EPISODE · Aug 12, 2023 · 1 MIN
5G Mobile Phone: 15 हज़ार में मिल रहे हैं ये 5जी स्मार्टफोन, जानिए बैंक ऑफर
from Tech News - हिन्दी
भारत में 5जी टेक्नोलॉजी लॉन्च होने के बाद जहां एक और स्मार्ट फोन यूजर सस्ते और बजट वाले 5जी स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, वहीं स्मार्टफोन कंपनिया भी 5जी स्मार्टफोन बनाने पर काफी ज्यादा जोर दे रही हैं, आज हम आपको 15 हजार रुपये के बजट में आने वाले 5जी स्मार्टफोन्स के बारे में दे रहे हैं पूरी जानकारी .ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 15 हजार रुपये के बजट में एक से बढ़कर एक स्मार्ट फोन मौजूद है जो आपके बजट में फिट बैठ सकते हैं. ये हैं 15000 रुपये के बजट में आने वाले फोन Redmi 11 Prime 5G Redmi 11 Prime 5G के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,400 मात्र रुपये है। बैंक ऑफर की बात करें तो Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,500 रुपये तक) मिल सकता है। Redmi 11 Prime 5G में 6.58 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल कैमरा और 5000mAh की बैटरी सै लैस है. Samsung Galaxy F14 5G Samsung Galaxy F14 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये है। बैंक ऑफर की बात करें तो Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,500 रुपये तक) मिल सकता है. Samsung Galaxy F14 5G में 6.6 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का पहला कैमरा और 2MP का दूसरा कैमरा है. वहीं इसके फ्रंट में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Motorola G62 5G Motorola G62 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है. बैंक ऑफर की बात करें तो Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,500 रुपये तक) मिल सकता है. Motorola G62 5G में 6.55 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है. यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है. यह फोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर से लैस है.
Embed this episode
Ready to play
5G Mobile Phone: 15 हज़ार में मिल रहे हैं ये 5जी स्मार्टफोन, जानिए बैंक ऑफर
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.