EPISODE · Jul 11, 2025 · 7 MIN
Chronic atrophic Pancreatitis with pancreatic divisum treatment |homeopathy | my step towards health
from Dr Pradeep kushwaha | Brahm Homeopathy · host Brahm Homeopathy | Dr Pradeep kushwaha
१) क्रॉनिक, एट्रॉफिक पैंक्रियास का होमियोपैथी में इलाज?पैन्क्रियाटाइटिस बहुत ही एक समस्या है जिसमें अग्न्याशय में सूजन आ जाती है। जब यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है है, तो इसे क्रॉनिक पैंक्रिएटाइटिस (Chronic Pancreatitis) कहा जाता है।- यदि समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह रोग धीरे-धीरे अग्न्याशय की कार्यक्षमता को नुकसान पहुंचाता है, जिससे एट्रॉफी पैंक्रियास भी हो सकती है।- क्रॉनिक, एट्रॉफिक पैंक्रिएटाइटिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें पैंक्रियास की सूजन लम्बे समय तक बनी रहती है और यह अंग धीरे-धीरे पतला, कमज़ोर और काम करने की शक्ति विहीन हो जाता है। यह स्थिति न केवल पाचन को असर करती है, बल्कि मधुमेह और पोषण की गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकती है।२) क्रॉनिक, एट्रॉफिक पैंक्रियास के क्या लक्षण होते है ?क्रॉनिक, एट्रॉफिक पैंक्रियास के लक्षण निचे बताये गए अनुसार हो सकते है ,जैसे की - ऊपरी पेट में बार-बार होने वाला दर्द - वजन का कम हो जाना - भूख में कमी हो जाना - कमजोरी और थकावट लगना३) क्रॉनिक, एट्रॉफिक पैंक्रियास के कारण क्या होते है ?- ज्यादा समय तक शराब का सेवन - आनुवंशिक - शरीर की इम्यून सिस्टम खुद ही पैंक्रियास पर हमला करती है - डक्ट में रुकावट – जैसे कि पथरी या संकीर्णता - बार-बार होने वाला एक्यूट पैंक्रिएटाइटिस४) क्रॉनिक, एट्रॉफिक पैंक्रियास की जांच कैसे की जाती है?डॉक्टर कुछ जाँच करने के लिए कहते है ,जैसे की , - रक्त परीक्षण : रक्त में अग्नाशयी एंजाइमों के स्तर में वृद्धि हो सकती है, और यह मधुमेय के लक्षणों की भी जांच कर सकता है। * इमेजिंग टेस्ट * - सीटी स्कैन : अग्न्याशय की विस्तृत तस्वीरें प्रदान करता है और सूजन, निशान या रुकावटों का पता लगाने में मदद करता है। - एमआरआई : एमआरआई स्कैन भी अग्न्याशय की विस्तृत तस्वीरें प्रदान करता है और संरचनात्मक परिवर्तनों का पता लगाने में मदद करता है। - एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड : एंडोस्कोप के अंत में एक अल्ट्रासाउंड जांच जुड़ी होती है, जिसे पाचन तंत्र में डाला जाता है, जिससे अग्न्याशय की स्पष्ट छवियां प्राप्त होती हैं। ERCP : अग्नाशयी वाहिनी और पित्त वाहिनी की जांच करने के लिए किया जाता है, और यदि आवश्यक हो तो उपचार भी किया जा सकता है। हैं.
Embed this episode
Ready to play
Chronic atrophic Pancreatitis with pancreatic divisum treatment |homeopathy | my step towards health
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.