EPISODE · Jul 15, 2022 · 4 MIN
छह बिन्दुओं में सुसमाचार का सारांश/A Six-Point Summary of the Gospel.
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
छह बिन्दुओं में सुसमाचार का सारांश A Six-Point Summary of the Gospel. ख्रीष्ट भी सब के पापों के लिए एक ही बार मर गया,अर्थात् अधर्मियों के लिये धर्मी जिस से वह हमें परमेश्वर के समीप ले आए। (1 पतरस 3:18) यहाँ सुसमाचार का सारांश दिया गया है जो इसे समझने और इसका आनन्द लेने और इसको बाँटने में आपकी सहायता करेगा। 1) परमेश्वर ने हमें अपनी महिमा के लिए रचा है। “मेरे पुत्रों को दूर से तथा मेरी पुत्रियों को पृथ्वी के छोर से ले आओ, अर्थात् हर एक को जो मेरे नाम का कहलाता है, जिसको मैंने अपनी महिमा के लिए सृजा है, तथा जिसको मैंने रचा और बनाया है” (यशायाह 43:6-7)। परमेश्वर ने हम सब को अपने स्वरूप में बनाया है जिससे कि हम उसके चरित्र और नैतिक सुन्दरता को प्रकट करें या प्रतिबिम्बित करें। 2) इसलिए प्रत्येक मनुष्य को परमेश्वर की महिमा के लिए जीना चाहिए। “अत: चाहे तुम खाओ या पीओ या जो कुछ भी करो, सब परमेश्वर की महिमा के लिए करो” (1 कुरिन्थियों 10:31)। परमेश्वर की महिमा के लिए जीने का अर्थ है उससे प्रेम करना (मत्ती 22:37), उस पर भरोसा करना (रोमियों 4:20), उसके प्रति धन्यवादी रहना (भजन 50:23), उसकी आज्ञा मानना (मत्ती 5:16), और सब कुछ से बढ़कर उसे संजोना (फिलिप्पियों 3:8; मत्ती 10:37)। जब हम इन कार्यों को करते हैं तो हम परमेश्वर की महिमा को प्रकट करते हैं।
Embed this episode
NOW PLAYING
छह बिन्दुओं में सुसमाचार का सारांश/A Six-Point Summary of the Gospel.
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.