Android यूजर्स को हैकर्स से रहना होगा सावधान, सरकार ने जारी की जरूरी गाइडलाइन episode artwork

EPISODE · Aug 17, 2023 · 2 MIN

Android यूजर्स को हैकर्स से रहना होगा सावधान, सरकार ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

from Tech News - हिन्दी

Android phone Alert: एंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स के लिए सरकार की तरफ से एक अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें बताया गया है कि एंड्रॉयड के कुछ वर्जन में खामियां हैं. जो यूजर्स के लिए मुसीबत पैदा कर सकते हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं हैकर्स की तरफ से डाटा चोरी के बारे में. आपको बता दें कि हैकर्स आज के समय में नई नई तरकीबों से यूजर्स के मोबाइल का डाटा चोरी कर रहे हैं. जिसमें बैंक डिटेल्स से लेकर पर्सनल इन्फोर्मेशन और यहां तक की सभी तरह के पासवर्ड भी शामिल हैं. भारत सरकार की तरफ से कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने मोबाइल यूजर्स के लिए एक वॉर्निंग जारी की है जिसमें एंड्रॉयड ऑपरेशन सिस्टम पर काम करने वालों के लिए सतर्क रहने को कहा गया है.आपको बता दें कि जिन एंड्रॉयड वर्जन पर खतरा है उसके लिए CERT-In ने लिस्ट जारी की है.उसमें Android वर्जन 10, 11, 12, 12L और 13 शामिल हैं. जिसमें कई तरह की कमियां सामने आईं हैं.जिसका अहम कारण गूगल प्ले सिस्टम है. जिसकी वजह से हैकर्स ने फ्रेमवर्क, एंड्रॉयड रन टाइम, सिस्टम कंपोनेंट के साथ छेड़ छाड़ की है. यूजर्स को क्या क्या हो सकता है नुकसान? मोबाइल हैक होने के बाद हैकर्स मोबाइल एक्सेस ले सकते हैंहैक होने के बाद यूजर्स का डाटा हैकर्स अपनी तरह से ऑपरेट कर सकते हैंमोबाइल पासवर्ड, फोटोज, जरूरी डॉक्यूमेंट्स को हैकर्स लीक कर सकते हैंहैकर्स यूजर्स की बैंक डिटेल्स जैसे OTP आदि को खुद एक्सेस कर सकते हैं CERT-In ने कुछ नाम किए हाइलाइट कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम ने कुछ नामों से एंड्रॉयड यूजर्स को बचने की सलाह दी है. जिसमें CVE-2020-29374, CVE-2022-34830, CVE-2022-40510, CVE-2023-20780, CVE-2023-20965 और CVE-2023-21132 शामिल हैं. एंड्रॉयड फोन को सुरक्षित रखने के उपाए एंड्रॉयड यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए गूगल सिक्योरिटी पैच जारी कर चुका हैयूजर्स Android Security Bulletin-August 2023 की डिटेल्स चेक कर सकते हैंएंड्रॉयड यूजर्स सुरक्षित रहने के लिए अपने फोन को अपडेट कर लें Android phone को इस तरह से करें अपडेट एंड्रॉयड यूजर्स सबसे पहले फोन सैटिंग्स में जाएंइसके बाद सिस्टम पर क्लिक करें और सिस्टम अपडेट्स पर जाएंअपडेट आने के बाद उसे तुरंत इंस्टॉल कर लेंकिसी भी ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसके सोर्स को जान लेंसोर्स का ट्रस्टेड होना आपके फोन को हैक होने से बचा सकता है ये भी देखें: अगर आप भी व्हाट्सऐप पर स्टेटस बिना सोचे समझे डालतें हैं तो हो जाइए सावधान...

Episode metadata supplied by the publisher feed · Published Aug 17, 2023

Embed this episode

Ready to play

Android यूजर्स को हैकर्स से रहना होगा सावधान, सरकार ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

0:00 2:31

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

No similar episodes found.

No similar podcasts found.

Frequently Asked Questions

How long is this episode of Tech News - हिन्दी?

This episode is 2 minutes long.

When was this Tech News - हिन्दी episode published?

This episode was published on August 17, 2023.

Can I download this Tech News - हिन्दी episode?

Yes. Use the download control on the episode player to save the publisher-provided media file.
URL copied to clipboard!