EPISODE · Jul 15, 2022 · 3 MIN
दो अनन्त शक्तिशाली और कोमल सत्य/Two Infinitely Strong and Tender Truths.
from मार्ग सत्य जीवन | Marg Satya Jeevan · host मार्ग सत्य जीवन
दो अनन्त शक्तिशाली और कोमल सत्य Two Infinitely Strong and Tender Truths. “. . . मैं अन्त की बात आदि से और जो बातें अब तक नहीं हुईं उन्हें प्राचीनकाल से बताता आया हूँ। मैं कहता हूँ कि मेरी योजना स्थिर रहेगी और मैं अपनी भली इच्छा पूरी करूँगा” (यशायाह 46:10)। “सम्प्रभुता” शब्द (“त्रिएकता” शब्द के भाँति ही) बाइबल में नहीं आता है। हम इसका उपयोग इस सत्य की बात करने के लिए करते हैं: परमेश्वर संसार के सबसे विशाल अन्तर्राष्ट्रीय षड्यंत्र से लेकर जंगल के सबसे छोटे पक्षी के गिरने तक सभी बातों पर अन्तिम नियन्त्रण रखता है। बाइबल इस बात को इस प्रकार से व्यक्त करती है: “मैं ही परमेश्वर हूँ, और मेरे तुल्य कोई नहीं है . . . मैं कहता हूँ कि मेरी योजना स्थिर रहेगी और मैं अपनी भली इच्छा पूरी करूंगा” (यशायाह 46:9-10)। और “[परमेश्वर] स्वर्ग की सेना और पृथ्वी के निवासियों के बीच अपनी इच्छानुसार कार्य करता है, और न तो कोई उसका हाथ ही रोक सकता और न पूछ सकता है कि ‘तू ने यह क्या किया?’” (दानिय्येल 4:35)। और: “वह तो अद्वितीय है, उसे कौन विमुख कर सकता है? और जो उसका जी चाहता है, वही वह करता है। मेरे लिए जो कुछ उसने ठाना है उसी को वह पूरा करता है” (अय्यूब 23:13-14)। और: “हमारा परमेश्वर तो स्वर्ग में है; और जो कुछ वह चाहता है, करता है” (भजन 115:3)।
Embed this episode
NOW PLAYING
दो अनन्त शक्तिशाली और कोमल सत्य/Two Infinitely Strong and Tender Truths.
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.