EPISODE · Mar 4, 2023 · 11 MIN
406 - भजन.. "हरि हरि रट मनवा रे" रीटा जी .. जम्मू
from Chant and Sing with Golokians · host Team Golokexpress
भावार्थ... इस भजन के माध्यम से एक भक्त अपने मन को समझा रहा है कि उसे हर पल हर क्षण भगवान के नाम का जाप करना चाहिए! हम भगवान का नाम लेना तो चाहते हैं, हम भक्ति मार्ग में आगे भी बढ़ना चाहते हैं लेकिन हमारा मन दुनियादारी में इस तरह से फंसा हुआ है कि हम लोग अपना हर एक कर्म इंद्रिय भोग के लिए करते हैं! हम सब को यह भलीभांति से पता होता है कि एक ना एक दिन हमें अपना शरीर त्यागना है और उस समय हमारे साथ सिवाय हमारे कर्म के और कुछ भी नहीं जाएगा! हम अपने कर्मों के द्वारा कभी तो पाप कर्म कर रहे हैं कभी पुण्य कर्म करते हैं और उसके परिणाम स्वरूप हम लोग इस जन्म मरण के चक्कर में फंसते जा रहे हैं! यदि हम इस जन्म मरण के चक्कर से छुटकारा चाहते हैं तो बहुत ज्यादा जरूरी है कि हम लोग अपने जीवन में भगवान के नाम को सर्वोपरि स्थान दें और हर पल हर क्षण भगवान के नाम का गुणगान करते हुए अपने सारे कर्म उनकी खुशी के लिए करें! To watch GolokExpress videos click on the link below : Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below : Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click the link below : Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or [email protected]
Embed this episode
NOW PLAYING
406 - भजन.. "हरि हरि रट मनवा रे" रीटा जी .. जम्मू
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.