Skip to content
बचाने वाला विश्वास क्षमा से प्रेम करता है episode artwork

Jul 28, 2023 3 min

बचाने वाला विश्वास क्षमा से प्रेम करता है

from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan Hosted by मार्ग सत्य जीवन

एक दूसरे के प्रति दयालु और करुणामय बनो, और परमेश्वर ने ख्रीष्ट में जैसे तुम्हारे अपराध क्षमा किए, वैसे ही तुम भी एक दूसरे के अपराध क्षमा करो। (इफिसियों 4:32) बचाने वाले विश्वास का अर्थ केवल यह विश्वास करना नहीं है कि आपको क्षमा कर दिया गया है। बचाने वाला विश्वास पाप के घिनौनेपन को देखता है, और फिर परमेश्वर की पवित्रता को देखता है, और आत्मिक रूप से समझता है कि परमेश्वर द्वारा क्षमा किया जाना अवर्णनीय रीति से महिमामय और सुन्दर है। हम केवल इसे स्वीकार ही नहीं करते हैं; हम इसकी सराहना करते हैं। हम इसे महान्, क्षमा करने वाले परमेश्वर के साथ अपनी नई मित्रता में सन्तुष्ट होते हैं। परमेश्वर द्वारा क्षमा किए जाने पर विश्वास करने का अर्थ केवल यह आभास करना नहीं है कि मुझे छोड़ दिया गया है। इसका अर्थ इस सत्य का रसास्वादन करना है कि एक क्षमा करने वाला परमेश्वर सम्पूर्ण विश्व की सर्वाधिक मूल्यवान वास्तविकता है। बचाने वाला विश्वास परमेश्वर द्वारा क्षमा किए जाने को संजोता है, और वहाँ से यह उस परमेश्वर को संजोने की ओर बढ़ता है जो क्षमा करता है — और उस सब को जो परमेश्वर हमारे लिए यीशु में है। हमें क्षमा करने वाले लोग बनने में इस अनुभव का एक बड़ा प्रभाव पड़ता है। हमारी क्षमा को मोल लेने का महान् कार्य भूतकाल में हो गया — ख्रीष्ट के क्रूस पर। इस प्रकार पीछे की ओर देखने के द्वारा, हम उस अनुग्रह के विषय में सीखते हैं जिसमें हम सदा के लिए बने रहेंगे (रोमियों 5:2)। हम सीखते हैं कि हम अभी प्रिय और ग्रहण किए गए लोग हैं, और सदा के लिए, प्रिय और ग्रहण किए गए लोग होंगे। हम सीखते हैं कि जीवित परमेश्वर एक क्षमा करने वाला परमेश्वर है। परन्तु हमारी क्षमा को अनुभव करने का महान् कार्य भविष्य में सर्वदा के लिए चलता रहता है। क्षमा करने वाले महान् परमेश्वर के साथ हमारी आनन्दपूर्ण संगति सर्वदा के लिए बनी रहती है। इसीलिए, क्षमा हेतु स्वतन्त्रता, जो कि क्षमा करने वाले परमेश्वर के साथ सन्तोषदायक संगति से प्रवाहित होती है, तब तक बनी रहती है जब तक हम बने रहेंगे। मैंने सीखा है कि यदि आपके विश्वास का अर्थ केवल यह है कि आपने क्रूस की ओर पलटकर देखा है और यह निष्कर्ष निकाला है कि आपको छोड़ दिया गया है तो आपके मन में द्वेष बना रहना सम्भव है। इस कारण ही मैं इसकी गहराई में जाने के लिए विवश हो गया हूँ कि सच्चा विश्वास है क्या — केवल इस बात के लिए शान्ति नहीं कि मुझे छोड़ दिया गया है, परन्तु इस बात में एक बड़ी सन्तुष्टि कि ख्रीष्ट में परमेश्वर मेरे लिए क्या है। यह विश्वास केवल यह देखने के लिए पीछे पलटकर नहीं देखता है कि हमें छोड़ दिया गया है, परन्तु उस परमेश्वर का रसास्वादन करने के लिए भी पीछे पलटकर देखता है जो हमें अपने साथ संगति में अनन्त मेल-मिलाप का भविष्य प्रदान करता है। क्षमा करने वाले लोग बनने के लिए हमारा ऐसे क्षमा करने वाले परमेश्वर के साथ सन्तुष्ट संगति मे बने रहना महत्वपूर्ण है।

Episode details come from the podcast's RSS feed.

Embed this episode

Ready to play

बचाने वाला विश्वास क्षमा से प्रेम करता है

0:00 3:26

No transcript yet.

Requests help us decide what to transcribe next.

Satya Podcast - El Canal de la Frecuencia Elevada Satyarupa Hari OM. Hola. Bienvenidos a Satya Podcast, el canal de la frecuencia elevada, un espacio para vibrar alto en bienestar y tranquilidad. Somos Satyadev y Satyabhama y este programa viene de nuestro corazón al tuyo. Transmitimos a través de este canal la filosofía, el estilo de vida y las prácticas del sistema antiguo del Yoga para procurar salud, paz mental y plenitud. Jeevan Jeene Ki Kala Gurudev ke Sath Art Of Living गुरूदेव श्री श्री रवि शंकर के साथ प्रेरणा और ऊर्जा का अनुभव करें।अपने अंतर मन पर ध्यान देकर अपने विचारों और संवेदनाओं को और बेहतर तरीके से संवारना सीखें।गुरूदेव श्री श्री रवि शंकर हमें प्रेम, रिश्तों, सम्बन्धों, नेतृत्व, प्रबंध, मंत्रों और आध्यात्मिकता के बारे में ज्ञान देकर हमें जीवन में ऊँचाईयों पर भी पहुंचाते हैं। इस स्पॉटीफाई एक्सक्लूसिव पॉडकास्ट का हर एपीसोड आपको स्वयं को सुधारने में और एक बेहतर जीवन जीने में आपकी मदद करेगा।गुरूदेव श्री श्री रविशंकर जी एक विश्व प्रसिद्ध मानवता और आध्यात्मिकता के गुरू, एवं शान्ती के दूत हैं और The Art of Living और International Association For Human Values के संस्थापक हैं। Powerful Love Spells That Work Fast +91 8440828240 narayan swami 🌟 India’s No.1 Astrologer – Narayan Swami JiWorld-Famous Vedic, Tantrik & Vashikaran Expert – 25+ Years Experience | 50,000+ Satisfied Clients | All India Online Service📞 Call / WhatsApp Now: +91 8440828240________________________________________🌌 "Jab zindagi ka har rasta band ho jaye, tab astrology hi ek aisa marg hai jo kismat ko badal sakta hai."Astrologer Narayan Swami Ji Bharat ke sabse trusted & result-oriented astrologer hai, jinhen “जीवित सिद्ध योगी” kaha jata hai. Aap chahe kisi bhi samasya se guzar rahe ho—love problem ho ya court case, black magic ho ya career blockage—Nara Naskah Media Ki Satya Arsa Naskah Media menghadirkan beragam cerita, informasi, dan pembahasan menarik dari berbagai sudut pandang. Menyajikan kisah yang dekat dengan kehidupan, misteri, budaya, hingga hal-hal unik yang layak untuk disimak.

Frequently asked questions

How long is this episode of मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan?

This episode is 3 minutes long.

When was this मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan episode published?

This episode was published on July 28, 2023.

Can I download this मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan episode?

Yes. Use the download control on the episode player to save the publisher-provided media file.