Atma-Bodha Lesson # 24 :
from Swami Atmananda Podcasts Hosted by Swami Atmananda Saraswati
आत्म-बोध के 24th श्लोक में आचार्यश्री हमें अनात्म के धर्मों का अपवाद करने के बाद आत्मा के ज्ञान / बोध का महत्वपूर्ण चरण बता रहे हैं। जब सब बादल छट गए हैं तब हमें कुछ करना नहीं होता है, बस जो है उसे पहचानना होता है। हम जानते हैं की आत्मा है, हम हैं - बस यह प्रामाणिक रूप इ जानने की कोशिश करनी है की हम क्या हैं। किसी का स्वरुप / स्वाभाव किसका कहते हैं उसके लिए आचार्य हमें तीन दृष्टांत देते हैं। सूर्य के लिए सबसे सहज और स्वाभाविक क्या होता है - प्रकाश, तो इसी को सूर्य की आत्मा जानिए। जल का स्वरुप क्या होता है - शीतलता। इसी दिशा में वो पुनः-पुनः पहुँच जाती है, और यह ही होने में कोई प्रयास नहीं होता है। उसी प्रकार से अग्नि का स्वाभाव उष्णता अर्थात गर्मी होती है। अग्नि व्यक्त हो या अव्यक्त वो सदैव गर्म रहती है - इसीको अग्नि का स्वाभाव अथवा स्वरुप कहते हैं। उसी तरह से हमारा आपका स्वरुप - सत-चित-आनन्द। जब हमंने अपनी समस्त अस्मिताएँ बाधित कर दी हैं तब हम केवल 'है', केवल सत हैं। और यह सत स्व-प्रकाश है अर्थात इसी जानने के लिए हमें किसी अन्य प्रकाश की जरूरत नहीं होती है। इस का जब दृढ़ निश्चय हो जाता है तब यह ही आनन्द की तरह से स्थित रहती है। हम शब्द का अर्थ - सचिदानन्द है।
Embed this episode
No transcript yet.