकीकत बदल नहीं रही. जानकारी दे रहे हैं रियल एस्टेट एक्सपर्ट और जर्नलिस्ट रवि सिन्हा. इस बातचीत में आप जानेंगे: - रियल एस्टेट सिस्टम के संरचनात्मक मुद्दे - खरीदार जानकार है या कंफ्यूज़ - प्रॉपर्टी मार्केट और काला धन - किफ़ायती घर कहां गायब हैं - रिफॉर्म आने के बाद भी असर सीमित क्यों प्रोड्यूसर: पारुल चंद्रा साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

  3. 13

    घर खरीदार परेशान तो RERA का क्या काम: PSF

    घर खरीदना सबसे बड़ा निवेश है, लेकिन अगर प्रोजेक्ट डिले हो जाए या पैसा फंस जाए तो क्या करें? ‘प्रॉपर्टी से फायदा’ के इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं RERA और बायर के अधिकारों की. नेहा बाथम ने बात की है मनमीत कादियान से, जो RERA (दिल्ली-चंडीगढ़) की संयुक्त निदेशक (लीगल) हैं, ताकि समझा जा सके कि यह सिस्टम वास्तव में कैसे काम करता है और खरीदार इससे क्या उम्मीद कर सकते हैं. इस वीडियो में आप जानेंगे- - RERA कैसे काम करता है - RERA में शिकायत कैसे करें - RERA 2.0 क्या है - रुके हुए प्रोजेक्ट्स के लिए क्या किया जा सकता है - रेरा पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का मतलब - घर खरीदार अक्सर क्या गलतियां करते हैं प्रोड्यूसर: पारुल चंद्रा साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

  4. 12

    दुबई में दनादन क्यों बिक रही प्रॉपर्टी? आपको लेनी चाहिए या नहीं?: PSF

    दुबई रियल स्टेट पिछले कुछ सालों में भारतीय इन्वेस्टर्स के लिए सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है. लेकिन युद्ध को लेकर चिंता, बाजार में गिरावट और जरूरत से ज्यादा प्रॉपर्टी उपलब्ध होने की खबरों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या Dubai property market अभी भी सेफ है या रिस्क बढ़ रहा है? ‘प्रॉपर्टी से फायदा’ के इस एपिसोड में नेहा बाथम ने बात की दुबई रियल स्टेट एक्सपर्ट जुनैद खान से और समझा: - क्या दुबई मार्केट में करेक्शन या क्रैश रिस्क है - युद्ध और जियो पॉलिटिकल टेंशन का असर - India vs Dubai: कहां बेहतर निवेश है - किराये और हिडेन कॉस्ट की असली तस्वीर - दुबई प्रॉपर्टी खरीदते समय भारतीय क्या ध्यान रखें प्रोड्यूसर: पारुल चंद्रा साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

  5. 11

    होम लोन के नाम पर बैंक आपको कैसे फंसा रहे हैं, ऐसे बनाएं अपने लोन को आसान : PSF

    घर खरीदने का सपना अक्सर home loan से शुरू होता है. लेकिन क्या EMI सच में आपको आर्थिक रूप से अनुशासित बनाती है या धीरे-धीरे एक दबाव बन जाती है? ‘Property Se Fayda’ के इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं होम लोन की सच्चाई पर, जहां फोकस है वित्तीय जागरूकता पर. नोहा बाथम ने बात की है होम लोन एक्सपर्ट CA प्रभात अग्रवाल से, जो एक्स बैंकर रह चुके हैं.इस बातचीत में आप जानेंगे:- इनकम के हिसाब से कितनी EMI सेफ है- इंटरेस्ट में आप कितना पैसा एक्सट्रा देते हैं- फ्लोटिंग vs फिक्स्ड रेट - हिडिन चार्ज और लोन ट्रैप - प्रीपेमेंट कब सही है और कब नहीं- CIBIL स्कोर कम होने पर क्या करेंअगर आप घर के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं, तो ये एपिसोड आपके लिए जरूरी है.प्रोड्यूसर: पारुल चंद्रासाउंड मिक्सिंग: अमन पाल

