38. क्रिया और प्रतिक्रिया episode artwork

EPISODE · Feb 24, 2023 · 4 MIN

38. क्रिया और प्रतिक्रिया

from Gita Acharan · host Siva Prasad

श्रीकृष्ण कहते हैं कि हमें कर्म करने का अधिकार है लेकिन कर्मफल पर हमारा कोई अधिकार नहीं है। इसका यह मतलब नहीं है कि हम अकर्म की ओर बढ़ें, जो निष्क्रियता या परिस्थितियों की प्रतिक्रिया मात्र हैं। यद्यपि श्रीकृष्ण अकर्म शब्द का प्रयोग करते हैं जिसका शाब्दिक अर्थ निष्क्रियता है, संदर्भ से पता चलता है कि यह प्रतिक्रिया को दर्शाता है। श्लोक 2.47 जागरूकता और करुणा की बात करता है; जागरूकता वह है जिसमें कर्म और कर्मफल अलग- अलग हैं और दूसरों और खुद के प्रति करुणा का भाव हो। श्रीकृष्ण कहते हैं कि कर्म किए बिना, हमारा जीवित रहना असंभव है(3.8) क्योंकि भौतिक शरीर के रखरखाव के लिए खाने आदि जैसे कर्मों की आवश्यकता होती है। सत्व, तमो और रजो गुण हमें लगातार कर्म(3.5) की ओर ले जाते हैं। इसलिए, अकर्म के लिए शायद ही कोई जगह हो। यदि हम समाचारों से गुजरते समय अपनी प्रवृत्तियों पर गौर करते हैं तो महसूस करेंगे कि जब हम अपने साझा मिथकों और विश्वासों जैसे धर्म, जाति, राष्ट्रीयता और विचारधारा आदि से सम्बंधित $खबरों को देखते या सुनते या पढ़ते हैं तो हमारे भीतर उन गतिविधियों(कर्मों) को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं उत्पन्न होती हैं, वह चाहे हमारी मान्यताओं के समर्थन में हो या विरोध में। परिवार और कार्यस्थल में हमारी बातचीत के साथ भी ऐसा ही है, जहाँ यह अधिकतर प्रतिक्रिया है, जो शब्दों और कार्यों के सन्दर्भ में, एक आंकने / विभाजन करने वाले मस्तिष्क से निकलती है। परिस्थितियों और लोगों के प्रति इस तरह की प्रतिक्रिया, हमारे जीवन से खुशी को छीन लेती है क्योंकि हम जागरूकता और करुणा से प्रेरित निष्काम कर्म के अवसर से चूक जाते हैं। एक बुद्धि जो जागरूक है वह दूसरों के दृष्टिकोण को बेहतर ढंग से समझने में सक्षम होगी और बाद में सहानुभूतिपूर्ण तरीके से कार्य करेगी। श्रीकृष्ण इंगित करते हैं कि हमें दूसरों के कर्मों के जवाब में अपने भीतर उत्पन्न अकर्म के बारे में जागरूक होना चाहिए। साथ ही, श्रीकृष्ण हमें ऐसे कर्मों को न करने की सलाह देते हैं जो दूसरों में प्रतिक्रिया उत्पन्न करे। इसका अभ्यास करने से हम परिपक्वता, सत्यनिष्ठा और आनंद के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाएंगे।

Episode metadata supplied by the publisher feed · Published Feb 24, 2023

Embed this episode

NOW PLAYING

38. क्रिया और प्रतिक्रिया

0:00 4:11

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

No similar episodes found.

Gita Wisdom Teachings by Joshua M. Greene (Yogesvara) Joshua M. Greene (Yogesvara das) A bi-weekly Bhagavad Gita class in NY. Each session includes readings, analysis, audiovisuals, verse recitations and practical insights into India's essential wisdom text. Attendees will discover the message of the Gita, master basic vocabulary and concepts, and acquire skills for teaching and practicing yoga philosophy. Class notes available at www.gitawisdom.org/podcast.For information on attending a class, visit www.facebook.com/pg/gitawisdomteachings/events. Lectures on Bhagavad-gita Dulal Chandra dasa A series of lectures given by Dulal Chandra dasa on devotional service as presented in Bhagavad-gita and Srimad Bhagavatam with emphasis on the practice of bhakti yoga. These lectures present knowledge of Krishna Consciousness as taught by Sri Caitanya Mahaprabhu and his illustrious followers, the six goswamis. Dulal Chandra dasa is a direct disciple of His Divine Grace A.C. Bhaktivedanta Swami Prabhupada. Although I lack any personal qualification to lecture on the lofty subject of self realization, this presentation is my humble attempt to repeat what I have heard from my spiritual master and pass it on without adulteration. In this way I hope to serve the desire of my guru and provide you with some gems of transcendental wisdom that will hopefully spark an interest in ending your entanglement in material existence and becoming firmly reestablished in your eternal spiritual position.I present myself before you with a straw between my Bhagavad Gita Class (Ch3) in Sanskrit by Dr. K.N. Padmakumar (Samskrita Bharati) Samskrita Bharati Bhagavad Gita Class (Ch3) in Sanskrit by Dr. K.N. Padmakumar (Samskrita Bharati) Bhagavad Gita in Kannada; ಕನ್ನಡದಲ್ಲಿ ಭಗವದ್ಗೀತೆ Shivaswamy KV Bhagavad Gita in Kannada narrated by Shivaswamy from Shivamogga.

Frequently Asked Questions

How long is this episode of Gita Acharan?

This episode is 4 minutes long.

When was this Gita Acharan episode published?

This episode was published on February 24, 2023.

Can I download this Gita Acharan episode?

Yes. Use the download control on the episode player to save the publisher-provided media file.
URL copied to clipboard!