EPISODE · May 15, 2024 · 2 MIN
Dahi Jamane Ko Thoda Sa Jaman Dena | Yash Malviya
from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio
दही जमाने को, थोड़ा-सा जामन देना | यश मालवीयमन अनमन है, पल भर को अपना मन देना दही जमाने को, थोड़ा-सा जामन देना सिर्फ़ तुम्हारे छू लेने से चाय, चाय हो जाती धूप छलकती दूध सरीखी सुबह गाय हो जाती उमस बढ़ी है, अगर हो सके सावन देना दही जमाने को, थोड़ा-सा जामन देना नहीं बाँटते इस देहरी उस देहरी बैना तोता भी उदास, मन मारे बैठी मैना घर से ग़ायब होता जाता, आँगन देना दही जमाने को, थोड़ा-सा जामन देनाअलग-अलग रहने की ये कैसी मजबूरी बहुत दिन हुए, आओ चलो कुतर लें दूरी आ जाना कुछ पास, ज़रा-सा जीवन देना। दही जमाने को, थोड़ा-सा जामन देना
What this episode covers

NOW PLAYING
Dahi Jamane Ko Thoda Sa Jaman Dena | Yash Malviya
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
Jun 20, 2026 ·60m