  6. 10

    वास्तु का सच: घर लेते समय डिज़ाइन, सेफ्टी या दिशा क्या देखें: PSF

    घर खरीदते समय लोग सबसे पहले क्या देखते हैं- लोकेशन, बजट या फिर वास्तु? लेकिन क्या फ्लैट और हाई-राइज़ बिल्डिंग में वास्तु उतना ही प्रासंगिक है जितना पहले था? या फिर इसके नाम पर कंफ्यूजन और डर ज्यादा बेचा जा रहा है? ‘प्रॉपर्टी से फायदा’ के इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं वास्तु बनाम आधुनिक आर्किटेक्चर पर. नेहा बाथम ने बात की है आर्किटेक्ट हाशिम अहमद खान से जिन्होंने घर के डिज़ाइन, मजबूती और वास्तु को आसान भाषा में समझाया है. इस बातचीत में आप जानेंगे: - क्या वास्तु आज भी जरूरी है या सिर्फ मान्यता है - आधुनिक डिज़ाइन और वास्तु में बैलेंस कैसे करें - क्या फ्लैट में वास्तु सच में काम करता है - बिल्डिंग सेफ्टी की सच्चाई - दुबई में लोग प्रॉपर्टी में निवेश क्यों करते हैं प्रड्यूसर: पारुल चंद्रा साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती

  7. 9

    कम बजट में शानदार इंटीरियर कैसे करें, छोटे घर को बड़ा कैसे दिखाएं : PSF

    घर खरीदने के बाद सबसे बड़ा सवाल होता है- interior कैसे करें? कितना खर्च सही है, कहां पैसा लगाना चाहिए और कहां बचाना चाहिए. ‘प्रॉपर्टी से फायदा’ के इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं इंटीरियर डिडॉाइनिंग पर- जहां फोकस है smart planning और रोज़मर्रा की ज़िंदगी को आसान बनाने वाले interiors पर।नेहा बाथम ने बात की है इंटीरियर एक्सपर्ट मनीष सेहरावत से जो Interior Coach के फाउंडर हैं और लोगों को प्रैक्टिकल, budget-friendly और functional interiors समझाते हैं. इस बातचीत में आप जानेंगे:- 2BHK का इंटीरियर किस budget में हो सकता है- कम बजट में luxury लुक संभव है या नहीं- स्टोरेज प्लानिंग और लाइट्स का महत्व- contractor या interior designer किसे चुनेंअगर आप घर सजा रहे हैं, renovation की सोच रहे हैं या smart तरीके से interior करना चाहते हैं तो ये एपिसोड आपके लिए है।प्रड्यूसर: पारुल चंद्रासाउंड मिक्सिंग: रोहन भारती

  8. 8

    प्रॉपर्टी की कीमत क्यों बढ़ रही है, 2026 में कहां मिलेगा ज़्यादा रिटर्न: PSF

    Delhi NCR में property investment आज भी सबसे popular choice है, लेकिन क्या 2026 में ये सही फैसला है? क्या NCR में Property Bubble बन रहा है? 'प्रॉपर्टी से फायदा' के इस episode में हम जानेंगे दिल्ली-एनसीआर के प्रॉपर्टी मार्केट की ज़मीनी हकीकत. नेहा बाथम ने बातचीत की है रियल एस्टेट एक्सपर्ट सौरव शर्मा से, जो अपने चैनल के ज़रिए रियल स्टेट को लोगों के लिए आसान बना रहे हैं. इस एपिसोड में आप जानेंगे: - क्या NCR में प्रॉपर्टी की कीमत overhype है? - नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम में कहां निवेश करना फायदेमंद है? - Yamuna Expressway में निवेश कितना promising है? - प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का सही समय क्या है? - Middle class खरीदारों के लिए ऑप्शन कहां हैं? अगर आप 2026 में प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह पॉडकास्ट आपको मार्केट के रिस्क, ट्रेंड और अवसरों को समझने में मदद करेगा. प्रड्यूसर- पारुल चंद्रा साउंड मिक्सिंग- रोहन भारती

