EPISODE · Jul 14, 2022 · 2 MIN
बचाने वाला विश्वास सरलता से तृप्त नहीं होता/Saving Faith Isn’t Easily Satisfied.
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
बचाने वाला विश्वास सरलता से तृप्त नहीं होता Saving Faith Isn’t Easily Satisfied. यदि वे उस देश के विषय सोचते जिस से वे निकले थे तो उन्हें लौट जाने का अवसर होता। पर वे एक उत्तम अर्थात् स्वर्गिक देश के अभिलाषी हैं। (इब्रानियों 11:15-16) विश्वास उस प्रतिज्ञा किए गए भविष्य को देखता है जिसे परमेश्वर प्रदान करता है और उसकी “अभिलाषा” करता है। “पर वे एक उत्तम अर्थात् स्वर्गिक देश के अभिलाषी हैं।” इस बात पर कुछ समय के लिए ठहर जाएँ। ऐसे बहुत से लोग हैं जो विश्वास को केवल एक ऐसा निर्णय मात्र बना देते हैं जो इस बात को परिवर्तित नहीं करता है कि वह व्यक्ति क्या इच्छा करता है और खोजता है, और ऐसे करने के द्वारा वे विश्वास के महत्व को बहुत घटा देते हैं। परन्तु बाइबल में महान विश्वास वाले अध्याय — इब्रानियों 11 — के इस स्थल का मुख्य विषय यह है कि विश्वास के द्वारा जीने और मरने का अर्थ है नई इच्छाओं को रखना और नई बातों में सन्तुष्टि की खोज करना।
Embed this episode
NOW PLAYING
बचाने वाला विश्वास सरलता से तृप्त नहीं होता/Saving Faith Isn’t Easily Satisfied.
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.