बेथलेहेम कि ओर यात्रा - पहला दिन - अति पवित्र त्रित्व के साथ episode artwork

EPISODE · Nov 29, 2020 · 10 MIN

बेथलेहेम कि ओर यात्रा - पहला दिन - अति पवित्र त्रित्व के साथ

from Greater Glory of God · host FR. C. GEORGE MARY CLARET

बेथलेहेम कि ओर यात्रा - पहला दिन - अति पवित्र त्रित्व के साथ रोमियों के नाम सन्त पौलुस का पत्र 8 भावी महिमा 18) मैं समझता हूँ कि हम में जो महिमा प्रकट होने को है, उसकी तुलना में इस समय का दुःख नगण्य है; 19) क्योंकि समस्त सृष्टि उत्कण्ठा से उस दिन की प्रतीक्षा कर रही है, जब ईश्वर के पुत्र प्रकट हो जायेंगे। 20) यह सृष्टि तो इस संसार की असारता के अधीन हो गयी है-अपनी इच्छा से नहीं, बल्कि उसकी इच्छा से, जिसने उसे अधीन बनाया है- किन्तु यह आशा भी बनी रही 21) कि वह असारता की दासता से मुक्त हो जायेगी और ईश्वर की सन्तान की महिमामय स्वतन्त्रता की सहभागी बनेगी। 22) हम जानते हैं कि समस्त सृष्टि अब तक मानो प्रसव-पीड़ा में कराहती रही है और सृष्टि ही नहीं, हम भी भीतर-ही-भीतर कराहते हैं। 23) हमें तो पवित्र आत्मा के पहले कृपा-दान मिल चुके हैं, लेकिन इस ईश्वर की सन्तान बनने की और अपने शरीर की मुक्ति की राह देख रहे हैं। 24) हमारी मुक्ति अब तक आशा का ही विषय है। यदि कोई वह बात देखता है, जिसकी वह आशा करता है, तो यह आशा नहीं कही जा सकती। 25) हम उसकी आशा करते हैं, जिसे हम अब तक नहीं देख सके हैं। इसलिए हमें धैर्य के साथ उसकी प्रतीक्षा करनी पड़ती है। 26) आत्मा भी हमारी दुर्बलता में हमारी सहायता करता है। हम यह नहीं जानते कि हमें कैसे प्रार्थना करनी चाहिए, किन्तु हमारी अस्पष्ट आहों द्वारा आत्मा स्वयं हमारे लिए विनती करता है। 27) ईश्वर हमारे हृदय का रहस्य जानता है। वह समझाता है कि आत्मा क्या कहता है, क्योंकि आत्मा ईश्वर के इच्छानुसार सन्तों के लिए विनती करता है। 28) हम जानते हैं कि जो लोग ईश्वर को प्यार करते हैं और उसके विधान के अनुसार बुलाये गये हैं, ईश्वर उनके कल्याण के लिए सभी बातों में उनकी सहायता करता है; 29) क्योंकि ईश्पर ने निश्चित किया कि जिन्हें उसने पहले से अपना समझा, वे उसके पुत्र के प्रतिरूप बनाये जायेंगे, जिससे उसका पुत्र इस प्रकार बहुत-से भाइयों का पहलौठा हो। 30) उसने जिन्हें पहले से निश्चित किया, उन्हें बुलाया भी है: जिन्हें बुलाया, उन्हें पाप से मुक्त भी किया है और जिन्हें पाप से मुक्त किया, उन्हें महिमान्वित भी किया है। कुरिन्थियों के नाम सन्त पौलुस का दूसरा पत्र 13:13 प्रभु ईसा मसीह का अनुग्रह, ईश्वर का प्रेम तथा पवित्र आत्मा की सहभागिता आप सब को प्राप्त हो! कुरिन्थियों के नाम सन्त पौलुस का पहला पत्र 1:9 उसी ने आप लोगों को अपने पुत्र हमारे प्रभु ईसा मसीह के सहभागी बनने के लिए बुलाया। मनन चिंतनः 1. क्या आप आपके लिए ईश्वर की योजना स्वीकार करना चाहते हैं? 2. क्या आप आपके लिए ईश्वर की योजना जानना चाहते हैं? 3. यदि ईश्वर आपको अपने बेटा बनाना चाहते हैं, तो क्या आप खुषी से स्वीकार करेंगे? अब देरी किस लिए! ईश्वर आपको अपना बेटा बना लिए हैं! अब अपको इसे अपनाने का समय है!

Episode metadata supplied by the publisher feed · Published Nov 29, 2020

Embed this episode

NOW PLAYING

बेथलेहेम कि ओर यात्रा - पहला दिन - अति पवित्र त्रित्व के साथ

0:00 10:08

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

No similar episodes found.

No similar podcasts found.

Frequently Asked Questions

How long is this episode of Greater Glory of God?

This episode is 10 minutes long.

When was this Greater Glory of God episode published?

This episode was published on November 29, 2020.

Can I download this Greater Glory of God episode?

Yes. Use the download control on the episode player to save the publisher-provided media file.
URL copied to clipboard!