  9. 7

    Eco-Friendly घर बनाना कितना प्रैक्टिकल है और इसके क्या फ़ायदे हैं: PSF

    क्या Eco-friendly या Sustainable Homes सच में प्रैक्टिकल हैं? क्या मिट्टी, चूना और प्राकृतिक सामग्री से बने घर आज के समय में भी मजबूत और भरोसेमंद हो सकते हैं? प्रॉपर्टी से फायदा के इस एपिसोड में हम सस्टेनेबल हाउसिंग की इसी दुनिया को समझने की कोशिश करेंगे. नेहा बाथम ने बातचीत की है Sustainable Home Expert श्रेया श्रीवास्तव से जो Studio Shunya की संस्थापक और प्रिंसिपल आर्किटेक्ट हैं. इस बातचीत में आप जानेंगे: • Sustainable housing असल में होता क्या है • Eco-friendly घर बनाना कितना महंगा है • 100 गज के प्लॉट पर sustainable house बन सकता है या नहीं • Mud blocks, बांस और चूना जैसे materials कितने मजबूत हैं • Apartment में रहने वाले लोग अपने घर को कितना sustainable बना सकते हैं अगर आप घर बनाने या खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह बातचीत आपको sustainable living और future-ready homes के बारे में एक नया नजरिया दे सकती है। प्रड्यूसर- पारुल चंद्रा साउंड मिक्सिंग- रोहन भारती

  10. 6

    Commercial Property में निवेश मुनाफ़ा या Trap? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी सच्चाई | PSF

    कमर्शियल को अक्सर रेसिडेंशियल से ज़्यादा सुरक्षित और फायदेमंद निवेश माना जाता है. लेकिन सवाल है कि क्या हर इनवेस्टर के लिए commercial property सही है? क्या एंट्री की तरह ही एग्ज़िट भी आसान है? नेहा बाथम ने कमर्शियल प्रॉपर्टी से जुड़े ऐसे ही सवालों के जवाब जानने की कोशिश की है रियल एस्टेट एक्सपर्ट और एडवोकेट मनुज गाखर से.इस एपिसोड में आप जानेंगे:- लीज़ गारंटी का असली मतलब- कमर्शियल प्रॉपर्टी के एंट्री और एग्ज़िट रिस्क- नोएडा कमर्शियल की हकीकत- कमर्शियल प्रॉपर्टी में निवेश से पहले किसपर ध्यान दें- REITs में निवेशप्रड्यूसर- पारुल चंद्रासाउंड मिक्सिंग- सूरज सिंह

  11. 5

    Real Estate में कहां फंसता है Buyer, Virtual Property में पैसा लगाना कितना Safe? | PSF

    भारत में ज़्यादातर लोग रियल एस्टेट को सबसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, लेकिन यही इनवेस्टमेंट सबसे ज़्यादा विवाद और कानूनी लड़ाई भी पैदा करता है. बायर प्रॉपर्टी तो खरीद लेता है, लेकिन ये नहीं समझ पाता कि उसका investment असल में कितना सुरक्षित है. ‘Property Se Fayda’ के इस episode में नेहा बाथम ने बात की है CA अभिषेक गुप्ता से जो एक Real Estate Legal Consultant हैं और सालों से प्रॉपर्टी इनवेस्टमेंट से जुड़े मामलों को देख रहे हैं. इस बातचीत में आप जानेंगे: - Real Estate में grey areas क्या होते हैं और buyer कहां trap होता है. - Virtual land असल में कितने सुरक्षित हैं. - NRI buyers सबसे ज़्यादा किन बातों को लेकर कंफ्यूज़ रहते हैं. - विवाद होने पर buyer को कौन-सा कानूनी रास्ता चुनना चाहिए. प्रड्यूसर: पारुल चंद्रा साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

  12. 4

    Real Estate का काला सच: Investment, Black Money और Frauds की ये है Ground Reality| PSF

    Real Estate भारत में सबसे भरोसेमंद निवेश माना जाता है, लेकिन इसी सेक्टर के साथ सालों से एक शब्द जुड़ा हुआ है-काला. काला धन, लुभावने विज्ञापन और buyers की वो परेशानियाँ जिनकी brochure में कभी कोई जगह नहीं होती. Property Se Fayda के इस एपिसोड में हम रियल एस्टेट के उस सच को समझने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे ज़्यादातर खरीदार बहुत देर से समझ पाते हैं- अक्सर तब, जब नुकसान हो चुका होता है.इस एपिसोड में नेहा बाथम ने बातचीत है रियल एस्टेट एक्सपर्ट कमल चंदेल से, जो सालों से रियल एस्टेट प्रॉजेक्ट्स को ground level पर देखते आ रहे हैं और अपने प्लेटफॉर्म 'Property Duniya' पर इस क्षेत्र से जुड़े हर पहलू को खुलकर सामने रखते हैं।इस एपिसोड में आप जानेंगे:-Real estate को black money से क्यों जोड़ा जाता है-Buyer legal होने के बावजूद सबसे ज़्यादा risk क्यों उठाता है-Pre-launch projects और flashy marketing का असली सच-Flat लेने के बाद आने वाले unavoidable खर्चे और society issuesप्रड्यूसर- पारुल चंद्रासाउंड मिक्सिंग- अमन पाल

