EPISODE · Jul 15, 2022 · 2 MIN
अपने हृदय के झरोखों को खोलें/Open the Windows of Your Heart.
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
अपने हृदय के झरोखों को खोलें Open the Windows of Your Heart. कुचले हुए नरकट को वह न तोड़ेगा और न टिमटिमाती हुई बत्ती को बुझाएगा। (यशायाह 42:3) पिछले कुछ सप्ताह में सम्भवतः सर्वाधिक उत्साहित करने वाले जो शब्द मैंने सुने हैं वे यशायाह 42:1-3 की भविष्यद्वाणी से आते हैं जो इस विषय में हैं कि कैसे यीशु अपनी आत्मिक सामर्थ्य का उपयोग करेगा। क्या आपको कभी प्रतीत होता है कि आप एक “कुचले हुए नरकट” हैं — फूल के उन पौधों के समान जिनके तने को कुचल दिया गया है जिसके कारण फूल भूमि पर गिर जाते हैं और कोई पोषण नहीं पाते हैं? क्या आपको कभी प्रतीत होता है कि आपका विश्वास एक लौ के स्थान पर केवल एक छोटी सी चिंगारी की नाई है — जन्मदिन की मोमबत्ती बुझाने के बाद उस बत्ती के अन्तिम छोटे लाल बिंदु के समान? साहस रखिए! ख्रीष्ट का आत्मा प्रोत्साहन का आत्मा है: वह आपके फूल को नहीं तोड़ेगा; वह आपकी चिंगारी को नहीं बुझाएगा।
Embed this episode
NOW PLAYING
अपने हृदय के झरोखों को खोलें/Open the Windows of Your Heart.
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.