Atma-Bodha Lesson # 29 :
from Swami Atmananda Podcasts Hosted by Swami Atmananda Saraswati
आत्म-बोध के 29th श्लोक में आचार्यश्री हमें बता रहे हैं की हमने पिछले श्लोक में देखा था की बुद्धि आदि उपाधि जड़ होती हैं तो प्रश्न होता है की 'हे गुरु महाराज, यह बात समझ में आती है की हमारे स्थूल और सूक्ष्म शरीर सब जड़ महाभूतों से बने हैं और इनके पास जो भी जानने का सामर्थ्य है वो भी आत्मा से उधार लिया हुआ है - तो अब हम आत्मा को जाने तो कैसे जाने ? इसके उत्तर में आचार्य कहते हैं की - जो भी खुद प्रकाश स्वरुप होता है, उसे जानने के लिए किसी अन्य प्रकाश की जरूरत नहीं होती है, जैसे एक दीपक को जानने के लिए अन्य दीपक की जरुरत नहीं होती है। इस पाठ के प्रश्न : १. अगर बुद्धि जड़ होती है, तो उसका उपयोग किस कार्य के लिए लिया जाता है? २. जड़ दुनिया को जानने के लिए किसकी जरूरत होती है? ३. स्वप्रकाश आत्म को जानने के लिए करना चाहिए?
Embed this episode
No transcript yet.