  13. 3

    घर खरीदना समझदारी है या सबसे बड़ी भूल? जानिए Emotional Buying की पूरी सच्चाई: PSF

    भारत में ज़्यादातर लोग घर इसलिए नहीं खरीदते क्योंकि उन्हें सच में घर की ज़रूरत होती है, बल्कि इसलिए खरीदते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें खरीदना चाहिए. ‘प्रॉपर्टी से फायदा’ के इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं Emotional Buying की - उस फैसले की, जो दिल से लिया जाता है, लेकिन जिसकी कीमत दिमाग और जेब दोनों को चुकानी पड़ती है. इस एपिसोड में नेहा बाथम ने बात की है रवि सिन्हा से, जो एक रियल रियल स्टेट जर्नलिस्ट हैं और लंबे समय से प्रॉपर्टी खरीदारों के पक्ष में लिखते रहे हैं और builders से सवाल उठाते रहे हैं. इस बातचीत में आप जानेंगे: - लोग घर ज़रूरत से ज़्यादा भावुकता और दबाव में क्यों खरीदते हैं. - Emotional buying क्या है और कौन-सा डर खरीदार से गलत फैसला करवाता है. - बिल्डर emotions को कैसे बेचते हैं. - किराए के घर या खुद के घर में क्या है समझदारी वाली फैसला. अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये एपिसोड आपके लिए ज़रूरी है. प्रड्यूसर: पारुल चंद्रा साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

  14. 2

    घर खरीदने के चक्कर में लाखों-करोड़ों के नुकसान से कैसे बचें: PSF

    घर खरीदना ज़िंदगी का सबसे बड़ा सपना होता है, लेकिन जल्दबाज़ी, अधूरी जानकारी और भरोसा इस सपने को सालों की परेशानीे बना सकता है. हम बात कर रहे हैं उन सबसे बड़ी गलतियों की, जो लोग घर खरीदने से पहले करते हैं- चाहे वो RERA अप्रूवल का भ्रम हो, बिल्डर के वादों पर आंख मूंदकर भरोसा, या एग्रीमेंट के वो क्लॉज़ जिन्हें लोग पढ़ते ही नहीं. Property Se Fayda के पहले एपिसोड में नेहा बाथम ने बात की है एडवोकेट वेक राव से, जो RERA और कंज़्यूमर मामलों पर लंबे समय से काम कर रहे हैं. वेंकट राव, इंटीग्रेट बिज़नेस एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ हैं. इस बातचीत में आप जानेंगे: - बिल्डर के वादे और लीगल reality में फर्क - RERA क्या करता है और क्या नहीं - देरी,पजेशन और फ्रॉड की स्थिति में बायर के विकल्प - बुकिंग से पहले कौन से सवाल ज़रूरी हैं अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये एपिसोड आपके लिए ज़रूरी है. प्रड्यूसर: पारुल चंद्रा  साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

Type above to search every episode's transcript for a word or phrase. Matches are scoped to this podcast.

Searching…

No matches for "" in this podcast's transcripts.

Showing of matches

No topics indexed yet for this podcast.

Loading reviews...

ABOUT THIS SHOW

ये प्रॉपर्टी पॉडकास्ट रियल एस्टेट की जटिल दुनिया को थोड़ा आसान और स्पष्ट बनाने की एक कोशिश है। यहां हर एपिसोड में प्रॉपर्टी की फील्ड के अनुभवी विशेषज्ञों से बातचीत होगी, जिससे आम लोगों के मन में उठने वाले सवालों के सरल समाधान मिलेंगे. कानूनी पहलुओं से लेकर निवेश की सही रणनीति तक, इस पॉडकास्ट में प्रॉपर्टी बिज़नेस की हर बारीकी को समझने की कोशिश की जाएगी. नेहा बाथम के साथ देखिए/सुनिए हर बुधवार आजतक रेडियो पर.Introducing Property Se Fayda Podcast (प्रॉपर्टी से फायदा पॉडकास्ट): A real estate podcast that simplifies buying, selling, and investing in property. Hosted by Neha Batham, the show features industry experts who answer real questions on property laws, market trends, and smart investment strategies taaki property decisions ho easy aur confident in Hindi at podcasts.aajtak.in.

HOSTED BY

Aaj Tak Radio

CATEGORIES

URL copied to clipboard!