EPISODE · Jan 19, 2024 · 1 MIN
अपना दल (एस) के वो मुद्दे जो बने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय
from Apna Dal (S) Madhya Pradesh · host Apna Dal S MP
अनुप्रिया पटेल की पार्टी, अपना दल (एस) अब उत्तर प्रदेश में तीसरे नम्बर की पार्टी बन गयी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना दल (एस) को 12 सीटें मिली हैं। उसने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि दूसरे नम्बर की पार्टी सपा (124) और अपना दल एस (12) के बीच बहुत गहरी खाई है। फिर भी सच यही है कि अब वह यूपी में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। बसपा और कांग्रेस का लगभग सफाया होने के कारण यह स्थिति बनी है। नतीजों की सूची में 274, 124 के बाद सीधे 12 सीटों वाली पार्टी विराजमान है। इस लिहाज से अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश में मायावती, प्रियंका गांधी, ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद से भी ज्यादा सफल नेता हैं। अनुप्रिया पटेल 2012 में पहली बार विधायक बनीं थीं। सिर्फ 10 साल के संसदीय जीवन में यह कामयाबी चकित करने वाली है।
Embed this episode
Ready to play
अपना दल (एस) के वो मुद्दे जो बने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.