Doosre Log | Manglesh Dabral episode artwork

EPISODE · Nov 9, 2024 · 3 MIN

Doosre Log | Manglesh Dabral

from Pratidin Ek Kavita · host Nayi Dhara Radio

दूसरे लोग | मंगलेश डबराल दूसरे लोग भी पेड़ों और बादलों से प्यार करते हैंवे भी चाहते हैं कि रात में फूल न तोड़े जाएँउन्हें भी नहाना पसन्द है एक नदी उन्हें सुन्दर लगती हैदूसरे लोग भी मानवीय साँचों में ढले हैंथके-मांदे वे शाम को घर लौटना चाहते हैं।जो तुम्हारी तरह नहीं रहते वे भी रहते हैं यहाँ अपनी तरह सेयह प्राचीन नगर जिसकी महिमा का तुम बखान करते हो  सिर्फ़ धूल और पत्थरों का पर्दा हैऔर भूरी पपड़ी की तरह दिखता यह सिंहासनजिस पर बैठकर न्याय किए गएइसी के नीचे यहाँ हुए अन्याय भी दबे हैंसभ्यता का गुणगान करनेवालोतुम अगर सध्य नहीं होतो तुम्हारी सभ्यता का क़द तुमसे बड़ा नहीं है।एक लम्बी शर्म से ज़्यादा कुछ नहीं है इतिहासआग लगानेवालोइससे दूसरों के घर मत जलाओआग मनुष्य की सबसे पुरानी अच्छाई हैयह आत्मा में निवास करती है और हमारा भोजन पकाती हैअत्याचारियोतुम्हें अत्याचार करते हुए बहुत दिन हो गएजगह-जगह पोस्टरों अख़बारों में छपे तुम्हारे चेहरे कितने विकृत हैंतुम्हारे मुख से निकल रहा है झागआर तुम जो कुछ कहते हो उससे लगता हैअभी नष्ट होनेवाला है बचाखुचा हमारा संसार।

Episode metadata supplied by the publisher feed · Published Nov 9, 2024

Embed this episode

NOW PLAYING

Doosre Log | Manglesh Dabral

0:00 3:16

No transcript for this episode yet

We transcribe on demand. Request one and we'll notify you when it's ready — usually under 10 minutes.

No similar episodes found.

Frequently Asked Questions

How long is this episode of Pratidin Ek Kavita?

This episode is 3 minutes long.

When was this Pratidin Ek Kavita episode published?

This episode was published on November 9, 2024.

Is there a transcript available for this episode?

Yes, a full transcript is available for this episode. You can read the complete transcript on the episode page.

Can I download this Pratidin Ek Kavita episode?

Yes. Use the download control on the episode player to save the publisher-provided media file.
URL copied to clipboard!