EPISODE · Aug 31, 2023 · 1 MIN
64MP के साथ सबसे पतला 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन iQOO Z7 Pro लॉन्च, जानें खासियत...
from Tech News - हिन्दी
आईक्यू ने अपना मच अवेटेड स्मार्टफोन iQoo Z7 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे पतला और स्लिमेस्ट स्मार्टफोन है, जो 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आया है. इसकी थिकनेस 7,36mm है, जबकि वजन 174 ग्राम है. साथ ही 25 हजार रुपये की कीमत में आने वाला अबतक का ये बेस्ट फोन है. iQoo Z7 Pro स्पेसिफिकेशन्स आईक्यू जेड 7 प्रो स्मार्टफोन में 6.78 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. ये फोन 120Hz की रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. आईक्यू जेड 7 प्रो स्मार्टफोन दो वैरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है. 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है, जबकि 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में मिल रहा है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिल रहा है. फोन में अल्ट्रा गेमिंग मोड दिया गया है। साथ ही मोशन कंट्रोल, इंस्टैंट टच सैंपलिंग रेट दिया गया है. फोन एंड्रॉइड 13 बेस्ड Funtouch OS पर काम करता है. यहां भी क्लिक करें: Elon Musk का बड़ा ऐलान, X यूजर्स प्लेटफॉर्म पर कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉल...नंबर की नहीं होगी जरूरत कैमरा और बैटरी इस फोन के कैमरे की बात करें, तो इसके रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मेन कैमरा 64MP है, जो ऑरा लाइट और OIS के साथ आता है. इसमें 2MP का सेंकेंड्री कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 12MP कैमरा मिलेगा. वहीं अगर इस फोन की बैटरी की बात करें, तो फोन में 4600mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कहां से खरीदें ? इस स्मार्टफोन की सेल 2 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. आप फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन और आईक्यू की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा. वहीं, अगर आपके पास एसबीआई कार्ड तो इस फोन को खरीदने पर आपको 2000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है.
Embed this episode
Ready to play
64MP के साथ सबसे पतला 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन iQOO Z7 Pro लॉन्च, जानें खासियत...
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.