AI Taking Over Jobs: AI की वजह से कई लोगों ने गंवाई अपनी जॉब, जाने क्या है पूरी खबर episode artwork

EPISODE · Sep 10, 2023 · 0 MIN

AI Taking Over Jobs: AI की वजह से कई लोगों ने गंवाई अपनी जॉब, जाने क्या है पूरी खबर

from Tech News - हिन्दी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि AI जब से बाजार में आया है तब से कुछ न कुछ बदलाव देखा जा रहा है.और अब लोगों के मन में नौकरी जाने के खतरे वाली बात भी सच साबित होती दिखाई दी है. हालही में Gizmodo नाम की एक मीडिया कंपनी ने अपने कई लेखकों और एडिटर्स को नौकरी से निकाल दिया है. और उसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है. कंपनी ने इंग्लिश से स्पेनिश में ट्रांसलेट करने वाले लेखकों को निकाल दिया है. AI के आने के बाद ये पहली बार हुआ है जब किसी कंपनी ने सीधे लोगों को निकाला है. गिज़मोडो के बॉस ने बताया कि उन्होंने अंग्रेजी लेखों को स्पेनिश में बदलने के लिए AI का यूज करना शुरू कर दिया है. एक एडवांस्ड ट्रांसलेशन सर्विस का इस्तेमाल करके अब काम किया जा रहा है. आगे उन्होंने ने बताया कि कई भाषाओं में अपने लेखों को पब्लिश करने की दिशा में कंपनी का ये पहला कदम है. हालांकि GMG यूनियन जोकि गिज़मोडो के कर्मचारियों की यूनियन है उसने कंपनी के इस कदम को गलत बताया है. और कहा है कि कंपनी अपने पत्रकारों और अन्य कर्मचारियों के साथ सही नहीं कर रही है. यूनियन ने आगे कहा कि AI लेखों में इंसानो जैसी बात नहीं है और ये ह्यूमन एडिटिंग को मिस करते हैं. इससे पहले भी कई कंपनियां AI की वजह से लोगों को नौकरी से निकाल चुकी है. ओपन AI के सीईओ ने खुद इस बात को कहा है कि आने वाले समय में AI कई लोगों की नौकरी खा जाएगी. ये भी देखें: India का नाम बदला तो क्या .In Websites होंगी बंद? जानिए क्या है खतरा

Episode metadata supplied by the publisher feed · Published Sep 10, 2023

Embed this episode

Ready to play

AI Taking Over Jobs: AI की वजह से कई लोगों ने गंवाई अपनी जॉब, जाने क्या है पूरी खबर

0:00 0:58

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

No similar episodes found.

No similar podcasts found.

Frequently Asked Questions

How long is this episode of Tech News - हिन्दी?

This episode is 0 minutes long.

When was this Tech News - हिन्दी episode published?

This episode was published on September 10, 2023.

Can I download this Tech News - हिन्दी episode?

Yes. Use the download control on the episode player to save the publisher-provided media file.
URL copied to clipboard!