Atma-Bodha Lesson # 28 :
from Swami Atmananda Podcasts Hosted by Swami Atmananda Saraswati
आत्म-बोध के 28th श्लोक में आचार्यश्री हमें बता रहे हैं की दुनियाभर में मनुष्य की एक बहुत बड़ी समस्या है, और वो है - भय। यह भय आता है छोटे और असुरक्षित होने से। जब व्यक्ति अज्ञानवशात अपने को यह शरीर आदि समझ लेता है तो छोटापना आ जाता है। इस काल्पनिक छोटेपने की निवृत्ति के लिए हम लोग जीवन भर निरर्थक चेश्टा करते रहते हैं। इस श्लोक में आचार्य हमें इस भय की निवृत्ति के लिए आत्म-ज्ञान का तरीका भी बताते हैं। आत्मा सबके लिए ज्ञात है, वो ही मैं-मैं की तरह से अभिव्यक्त होती रहती है। हमें सर्व-प्रथम इसकी तरफ ध्यान मोड़ना चाहिए, फिर हमें अनेकानेक चीज़ें समझनी चाहिए। इस lesson से हम लोग प्रत्येक पाठ के कुछ प्रश्न प्रारम्भ कर रहे हैं। ये अपने ही चिंतन और मनन के लिए सहायक होंगे। आप इन प्राहनो का उत्तर लिख कर हमें ईमेल कर दें। हम इसका २-३ दिनों में व्यक्तिगाठ रूप से उत्तर भेज देंगे। इस पाठ के प्रश्न निम्नोक्त हैं : १. मनुष्य में भय क्यों होता है? २. भय की जड़ से निवृत्ति कैसे होती है? ३. आत्मा-ज्ञान की प्राप्ति के लिए आचार्य हमें क्या बताते हैं?
Embed this episode
No transcript yet.