Apple Event 2023:  iPhone 15 सीरीज, Watch Series 9 और  Watch Ultra 2 लॉन्च, जानिए प्राइस और फीचर्स episode artwork

EPISODE · Sep 13, 2023 · 2 MIN

Apple Event 2023: iPhone 15 सीरीज, Watch Series 9 और Watch Ultra 2 लॉन्च, जानिए प्राइस और फीचर्स

from Tech News - हिन्दी

एप्पल Wonderlust इवेंट 2023 में कंपनी ने छह नए प्रोडक्ट को लॉन्च किया. इसमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max, Apple Watch Series 9, और Apple Watch Ultra 2 शामिल है. आइए इन सभी प्रोडक्ट पर डीटेल में नजर डालें. iPhone 15 और iPhone 15 Plus स्टैंडर्ड iPhone 15 में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। वहीं, iPhone 15 Plus में 6.7 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।दोनों iPhone मॉडल में Dolby Vision का सपोर्ट है। साथ ही 75% एल्युमिनियम से बने हैं, पानी और धूल से सुरक्षा के लिए फोन के बैक में सेरेमिक का यूज किया गया है.इसके अलावा बॉडी में रिसाइकल्ड कोबाल्ट का पूरा इस्तेमाल किया गया है। iPhone 15 और 15 Plus में दो रियर कैमरे हैं जिनमें 48MP प्राइमरी लेंस और क्वाड पिक्सल सेंसर टेक्नोलॉजी है, साथ ही 12MP टेलीफोटो सेंसर्स भी हैं.इसके अलावा दोनों फोन में बेहतर कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी, 2X टेलीफोटो जूम, और पोर्ट्रेट डेप्थ कंट्रोल भी है। दोनों मॉडल में USB Type-C कनेक्टर्स उपलब्ध कराए गए हैं भारत में iPhone 15 की कीमत ₹79,900 से शुरू होगी. वहीं, iPhone 15 Plus ₹89,900 में मिलेगा. प्री-ऑर्डर 15 सितंबर को किए जा सकेंगे. हालांकि सेल 22 सितंबर से शुरू होगी iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max आईफोन 15 प्रो सीरीज एप्पल की "सबसे प्रीमियम प्रोडक्ट" सीरीज है. जिसे बनाने में टाइटेनियम का उपयोग किया गया है। iPhone 15 Pro और 15 Pro Max के डिस्प्ले का आकार 6.1 इंच और 6.7 इंच है. दोनों प्रो वेरिएंट, व्हाइट, ब्लैक, ब्लू, और नैचुरल कलर में मिलेंगे.आईफोन 15 Pro की प्राइस इंडिया में ₹1,34,900 से शुरू होगी. वहीं, आईफोन 15 Pro Max ₹1,59,900 में उपलब्ध होगा. Apple Watch Series 9 एप्पल वॉच सीरीज 9 में नया S9 SiP चिप है, जिसमें S8 सीरीज चिप की तुलना में 60% अधिक ट्रांजिस्टर्स हैं। इसमें एक 4-कोर NPU और 30% तेज़ जीपीयू है।इस डिवाइस में 18 घंटे की बैटरी लाइफ है और तेज़ एनिमेशन्स के साथ ऑपरेटिंग सिस्टम को तेज़ करता है। सीरीज 9 में सबसे शानदार फीचर डबल टैप हो सकता है। इस नए पिंच मोशन का उपयोग करने के लिए आपके अंगूठे और इंडेक्स फिंगर का उपयोग होता है. वहीं एक्सेलरोमीटर और जायरोस्कोप सेंसर्स से ब्लड फ्लो पहचाना जा सकेगा। साथ ही यूजर्स डबल टैप के साथ म्यूज़िक को चला सकते हैं, अलार्म को स्नूज कर सकते हैं, विजेट्स को नेविगेट कर सकते हैं, और फ़ोन कॉल को उठा या काट सकेंगे.भारत में एप्पल वॉच सीरीज 9 के लिए प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो गए हैं, और सामान्य बिक्री 22 सितंबर से शुरू होगी Apple Watch Ultra 2 बेहतर ट्रैकिंग औऱ UWB चिप के साथ, Apple Watch Ultra 2 को भी Apple S9 SiP और Double Tap gesture में नया अपडेट दिया गया है.ये 49 मिमी केस और 1.92 इंच LTPO OLED डिस्प्ले के साथ एक टॉवर वॉच है. इसकी बैटरी लाइफ 36 घंटे बताई जा रही है. लेकिन अब इसे कम बिजली की स्थिति में 72 घंटों तक बढ़ाया जा सकता है.Apple Watch Ultra 2 के लिए भी प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो रहे हैं। इस डिवाइस की कीमत ₹89,900 है। 22 सितंबर को इसकी ओपन बिक्री शुरू होगी। ये भी देखें: भारत में बने आईफोन होंगे पेश, चीन को झटका

Episode metadata supplied by the publisher feed · Published Sep 13, 2023

Embed this episode

Ready to play

Apple Event 2023: iPhone 15 सीरीज, Watch Series 9 और Watch Ultra 2 लॉन्च, जानिए प्राइस और फीचर्स

0:00 2:00

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

No similar episodes found.

No similar podcasts found.

Frequently Asked Questions

How long is this episode of Tech News - हिन्दी?

This episode is 2 minutes long.

When was this Tech News - हिन्दी episode published?

This episode was published on September 13, 2023.

Can I download this Tech News - हिन्दी episode?

Yes. Use the download control on the episode player to save the publisher-provided media file.
URL copied to clipboard!