EPISODE · Sep 26, 2023 · 0 MIN
Apple ने तोड़ा रिकॉर्ड Samsung से आगे निकला, भारत का सबसे बड़ा स्मार्टफोन एक्सपोर्टर बना
from Tech News - हिन्दी
Apple ने भारत से सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट किए जाने वाले मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरर के रूप में Samsung को पछाड़ दिया है. मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स के आंकड़ों के अनुसार, Apple ने अप्रैल-जून 2023 तिमाही में भारत से 12 मिलियन से अधिक मोबाइल फोन एक्सपोर्ट किए, जबकि Samsung ने 10.5 मिलियन से अधिक फोन एक्सपोर्ट किए हैं. Apple की इस सफलता का श्रेय उसके iPhone 13 और iPhone 14 मॉडलों को दिया जा रहा है, जो भारत में काफी लोकप्रिय हैं. Apple कैसे निकला आगे ? भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन करती हैं. साल 2022 में आईफोन 14 और उससे पुराने मॉडल्स का प्रोडक्शन भारत में शुरू किया गया था. तब पिछले साल अप्रैल से जून के बीच भारतीय स्मार्टफोन निर्यात में ऐपल की हिस्सेदारी सिर्फ 9 % थी. इसके बाद iPhone 14 सीरीज की बढ़ती डिमांड को देख मैन्युफैक्चरिंग को और बढ़ाया गया . जिसके बाद सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए Apple ने लगभग 50 % हिस्सेदारी हासिल कर ली है. iPhone 15 भी हो रहे मैन्युफैक्चर भारत सरकार की मेड इन इंडिया स्कीम के तहत भारत में बने Apple के लेटेस्ट आईफोन और आईफोन 15 सीरीज को सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है. साथ ही Apple के वंडरलस्ट इवेंट में भी भारत में बने आईफोन पेश किए गए थे. इसके लिए iPhone मैन्युफैक्चर करने वाली कंपनियों ने तमिलनाडु और चेन्नई स्थित प्लांट में प्रोडक्शन शुरू किया. यह भी देखें: Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन महंगा, अब देने होंगे ज्यादा पैसे, Netflix और Hotstar की राह पकड़ी
Embed this episode
Ready to play
Apple ने तोड़ा रिकॉर्ड Samsung से आगे निकला, भारत का सबसे बड़ा स्मार्टफोन एक्सपोर्टर बना
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.