EPISODE · Jul 31, 2026 · 1H 14M
डिलिमिटेशन बिल पर प्रेशर में क्यों है BJP और राहुल गांधी करवाएंगे अमित शाह का इस्तीफ़ा?: Reporters Off Air
from Reporters Off Air · host Aaj Tak Radio
संसद के मानसून सत्र में सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. एक ओर विपक्ष लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफ़े की मांग को लेकर सरकार पर हमलावर है, तो दूसरी ओर सत्ता पक्ष विपक्ष पर चर्चा से बचने का आरोप लगा रहा है. आखिर मोदी और शाह की चुप्पी क्या संकेत दे रही है? क्या डिलिमिटेशन का मुद्दा बीजेपी पर नया राजनीतिक दबाव बना रहा है?इसी बीच संसद परिसर में विपक्ष ने राम मंदिर के सम्मान में एक अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया. पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी बने, राहुल गांधी ने चढ़ावा चढ़ाया और फिर 'चंदा चोरी' पर प्रतीकात्मक नाटक के ज़रिए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया. इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की अंदरूनी कहानी भी आपको बताएंगे.इस एपिसोड में चर्चा होगी कि क्या डिलिमिटेशन के मुद्दे पर बीजेपी दबाव में है? क्या राहुल गांधी की रणनीति अमित शाह के लिए राजनीतिक मुश्किलें बढ़ा सकती है? साथ ही, बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के राजनीतिक संकेतों का भी विश्लेषण करेंगे. इन चुनावों ने किन नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं और राष्ट्रीय राजनीति पर इसका क्या असर पड़ सकता है?इन सभी सवालों का विश्लेषण, अंदर की जानकारी और राजनीतिक समीकरणों की पड़ताल सुनिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' में, आजतक के रिपोर्टर मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, संजय शर्मा और पीयूष मिश्रा के साथ.Producer - AnkitReporters - Mausami Singh, Aishwarya Paliwal, Rahul Gautam, Sanjay Sharma, and Piyush Mishra.Sound - Suraj Singh
Embed this episode
NOW PLAYING
डिलिमिटेशन बिल पर प्रेशर में क्यों है BJP और राहुल गांधी करवाएंगे अमित शाह का इस्तीफ़ा?: Reporters Off Air
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.