ABP शिखर सम्मलेन में सुनें अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को episode artwork

EPISODE · Jan 19, 2024 · 16 MIN

ABP शिखर सम्मलेन में सुनें अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को

from Apna Dal (S) Madhya Pradesh · host Apna Dal S MP

अनुप्रिया पटेल भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं। साल 2014 में जब मोदी सरकार केंद्र की सत्ता में आईं थीं, तब अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य राज्यमंत्री बनाया गया था। अनुप्रिया पटेल एक राजनीतिक परिवार से आती हैं। मोदी कैबिनेट में मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में 28 अप्रैल 1981 को हुआ था। अनुप्रिया पटेल के पिता का नाम सोने लाल पटेल है। सोने लाल पटेल यूपी में अपना दल राजनीतिक पार्टी के संस्थापक थे। अनुप्रिया पटेल ने मनोविज्ञान में परास्नातक किया है और एमबीए की डिग्री हासिल की। उनकी तीन बहनें और हैं। पिता की मौत पर अनुप्रिया और उनकी तीनों बहनों ने सोनेलाल की अर्थी को कंधा दिया। राजनीतिक परिवार से होने के बाद भी अनुप्रिया पटेल राजनीति में नहीं आना चाहती थीं लेकिन उनके पिता सोने लाल पटेल की अचानक मौत के बाद अनुप्रिया पटेल ने राजनीति में कदम रखा और पिता की पार्टी संभाली। सोने लाल पटेल अपने दौर के बड़े नेताओं में शामिल थे। उन्हें बहुजन समाज पार्टी के संस्थापकों में भी गिना जाता है। लेकिन मायावती से मतभेद के बाद उन्होंने अपना दल की स्थापना की। जब 28 साल की अनुप्रिया ने राजनीति में कदम रखा तो उन्हें पिता की पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। उन दिनों अनुप्रिया की मां कृष्णा पटेल पार्टी की कमान संभाल रही थीं। लेकिन आगे चलकर परिवार में तनाव हो गया और पार्टी दो भागों में बंट गई। अनुप्रिया ने अपना दल (एस) बना लिया।

Episode metadata supplied by the publisher feed · Published Jan 19, 2024

Embed this episode

Ready to play

ABP शिखर सम्मलेन में सुनें अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को

0:00 16:02

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

No similar episodes found.

No similar podcasts found.

Frequently Asked Questions

How long is this episode of Apna Dal (S) Madhya Pradesh?

This episode is 16 minutes long.

When was this Apna Dal (S) Madhya Pradesh episode published?

This episode was published on January 19, 2024.

Can I download this Apna Dal (S) Madhya Pradesh episode?

Yes. Use the download control on the episode player to save the publisher-provided media file.
URL copied to clipboard!