EPISODE · Aug 10, 2024 · 13 MIN
भजन संहिता 18:4-19 | संकट में मैंने यहोवा परमेश्वर को पुकारा
from दैनिक मन्ना | Bible Devotions in Hindi · host Finney Samuel
📖 आज का वचन ➤ भजन संहिता 18v4-194 मृत्यु की रस्सियों से मैं चारो ओर से घिर गया हूं, और अधर्म की बाढ़ ने मुझ को भयभीत कर दिया;5 पाताल की रस्सियां मेरे चारो ओर थीं, और मृत्यु के फन्दे मुझ पर आए थे। 6 अपने संकट में मैं ने यहोवा परमेश्वर को पुकारा; मैं ने अपने परमेश्वर की दोहाई दी। और उसने अपने मन्दिर में से मेरी बातें सुनी। और मेरी दोहाई उसके पास पहुंचकर उसके कानों में पड़ी॥ 7 तब पृथ्वी हिल गई, और कांप उठी और पहाड़ों की नेवे कंपित होकर हिल गई क्योंकि वह अति क्रोधित हुआ था। 8 उसके नथनों से धुआं निकला, और उसके मुंह से आग निकलकर भस्म करने लगी; जिस से कोएले दहक उठे। 9 और वह स्वर्ग को नीचे झुकाकर उतर आया; और उसके पांवों तले घोर अन्धकार था। 10 और वह करूब पर सवार होकर उड़ा, वरन पवन के पंखों पर सवारी करके वेग से उड़ा। 11 उसने अन्धियारे को अपने छिपने का स्थान और अपने चारों ओर मेघों के अन्धकार और आकाश की काली घटाओं का मण्डप बनाया। 12 उसकी उपस्थिति की झलक से उसकी काली घटाएं फट गई; ओले और अंगारे। 13 तब यहोवा आकाश में गरजा, और परमप्रधान ने अपनी वाणी सुनाई, ओले ओर अंगारे॥ 14 उसने अपने तीर चला चलाकर उन को तितर बितर किया; वरन बिजलियां गिरा गिराकर उन को परास्त किया। 15 तब जल के नाले देख पड़े, और जगत की नेवें प्रगट हुई, यह तो यहोवा तेरी डांट से, और तेरे नथनों की सांस की झोंक से हुआ॥ 16 उसने ऊपर से हाथ बढ़ाकर मुझे थाम लिया, और गहिरे जल में से खींच लिया।17 उसने मेरे बलवन्त शत्रु से, और उन से जो मुझ से घृणा करते थे मुझे छुड़ाया; क्योंकि वे अधिक सामर्थी थे। 18 मेरी विपत्ति के दिन वे मुझ पर आ पड़े। परन्तु यहोवा मेरा आश्रय था। 19 और उसने मुझे निकाल कर चौड़े स्थान में पहुंचाया, उसने मुझ को छुड़ाया, क्योंकि वह मुझ से प्रसन्न था।🙏 LEAVE A REVIEWअपने पसंदीदा प्लेटफॉर्म पर 5-Star Rating ज़रूर दे ताकि दूसरों तक यह वचन पहुँच सके! 🎙 “दैनिक मन्ना” क्या है? "दैनिक मन्ना" प्रतिदिन के लिए संक्षिप्त बाइबल अध्ययन है। इन अध्ययन के माध्यम से रोज़ आप आत्मिक उन्नति कर सकते है! 🔗 JOIN OUR COMMUNITY Website ➤ https://www.finneysamuel.com Facebook ➤ https://www.facebook.com/finneysamuel1 Instagram ➤ https://www.instagram.com/finneysamuel2 👋🏼 GET IN TOUCH इस संदेश से सम्बंधित अपने टिप्पणी, या विचार बाँटने के लिए हमें [email protected] पर ईमेल कर सकते है
Embed this episode
NOW PLAYING
भजन संहिता 18:4-19 | संकट में मैंने यहोवा परमेश्वर को पुकारा
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.