EPISODE · May 3, 2022 · 1 MIN
एलन मस्क से जॉब मांग रहे फैंस
from Think With Niche · host Think With Niche
ट्विटर Twitter का पूरी तरह अधिग्रहण करने में अभी समय लगेगा, लेकिन कई लोग इसके नए मालिक और सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क Elon Musk को ट्वीट कर नौकरी मांग रहे हैं। इनमें कुछ सीरियस प्रोफेशनल्स हैं तो कुछ हंसी मजाक में एलन तक अपने मैसेज भेज रहे हैं। दरअसल एलन मस्क ने ट्विटर का 44 बिलियन डॉलर में सौदा किया है और इसे पूरा होने के लिए अभी कुछ महीने भी लग सकते हैं, लेकिन एलन मस्क से नौकरी मांगने वालों ने सोशल मीडिया social media प्लेटफार्म पर तमाम ट्वीट किए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एलन मस्क के फैंस उनसे ट्विटर फीड के माध्यम से नौकरी मांग रहे हैं। एलन को टैग कर नौकरी मांगने वालों ने अपना रिज्यूमे तक भेजा है और कुछ तो उनसे मजाक में क्रिप्टो crypto में सैलरी लेने की बात कह रहे हैं।
Embed this episode
NOW PLAYING
एलन मस्क से जॉब मांग रहे फैंस
No transcript for this episode yet
Similar Episodes
No similar episodes found.
Similar Podcasts
No similar podcasts found.