EPISODE · Jul 16, 2022 · 2 MIN
अनुग्रह को सेंतमेत में होना चाहिए/Grace Must Be Free.
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
अनुग्रह को सेंतमेत में होना चाहिए Grace Must Be Free. तेरे पास क्या है जो तुझे नहीं मिला? यदि वह तुझे मिला है तो फिर घमण्ड क्यों करता है मानो तुझे नहीं मिला? (1 कुरिन्थियों 4:7) उद्धार को एक घर के रूप में चित्रित करें जिस में आप रहते हैं। यह आपको सुरक्षा प्रदान करता है। यह खाने पीने की वस्तुओं से भरा हुआ है जो सदा के लिए रहेगा। यह न कभी सड़ता है और न ही टूटता है। इसके झरोखें सर्व-संतोषजनक महिमा के परिदृश्यों पर खुलते हैं। परमेश्वर ने इसका निर्माण अपना और अपने पुत्र की बड़ी हानि उठाकर किया है, और उसने इसे आपको सेंतमेत में और स्पष्ट रीति से दे दिया है। इस “क्रय” के अनुबन्ध को एक “नई वाचा” कहा जाता है। इसका प्रतिबन्ध इस प्रकार से हैं: “यह घर आपका हो जाएगा और आपका बना रहेगा यदि आप इसे एक उपहार के रूप में स्वीकार करेंगे और पिता और पुत्र में आनन्दित होंगे जब वे आपके साथ घर में वास करते हैं। आप पराए देवताओं को आश्रय देकर या अपने हृदय को उससे हटाकर अन्य धन की ओर लगाकर परमेश्वर के घर की निन्दा नहीं कर सकते हैं, परन्तु आप इस घर में परमेश्वर की संगति में अपनी सन्तुष्टि को पाएँगे।”
Embed this episode
NOW PLAYING
अनुग्रह को सेंतमेत में होना चाहिए/Grace Must Be Free.
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.