EPISODE · Jul 15, 2022 · 3 MIN
धन से प्रेम करने का अर्थ क्या है/What It Means to Love Money.
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
धन से प्रेम करने का अर्थ क्या है। What It Means to Love Money. धन का लोभ सब प्रकार की बुराईयों की जड़ है। (1 तीमुथियुस 6:10) जब पौलुस ने यह लिखा तो उसका क्या अर्थ था? उसके कहने का अर्थ यह नहीं हो सकता है कि आप जब भी पाप करते हैं तो सदैव धन के विषय में ही सोच रहे होते हैं। क्योंकि अनेकों पाप तब होते हैं जब हम धन के विषय में नहीं सोच रहे होते हैं। मेरे विचार से: पौलुस के लिखने का अर्थ यह था कि संसार की सभी बुराइयाँ एक विशेष प्रकार के हृदय से उत्पन्न होती हैं, अर्थात् ऐसे हृदय से जो धन से प्रेम करता है। तो फिर धन से प्रेम करने का क्या अर्थ है? इसका अर्थ, नोट अथवा तांबे या चाँदी से बने सिक्कों की सराहना करना नहीं है। यह जानने के लिए कि धन से प्रेम करने का क्या अर्थ है, आपको यह पूछना होगा कि धन क्या है? मैं इस प्रश्न का उत्तर इस प्रकार से दूँगा: धन तो मात्र एक प्रतीक है जो मानव संसाधनों की ओर संकेत करता है। धन उस बात की ओर संकेत करता है जो आप मनुष्यों से — परमेश्वर के विपरीत अन्य मनुष्यों से —प्राप्त कर सकते हैं।
Embed this episode
NOW PLAYING
धन से प्रेम करने का अर्थ क्या है/What It Means to Love Money.
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.